450331
BJP अनुसूचित जाति मोर्चा का बुरहानपुर में विरोध प्रदर्शन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने विरोध स्वरूप मौन रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी का पोस्टर गले में डालकर विरोध जताया गया। कुछ दिन पूर्व, जिला कांग्रेस ने नगर निगम में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और अजय रघुवंशी ने भाजपा के ठेकेदारों के नाम सार्वजनिक कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इसी मुद्दे को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर में आंधी-बारिश से धान फसल बर्बाद, किसानों को मायूसी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक आंधी और भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त खेतों में खड़ी धान की फसल हुई बर्बाद किसानों के चेहरे पर मायूसी कई जगह तेज आंधी से पेड़ गिरे आवागमन बाधित। रामकोट थाना क्षेत्र के माधवपुर इलाके में धान फसलों का हुआ नुकसान।0
0
Report
INDI गठबंधन की असमंजस में ममता बनर्जी-राहुल गांधी मुद्दों पर राजनीतिक हलचल
Noida, Uttar Pradesh:ममता बनर्जी - जब ममता बनर्जी से बात करना चाहते थे तब वो बात नहीं करती थी , आज उल्टा हो रहा है .अब यहां रोल नहीं है तो वहा रोल प्ले करेंगे , लेकिन वहां भी कौन है ? कहाँ है INDI गठबंधन , कौन कहाँ है अब उसको ढूंढे जा कर पहले आंदोलन कोई भी कर सकता है राहुल गाँधी के पास कोई इशू बचा नहीं है इसीलिए ज्ञानेश कुमार को लेके पड़े हैं इससे पहले भी कांग्रेस देश की जितनी भी संवैधानिक संस्था है उसको कमज़ोर कर चुकी है पर वो उसी को टारगेट करते हैं , जनता उनको वोट नहीं देता उसका ज़िम्मेदार कौन है ? खुद है0
0
Report
ED दफ्तर पहुंचे हरिश रावत, पूछताछ शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ED दफ्तर पहुंचे हैं। दरअसल हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर कुछ दिनों पहले ED ने छापेमारी की थी। जिसमें 32 लाख रुपए नगद और सोने के सिक्के समेत महंगी घड़ियां ED ने अपने कब्जे में ली थी। VPDO भर्ती परीक्षा धांथधली के मामले में यह छापेमारी हुई थी। इस मामले पर अभी ED ने हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया है। हरीश रावत अकेले ही ED दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे हैं जहां आईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है0
0
Report
Advertisement
बलवंत भौर्याल की राज्यसभा दावेदारी: भाजपा में नई चर्चा तेज
Bageshwar, Uttarakhand:पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत सिंह भौर्याल ने राज्यसभा सदस्य के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। भौर्याल ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर राज्यसभा के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने का अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में सक्रिय योगदान का उल्लेख किया है। भौर्याल ने विधायक और कैबिनेट मंत्री के रूप में किए गए कार्यों तथा पार्टी के प्रति अपनी सेवाओं को दावेदारी का आधार बताया है। अब उनकी दावेदारी को लेकर भाजपा संगठन और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।0
0
Report
जालौन में भारी बारिश के हाईवे पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित, बिजली लाइन टूटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भारी बारिश के बीच उरई-कानपुर स्टेट हाईवे पर गिरा पेड़, रंगोली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गिरा पेड़, पेड़ गिरने से हाईवे की एक साइड से वाहनों का आवागमन हुआ बंद, पेड़ की चपेट में आकर हाईटेंशन विद्युत लाइन भी टूटी, गनीमत रही, हादसे में किसी प्रकार की नही हुई जनहानि, मौके पर यातायात प्रभावित, पेड़ हटाने की कार्रवाई जारी, उरई कोतवाली क्षेत्र के रंगोली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास का मामला।0
0
Report
होशियारपुर पहुंचकर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंडवासियों का स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:वीर शहीदों की पावन धरा, गुरुओं की तपोभूमि, समृद्ध कृषि परंपरा एवं जीवंत सांस्कृतिक विरासत के लिए विख्यात होशियारपुर, पंजाब पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, सम्मानित पदाधिकारियों एवं प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी-वाडा हाईवे पर 5–6 किमी जाम, एक लेन में भारी वाहनों का आवागमन
Thane, Maharashtra:भिवंडी - भिवंडी वाडा महामार्गावर शेलार ते सुपेगाव दरम्यान आज सकाळपासून मोठ्या प्रमाणात वाहतूक कोंडी झाली आहे. पाच ते सहा किलोमीटरपर्यंत वाहनांच्या लांबच लांब रांगा लागल्या असून याचा फटका सर्वसामान्य नागरिकांना बसत आहे. VO: भिवंडी वाडा महामार्गाचे अंबाडी पर्यंत एक लेन काँक्रीटीकरण झाले असून एकाच लेनवरून अवजड वाहनांची ये-जा सुरू आहे. त्यातच काही बेशिस्त वाहन चालकांमुळे सकाळपासूनच वाहतूक कोंडी निर्माण झाली आहे. गेल्या एक ते दीड तासापासून ही कोंडी कायम आहे. या वाहतूक कोंडीमुळे विद्यार्थी, चाकरमानी, भाजीपाला, दूध विक्रेते आणि व्यापाऱ्यांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागत आहे. विशेष म्हणजे वाहतूक कोंडी सोडवण्यासाठी घटनास्थळी एकही वाहतूक पोलीस अधिकारी दिसून आला नाही, असा आरोप नागरिकांनी केला आहे。0
