450331
शाहपुर नगर परिषद उपचुनाव में 24 वोटों से जीती भाजपा
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर परिषद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 2 से भाजपा ने 24 वोटों से जीत दर्ज कराई है। उप चुनाव के लिए मतदान 11 सितंबर को हुआ था, जबकि मतगणना 13 सितंबर को सुबह से शुरू हुई। शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ।भाजपा के वार्ड नंबर 2 चुनाव प्रभारी विठ्ठल किरोचे ने बताया यह जीत भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। भाजपा के अशोक सीताराम निकम को 421 वोट और कांग्रेस की वंदना बाई वामनराव सासने को 397 वोट मिले जबकि नोटा को 4 वोट मिले। कुल 822 लोगों ने मतदान किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर में राहुल गांधी कार्यक्रम के मौके पर युवा अलग-अलग अंदाज में पहुँच रहे हैं
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के पहले कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं तो वहीं कई युवा अपने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक युवा कार्यक्रम स्थल पर दिखाई दिया जहा एक युवक आंखों पर रागा ओर लिखकर चश्मा पहन कर पहुंचा जो आगार से आया यह युवा मध्यप्रदेश से आया युवा अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ हे0
0
Report
अमेठी के लाल सलमान खान जापान में एशियाड-2026 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी का लाल जापान में करेगा कमाल! सलमान खान एशियाड-2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व तिलोई के पूरे सिंगई खेरौना निवासी हैं सलमान खान भारतीय रोइंग टीम में हुआ सलमान का चयन जापान के नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतियोगिता भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं सलमान खान 10 राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं सलमान एशियन चैंपियनशिप-2025 में जीता रजत पदक दक्षिण कोरिया में एशियन रोइंग कप में जीता स्वर्ण सलमान के चयन से अमेठी के खेल प्रेमियों में खुशी0
0
Report
इटावा में 11kV तार की चपेट में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में छत पर होर्डिंग उतारते समय 11 हजार केवी की चपेट में आने से 3 लोग घायल हो गए जिसमें 2 की हालत गंभीर होने से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है घायल का इलाज जारी है। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत सराय दयानंत गांव में ई रिक्शा एजेंसी के ऊपर छत पर रखी होर्डिंग को उतारते समय पास से निकली 11 हजार बिजली की लाइन की चपेट में कार्य करते समय 3 लोग चपेट में आ गए जिसमें दो लोग मिथलेश और शकील गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए जिसके बाद जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई के लिए रेफर के दिया गया है जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है वहीं मामले की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है। बाइट: डॉक्टर राघवेंद्र - ई.एम.ओ जिला अस्पताल इटावा0
0
Report
Advertisement
रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष
Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला रोहित ने कहा है की श्रीमान तेजस्वी प्रसाद यादव आप बाढ़ की विपदा के बीच राजनीति करने से बचिए। रोहित ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन ने अपने तीन महीने का सैलरी वेतन बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्य की सरकार को भेज दिया है। भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार लगातार बिहार में बाढ़ पीड़ितों की समस्या के समाधान के लिए अपने मुख्यमंत्री, लोकप्रिय नेता सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में काम कर रही है। रोहित ने कहा कि हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन का बयान आया है ki उनकी पार्टी के सभी विधायकों ने, विधान परिषद के सदस्यों ने, सांसदों ने अपना एक महीने का सैलरी बिहार के बाढ़ पीड़ितों के समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया। रोहित ने कहा कि उसी प्रकार से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान जी का भी बयान आ गया है। उनके दल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के द्वारा यह पुण्यकार्य किया जा रहा है। रोहित ने कहा की बाबू तेजस्वी यादव जी, आपके पुज्य पिताजी बिहार के मुख्यमंत्री रहे, आपकी पुज्य माँ जी बिहार के मुख्यमंत्री रहीं। मेरा अपील है आपसे, आपका परिवार, आपके दल के विधायक, सांसद और विधान परिषद के सदस्य बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी सैलरी कब मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे。0
0
Report
जळगाव के किसानों ने केळी बीमा मामले में मंत्री के सामने न्याय की मांग
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Anchor: जळगाव जिल्ह्यातील केळी उत्पादक शेतकऱ्यांच्या केळी पीक विम्याचा प्रश्न पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. हवामानावर आधारित केळी फळ पीक विमा योजनेतील कथित अनियमिततेमुळे शेतकऱ्यांमध्ये नाराजीचे वातावरण आहे. याच पार्श्वभूमवर केळी पीक विमाधारक शेतकऱ्यांनी जिल्ह्याचे पालकमंत्री गुलाबराव पाटील यांना निवेदन देत आपल्या व्यथा मांडल्या. सन २०२५-२६ मधील विमा प्रस्तावांमध्ये शेतात प्रत्यक्ष केळीचे पीक असतानाही काही शेतकऱ्यांना नोटिसा देण्यात आल्याचा दावा निवेदनात करण्यात आला आहे. तसेच कोणतीही पूर्वसूचना न देता काही शेतकऱ्यांचे विमा क्षेत्र कमी करण्यात आल्याचेही त्यांनी सांगितले. आवश्यक कागदपत्रे आणि पुरावे सादर करूनही प्रत्यक्ष शेत पाहणी करण्यात आली नसल्याचा आरोप शेतकऱ्यांनी केला आहे. पालकमंत्र्यांना निवेदन दिल्यानंतर माध्यमांशी बोलताना शेतकऱ्यांनी विमा कंपनीच्या कारभाराबाबत तीव्र संताप व्यक्त केला. संपूर्ण प्रकरणाची चौकशी करून नियमाप्रमाणे विमा भरलेल्या पात्र शेतकऱ्यांना न्याय मिळवून द्यावा, अशी मागणी त्यांनी केली आहे या शेतकऱ्यांचे संवाद साधला आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी。0
