450331
बुरहानपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। ठाकुर शिवकुमार सिंह मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने गांधी चौक से रैली निकालकर सुभाष चौक पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और फार्मासिस्ट द्वारा दी गई दवाइयों का ही सेवन करने की सलाह दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अगवानी ने बताया कि हर साल इस दिन रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झामुमो बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने की तैयारी में
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन तथा जनगणना प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर झामुमो मिशन मोड में पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बीएलए को प्रशिक्षित करने की योजना पर काम शुरू कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे आज से संगठनात्मक दौरे पर निकल रहे हैं, जहां वे विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।0
0
Report
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ FIR की धमकी दी
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने परिषदन मे मिडिया से बात करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को कहा कि योगी मज़ाक का पात्र बन गया है. उत्तर प्रदेश मे लोग आने से डरते है. आज वहां बाप दादा के आशियाना को गिराया जा रहा है. गरीब की हाय लगेगी. बाबा (सीएम योगी आदित्यनाथ) आप उड़ लीजिये ज्यादा दिन. सत्ता चलाने का उनको लुर (अक्ल) तक नहीं है. भाजपा का जन्म 1980 मे हुआ है भाजपा की भूमिका कुछ नहीं है इस देश के लिए ना आजादी मे कोई भूमिका रही है और ना ही बिकास मे कोई भूमिका है. वहीँ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वह टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड में इलाज करवाएंगे. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी के डर से अभिषेक बनर्जी का किसी अस्पताल में इलाज नहीं हो रहा है तो ममता बनर्जी को अभिषेक बनर्जी को लेकर झारखंड आना चाहिए. उन्होंने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की साथ हुई हिंसा पर भी बीजेपी पर सवाल उठाया और कहा कि बिहार में भी बीजेपी सत्ता में है लेकिन वहाँ आज तक ऐसी घटना नहीं हुई. बंगाल में बीजेपी ने किसी की जान लेने के लिए सरकार बनायी है. बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और यह परिपाटी ठीक नहीं है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के खिलाफ तीन दिन के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि तीन दिन बचे हुए है और अगर बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य घोटाले से संबंधित आरोपों का प्रमाण पत्र नहीं दिया तो उनको (बाबूलाल मरांडी) को दुमका की चमचमाती धूप में इरफान अंसारी से माफी मांगनी होगी नहीं तो मैं उनके खिलाफ FIR. करूंगा. बाबूलाल मरांडी ने झूठे आरोप और अफवाह फैलकर लगाकर मेरी छवि खराब की है. मान सम्मान को ठेस पहुंचाया है. अगर झारखंड अलग राज्य नहीं होता तो बाबूलाल मरांडी पैदा नहीं होते नहीं तो बिहार विधानसभा के बाहर कटोरी लेकर बैठे रहते. बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य घोटाले से संबंधित जितने भी आरोप लगाया था उसका प्रमाण आज तक नहीं दे पाए. मैंने उनको एक सप्ताह का समय दिया था और अब महज तीन दिन ही बचे हुए है.0
0
Report
औरैया: ऑडियो वायरल, मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया: पुलिस महकमे औरैया में तैनात मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह ने युवती को देर रात कॉल कर मम्मी से बात कराने की गुजारिश की. युवती ने बात कराने से मना किया तो उन्होंने भड़कर गाली-गलौच की. डायल 112 में तैनात वही मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.0
0
Report
Advertisement
बिहार सरकार ने मदरसों का स्थलीय निरीक्षण 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए
Patna, Bihar:पटना बिहार सरकार ने राज्य के सभी अनुदानित मदरसों की जांच का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र जारी कर 10 दिनों के भीतर मदरसों का स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। मदरसों में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियुक्ति, शैक्षणिक गतिविधियों और सरकारी अनुदान के उपयोग की जांच की जाएगी। निरीक्षण के लिए प्रखंड स्तर पर त्रिस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें बीडीओ/सीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और वरीय प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। जांच रिपोर्ट फोटो साक्ष्य के साथ 10 दिनों के भीतर सरकार को सौंपनी होगी।0
0
Report
उसमानपुर भगत सिंह कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक चाकू मारकर हत्या, पुलिस आरोपी ढूंढ रही
Noida, Uttar Pradesh:न्यू उस्मानपुर के भगत सिंह कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी ललित के रूप में हुई हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए अहम सबूत0
0
Report
