450331
बुरहानपुर में BSW MSW कक्षाओं का शुभारंभ, मुख्य अतिथि उपस्थित
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:विकासखंड खकनार जिला बुरहानपुर में मुख्यमंत्री सामुदायिक क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत BSW MSW की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, सहायक प्राचार्य शीतल मैडम व समस्त परामर्शदाता छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के हाथों से पुस्तक वितरण व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवती ने बॉयफ्रेंड समेत रची ATM लूट, 26.80 लाख बरामद
Jaipur, Rajasthan:युवती व बॉयफ्रेंड ने साथियों के साथ मिलकर रची लूट की साजिश, युवती के कमरे से 26.80 बरामद जयपुर शहर में करीब 42 लाख की ATM कैश लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात की रैकी करने वाली 22 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी प्लानिंग की थी। बैंक कर्मचारी जैसे ही ATM पर कैश डालने पहुंचे, युवती ने अपने साथियों को इशारा कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैश लूट लिया और रकम को कार में शिफ्ट कर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार युवती के किराये के कमरे से 26 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में 14 सितंबर को हुई ATM कैश लूट ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरों को खंगालना شروع किया। बदमाश किस रास्ते से आए और किस रास्ते से फरार हुए, इसका रूट मैप तैयार किया गया। ATM कैश लूट राशि 41.70 लाख रुपये वारदात: 14 सितंबर 2026 थाना: रामनगरिया जांच: रामनगरिया + प्रताप नगर + DST जांच में पुलिस को शक हुआ कि वारदात अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से रैकी के बाद अंजाम दी गई। बैंक अधिकारियों और केशियर से पूछताछ में पता चला कि ATM से कैश निकालने का समय तय नहीं होता था। तीन दिन की छुट्टियों के बाद ATM में बड़ी रकम जमा थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और वाहनों की बारीकी से जांच शुरू की। इसी दौरान CCTV में एक युवती की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। युवती तक ऐसे पहुंची पुलिस... जिला स्पेशल टीम DST ने संदिग्ध युवती की लगातार निगरानी की और उसके बारे में जानकारी जुटाई। जांच के बाद पुलिस उसके किराये के कमरे तक पहुंची। पूछताछ में युवती ने पूरी कहानी पुलिस के सामने रख दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवती की पहचान अंशु कुमारी जाटव, उम्र 22 साल, निवासी भरतपुर के रूप में हुई है, जो जयपुर में किराये के कमरे में रह रही थी। बॉयफ्रेंड ने दिया था आइडिया.... पुलिस जांच के मुताबिक अंशु का बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा करौली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मस्तराम ने उसे अक्षयपात्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ATM के बारे में जानकारी दी थी। बताया गया कि ATM से कैश लेने अक्सर बैंक कर्मचारी आते हैं और उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सीमित रहती है। इसके बाद मस्तराम ने अपने दो साथियों पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सी और सुमित जंगम को इस साजिश में शामिल किया। पहले ATM की कराई जांच... पुलिस के मुताबिक वारदात से एक दिन पहले अंशु को ATM की स्थिति देखने के लिए भेजा गया था। ATM चेक करने के बाद उसने अपने साथियों को बताया कि जगह वारदात के लिए ठीक है। 14 सितंबर को भी अंशु को ATM के पास रुककर रैकी करने और बैंक कर्मचारियों के पहुंचने पर साथियों को सूचना देने की जिम्मेदारी दी गई। 10:30 बजे आया कैश..... 14 सितंबर को करीब 10:30 बजे बैंक कर्मचारी ATM पर कैश निकालने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक अंशु ने तुरंत अपने साथियों को इसकी सूचना दी और खुद मौके से निकल गई। इसके बाद दो आरोपियों ने कैश लूट लिया। एक अन्य आरोपी कार लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था। लूट के बाद बाइक से रकम कार तक पहुंचाई गई, ताकि पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो। कमरे में छिपाए 26.80 लाख पुलिस के मुताबिक लूट की रकम को कार में दो हिस्सों में बांटा गया। रकम का एक हिस्सा अंशु के किराये के कमरे में सूटकेस में रखा गया। अंशु ने कपड़े बदले और उसके साथी रकम का दूसरा हिस्सा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अंशु जाटव को गिरफ्तार कर उसके कमरे की तलाशी ली तो 26 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुए। तीन आरोपी फरार इस मामले में पुलिस ने अंशु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सी और सुमित जंगम की तलाश जारी है। तीनों के करौली जिले का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब लूट की बाकी रकम की बरामदगी और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवती से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस वारदात में शामिल अन्य लोगों और लूट की पूरी रकम के बारे में और खुलासे होने की संभावना है।0
