Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Burhanpur450332

MP में बेल पोला पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, किसानों ने दी श्रद्धांजलि

Sept 03, 2024 03:05:19
Khaknar Kalan, Madhya Pradesh

प्रकृति से प्रेम और पशुधन के प्रति श्रद्धा का पर्व बेल पोला इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक किसान, मयूर पाटिल, ने डीजे बजाकर बेलों को मुख्य बाजार में घुमाया और किसानों को संदेश दिया कि खेतों में सहयोग देने वाले बेलों के सम्मान में बेल पोला का त्यौहार धूमधाम से मनाना चाहिए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 19, 2026 03:40:08
Madhubani, Bihar:TEMPLE,MADHUBANI,BINDU BHUSHAN THAKUR मधुबनी में प्रसिद्ध मंदिर से लाखों की चोरी,बेखौफ चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा।बारदात सकरी थाना के भवानीपुर गांव स्थित ऐतिहासिक उग्रनाथ महादेव मंदिर की है।चोरी की बारदात CCTV में हुआ कैद,कई चोरों ने आराम से मंदिर में चोरी कर चलते बने।लोगों में पुलिस की गश्ती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। चोरों ने मुख्य मंदिर के साथ परिसर में विष्णु और हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया और करीब 20 लाख की सम्पति पर हाथ साफ किया।चोरों ने सोने का मुकुट अन्य जेवरात और कई दानपेटी ले गया जो सीसीटीभी में कैद है।मंदिर में विगत तीन वर्षों में तीन बार चोरी होने से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।श्रद्धालुओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और पुलिस पिकेट की मांग की है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 19, 2026 03:18:46
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा में नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के आंठबे दिन फिल्म अभिनेता आशुतोष र Rana पहुंचे। इस मौके पर आशुतोष राणा ने अपने गुरू दद्दाजी का स्मरण करते हुए कहा कि नरोत्तम मिश्रा मेरे गुरू भाई हैं, जिन्होंने नवग्रह पीठ की स्थापना कराकर ग्रहों का साधा है, जो उनको परलोक में साधेंगे। उन्होंने अलग-अलग प्रकृति के ग्रहों को एक साथ बैठाकर विकृति को दूर कर दिया है। भगवान का अनुग्रह हो जाए तो ग्रह स्वत: ही अनुकूल हो जाते हैं। गुरू को साध लो तो बुद्धि सुधर जाएगी। उससे मंगल होने लगेगा, तो शुक्र भी सुधर जाएगा और सारे ग्रहों की कृपा होने लगेगी। उन्होंने कहा कि सभी में हनुमान( वायु) है और जब तक शरीर में हनुमान( वायु) हैं,तब तक राम, यानी प्राण हैं。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 19, 2026 03:18:31
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और देर रात तेज झमाझम बारिश हुई। बुधवार को कई इलाकों में गेहूं की फसल आड़ी पड़ती नजर आई, हालांकि प्रशासनिक सर्वे में नुकसान नहीं बताया गया है। बुधवार रात फिर मौसम बदला—बादल गरजे, बिजली चमकी और हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह भी हल्की बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। लोग एक बार फिर गर्म कपड़ो मे सिमट गए, मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है ऐसे मे फसल पकने की ओर बढ़ रही रबी फसलों पर असर पड़ सकता है। फिलहाल किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की बारिश को लेकर आशंकित हैं।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 19, 2026 03:18:12
Chittorgarh, Rajasthan: राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वैज्ञानिकों ने मोर्चा खोल दिया है.. प्रदेशभर के करीब 182 वैज्ञानिक 16 से 20 फरवरी तक हड़ताल पर हैं.. 27 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक भी इस आंदोलन में शामिल हैं.. वैज्ञानिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले डेढ़ साल से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है.. अपने पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर वे विश्वविद्यालय गेट पर धरने पर बैठ गए हैं.. पूरी वेतन भुगतान समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है.. वैज्ञानिकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे..
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 03:17:34
