450331
बुरहानपुर में बसपा ने डीजे बैन की मांग की
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने डीजे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि जैसे पूर्व में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई थी, वैसे ही भविष्य में भी इसे प्रतिबंधित रखा जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिंदे बोले: शिवसेना (UBT) के सांसद का शिवसेना में शामिल होना चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): EKNATH SHINDE (DEPUTY CM) ON SHIV SENA (UBT) MP JOIN SHIV SENA0
0
Report
ग्वालियर में मॉडिफाइड साइलेंसर के शोर पर हार्ट मरीज बुजुर्ग पर हमला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मॉडिफाइड साइलेंसर के शोर को रोकना एक हार्ट पेशेंट बुजुर्ग के लिए भारी पड़ा। दुर्गापुरी कॉलोनी में तीन गुंडों ने बाइक से पटाखों जैसी आवाज की। बुजुर्ग ने आवाज धीमी करने को कहा तो गुंडे भड़क गए। घर में घुसकर 65 साल के बुजुर्ग को घर से घसीटकर पीटा गया। बीच-बचाव करने आई पत्नी को भी मारा गया। बेटे का पैर बाइक के गर्म साइलेंसर से जला दिया गया। कानून को चुनौती देते हुए धमकी दी कि दोबारा टोका تو जान से मार देंगे। घटना का VIDEO सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी कमल लोधी की पहचान कर ली है, तीन आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
बाड़मेर के रामनगर में कचरे की आग से चार गायों की मौत, लोगों में दहशत
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर के रामनगर क्षेत्र में रविवार को कचरे में लगी आग के कारण पशुओं के बाड़े में आग लग गई। आग लगने से बाड़े में रखा चारा भी चपेट में आ गया, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 4 गायों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कोतवाल मनोज कुमार ने खुद मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया。 घटना की सूचना पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
24 जून को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 24 जून को. संगठन की आगामी कार्ययोजना और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक. आपातकाल दिवस सहित अगले एक महीने के विभिन्न कार्यक्रमों पर बैठक में होगी चर्चा और तय की जाएगी जिम्मेदारी. भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने दी जानकारी0
0
Report
किसानों को समय मुआवजा नहीं मिल रहा, टीकाराम जूली ने सरकार को असंवेदनशील कहा
Alwar, Rajasthan:किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा, सरकार असंवेदनशील – टीकाराम जूली अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को अपने पैतृक गांव काठुवास से अलवर पहुंचे। यहां मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में टीकाराम जूली ने किसानों के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि, अतिवृष्टि सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलें लगातार खराब हो रही हैं, लेकिन सरकार उनकी मदद के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। जूली ने कहा कि हर बार आपदा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा गिरदावरी और सर्वे के आदेश तो दिए जाते हैं, ताकि नुकसान का आकलन कर राहत राशि दी जा सके, लेकिन हकीकत यह है कि किसान अब भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रभावित किसानों को तुरंत राहत देने के लिए आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से अतिरिक्त राहत देने के विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों का जल्द सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति संभाल सकें और आगामी फसल की तैयारी कर सकें।0
0
Report
रीवा होटल केस: रेंजर पांडेय पकड़े गए, पत्नी ने घरेलू हिंसा के CCTV सबूत दिखाए
Satna, Madhya Pradesh:सतना। वन विभाग में पदस्थ रहे रेंजर ब्रजेन्द्र पांडेय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। उनकी कांस्टेबल पत्नी भारती उपाध्याय ने रीवा के होटल Royal Inn में पति को एक युवती के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया। भारती ने जी मीडिया को भेजे बयान में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि युवती उनके पति के संरक्षण में रीवा में कोचिंग कर रही थी और यह मामला पहला नहीं है। 15 जून 2026 की रात रीवा हाईवे स्थित होटल Royal Inn में भारती को गुप्त सूचना मिली। वे मोबाइल पर रिकॉर्डिंग ऑन रखकर कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने वाले ब्रजेन्द्र पांडेय के चेहरे की रंगत उड़ गई। भारती ने अंदर घुसकर बाथरूम का दरवाजा खोला तो एक युवती मिली, जो भागने की कोशिश करने लगी। भारती का आरोप है कि इस दौरान पति और युवती ने उनके साथ मारपीट की। दोनों होटल से भागे, हंगामा सड़क तक पहुंच गया। युवती को डंपर में लिफ्ट नहीं मिली तो ब्रजेन्द्र उसे वापस कमरे में ले गए। बाद में ब्रजेन्द्र के भाई शिवेंद्र पांडेय युवती को ले गए। भारती ने पीछा किया लेकिन ट्रैफिक में खो गईं। फर्जी चोरी का आरोप ब्रजेन्द्र ने 16 जून को बरौंधा सरकारी आवास से कार, दो लाख नकद और आईफोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। भारती ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने ओप्पो सर्विस सेंटर के CCTV का हवाला दिया, जहां गाड़ी 15 जून रात 2:30 बजे से 17 जून सुबह 10:30 बजे तक खड़ी थी। भारती उस रात कोठी रोड के होटल शिवम में रुकी हुई थीं। उन्होंने कहा, “मैं बरौंधा में थी ही नहीं, फिर चोरी कैसे कर सकती हूं? पति दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत कर रहा है क्योंकि मैंने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।” घरेलू हिंसा का CCTV सबूत भारती ने बताया कि पति अन्य महिलाओं से बातचीत पर उन्हें बेरहमी से मारते थे। 