0
Report
नौतनवां में स्कूलों के आसपास पुलिस का अभियान,स्टंटबाजी और नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवां में स्कूलों के आसपास मनचले युवकों, स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों और नाबालिगों के वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 12 वाहनों को सीज किया गया,जबकि 25 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने युवकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। वहीं,कुछ युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि स्कूलों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
सSing Karl headline: सिंगरौली में दशगात्र के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 घायल, एक की हालत गंभीर
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर, दशगात्र कार्यक्रम के दौरान गिरी बिजली... 7 लोग झुलसे...8 साल की बच्ची और दो नाबालिग लड़कियां भी चपेट में, पुलिस ने 108 और 112 की मदद से सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल.... जियावन के टिकट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आए 7 लोग... 8 साल की बच्ची और दो नाबालिग लड़कियां भी झुलसीं, देवसर अस्पताल में इलाज जारी.... कुंदवार चौकी पुलिस ने 108 और डायल-112 की मदद से घायलों को पहुंचाया अस्पताल.... एसपी सियाज के.एम. ने दी घटना की जानकारी, सभी घायलों की स्थिति पर नजर.... दशगात्र कार्यक्रम के दौरान हादसे से मची अफरा-तफरी, एक घायल की हालत गंभीर बताई गई....0
0
Report
Advertisement
मझगाय बांध विस्थापन पर सवाल, रमिया आदिवासी की मौत के बावजूद चिता जल उठी
Panna, Madhya Pradesh:सांकेतिक चिताओं के बीच जली वास्तविक चिता, मझगाय बांध विस्थापन में रमिया आदिवासी की मौत से उठे गंभीर सवाल , पानी में डूबकर चिता आंदोलन जारी प्रशासनिक दमन के कारण पहले घर डूबे, अब जिंदगी चार माह पहले उजड़ा घर, अब डूबते घर की चिंता ने बढ़ाई बेचैनी; खाना तक छूटा, बुधवार तड़के रमिया बाई आदिवासी की मौत , अमित भटनागर ने इसे प्रशासनिक हत्या बताया है एंकर केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगाय बांध, रुंझ बांध और सिंगरौली–ललितपुर रेलवे लाइन में भयंकर पर्यावरणीय विनाश और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के कारण परियोजना प्रभावितों का चिता आंदोलन मझगाय बांध के डूब क्षेत्र में चल रहा है। चिता आंदोलन के आज पांचवें दिन उस आंदोलन के बीच एक वास्तविक चिता जल उठी। वनहरीकला टपरिया क्षेत्र की रमिया बाई आदिवासी पति बुद्धू आदिवासी, की बुधवार तड़के करीब 2 बजे मृत्यु हो गई। परिवार और आंदोलनकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह बेहद परेशान थीं। चार माह पहले बिना मुआवजा दिए घर टूटने का सदमा और अब पानी बढ़ने के कारण घर-गांव डूबने के डर ने उनकी चिंता और बेचैनी बढ़ा दी थी। अमित भटनागर के अनुसार उन्होंने दो-तीन दिन पहले भी रमिया बाई से बातचीत की थी, तब उन्होंने अपनी परेशानी और भोजन न कर पाने की बात बताई थी, अमित भटनागर के द्वारा उक्त मुलाकात की वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें रमिया आदिवासी घर डूबने के दुख के कारण खाना गले के नीचे नहीं उतरने की बात कह रही है और वह बार-बार वह यह भी कह रही है कि मेरा घर डूब रहा है मैं कहां जाऊंगी। वाइस ओवर - --आंदोलन में जिन चिताओं पर लोग प्रतीकात्मक रूप से लेटकर न्याय की मांग कर रहे थे, उसी के बीच अब एक वास्तविक चिता जल रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमित भटनागर ने आरोप लगाया कि परियोजनाओं में कानून और पुनर्वास संबंधी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। उनके अनुसार प्रभावित परिवारों को अभी तक पूर्ण मुआवजा नहीं मिला है, जबकि गांवों में पानी लगातार बढ़ रहा है। आंदोलनकारियों का यह भी आरोप है कि कुछ परिवारों को घोषित ₹12.50 लाख का पूरा पैकेज नहीं मिला और कई मामलों में जमीन तथा मकान का मुआवजा भी लंबित है। “पहले प्रशासनिक व्यवस्था ने लोगों के अधिकारों और कानून की अनदेखी की, अब घर और गांवों के साथ लोगों की जिंदगी भी संकट में है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं रोककर किसी आंदोलन की आवाज नहीं दबाई जा सकती।” अमित भटनागर ने रमिया बाई की मृत्यु की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते प्रभावित परिवारों की समस्याओं, मुआवजे और पुनर्वास पर संवेदनशीलता से कार्रवाई की होती तो आज इन परिस्थितियों पर गंभीर सवाल नहीं उठते। उन्होंने कहा कि चिता आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी है और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक होगा।0
