icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भजनलाल शर्मा जोधपुर के केलावा खुर्द में श्रीराम कथा और नवकुंडीय यज्ञ में शामिल

Jodhpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज आएंगे केलावा खुर्द, रामकथा और यज्ञ में होंगे शामिल. जोधपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जोधपुर जिले के बावड़ी क्षेत्र के केलावा खुर्द गांव के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री यहां रघुवंशपुरम आश्रम में संत मुरलीधर महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीराम कथा एवं नवकुंडीय यज्ञ में शामिल होंगे. इसके बाद केलवा स्थित केशव प्रिया गौशाला में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर से विशेष विमान के जरिए रवाना होंगे और सुबह 11:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 11:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे केलावा खुर्द पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री रघुवंशपुरम आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक रहेंगे. इस दौरान वे श्रीराम कथा श्रवण करने के साथ नवकुंडीय यज्ञ में भी शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे से 2:20 बजे तक केशव प्रिया गौशाला, केलवा में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां वे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना होंगे. जोधपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए जयपुर लौटेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

पवना बाजार गोलीकांड: 18 वर्षीय छात्र की मौत, हमलावरों का पता नहीं

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल कानून को ठेंगा दिखा अपराधियों ने खुलेआम अपनी मौजूदगी दिखा लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ताजा मामला जिले के पवना थाना क्षेत्र स्थित पवना बाजार में कल देर रात दुर्गा पूजा का मेला घूमने आए एक 18 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बाइक सवार तीन हथियारबंद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी कुंदन सिंह के पुत्र शांतनु कुमार के रूप में हुई है। शांतनु मैट्रिक का छात्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांतनु अपनी मौसी माला देवी के घर पवना गांव आया था। शुक्रवार रात वह अपने मौसेरे भाई साहिल कुमार समेत चार लोगों के साथ पवना बाजार की ओर गया था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली शांतनु की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिवार और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पवना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी सुशील कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। हालांकि, हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। शांतनु के परिवार में उसकी मां गुंजा देवी और छोटा भाई कुणाल हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
0
0
Report

पटना अदालतगंज तालाब के पुनः उद्घाटन से दिवाली से पहले मनोरंजन लौटेगा

Patna, Bihar:दिवाली से पहले पटना के अदालतगंज तालाब में एक बार फिर रौनक लौटने वाली है। यहां बोटिंग, लेजर शो और मनोरंजन से जुड़ी बंद पड़ी सुविधाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है, तालाब और पार्क परिसर के संचालन की जिम्मेदारी पांच साल के लिए निजी एजेंसी को सौंपी गई है, एजेंसी परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है।दरअसल, पिछले करीब एक साल से पटना स्मार्ट सिटी के स्तर पर परिसर का संचालन किया जा रहा था इस दौरान रखरखाव के अभाव में बोटिंग, लेजर शो समेत कई सुविधाएं बंद हो गई थीं। अब निजी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलने के बाद इन सुविधाओं को फिर से बहाल करने की योजना बनाई गई है इसके साथ ही परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स प्ले एरिया, ट्रैम्पोलिन और जॉर्बिंग बॉल जैसी गतिविधियां उपलब्ध कराने की तैयारी है। पर्यटकों के लिए दो फूड कियोस्क भी शुरू किए जा रहे हैं, जहां खाने-पीने की सुविधाएं मिलेंगी।अदालतगंज तालाब परिसर में प्रवेश टिकट की डिजिटल मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी, इसके तहत बच्चों के प्रवेश टिकट 10 रुपये और वयस्कों के लिए 20 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट लेने के बाद लोग तीन घंटे तक परिसर में रह सकेंगे इसके बाद रुकने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा । वहीं 15 मिनट की बोटिंग के लिए 25 रुपये देने होंगे। डिजिटल व्यवस्था के जरिए टिकट और परिसर में बिताए गए समय की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्टार्टअप से जुड़े आयोजनों की व्यवस्था भी की जाएगी। इन सुविधाओं के बहाल होने से अदालतगंज तालाब पटना के लोगों के लिए मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताने का एक बेहतर विकल्प बन सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

हरदोई के गंगा एक्सप्रेसवे पर बोनट पर केक से जन्मदिन, वीडियो वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग! बोनट पर केक रखकर मनाया बर्थडे, आतिशबाजी और स्टंटबाजी का VIDEO वायरल हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। हरदोई जनपद के बिलग्राम क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के बोनट पर केक रखकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और गाड़ी के साथ स्टंटबाजी करते हुए जश्न मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्सप्रेसवे पर इस तरह जन्मदिन का जश्न मनाते दिखाई देने वाले लोगों की गतिविधियां सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर इस तरह हुड़दंग करना दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। जन्मदिन की खुशी में यातायात नियमों की अनदेखी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित लोगों की गतिविधियों को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, मामले में आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है。
0
0
Report