0
Report
स्पेशल बुलेटिन पैकेज के लिए बस का विजुअल जारी
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में बस का विजुअल है। स्पेशल बुलेटिन के पैकेज के लिये विजुअळहै।0
0
Report
Advertisement
दलित उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की मांग, तहसील पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने दलित उत्पीड़न और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री को मांग पत्र सौंपकर पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने का नेतृत्व भाकपा के राज्य कौंसिल सदस्य का. रामकुमार भारती और पूर्व जिला सचिव का. रामसोच यादव ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि समाज के गरीब, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पीड़ितों को न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने रानीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में हुई घटना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ागांव निवासी बेदू राम के साथ कुछ मनबढ़ युवकों ने सार्वजनिक रूप से अमानवीय व्यवहार किया, मारपीट की और उन्हें अपमानित करते हुए गांव में घुमाया। भाकपा नेताओं का कहना था कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने खुरहट पुलिस चौकी और थाना रानीपुर के संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
गोरखपुर में पिता ने किए बेटे पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दहिया टोला, नौसढ़ में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे अमित निषाद पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. पत्नी के साथ विवाद के बाद आरोपी ने पहले उसकी ओर हमला किया, लेकिन वह सुरक्षित बच निकली. इसके बाद सामने आया बेटा अमित भी धारदार हथियार के तीन वार का शिकार बना. सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और कमर के पास गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. गीडा पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है और परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी मदद के लिए अस्पताल पहुंचे. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि हमला कैसे हुआ और हथियार कहाँ से आया, इसका सही कारण सामने आ सके.0
0
Report
गोंडा: कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह आचार संहिता उल्लंघन से दोषमुक्त
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन मामले में कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद करण भूषण सिंह को अदालत ने बड़ी राहत देते हुए सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। यह फैसला गोंडा की अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी/एमपी/एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अंशुमान धुन्ना की अदालत ने सुनाया है। मामले की सुनवाई कल शुक्रवार को पूरी हुई थी जिसके बाद आदेश की आधिकारिक प्रति आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे सामने आई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना 4 मई 2024 की है, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के रूप में करण भूषण सिंह अपने काफिले के साथ तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर चौराहे पर पहुंचे थे। व्यस्त चौराहे पर उनके काफिले के इर्द-गिर्द वाहनों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) के प्रभारी डॉ. सुमित कुमार ने अगले दिन यानी 5 मई को तरबगंज थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मामले की नियमित सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। अदालत के समक्ष पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर करण भूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का कोई भी अपराध सिद्ध नहीं हो सका। साक्ष्यों के अभाव को देखते हुए विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें निर्दोष करार देते हुए दोषमुक्त कर दिया।0
0
Report
Advertisement
सागर-दमोह स्टेट हाइवे पर बस-कार भिड़ंत; 3 की मौत, 2 घायल
Sagar, Madhya Pradesh:यात्री बस और कार की टक्कर, तीन की मौत 2 गंभीर.. दुर्घटना सागर दमोह स्टेट हाइवे पर bahariya थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने की है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हरियाणा से आ रही मारुति अर्टिगा कार गैस भरवाने के बाद चौराहे की तरफ आ रही थी. इसी दौरान दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा कंपनी की यात्री बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो घायलों सहित बस में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवम मखीजा, गोलू उर्फ शुभम और विकास उर्फ विक्की मखीजा, निवासी जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में की है. हादसे की सूचना मिलते ही Sagar SP अनुराग सुजानिया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है. हादसा किस वजह से हुआ और दोनों वाहनों की गति कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है.0
0
Report
बालोद: निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नियम उल्लंघन पर नोटिस, तीन दिन में जवाब जरूरी
