icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोपालगंज में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ के दौरान मौत

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में पुलिस बहाली की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना आज सोमवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के बसडीला की है जहां पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत हो गई. वही रोज सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करता था आज भी दौड़ने गया लेकिन बेहोश होकर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने कहा कि हार्ट अटैक से मौत हुई है; समय पर CPR मिल जाता तो शायद बच जाता.
0
0
Report

छपरा में एसी चोरी गैंग गिरफ्तार, गर्मी में लोगों को राहत की उम्मीद

Chapra, Bihar:छपरा शहर में भीषण गर्मी के बीच लोगों के एसी को बेकार कर नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसी के आउटडोर यूनिट से तांबे के पाइप और तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का तांबा खरीदने वाले एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, टाउन थाना क्षेत्र के हरिमोहन दवा गली समेत आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से एसी के आउटडोर यूनिट से तांबे के पाइप और तार काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। भीषण गर्मी में एसी बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, एसी मरम्मत में हजारों रुपये खर्च होने से लोग आर्थिक नुकसान भी झेल रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक मोहम्मद चौक निवासी बाबर खान है, जो दिन में इलाके की रेकी करता था और देर रात सुनसान समय में वारदात को अंजाम देता था। उसे संदिग्ध हालत में घूमते देख मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान मारपीट करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी का तांबा खरीदने वाले एक बिजली सामान दुकानदार और मिस्त्री को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि चोरी के तांबे को कम कीमत में खरीदकर उसे बाजार में खपाया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके。
0
0
Report

झज्जर-गुरुग्राम मार्ग के सहवाग स्कूल के पास दो शव मिले, सनसनी

Jhajjar, Haryana:झज्जर में सड़क किनारे दो लोगों के शव मिले। झज्जर गुरुग्राम मार्ग पर सहवाग स्कूल के पास मिले शव। सूचना के बाद झज्जर क्षेत्र में फैली सनसनी। शवों के पास मिला एक नीला ड्रम और पानी की प्लास्टिक की पाइप। शवों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, कागजी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। मामले के हर पहलू पर गौर कर जांच को आगे बढ़ा रही है पुलिस. पुलिस ने भी हत्या के आशंका जताई है; शरीर पर मिले चोट के निशान। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं; पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान के लिए पूछताछ भी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर दौरे में मुख्यमंत्री मोहन यादव: किसानों को करोड़ों की सौगात, नर्सरी-Gार्डEN भूमिपूजन

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: किसानों को देंगे करोड़ों की सौगात! बड़ी खबर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर में; “संभाग स्तरीय उन्नत कृषक संवाद सम्मेलन” में होंगे शामिल। किसानों से संवाद: प्राकृतिक और उन्नत खेती करने वाले अन्नदाताओं से सीधा संवाद करेंगे सीएम। बड़ी सौगात: ₹49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का करेंगे भूमिपूजन। लोकार्पण: समन्वित कृषि प्रणाली और बहुस्तरीय कृषि पद्धति इकाई की मिलेगी सौगात। आज शाम 5 बजे कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में होगा मुख्य आयोजन। हाईटेक नर्सरी के पहले चरण के लिए ₹13 करोड़ की राशि मंजूर। उन्नत और प्राकृतिक खेती करने वाले सफल किसानों को मंच से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव। उद्यानिकी विभाग की PMFME योजना के तहत हितग्राहियों को बांटे जाएंगे लाभ। ग्वालियर प्रवास के दौरान पौधरोपण भी करेंगे मुख्यमंत्री।
0
0
Report