17 अगस्त 2025 को हुई मारपीट का CCTV भी उन्होंने जारी किया है। दो साल की बेटी के कारण उन्होंने घर में कैमरा लगवाया था। भारती का कहना है कि ब्रजेन्द्र तलाक चाहते हैं क्योंकि उनकी रंगीन मिजाजी सामने आ गई है। उन्होंने न्याय की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर के उपमंदिरों पर धर्म ध्वजा, कल मंदिर में डिप्टी CM करेंगे स्थापना
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर परिसर के अंदर बने सभी 6 उप मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित हो गई है केवल एक मंदिर बचा है और वह है शेषावतार मंदिर,इस मंदिर पर कल मंगलवार को दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक धर्म ध्वजा स्थापित करेंगे, इस कार्यक्रम में 3000 से अधिक राम भक्त शामिल होंगे,इस कार्यक्रम को लेकर चंपत राय पूरी व्यवस्था देख रहे हैं हालांकि इस कार्यक्रम में चंपत राय रहेंगे या नहीं अभी इस पर संसय है क्योंकि सीएम योगी जब अयोध्या में रामलला का दर्शन कर रहे थे तो उन्होंने चंपत राय से दूरी बनाई थी क्योंकि दान गबन मामले में जांच चल रही है ऐसे में जो संदेह के घेरे में है वह उनके पास तक नहीं आए, अब यह कल मंगलवार को देखना होगा कि क्या दोनों डिप्टी सीएम चंपत राय से दूरी बनाते हैं.0
0
Report
बरेली सिटी सेंटर मॉल की लिफ्ट फंसने से अफरा-तफरी, कई लोग बाहर निकाले गए
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर मॉल में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मॉल की एक लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट के भीतर कई लोग फंस गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट रुकने के बाद अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद लोगों और मॉल कर्मचारियों ने लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मॉल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
जबलपुर जीआरपी ने 2 घंटे में चोरी के आरोपी रितेश उर्फ कालू को गिरफ्तार किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर, मध्य प्रदेश: चोरी का आरोपी घटना के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार. जीआरपी की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी को 2 घंटे के भीतर ही पकड़ लिया. आरोपी रितेश उर्फ कालू ने अमरकंटक एक्सप्रेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और उसमें यात्रा कर रहे यात्री का जेवरात और नगदी से भरा बैग पार कर दिया था. जेवर और नगदी सहित लगभग 10 लाख 47 हजार का माल इस बैग में रखा था. इसके बाद आरोपी ने मामले की शिकायत जबलपुर जीआरपी में दर्ज कराई. जीआरपी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 2 घंटे के भीतर ही आरोपी रितेश उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का सारा माल भी जप्त कर लिया. बताया जाता है कि मिलेश मालपाणी जो रायपुर से इटारसी के लिए जा रहे थे, उनकी पत्नी का बैग अज्ञात चोर ने पार कर दिया था जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई. जीआरपी की टीम ने अलग-अलग पॉइंट पर काम करते हुए आरोपी को धर दबोचा. आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है. फिलहाल जीआरपी की टीम ने घटना के 2 घंटे बाद ही आरोपी को पकड़ लिया.0
0
Report
Advertisement
डभरा में सड़क हादसे के पीड़ितों ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग तेज
Sakti, सक्ती जिले के डभरा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा छात्र देव कुमार चन्द्रा को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। घटना के पांच दिन बाद भी अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता नहीं चल पाने से परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए चक्का जाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पंचायत डभरा के निवासी 25 वर्षीय देव कुमार चन्द्रा की 18 जून की सुबह ग्राम पुटीडीह पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना स्थल पर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान भी मिले थे, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी वाहन तक नहीं पहुंच सकी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर उनसे सीसीटीवी डीवीआर की मांग कर रही है, जबकि डभरा-पुटीडीह मुख्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही है。 इस मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों और समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि दशकर्म कार्यक्रम से पहले आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए。 लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक दोषी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी。0
0
Report
शाजापुर के खुले गड़्ढे में ई-रिक्शा गिरा, स्थानीय लोग गड्ढा भरने की मांग