हज़ारीबाग के नगवाँ में पत्थर की मूर्तियाँ बनती, कारीगरों की मेहनत चमकती
Hazaribagh, Jharkhand:इन दिनों मूर्तियाँ बनाने को लेकर लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है. चाहे देवी देवता की मूर्ति हो या पूर्वजों की याद में उनके तस्वीर के स्थान पर मूर्ति लगाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं मंदिर चौक-चौराहों पर भी मूर्ति लगाई जाती है. हज़ारीबाग़ जिले में एक ऐसा स्थान है जहां काला पत्थर और मकराना पत्थर की मूर्तियाँ बनाई जाती है. हज़ारीबाग़ के नगवाँ में मूर्तिकार सिर्फ एक तस्वीर देखकर हूबहू तस्वीर जैसी एक मूर्ति बना दी जाती है. यहाँ के कलाकार अपने कई वर्षों के मेहनत और अनुभव को कला रूप में दिखाते हैं. मूर्तिकार संजय चौधरी ने बताया की 6 इंच से लेकर 6 फिट तक की मूर्ति ऑर्डर के हिसाब से बनाया जाता है. उन्होंने बताया की मूर्ति बनाने में दर्जन भर मूर्तिकार और कलाकार घंटों मेहनत करते है. एक मूर्ति को कंपलीट होने में 10 से 12 दिन लग जाते है. एक मूर्ति पर अमूमन 4 से 5 कलाकार काम करते हैं. पत्थर की मूर्ति बनाने में बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है. कई बार आकर देने के दौरान कमजोर होने के वजह से पत्थर टूट जाते है. जिससे मूर्ति बनाने में दोगुना मेहनत भी पड़ जाता है. हालंकि कलाकार बड़ी सावधानी से मूर्ति को उसका रूप देते है जिससे हुबहू मूर्ति लोगों को मिलता है0
0
Report
Advertisement
बेतिया के परसौनी में प्रेमी से शादी की मांग पर लड़की टावर चढ़ गई
Bettiah, Bihar:बेतिया के परसौनी में प्रेमी से शादी की मांग पर लड़की टावर चढ़ गई। लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर घंटों टावर पर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने की कोशिश की। घटना बैरिया के परसौनी गांव की है। लड़की का नाम संजना कुर्मी है जो अपने प्रेमी निरालेश कुमार से शादी की मांग के साथ टावर पर चढ़ गई। इस हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को टावर से उतरवाया। पुलिस ने समझा-बुझा कर लड़की को सुरक्षित उतारा। लड़की के इस ड्रामे को देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई थी।0
0
Report
मुरैना प्रेमी-जोड़े की आत्महत्या: वीडियो में परिवार पर आरोप, पुलिस जांच जारी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना प्रेमी जोड़ा आत्महत्या मामला मुरैना में सांक नदी में कूदकर जान देने वाले प्रेमी जोड़े के मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। आत्महत्या से पहले युवक-युवती ने पुल पर खड़े होकर कई वीडियो बनाए, जो अब सामने आए हैं। इन वीडियो में दोनों ने अपनी मौत के लिए परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में मृतक युवक भूपेंद्र ने अपने पिता और भाई पवन का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेंद्र ने दावा किया कि घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था और उस पर चोरी के आरोप लगाए जा रहे थे। एक वीडियो में उसने अपनी पत्नी और पिता के कथित अवैध संबंधों का भी जिक्र किया है। वहीं मृतक युवती राधा चौबे ने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि उनकी मौत का जिम्मेदार भूपेंद्र का भाई पवन है। दोनों ने मानसिक प्रताड़ना और लगातार विवादों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पहले से शादीशुदा था और चोरी के आरोपों व पारिवारिक विवादों के चलते उसने अपनी प्रेमिका राधा चौबे के साथ सांक नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस पूरे मामले का एक पुराना आपराधिक कनेक्शन भी सामने आया है। करीब एक साल पहले ग्वालियर में दोनों को पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दोनों ने एक होटल में स्पाई कैमरे से एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वीडियो की सत्यता, आत्महत्या के पीछे की असली वजह और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी。0
0
Report
जयपुर में जेडीए रास्ते निर्माण में पेवर मशीन के बिना कार्य, गुणवत्ता पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर के कलावाड़ रोड़ व निवारू रोड क्षेत्र में जेडीए जोन-12 के तहत चल रहे सीमेंट सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त नाराजगी है, टेंडर शर्तों में पेवर मशीन से सड़क निर्माण को अनिवार्य बताया गया है, लेकिन मौके पर अधिकांश कार्य मजदूरों के माध्यम से हाथों से कराया जा रहा है। इससे निर्माण गुणवत्ता और सरकारी पैसे के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क निर्माण में पेवर मशीन के उपयोग का प्रावधान इसलिए रखा जाता है ताकि सड़क की मोटाई, लेवलिंग और फिनिशिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे। इसके बावजूद निवारू रोड पर पर मजदूरों द्वारा हाथ से लेवलिंग बिछाने का काम किए जा रहा है। जेडीए अभियंताओं से सांठगाठ में निर्माण एजेंसी मशीन का भुगतान तो प्राप्त कर रही है, लेकिन वास्तविक कार्य पारंपरिक तरीके से कराया जा रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि निर्माण कार्य का बड़ा हिस्सा रात के समय कराया जा रहा है, जिससे निगरानी और गुणवत्ता जांच प्रभावित हो रही है। ऐसे में जेडीए के अभियंताओं और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सीसी सड़क निर्माण में मशीन आधारित लेवलिंग और फिनिशिंग अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि यह प्रक्रिया सही तरीके से नहीं अपनाई जाती तो सड़क की सतह असमान हो सकती है और उसमें समय से पहले दरारें आने या क्षति होने की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने जेडीए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता का स्वतंत्र तकनीकी परीक्षण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत वाली परियोजनाओं में मानकों से समझौता नहीं होना चाहिए, अन्यथा पहली ही बारिश में सड़क की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग सकता है।0