0
Report
गोपालगंज में वायरल वीडियो: अश्लील/देश-विरोधी बयान, पुलिस ने जांच शुरू की
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने करवाई शुरू कर दी है। फुलवरिया थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी काबूल हुसैन के पुत्र सलमान हुसैन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक और देश विरोधी बातें कही गई हैं। सलमान हुसैन भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है। मामले को लेकर हथुआ एसडीपीओ राजेश कुमार साह ने बताया कि युवक के विरुद्ध थाने में सनहा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उसके भाई को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है। एसडीपीओ के मुताबिक, पुलिस ने युवक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके कारण फिलहाल युवक से सीधे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आपत्तिजनक वीडियो को हटाने के लिए भी पुलिस स्तर से प्रयास किया जा रहा है। साथ ही वीडियो की तकनीकी जांच की जा रहे है।0
0
Report
सीजीपीएसी 2025: दस्तावेज़ सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, भर्ती प्रक्रिया प्रभावित
Raipur, Chhattisgarh:सीजीपीएसी परीक्षा-2025 से जुड़ी बड़ी खबर. सीजीपीएसी की ओर से दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू को किया गया स्थगित. 20 सितंबर से होनी थी दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू. सीजीपीएसी ने बताया अपरिहार्य कारणों से इंटरव्यू स्थगित. 265 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया. बता दें कि कांग्रेस इसे बड़ा सियासी मुद्दा बना रही थी और पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नियमों के मुताबिक पर्याप्त संख्या में इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को नहीं बुलाये जाने का आरोप लगाया था......0
0
Report
Advertisement
टोंक के दूनी में भाजपा पार्षद का बाड़े बंदी वीडियो वायरल, धमकी-आत्महत्या की चर्चा
Tonk, Rajasthan:टोंक के दूनी से बड़ी खबर भाजपा के बाड़े बंदी का वीडियो वायरल। भाजपा पार्षद ने जबरदस्ती बाड़े बंदी में रखने वोट नहीं दिलाने पर दी आत्महत्या की धमकी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाड़े बंदी में रखने से थी महिला अर्चना देवी नाराज। दूनी नगर पालिका के जीते पार्षदों को ले जाया गया था बाड़े बंदी। अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वीडियो वायरल। केकड़ी के सरवाड़ का बताया जा रहा वायरल वीडियो। पुलिस द्वारा जबरन रोकने का भी लगाया आरोप। महिला करना चाह रही थी सभापति के लिए दावेदारी। हालांकि महिला की ओर से प्रशासक द्वारा कांग्रेस से किया गया सभापति के लिए दावेदारी…0
0
Report
देवसर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई, NH-39 समेत प्रमुख मार्गों से कब्जे हटाए
Singrauli, Madhya Pradesh:देवसर में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त एक्शन, NH-39 समेत प्रमुख मार्गों से हटाए कब्जे. सड़क किनारे दुकान, ठेले और अस्थायी कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर. सब्जी विक्रेताओं को निर्धारित मंडी में कराया गया शिफ्ट. SDM का दो टूक—सड़क, नाली और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं. न्यायालय मार्ग, विश्राम गृह मार्ग और चितरंगी-समदा मार्ग पर भी कार्रवाई. अगर दोबारा अतिक्रमण मिला तो होगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई.0
0
Report
नक्का सुशीला रानी उर्फ लता ने निजामाबाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:साढ़े तीन दशक से भूमिगत महिला माओवादी नेता नक्का सुशीला रानी उर्फ लता ने आखिरकार अपने ग्रह प्रदेश तेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, बस्तर के माड़ क्षेत्र में माओवादियों की डिविजनल कमेटी मेंबर (DCM) के रूप में सुशीला रानी सक्रिय थी साथ ही एजुकेशन कमिटी की प्रमुख सदस्य थी, बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच सुशीला रानी ने बस्तर छोड़ दिया था लेकिन लंबे समय से वह अंडर ग्राउंड थी आखिरकार निज़ामाबाद कमिशनरेट पुलिस के सामने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया, निजामाबाद जिले के बोधन की मूल निवासी सुशीला रानी ने हैदराबाद से बीएससी की पढ़ाई की थी, पढ़ाई के दौरान 1990 में उसने माओवादी संगठन में सक्रिय सुनकारा राममोहन राव से विवाह किया और 1992 में दोनों भूमिगत हो गए, बताया जा रहा है कि नक्का सुशीला रानी उर्फ लता के ऊपर 5 लाख रुपए का ईनाम तेलंगाना में घोषित था, पुलिस ने आत्म समर्पण के दौरान उसे 25 हजार रुपए की राहत राशि देकर मुख्यधारा में वापसी कराई।0