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक ई-रिक्शा खुले गड्ढे में गिर गया। यह घटना होंडा शोरूम के पास हुई, जहां नगर पालिका द्वारा खोदा गया एक गड्ढा पिछले दो माह से खुला पड़ा था। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शी पप्पू कुशवाहा ने बताया कि यह गड्ढा करीब दो महीने पहले पानी की पाइपलाइन फूटने के कारण नगर पालिका द्वारा खोदा गया था। पाइपलाइन की मरम्मत तो कर दी गई, लेकिन गड्ढे को दोबारा भरा नहीं गया, जिससे यह लगातार खुला पड़ा था। हादसा दोपहर करीब 4 बजे हुआ जब ई-रिक्शा चालक रिवर्स ले रहा था। इसी दौरान वाहन का पिछला हिस्सा अचानक गड्ढे में धंस गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया गया है कि ई-रिक्शा चालक भगवान सिंह कुंडल अपने वाहन से खाने-पीने की सामग्री की आपूर्ति करते हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दो बोलियों की मदद से काफी मशक्कत कर ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से तत्काल इस खुले गड्ढे को भरने की मांग की है, क्योंकि हादसे के बाद भी यह खुला पड़ा है।0
0
Report
आजाद मैदान में अल्पसंख्यक संरक्षण कानून के लिए प्रदर्शन जारी; जल्द uygulan की मांग
Mumbai, Maharashtra:मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र राज्य में अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि विशेष रूप से मुस्लिम समाज पर बढ़ते अत्याचार, हमले, घृणास्पद भाषण (Hate Speech) और सुनियोजित तरीके से मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ऐसे में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को जल्द से जल्द विशेष अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करना चाहिए। आंदोलन के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। इस अवसर पर महाराष्ट्र के विधायक Abu Asim Azmi, Amin Patel तथा Sana Malik ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। विधायकों ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को महाराष्ट्र विधानसभा के वर्तमान अधिवेशन में उठाया जाएगा तथा सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य समाज में शांति, समानता और कानून के शासन को मजबूत करना है तथा राज्य में सभी नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों, को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। ये आंदोलन प्रा इलियास इनामदार, शेख मुसा सर, इहतेशम भाई, मुशीर इनामदार, सय्यद नबील उज्ज्मा, शेख शौकत, और उनके साथ कर रहे हैं. आंदोलनकारियो का कहना है कि अगर मागे मंजूर ना हुई तो पूरे महाराष्ट्र में आंदोलन करेंगे.0
0
Report
Advertisement
30 आबकारी अधिकारियों के ट्रांसफर, रायपुर में प्रभारी बदले
Raipur, Chhattisgarh:बड़ी तादाद में जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी स्तर के अधिकारियों का तबादला. 30 आबकारी अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर. आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश. मुख्यालय में सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी उपयुक्त आबकारी रायपुर बनाया गया. जिला आबकारी अधिकारी रायपुर राजेश कुमार शर्मा को राजनांदगांव भेजा गया.....0
0
Report
आपातकाल दिवस पर भाजपा की बड़ी तैयारी: जेल से कोर्ट तक यात्रा होगी, मौन और मशाल जुलूस
Raipur, Chhattisgarh:आपातकाल दिवस पर भाजपा की बड़ी तैयारी: 24 जून को जेल से कोर्ट तक की यात्रा होगी, मौन और मशाल जुलूस निकाला जाएगा. कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने जो आपातकाल लगाया था उससे संबंधित बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर निकलेंगे भाजपा नेता-कार्यकर्ता. 25 जून को प्रदेशभर में सम्मेलन का आयोजन होगा. 28 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह पंडित दीनदयाल ऑडोटोरियम रायपुर में होगा. इन अभियानों के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने दी जानकारी0
0
Report
लोडर टक्कर से दंपति की मौत, पुत्र घायल; फर्रुखाबाद हादसा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:लोडर की टक्कर से दंपति की मौत, डॉक्टर ने किया अमृत घोषित पुत्र घायल मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने परिवार सहित बाइक से जा रहे फर्रुखाबाद: जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज के गांव बगिया निवासी 55 वर्षीय संतोष शर्मा अपनी पत्नी किरन व 13 वर्षीय पुत्र शोभित को बाइक से लेकर पड़ोस के गांव में मौसी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी अल्लाहगंज के उजीरपुर बंजर के पास लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पत्नी किरन की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल संतोष शर्मा और उनके पुत्र शोभित को परिजन डा राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल लेकर आए। जहाँ डा प्रदीप राजपूत ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभित का इलाज चल रहा है। घायल शोभित के पास मौजूद चाचा मनोज ने बताया की भाभी किरन की मौके पर ही मौत हो गई और घायल भाई संतोष और भतीजा शोभित को लेकर लोहिया अस्पताल आए। जहां भाई संतोष की मौत हो गई और भतीजा शोभित का इलाज चल रहा है। शोभित चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। बाइट :-- मनोज कुमार, मृतक का छोटा भाई0
0
Report
Advertisement