0
Report
बच्चों के खिलौना ट्रैक्टर पर गणेश विसर्जन: एक अनोखा नजारा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-अनंत चतुर्दशी पर जहां चारों तरफ भव्य जुलूस और बड़े वाहनों के साथ गणपति विसर्जन की धूम रही, वहीं नरसिंहपुर जिले के श्रीनगर में एक बेहद अनोखा और मनमोहक नजारा देखने को मिला। यहां भगवान गणेश किसी बड़े ट्रक या ट्रैक्टर पर नहीं, बल्कि बच्चों के एक छोटे से खिलौना ट्रैक्टर पर सवार होकर विदा हुए। बच्चों की इस मासूम भक्ति ने कैसे सबका दिल जीत लिया0
0
Report
कोंडागांव में तीन दिन बारिश: खेत डूबे, किसान चिंतित, राहत कार्य जारी
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले में तीन दिनों तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खेतों से लेकर नदी-नालों तक पानी का सैलाब नजर आया। इसी दौरान एक किसान की खेत के नाले में बहने से मौत हो गई। वहीं हजारों एकड़ में फसलें पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। हालांकि अब मौसम साफ होने लगा है और लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन नदी-नालों کا जलस्तर अभी भी चिंता बढ़ा रहा है。 48 घंटे की लगातार मूसलाधार बारिश के बाद अब आसमान साफ होता नजर आ रहा है। बारिश थमने के बाद लोग धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट रहे हैं, लेकिन मुसीबत अभी पूरी तरह टली नहीं है। नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई इलाकों में नदियों का पानी खेतों तक पहुंच गया है। खेत पूरी तरह जलमग्न हैं और खड़ी फसलें पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बारिश के बीच एक किसान की खेत के नाले में बहने से मौत हो गई। हादसे ने इलाके में मातम पसार दिया है。 वहीं निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित आश्रय स्थलों में पहुंचाया है。 बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे बच्चों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी। जांजगीर और सरगुजा संभाग से प्रतियोगिता के लिए निकले बच्चों को रास्ते में रोककर कोंडागांव में ही सुरक्षित ठहराया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा सके। बारिश थम चुकी है, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। सामने खेतों में भरा पानी किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। नदी-नालों का जलस्तर भी अभी सामान्य नहीं हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक पानी कम होगा और किसानों की बर्बाद फसलों का आकलन कब शुरू होगा。0
0
Report
Advertisement
भोजासर के पशु चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, कलेक्ट्रेट पहुँची भीड़
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर भोजासर में कार्यरत पशु चिकित्सक के खिलाफ ग्रामीण लामबंद कलेक्ट्रेट पर पहुंचे सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किया प्रदर्शन आरोप लगाया, ड्यूटी पर नहीं आती चिकित्सक, देती है धमकियां दो दिन पहले भी एक ग्रामीण पर दर्ज करवाई एफआईआर प्राइवेट पशु सहायकों के भी वीडियो बनाकर कार्रवाई की धमकी का आरोप ग्रामीण बोले, नहीं हटाया डॉक्टर को, तो करेंगे उग्र आंदोलन कलेक्ट्रेट पर लगाए प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है जैसे नारे झुंझुनूं जिलाे के भोजासर गांव के राजकीय पशु चिकित्सालय में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. विनीता कुमारी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। भोजासर से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच और पूर्व सरपंच के साथ प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत दी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने प्रशासन चोर है, पशु चिकित्सक चोर है जैसे नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि डॉ. विनीता कुमारी पिछले करीब 6-7 वर्षों से भोजासर में कार्यरत हैं और उनके कार्य व्यवहार को लेकर लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर नियमित रूप से समय पर ड्यूटी पर नहीं आतीं और पशुओं को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले पशुपालकों के साथ भी कथित तौर पर सही व्यवहार नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब कोई व्यक्ति अपने गाय या भैंस को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लेकर जाता है तो कई बार उसका इलाज नहीं किया जाता। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विरोध या शिकायत करने पर उन्हें छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को भी कई बार मामले से अवगत करवाने का दावा ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद जिला संयुक्त निदेशक को भी ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों نے मंडावा विधायक कुमारी रीता चौधरी को भी ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि डॉ. विनीता कुमारी का अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए और भोजासर पशु चिकित्सालय में नए पशु चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि ग्रामीणों को अपने पशुओं के इलाज के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े। भोजासर निवासी प्राइवेट पशु वेटरनरी सहायक रवि ने भी कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत रखी। उनका आरोप है कि जब वे गांव में किसी पशु का उपचार करने जाते हैं तो डॉ. विनीता द्वारा उनकी वीडियो बनाने और वहां पशुओं को नहीं देखने की बात कही जाती है। रवि के अनुसार, उन्हें कई बार एफआईआर करवाने की चेतावनी भी दी गई।0