0
Report
Advertisement
खुटार में कचरे का पहाड़, स्कूल के पास बदबू से पढ़ाई प्रभावित
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के खुटार में कचरे के ढेर से बदबू उठ रही है, सांस लेना मुश्किल हो गया है. कचरे के ढेर से महज 20 मीटर दूर सरकारी स्कूल है जहां बच्चे पढ़ते हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि मेडिकल वेस्ट और मांस-मछली के अवशेष भी कचरे में फेंके जाते हैं. दुर्गंध से स्कूल में पढ़ाई प्रभावित है; शिक्षिका ने जिम्मेदारों से शिकायत की है. स्वच्छता अभियान के बीच खुटार की तस्वीर पर सवाल उठ रहे हैं, प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है. स्थानीय शिक्षिका के अनुसार दुर्गंध इतनी तेज है कि कक्षा में पढ़ाने-सीखने में परेशानी होती है; बच्चों को मिड-डे मील भी इसी के बीच दिया जाता है. आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट भी इसी इलाके में फेंका जाता है; जांच के बाद ही सत्यापन संभव है. खुटार बाजार में मछली और मांस के अवशेष भी इसी इलाके में फेंके जाते हैं. ग्राम पंचायत ने कचरा स्टेडियम के पीछे जमा करने की बात की है. कचरे का ढेर पहाड़नुमा रूप ले चुका है. कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ. शिक्षिका ने भी जानकारी दी है. पंचायत सचिव ने जवाब दिया कि हर 10-15 दिन में कचरा हटवाते हैं; कुछ कहें तो यह स्वास्थ्य केंद्र का हो सकता है, पर निस्तारण तो होना चाहिए. सवाल है कि सफाई की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है ताकि कचरे और मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था हो सके.0
0
Report
दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई: 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई, 1200 लीटर लाहन नष्ट दतिया। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद दतिया में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर ग्राम फुलरा कंजरडेरा के पास दबिश दी गई。 कार्रवाई में 6 ड्रम में करीब 1200 लीटर गुड़ लाहन नष्ट किया गया, जबकि 75 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त एवं नष्ट सामग्री की अनुमानित कीमत 1,99,200 रुपये बताई गई है。 बाइट—अनुरुद्ध खानवेलकर, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त प्रभारी ने बताया कि जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक ध्वनि भदौरिया, मनोज दिनकर, मुख्य आरक्षक विकास पाठक सहित आबकारी बल का योगदान रहा।0
0
Report
खड़िया इलाके में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली से सटे खड़िया में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी NCL खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला युवक का शव शव मिलने की खबर से मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ इलाके में हड़कंप ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शक्तिनगर थाना पुलिस जांच शुरू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए शुरू युवक की मौत कैसे हुई कारणों की पड़ताल में जुटी शक्तिनगर पुलिस0
0
Report
Advertisement
उज्जैन दीपोत्सव: 500 पुलिसकर्मी, CCTV-ड्रोन से सुरक्षा चाक-चौबंद
Ujjain, Madhya Pradesh:25 लाख दीपों के दीपोत्सव से पहले उज्जैन में सुरक्षा का थ्री-लेयर प्लान 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; रामघाट समेत प्रमुख घाटों पर खास इंतजाम उज्जैन में 17 सितंबर की शाम शिप्रा नदी के तट पर होने वाले भव्य दीपोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 25 लाख से अधिक दीपों के प्रज्वलन वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आयोजन को देखते हुए उज्जैन में थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है। पूरे जिले से करीब 500 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रमुख घाटों पर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। रामघाट को दो सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दत्त अखाड़ा, भूखी माता घाट, केदारेश्वर घाट और सुनहरी घाट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग टीम लगाई