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दीपक दुबे की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों और अनिवार्य योजनाओं की अनदेखी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ दीपक दुबे ने बताया कि स्कूल द्वारा शासकीय नियमों का पालन नहीं किए जाने की लंबे समय से शिकायतें मिल रहीं थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाएं और दिशा-निर्देश सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य हैं, जिनकी अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रबंधन के खिलाफ आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
राजिम महानदी किनारे अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी छापेमार कार्रवाई
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग...राजिम महानदी तट पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई....खनिज, राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप....छापामार करने पहुंची टीम के बाद टैक्टर छोड़ भागे माफिया...दर्जनों टैक्टर और ट्राली को किया जप्त, ट्राली पलट कर भागे माफिया....राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी पर वर्षों से चल रहा था अवैध खनन....नर्सरी के हजारों पेड़ों की कटाई कर रहे थे अवैध खनन....रेत माफिया पर्यावरण नियमों को ताक में रख कर कर रहे थे अवैध रेत खनन....अवैध रेत खनन से माफिया कर रहे हैं शासन के राजस्व का नुक़सान...प्रशासन की टीम पहुंचने के बाद ट्राली छोड़ भागे माफिया。0
0
Report
Advertisement
sabla me paryushan mahaperv, chauthe din uttam shauch dharm ka bhaktipurn utsav
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- साबला में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा पर्युषण महापर्व, चौथा दिन उत्तम शौच धर्म की पूजन एवं विविध अनुष्ठानों का आयोजन डूंगरपुर जिले के साबला में पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में दस लक्षण पर्युषण का चौथा दिन उत्तम शौच धर्म के रूप में अत्यंत भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए जिसमे जैन धर्मावलंबीयो ने बड़ी संख्या में भाग लिया | पर्युषण के चौथे दिन की शुरुआत श्री मूलनायक पद्मप्रभु भगवान के पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। इसके साथ ही मंदिर की विभिन्न वेदियों पर अभिषेक एवं शांतिधारा श्रद्धालुओं ने की | इसके बाद मंदिर में जैन धर्मावलम्बियों की ओर से अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हुए भगवान की अर्चना की गई | इस मौके पर उत्तम शौच धर्म के मर्म पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शौच का वास्तविक अर्थ पवित्रता है। आत्मा एवं हृदय में मद और क्रोध जैसी दुर्भावनाओं को बढ़ाने वाली कषायों में सबसे प्रबल लोभ कषाय है। इस लोभ रूपी कषाय पर विजय प्राप्त कर मन में संतोष और पवित्रता धारण करना ही उत्तम शौच धर्म है। इधर पर्युषण के चौथे दिन मन्दिर में धार्मिक के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया |0
0
Report
जयपुर अस्पताल में शवों की अदला-बदली: दो परिवार सदमे में, जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में डेडबॉडी की अदला-बदली! जिसे अपना समझ ले ja रहे थे... वो निकली किसी और की लाश! जोरदार हंगामा-प्रदर्शन जयपुर दुर्गापुरा स्थित आंच हॉस्पिटल से सामने आई इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद स्टाफ ने शवों की पहचान में जैसी गलती की, बानसूर निवासी घेसाराम की डेडबॉडी नावां निवासी गिरधारी के परिजनों को सौंप दी गई। परिजन शव लेकर जयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर नावां के लिए निकल भी गए। दूसरी ओर जब घेसाराम के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान करने लगे तो उनके होश उड़ गए。 एम्बुलेंस चालक ने जब गिरधारी के परिजनों को पूरी बात बताई, उन्हें भी पता चला कि जिसे वे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं, वो उनके अपने परिजन का शव नहीं है। इसके बाद दोनों परिवार अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। रात करीब दो बजे परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची。 परिजनों ने सिर्फ डेडबॉडी बदलने का ही आरोप नहीं लगाया, बल्कि इलाज में लापरवाही और ICU की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल सिर्फ डेडबॉडी की अदला-बदली नहीं है, बल्कि अस्पताल में मृत मरीजों की पहचान प्रक्रिया क्या थी, टैग था या नहीं, और अगर टैग नहीं था, तो इतनी बड़ी लापरवाही क्यों हुई? मामला बढ़ता देख अस्पताल के मालिक डॉ. एम.के. गुप्ता मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल संगठन के पदाधिकारी भी अस्पताल प्रशासन के पक्ष में पहुंचे। अस्पताल की ओर से डेडबॉडी की अदला-बदली को मानवीय भूल बताते हुए माफी मांगी गई, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने और दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। इसके बाद दोनों शव जयपुरिया अस्पताल ले जाए गए, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। अब पुलिस अस्पताल के रिकॉर्ड, मरीजों की पहचान और डेडबॉडी हैंडओवर की पूरी प्रक्रिया की जांच कर रही है। एक गलती... और दो परिवारों को सदमा। अब जांच से खुलेगा- डेडबॉडी बदली कैसे और जिम्मेदार कौन?0
0
Report
जयपुर ग्रामीण SP की जनसुनवाई: जमीन विवाद समेत शिकायतों का त्वरित निस्तारण निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा की जनसुनवाई गोविन्दगढ़ पुलिस थाने में लोगों की सुनी समस्याएं कालाडेरा, सामोद, गोविन्दगढ़ के फरियादी पहुंचे पुलिस थाने एक- एक फरियादी से SP हुए रूबरू फरियादों की फरियाद सुनकर तत्काल समाधान करने के दिये निर्देश एक दर्जन से ज्यादा फरियादी पहुंचे पुलिस थाने सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े हुए मामले आये सामने फरियादियों ने जमीन विवाद, कब्जे और अन्य मामलों को लेकर अपनी समस्याएं SP के समक्ष रखीं SP हनुमान प्रसाद मीणा ने अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और फरियादियों को समय पर राहत दिलाने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