Goverdhan Brahmnan, Govardhan, Uttar Pradesh:गोवर्धन गोवर्धन तहसील के अंतर्गते थाना मगोर्रा क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवकों की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कार और चारों शवों को नहर से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार चारों मृतक युवक थाना महावन क्षेत्र के निवासी थे। मृतकों की पहचान राहुल, अमित, मोहित और उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी दोस्त किसी निजी समारोह में शामिल होने के लिए कार से राजस्थान के डीग जा रहे थे।हादसा मगोर्रा इलाके की नगला देरिया पुलिया से महमूदपुर तिराहे के बीच हुआ। डीग की तरफ जाते समय एक मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी सीमेंट की टंकी से टकराती हुई सीधे नहर में जा समाई। कार पानी में पूरी तरह डूब गई, जिससे सवार युवकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। बाइट - सुरेश चंद रावत एसपी देहात।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 19, 2026 03:17:22
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में एक बार फिर ई-रिक्शा चालकों की दबंगई सामने आई है। किराए को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालकों ने अपने ही पैसेंजर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद मौके पर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा और हंगामा चलता रहा। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हड़ताली चौक के पास का है। पीड़ित प्रीत संतोष मांझी ने बताया कि उनके परिवार के तीन सदस्य ट्रैफिक चौक से ई-रिक्शा पर बैठकर हड़ताली चौक पहुंचे थे। उनके अनुसार वहां से बैठाते समय 15 रुपये किराया बताया गया, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद चालक 30 रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि जब उन्होंने 30 रुपये देने से इनकार किया, तो ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए। पहले 15 रुपये कहा, यहां आकर 30 रुपये मांगने लगे। जब हमने मना किया तो मारपीट करने लगे। जबरन बैठाते हैं और फिर मनमानी वसूली करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कई ई-रिक्शा चालक मनमाने तरीके से किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर पैसेंजर के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है या नहीं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Feb 19, 2026 03:16:31
Masaurhi, Bihar:पत्नी के संबंध और संपत्ति के लालच से मसौढ़ी में पति की हत्या; दो गिरफ्तार मसौढ़ी।।महादेवपुर गांव के बाहर पाइन स्थित झाड़ी में बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी. हत्या पत्नी की बेवफाई और संपत्ति के लालच में की गई बताई गई है. मृतक विक्की कुमार (पिता स्व. शिवानंद, गौरीचक) की पहचान हुई. बहन निक्की देवी (पति जितेंद्र सिंह, धनरूआ) ने मसौढ़ी थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच में पाया गया कि 11 फरवरी को विक्की की हत्या उसके गैराज में प्लास्टिक की डोरी से गला घोंटकर की गई. साढ़ू सिद्धनाथ कुमार और उसके सहयोगी सोनू की संलिप्तता पाई गई. शव को बोरे में बांधकर महादेढ़ी के महादेहपुर गांव के बाहर पाइन स्थित झाड़ी में फेंका गया. छापेमारी के दौरान सिद्धनाथ के घर से सीसीटीवी का डीवीआर, प्लास्टिक की डोरी और प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई. CCTV फुटेज में छेड़छाड़ भी दिखी. मृतक की पत्नी का उसके साढ़ू के साथ अवैध संबंध था. इसके अलावा मसौढ़ी में खरीदी गई जमीन और बन रहे मकान को लेकर भी लालच सामने आया. इसी को लेकर साजिश रची गई और हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फरार पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 19, 2026 03:16:14
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 19, 2026 03:15:59
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज तीसरा दिन... आज प्रथम भारतीय भाषा हिंदी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए - संस्कृत/अरबी/फारसी/भोजपुरी गैर-हिंदी बोलने वाले उम्मीदवारों के लिए - केवल हिंदी की परीक्षा होंगी..... दो पाली में होंगी परीक्षा.. सुबह 9:30 से पहली पाली तो वही 2 बजे से दूसरी पाली की होंगी परीक्षा.... राज्य के 1699 परीक्षा केंद्रों पर हो रही है परीक्षा... कल राजभर में छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है... वही तीन ऐसे परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया जो दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे थे।.. परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। प्रथम पाली (9:30 AM) के लिए सुबह 9:00 बजे और द्वितीय पाली (2:00 PM) के लिए दोपहर 1:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा。 जूता-मोजा पर पाबंदी: बोर्ड ने छात्रों को जूता-मोजा पहनकर आने से मना किया है। चप्पल की अनुमति: परीक्षार्थियों को चप्पल या सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने का निर्देश दिया गया.. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, मैग्नेटिक वॉच या किसी भी प्रकार के गैजेट केंद्र के अंदर पूरी तरह वर्जित है...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top