450331
बुरहानपुर कलेक्टर ने बारिश के चलते बाढ़ सतर्कता के निर्देश दिए गए
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने अधिकारियों को वर्षा ऋतु के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी की मांग की। घाटों और पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कन्ट्रोल रूम को सक्रिय रखने और बाढ़ की सूचना तत्काल देने पर जोर दिया। साथ ही, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमापूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से सूचना तंत्र मजबूत रखने और समय पर कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ के खालिसपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल: पुलिस जांच शुरू
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ महिलाएं और बच्चियां लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान और विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सके।0
0
Report
बलिया में बाढ़ राहत सामग्री पीड़ितों को बड़ी राहत, नाव से भी वितरण
Ballia, Uttar Pradesh:बाढ़ राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए साबित हो रही है बड़ी राहत. बलिया में गंगा और घाघरा नदी उफान पर है और खतरा बिंदु से ऊपर बह रही नदियों की वजह से बलिया में लगभग 3 लाख की आबादी प्रभावित है. बाढ़ का असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है. रोजमर्रा की जरूरत के लिए जूझते बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत सामग्री बड़ी राहत साबित हो रही है. बाढ़ राहत शिविरों पर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है. वहीं कई इलाके ऐसे हैं जो पूरी तरीके से जलमग्न है वहां नाव के जरिए भी बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है. बाढ़ राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, बाल्टी, माचिस सहित वो सभी जरूरी वस्तुएं शामिल हैं जिससे बाढ़ पीड़ित मुश्किल हालात में भी अपना जीवन यापन कर सके. बलिया के बघउच पंचायत में वितरित हो रही बाढ़ राहत सामग्री का जी मीडिया ने लिया जायजा।0
0
Report
जमशेदपुर में एलपीजी टैंकर गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Jamshedpur, Jharkhand:एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव, जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला जमशेदपुर में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा टल गया. मरीन ड्राइव पर एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई. सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर यह हादसा हुआ. टैंकर चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया. गैस रिसाव पर चालक की नजर पड़ी तो उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी कंपनी प्रबंधन और सोनारी पुलिस को दी. थोड़ी देर में कंपनी अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोका गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थिति सामान्य होने पर टैंकर को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी से भरे टैंकर से गैस रिसाव होने लगा. टक्कर के कारण टैंकर का नोब टूट गया और गैस रिसाव होने लगा. चालक की सूझबूझ से हादसा टل गया. आसपास कई बस्तियां भी थी. चालक टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा था इधर, गैस रिसाव को लेकर सोनारी पुलिस ने मरीन ड्राइव पर आवागमन रोक दिया. दोनों ओर से वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाया. स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन शुरू किया गया. चालक का कहना है कि वह टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा. इसी दौरान एक ट्रक ने साइड से टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. सोनारी थाना प्रभारी मधুসूदन दे ने कहा कि गैस का रिसाव काफी तेज हो रहा था. बड़ा हादसा हो सकता था. सुरक्षा को लेकर यातायात रोक दी गई थी.0
0
Report
Advertisement
बिहार-उत्तर प्रदेश के लिए 14 नई बस रूटों से सीधी सेवाएं शुरू
Patna, Bihar:बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दोनों राज्यों के बीच जल्द ही 14 नए अंतरराज्यीय रूटों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों का परिचालन शुरू होगा। इसके अलावा पिछले 10 वर्षों से चल रहे 25 पुराने रूटों पर बस संचालन के समझौते को भी आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है। लखनऊ में परिवहन मंत्री शदामोदर रावत और उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बीच हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नए रूटों के जुड़ने से रोजाना के यात्रियों को सफर करने में काफी सहूलियत मिलेगी। बिहार-उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों तक बिहार की बसों का आना-जाना और अधिक सुगम हो जाएगा। इस सुविधा से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर से बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को सीधी, सुरक्षित और सस्ती सरकारी बस सेवा उपलब्ध होगी। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए भी यह पहल बेहद सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण कदम है। रामायण और बुद्ध सर्किट के लिए भी हो बेहतर परिवहन व्यवस्था बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच पिछले दस वर्षों से चले आ रहे सहयोग को नए मुकाम पर ले जाने का प्रयास है। 14 नए रूट जुड़ने से प्रवासी भाई-बहनों, छात्रों और तीर्थयात्रियों को भी घर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामायण सर्किट और बुद्ध सर्किट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को परिवहन नेटवर्क से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज से सीतामढ़ी, गया, बोधगया तथा वैशाली तक सीधी बस सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बैठक में रूट निर्धारण, परमिट व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर भी सार्थक चर्चा की गई। निगम के अनुसार, नए रूटों पर सहमति के बाद जल्द ही दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।0
0
Report
राजभर के निशाने पर अहिर-जहिर: कानून-व्यवस्था पर तंज, 2027 की सीटों पर सवाल
Lucknow, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar अखिलेश भाई! अपने 'अahiर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे। अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपका 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया। हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वहीं हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ। जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए। नहीं सिखा सकते तो कम से कम एसी में बैठकर पीसी करते हुए उन्हें अपराध न करने की कसम तो खिलवा ही सकते हैं। नहीं तो आपके 'अहीर और जहीर' आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे। जय भारत, जय श्रीराम,जय श्री कृष्ण ,जय परशुराम,जय महाराज सुहेलदेव。0
0
Report
कसडोल में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद का भव्य उद्घाटन: 520 खिलाड़ी शामिल
Taga, Chhattisgarh:स्लग- राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ कसडोल एंकर - बलौदाबाजार जिले मे 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारम्भ आज 8 सितम्बर 2026 को अपरान्ह 3 बजे शुभारंभ कसडोल विधायक संदीप साहू के मुख्य आतिथ्य एवं कौसिल्या देवी साय की अध्यक्षता मे इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड कसडोल में स्पर्धा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। 8 से 11 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रग्बी, गतका एवं फैंसिग विधा मे रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,जगदलपुर एवं सरगुजा संभाग के 520 खिलाडी भाग लेंगे जिसमे 260 -260 बालक एवं बालिका शामिल हैंइसके साथ ही लगभग 100 कोच एवं टीम मैनेजर सभी संभाग के शामिल होंगे। रग्बी खेल प्रतियोगिता मे बालक एवं बालिका 19 वर्ष आयु वर्ग,गतका मे 17 से 19 वर्ष बालक -बालिका,फेंसिंग मे 17 से 19 वर्ष आयु के बालक -बालिका शामिल होंगे। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडी एवं कोच के ठहरने एवं भोजन इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।0
0
Report
Advertisement
बलौदा नगर पंचायत अध्यक्ष पति पर दखल का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला के बलौदा नगर पंचायत के बीजेपी पार्षद एल्डरमैन और बीजेपी पदाधिकारी आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नगर पंचायत बलौदा के अध्यक्ष कविता डहरिया के शिक्षक पति पर नगर पंचायत के सभी कार्य में दखल देने का आरोप लगाया है और शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों में बिना अनुमति शामिल होने का आरोप लगाया है और अध्यक्ष पति के दखल के कारण नगर पंचायत के कार्य में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाया है, और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है. बलौदा नगर पंचायत के अध्यक्ष कविता डहरिया के पति कोरवा जिला के करतला ब्लाक में शिक्षक हैं. बीजेपी के बलौदा मंडल अध्यक्ष ने कहा जब से नगर पंचायत का चुनाव हुआ है तब से अध्यक्ष पति अपनी नौकरी में कम और नगर पंचायत बलौदा में ज्यादा दखल देते हैं और खुलकर राजनीतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं, और यह को अकलतरा विधायक भी सपोर्ट करते हैं, जिसके कारण शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी प्रवीण प्रताप डहरिया राजनीति कार्यों में संलिप्त रहते हैं. सभी दस्तावेज के साथ कलेक्टर को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौपा गया है,0
0
Report
अलवर (राजस्थान) नगरपालिका चुनाव: विपक्ष के नेता टिकराम जुली ने मतदान किया
Noida, Uttar Pradesh:ALWAR (RAJASTHAN): MUNICIPAL ELECTION; TIKARAM JULI (LEADER OF OPPOSITION, RAJASTHAN / INC) CASTING VOTE.0