0
Report
लुधियाना में बाबा बागेश्वर की पांच दिवसीय कथा महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-पंजाब के लुधियाना में आज से भक्ति और आस्था का भव्य संगम होने जा रहा है। बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के लिए लुधियाना पहुंच चुके हैं। आज से 30 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। बाबा बागेश्वर के लुधियाना पहुंचने पर स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर विशाल पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए लंगर सहित तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान बाबा बागेश्वर श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कथा एवं महिमा का रसपान कराएंगे। आयोजन के दौरान एक दिवसीय दिव्य दरबार भी आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा से एक दिन पूर्व विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई थी। बताया जा रहा है कि पंजाब की धरती पर बाबा बागेश्वर की यह दूसरी कथा है। इससे पहले करीब तीन वर्ष पूर्व पठानकोट में आयोजित कथा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। अब एक बार फिर लुधियाना में होने वाले इस आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
बेगूं से 307 किलो 470 ग्राम अफीम समेत 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 25 सितंबर की रात बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड पर गोपालपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जाट निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद समद और 19 वर्षीय राहुल भाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक की मौत कर दी; चालक मौके से फरार
Siwan, Bihar:सीवान में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक की मौत कर दी; चालक मौके से फरार। मृतक की पहचान दरौंदा के रामसापुर निवासी मुख्तार मंसूरी के रूप में हुई है। वह साइकिल से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था; उसी दौरान दुर्घटना घट गई। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रामसापुर मोड़ के समीप की है। हादसे के बाद स्थानीय भीड़ जुट गई और दरौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची; शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
80 साल बाद शिकरा गांव अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा
Sidhi, Madhya Pradesh:आजादी के 80 साल बाद भी शिकरा गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सड़क नहीं, बिजली नहीं और बीमारी के वक्त अस्पताल तक पहुंचना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती है। बदहाल व्यवस्था से परेशान सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर सीधी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्तों की वजह से आवागमन मुश्किल है, रात के समय बिजली नहीं रहने से परेशानी बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सके, यह भी चुनौती बन जाता है। विकास के दावे के बीच शिकरा के ग्रामीण आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करेंगे? सीधी जिले के मझौली विकासखंड की मड़वास तहसील का शिकरा गांव, जहां ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से सीधी पहुंचे। पहले ग्रामीण सीधी वीथिका भवन पहुंचे और इसके बाद पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति खराब है। ऐसे में रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रात के समय बिजली की समस्या परेशानी को और बढ़ाती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी मांग के लिये ग्रामीण शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद प्रशासन की ओर से जल्द मौके की स्थिति देखने का आश्वासन दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजीव पांडेय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को भेजकर दो दिन के भीतर गांव की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद शिकरा गांव की तस्वीर कितनी बदलती है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब कितना इंतजार करना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।0
0
Report
कोटा में उपमहापौर चुनाव के लिए भाजपा का एकजुट प्रत्याशी विवेक राजवंशी
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा उपमहापौर चुनाव के बीच भाजपा पार्षदों की एकजुटता का वीडियो सामने आया。 उपमहापौर प्रत्याशी विवेक राजवंशी के साथ भाजपा के विधायक और सभी पार्षद एक जगह मौजूद नजर आए वीडियो में विवेक राजवंशी ने कहा— सभी एकजुट रहकर काम करेंगे कोटा नगर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा की ओर से विवेक राजवंशी का एक ही नामांकन दाखिल हुआ है। कांग्रेस ने उपमहापौर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है और उसकी ओर से नामांकन नहीं आया है0
0
Report
Advertisement