घर में रहने वाले केयरटेकर ने प्रेमी के लिए नगदी चुराई, गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में विश्वास को तोड़ने वाली चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां अपने बॉयफ्रेंड की आर्थिक मदद करने के लिए एक युवती ने उसी घर में चोरी कर ली जहां वह पिछले दो वर्षों से केयरटेकर और घरेलू सहायक के रूप में रह रही थी पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सूर्या विहार कॉलोनी जुनवानी निवासी रोहन कुखरानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी वृद्ध मां की देखभाल के लिए वर्ष 2024 में ममता चौहान को लाइफ होम केयर सर्विस के माध्यम से रखा गया था मां के निधन के बाद भी ममता परिवार के साथ रहकर घरेलू कामकाज करती रही लंबे समय तक घर में रहने के कारण उसे घर की पूरी व्यवस्था और अलमारी में रखी नकदी की जानकारी थी 26 और 27 जून को परिवार में भतीजी की शादी का कार्यक्रम था शादी की व्यस्तता और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ममता ने अलमारी से 24 हजार रुपए निकाल लिए और बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई बाद में नकदी गायब मिलने पर परिवार ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर ममता और उसके प्रेमी शीतल वर्मा को रायपुर से गिरफ्तार किया पूछताछ में ममता ने बताया कि उसके प्रेमी को पैसों की जरूरत थी और उसी के कहने पर उसने चोरी की थी पुलिस ने आरोपियों के पास से 23,500 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
0
0
Report
Advertisement

रीवा के मऊगंज में ड्रग सिंडिकेट का बड़ा पर्दाफाश, करोड़ों की MD ड्रग्स बरामद

Rewa, Madhya Pradesh:भोपाल के बाद अब रीवा जोन के मऊगंज में पुलिस ने नशा कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। आईजी गौरव राजपूत की 'जन चौपाल' मुहिम के तहत मिली मुखबिर की सूचना पर एसपी एसके जैन और एसडीओपी सची पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ शाहपुर के बिझौली गांव में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में एक फोर-व्हीलर वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट रीवा से मुंबई तक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण स्थल फैक्ट्री से मौके पर ही चार प्रमुख आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं। मऊगंज पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड, फंडिंग करने वालों और मुंबई में उनके बड़े खरीदारों का पता लगाया जा सके। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार এমडी ड्रग्स, नशा बनाने के लिए रखे गए केमिकल, एसिड, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। सप्लाई चेन में इस्तेमाल होने वाली एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है。
0
0
Report

यूपी सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महान सपूत, महान स्वतंत्रता सेननी, शिक्षा विद, स्वतंत्र भारत के प्रथम खाद्य और उद्योग मंत्री, एक देश में 2 विधान, 2 प्रधान, 2 निशान नहीं चलेंगे का उद्घोष करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर भारत माता के महान सपूत की स्मृतियों को नमन करते हुए। उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन की ओर से मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...देश की आजादी के आंदोलन में वे प्रमुखता से जुड़े। बंगाल को जब पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई थी इसके खिलाफ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उठ खड़े हुए थे। आज का पश्चिम बंगाल अगर भारत का हिस्सा है तो इनमें जिन महान नेताओं ने अपने आप को समर्पित करके आंदोलन का हिस्सा बनाया था उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता था...इस अवसर पर मैं भारत माता के महान सपूत, प्रखर स्वतंत्रता सेननी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक ने अयोध्या घटना पर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अयोध्या धाम की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा हिन्दुस्तान जानता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला के निहत्थे भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंगने का काम किए थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं है... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया? समाजवादी पार्टी ने सनातन संस्कृति को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसे हिन्दुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इनको समय पर इसका जवाब मिलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है। इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
0
0
Report

यू पी कैबिनेट ने 5 लाख कैशलेस इलाज और शिक्षा-उद्योग के कई प्रस्ताव मंजूर किए

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊयोगी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव होमगार्ड स्वयंसेवकों को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज का प्रस्ताव कुछ विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव यूपी में स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 का प्रस्ताव अरबी, फारसी मदरसों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु से पहले असामयिक मृत्यु की स्थिति में ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्य योजना का प्रस्ताव कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय का प्रस्ताव गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय का प्रस्ताव फतेहपुर में ठाकुर युवराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन का प्रस्ताव नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद म्युनिसिपल बांड जारी करने का प्रस्ताव वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति का प्रस्ताव यूपी परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमावली 2026 के संशोधन का प्रस्ताव जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने کا प्रस्ताव پاس
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top