0
Report
Advertisement
बारां में एनएच-27 पर स्लीपर बस पलटी, दो की मौत, 12 घायल
Baran, Rajasthan:बारां में एनएच-27 पर दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर ही पलटी एक बच्ची समेत 2 की मौत, 12 घायल एंकर-बारां जिलें के शाहाबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज अलसुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोटा से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर फरेदुआ तलहटी गांव के पास हाईवे पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब 4 बजे का है। जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी फरेदुआ तलहटी गांव के पास मोड़ पर बस चालक संतुलन खो बैठा और बस लहराते हुए हाईवे पर ही पलट गयी। हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत बस से बाहर निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना या तेज रफ्तार माना जा रहा है。0
0
Report
रतलाम में दो मंजिला मकान में भीषण आग, परिवार ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर में आज तड़के करीब 3:30 बजे एक दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए। जान बचाने के लिए परिवार को दूसरी मंजिल की खिड़की से कूदना पड़ा। इस दौरान तीन साल के मासूम बच्चे को भी खिड़की के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे आग पर काबू पाया गया। हादसे में परिवार के सदस्य घनश्याम आग की चपेट में आकर हल्के झुलस गए, वहीं खिड़की से कूदकर जान बचाने के दौरान उनके पैर में भी चोट आई। आग ने मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह तबाह कर दिया। घर का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया और मकान रहने लायक नहीं बचा। हादसे के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया है और अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है。0
0
Report
पुलिस गाड़ी पर विशाल पेड़ गिरा, हादसे से बड़ा नुकसान टला – CCTV फुटेज सामने
Samastipur, Bihar:पटोरी-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पेशी के लिये दो अभियुक्तों को लेकर पुलिस की गाड़ी कोर्ट जा रही थी तभी अचानक एक विशालकाय पीपल का पेड़ पुलिस की गाड़ी पर गिर पड़ा। दिलचस्प बात रही कि बिना हवा या आंधी के ही तेज धूप के बीच विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के आरा मिल के समीप हुई। इस हादसे में वाहन चालक समेत कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि गाड़ी में मौजूद दोनों बंदी पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे खड़ा पुराना पीपल का पेड़ अचानक टूटकर गुजर रही पुलिस गाड़ी पर गिर जाता है। पेड़ वाहन के आगे वाले हिस्से यानी बोनट पर गिरा, जिससे किसी बड़ी जनहानि की आशंका टल गई। जानकारी के अनुसार, चकलालशाही गांव निवासी मो. जागीर और फन्नू सहनी को शराब सेवन के आरोप में रविवार देर शाम पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिये पुलिस वाहन से समस्तीपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान मुसरीघरारी के आरा मिल के पास यह घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अब्दुल अहत ने बताया कि वह घटना के समय सड़क किनारे मौजूद थे। पटोरी की ओर से आ रही पुलिस गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची, सड़क किनारे लगा पुराना पीपल का पेड़ अचानक टूटकर वाहन पर गिर गया। उन्होंने बताया कि उस समय मौसम सामान्य था और तेज हवा भी नहीं चल रही थी। पेड़ गिरते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और शोर मचाते हुए पुलिस वाहन में फंसे पुलिसकर्मियों और बंदियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति पर तत्काल काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सभी पुलिसकर्मियों और दोनों अभियुक्तों को सुरक्षित थाना लाया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।0
0
Report
Advertisement
जैतपुर में प्रधानी रंजिश: गोलीबारी से अवनीश यादव की मौत, मलिक घायल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग जैतपुर में प्रधानी की रंजिश ने लिया खूनी मोड़ कार सवार दो सगे भाइयों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर हमलावरों ने कार को घेरा ओवरटेक कर कार रुकवाने के बाद बरसाईं गोलियां गोली लगने से अवनीश यादव की मौत, भाई मलिक गंभीर घायल वारदात के बाद इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात हमलावरों की तलाश में देर रात तक दबिश जारी थाना जैतपुर क्षेत्र के प्यारमपुर गाँव की घटना0