0
Report
लखनऊ के काकोरी में वरुण विहार साइट पर पेड़ गिरा, युवक की मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- काकोरी में LDA की वरुण विहार योजना वाली जगह पर हादसा। पेड़ों की कटाई-छंटाई के दौरान युवक के ऊपर गिरा पेड़। पेड़ के नीचे दबकर 28 वर्षीय अनूप रावत की मौत। आगरा एक्सप्रेस-वे किनारे जलियामऊ गांव में हुआ हादसा। 14 सितंबर को प्रस्तावित है वरुण विहार योजना की लॉन्चिंग। पेड़ गिरने से अनूप रावत बुरी तरह दब गया था। हादसे के बाद मौके पर मचा हड़कंप, मामले की जांच शुरू।।0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में; 6.33 करोड़ फॉलोअर्स
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। दावा किया गया है कि फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर योगी के 6.33 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री के एक्स अकाउंट पर 3.28 करोड़, इंस्टाग्राम पर 1.75 करोड़ और फेसबुक पर 1.30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स बताए गए हैं। मुख्यमंत्री और उनके फॉलोअर्स की संख्या सर्वे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 1.83 करोड़ के साथ तीसरे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1.33 करोड़ के साथ चौथे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 0.82 करोड़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 0.69 करोड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 0.49 करोड़, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 0.48 करोड़ और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 0.38 करोड़ फॉलोअर्स के साथ सूची में हैं। सर्वे के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वे तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता भी रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता विजय की तुलना में करीब 3.09 करोड़ अधिक फॉलोअर्स के साथ बताई गई है।0
0
Report
सत्य निकेतन इमारत गिरने के बाद पास की बिल्डिंग गिराने की तैयारी, भारी सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE TO BE DEMOLISHED TODAY/ HEAVY SECURITY FORCE AND MCD TEAM ON SPOT/ VISUALS दिल्ली: 6 सितंबर को सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग की तस्वीरें। इस इमारत को गिराने का काम सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। 6 सितंबर को इमारत गिरने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।0
0
Report
सूरत के श्याम संगिनी मार्केट में भीषण आग, दमकल मौके पर; नुकसान अज्ञात
Noida, Uttar Pradesh:सूरत (GUJARAT) टेक्सटाइल मार्केट में देर रात भीषण आग लगी. मार्केट की छठी मंजिल पर आग लगी. आग लगते ही ब्रिगेड कॉल घोषित किया गया. 15 से अधिक दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं. आग लगने का कारण अभी अज्ञात.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत ढहने के बाद पास संरचनात्मक कमजोर इमारत आज ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SATYA NIKETAN BUILDING COLLAPSE / STRUCTURALLY WEAK BUILDING ADJACENT TO THE COLLAPSED SITE TO BE DEMOLISHED TODAY/ VISUALS FROM SPOT0
0
Report
दूनी नगरपालिका के पहले चरण में मतदान शुरू, 20 बूथों पर क्रमिक मतदान
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक नव गठित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान शुरू, 20 बूथों पर मतदाता कर रहे मतदान नवसृजित दूनी नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। प्रथम चरण के तहत नगर पालिका के 20 वार्डों में बनाए गए 20 बूथों पर सुबह से ही मतदान जारी है। करीब 8 हजार से अधिक मतदाता 20 वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 94 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं चुनावी व्यवस्था की कमान अधिकारी एवं कर्मचारी संभाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। दूनी नगर पालिका बनने के बाद यह पहला नगर पालिका चुनाव है, जिसे लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
धौलपुर नगरपालिका चुनाव: सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सुहावने मौसम में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं。 अपने वार्ड पार्षद को चुनने को लेकर मतदाताओं में खासा जोश है। धौलपुर नगर परिषद सहित राजाखेड़ा, मनिया और सैपऊ के विभिन्न पोलिंग बूथों पर युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाता कतारों में खड़े नजर आए। कई बूथों पर परिवार सहित मतदान करने पहुंचे लोग लोकतंत्र के पर्व का उत्साह बढ़ा रहे हैं。 सुरक्षा को लेकर पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई है। हर पोलिंग बूथ पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। 3 एएसपी, 6 डीएसपी सहित 1200 जवान तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकें0
0
Report
Advertisement