गई है। यह टीम पूरे क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने का काम करेगी। पुलिस ने राजस्व, PWD और बिजली विभाग के साथ समन्वय कर मजबूत बैरिकेडिंग कराई है। बिजली, लाइटिंग और आतिशबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी सुरक्षा मानकों के अनुरूप रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, पूरे आयोजन क्षेत्र पर CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी। सादे कपड़ों में क्राइम ब्रांच के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे और किसी भी असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। CCTV की फीड कंट्रोल रूम और महाकाल मंदिर में भी रखी जाएगी, ताकि पूरे आयोजन पर लगातार नजर रखी जा सके। दीपोत्सव के लिए पूरे क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। जगह-जगह ब्लॉक तैयार किए गए हैं, जहां दीप प्रज्वलन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स भी जिम्मेदारी संभालेंगे。 यानी 17 सितंबर की शाम जब शिप्रा के घाट लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे, उसी दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रहेगी。0
0
Report
उज्जैन में युवा धर्म संसद 2026 अवन्तिका: 24 राज्यों से 1600+ युवा जुटेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:मोहन भागवत करेंगे युवाओं से संवाद, उज्जैन में जुटेंगे 24 राज्यों के 1600 से ज्यादा युवा 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचेंगे युवा, 18 सितंबर को मोहन भागवत युवाओं से करेंगे संवाद, समापन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक देशभर के युवाओं का बड़ा समागम होने जा रहा है। स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक स्मृति में ‘युवा धर्म संसद–2026 अवन्तिका’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1600 से ज्यादा युवा, विद्यार्थी, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल होंगे。 तीन दिवसीय यह आयोजन माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित गीता भवन सभागार में होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, धर्म, ज्ञान-परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका को समझने और उस पर विचार रखने का मौका मिलेगा。 युवा धर्म संसद का औपचारिक शुभारंभ 18 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत करेंगे। वे देशभर से आए युवाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, चरित्र निर्माण और वर्तमान समय की चुनौतियों जैसे विषयों पर चर्चा होगी。 कार्यक्रम में संत-महात्माओं, विद्वानों, शिक्षाविदों, चिंतकों, साहित्यकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के साथ युवाओं का संवाद भी होगा। धर्म, चरित्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, संवाद की संस्कृति, आस्था, धर्मस्थलों की भूमिका और भारतीय जीवन-दृष्टि जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां युवाओं के लिए कला दीर्घा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला, युवा पंचायत और जनजातीय मेला भी लगाया जाएगा। अलग-अलग राज्यों से आए युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी एक-दूसरे से साझा करेंगे। 19 सितंबर को कार्यक्रम का समापन होगा। समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ‘युवा धर्म संसद’ की राष्ट्रीय श्रृंखला इससे पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम में आयोजित हो चुकी है। इन आयोजनों में करीब 7100 युवाओं ने हिस्सा लिया था। अब उज्जैन में होने वाला आयोजन इसी श्रृंखला की अगली कड़ी है। महाकाल की नगरी उज्जैन को इस आयोजन के लिए इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह शहर प्राचीन समय से ही धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति की भूमि रहा है। इसी पृष्ठभूमि में देशभर से आने वाले युवाओं को एक मंच पर लाकर भारतीय परंपरा और आज के समय की चुनौतियों पर बातचीत का अवसर दिया जाएगा。0
0
Report
सीजीपीएसी भर्ती 2025: दस्तावेज़ वेरिफिकेशन-इंटरव्यू स्थगित, 265 पदों पर नया इंतज़ार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग-सीजीपीएसी परीक्षा-2025 से जुड़ी बड़ी खबर. सीजीपीएसी की ओर से दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू को किया गया स्थगित. 20 सितंबर से होनी थी दस्तावेज वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू. सीजीपीएसी ने बताया अपरिहार्य कारणों से इंटरव्यू स्थगित. 265 पदों के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया.0
0
Report
Advertisement