0
Report
अलीगढ़ में बिना पंजीकरण हजारों लिफ्ट, लोगों की सुरक्षा सवालों के घेरे में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ शहर में हजारियों लिफ्ट बिना पंजीकरण कराये चल रही है लोगों के जीवन के साथ खेला जा रहा है लापरवाही के चलते तीन दिन पहले लिफ्ट डक्ट में गिरकर शहर के प्रॉपर्टी डीलर की हो चुकी है मौत शहर में बनी बहु मंजिला अपार्टमेंट अस्पताल होटल शोरूम वह व्यावसायिक भवनों में लाखों लोग रोजाना लिफ्ट का उपयोग करते हैं लेकिन इन लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है उत्तर प्रदेश लिफ्ट वह एस्केलेटर 2024 नियमावली चालू किए जाने के करीब 2 साल बीत जाने के बावजूद एक भी लिफ्ट का पंजीकरण नहीं हुआ है महानगर में रामघाट रोड,मैरिक रोड, क्वार्सी,एटा चुंगी,सेंटर प्वाइंट, मेडिकल रोड व स्वर्ण जयंती नगर सहित कई क्षेत्रों में हजारों अपार्टमेंट, हॉस्पिटल, बड़े शोरूम, होटल विकसित हुए हैं बिना पंजीकरण के ही लिफ्ट दौड़ रही हैं और लोगों के जीवन के साथ खेला जा रहा है तीन दिन पहले रामघाट रोड स्थित रसिक अपार्टमेंट में लिफ्ट डक में गिरकर लिफ्ट डक में गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी है हादसे के बाद से एक लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है रसिक अपार्टमेंट की लिफ्ट से गिरकर हुई प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद ADA सख्त हुआ है वीसी कुलदीप मीणा के द्वारा महानगर के विभिन्न अपार्टमेंट होटल अस्पताल व कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की लिफ्टों की जांच करने के आदेश दे दिए हैं कुलदीप मीणा का कहना है अब बिल्डिंग चालू करने से पहले ADA से कंपलीशन सर्टिफिकेट इश्यू होना चाहिए महानगर में 70% से अधिक बिल्डिंग बिना सर्टिफिकेट के चालू की गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के बिल्डिंगों का संचालन करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
पटना पुलिस ने दवा माफिया नीरज का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया
Patna, Bihar:पूर्वी इलाके में सूखे नशे और अवैध दवा कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से दवा माफियाओं کا नेटवर्क पूरी तरह चरमरा गया है। गिरफ्तार दवा माफिया नीरज ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसके मुताबिक पुलिस कार्रवाई के कारण अब तक उसे करीब 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और वर्षों से खड़ा किया गया पूरा नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। पूर्वी SP परिचय कुमार ने बताया कि नीरज पिछले 25 वर्षों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय था। पूछताछ में सामने आया है कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से कर्मचारियों की मिलीभगत से दवाओं की चोरी कराई जाती थी। बाद में इन दवाओं का रैपर और पैकेजिंग बदलकर them नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भेजा जाता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि असम, नागालैंड समेत कई राज्यों में एंटी स्नेक वेनम सीरम की सप्लाई की जाती थी। एक vial करीब 1500 रुपये की दर से बेची जाती थी। इसके अलावा कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप बांग्लादेश तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह नेटवर्क किस तरह संचालित होता था और खेप किन माध्यमों से भेजी जाती थी। ट्रांसपोर्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में पूछताछ के दौरान नीरज ने कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के नाम भी बताए हैं। इनमें जगदंबा ट्रांसपोर्ट, अमर ट्रांसपोर्ट, जय माता दी ट्रांसपोर्ट, ओम लॉजिस्टिक और न्यू श्री ट्रांसपोर्टर्स शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को मामले में अप्राथमिक आरोपी बनाया है और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्हीं ट्रांसपोर्टरों के जरिए अवैध दवाओं की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाई जाती थी। पूरा परिवार था कारोबार में शामिल पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नीरज का पूरा परिवार इस अवैध कारोबार में शामिल था। कारोबार से होने वाली कमाई उसके बड़े बेटे के बैंक खाते में मंगाई जाती थी। इधर, ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। वैशाली में खड़ा करने वाला था नया नेटवर्क पटना में पुलिस की सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई से कारोबार ठप होने के बाद नीरज दिल्ली भाग गया था। वहां से लौटने के बाद वह पटना से सटे वैशाली जिले में नया नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी योजना पर पानी फेर दिया। गर्लफ्रेंड के एंगल की भी जांच पुलिस सूत्रों के मुताबिक नीरज की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसकी एक महिला मित्र उससे मिलने पहुंची थी। महिला काफी परेशान नजर आ रही थी। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस अवैध कारोबार में उसकी कोई भूमिका तो नहीं थी।0
0
Report
Advertisement