गढ़ पुलिस लाइन में PSI पर महिला से अपहरण-धमकी के आरोप

Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.. ગઢ પોલીસ લાઇનમાં ક્વાર્ટરમાં એકલી રહેલી ಮಹಿಳાનું બળજબરી પૂર્વક અપહરણ કરવાનો PSIએ કર્યો પ્રયાસ રાધનપુરમાં ફરજ બજાવવા വനിതા પર પિસ્તોલ તાકી અપહરણના પ્રયાસની નોંધાઇ ફરિયાદ ગઢ પોલીસ લોાઇનમાં રાત્રિના સમયે PSI પ્રવીણભાઈ મોરીએ જાણી મહિલા ઉપર પિસ્તોલ તાકી જાનથી મારી નાખવાની ધમકી આપી મહિલાને ઢસડીને લઈ જવાનો કર્યો પ્રયાસ મહિલાની બૂમો સાંભળી તેનો પોલીસકર્મી ભાઈ અને અન્ય લોકો દોડી આવતાં PSIને પકડીને ગઢ પોલીસ મથકે લઇ જવાયો ગઢ પોલીસ સ્ટેશનમાં પૂછપરછ દરમિયાન બંદૂક અને ગાડીની ચાવી બાજુમાં રાખી પેશાબ કરવાના બહાને આરોપી PSI ભાગી છૂટ્યાનો ફરિયાદમાં ઉલ્લેખ આરોપી PSIએ પીડિત મહિલાાને અગાઉ લગ્નની લાલચ આપી ગોંધી રાખી વારંવાર બળજબરીથી શારીરિક સંબંધ બાંધ્યાના પણ ફરિયાદમાં આક્ષેપ ગઢ પોલીસ નાં સમગ્ર મામલે ફરિયાદ નોંધી વધુ તપાસ હાથ ધરી.
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट में पांच जजों की स्क्रीनिंग कमेटी सेवानिवृत्ति मामलों की समीक्षा करेगी

Jodhpur, Rajasthan:न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की होगी समीक्षा, पांच जजों की कमेटी गठित जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए पांच न्यायाधीशों की स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के निर्देश पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कमेटी राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1996 के नियम 53(1) के तहत न्यायिक अधिकारियों के मामलों की जांच करेगी। कमेटी में वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, वरिष्ठ न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह तथा न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड, समीर जैन और आशुतोष कुमार को शामिल किया गया है। आदेश के तहत जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल न्यायाधीश कैडर के अधिकारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा भी नई कमेटी करेगी। ये मामले 26 सितंबर 2026 के आदेश से गठित हायर ज्यूडिशियरी और लोअर ज्यूडिशियरी कमेटियों को सौंपे गए थे। अब सभी मामलों पर नई स्क्रीनिंग कमेटी विचार करेगी। इसका उद्देश्य न्यायिक व्यवस्था की दक्षता और सत्यनिष्ठा बनाए रखना है。
0
0
Report

मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सुरक्षा खामियों पर सील, प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की

New Tehri, Uttarakhand:Tehri जिले के मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल पर सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पर्यटकों के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बंजी जंपिंग स्थल को सील करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से साहसिक पर्यटन गतिविधियों में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वाले संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पर्यटकों की जान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अग्रिम आदेशों तक सील और संपत्ति से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन करने वाले सभी संचालकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
0
0
Report

नेपाली नागरिक की हार्ट अटैक से मौत।

MLMadan lalFollow10m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -नेपाली नागरिक के हरिद्वार से रुपईडीहा जाने के दौरान बस में अचानक हालत बिगड़ी हार्ट अटैक से मौत। नेपाल राष्ट्र के जिला कालीकोट के वार्ड नंबर 7 बीडीसी निवासी पारेकामी पुत्र लाल वीरे 43 वर्ष व पुत्र रविंद्र उत्तराखंड राज्य के चंबा में पिता पुत्र मजदूरी का कार्य करते थे शनिवार को पिता पुत्र हरिद्वार से बस से रुपईडिहा के लिए आ रहे थे इसी दौरान सुबह लगभग 6:00 बजे के आसपास थाना मोतीपुर क्षेत्र के परवानी गौढी के पास पिता परेकामी की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एंबुलेंस सीएचसी मोतीपुर लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मोतीपुर पुलिस को दी गई है पुलिस के आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जैतपुर CHC में 6 फीट का सांप, सपेरे ने जंगल में छोड़ दिया

Mahoba, Uttar Pradesh:दरअसल महोबा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में शुक्रवार लगभग दो बजे अस्पताल की लैब के पास अचानक एक 6 फिट एक विशाल सांप दिखाई देने से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों में जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए । सांप निकलने पर अस्पताल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में एक सपेरे को बुलाया गया और सपेरे ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ बड़ी मुश्किल से सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया और सांप पकड़ने के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वही सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर की मुख्य नाली पूरी तरह चोक हो जाने के कारण पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण वहां लगातार गंदगी जमा रहती है। शायद इन हालातों में गंदे पानी में मेंढक और अन्य जीव पनप रहे हैं, जिनकी तलाश में जहरीले सांप अस्पताल परिसर तक पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नालियों की सफाई और कचरा उठवाने के लिए कहा गया है, लेकिन वह अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नही निभा पा रहे है । यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इससे प्रशासनिक लापरवाही साफ जाहिर होती है । यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
0
0
Report

कोटा ग्रामीण पुलिस ने तार चोरी गैंग दबोचा: 1200 किलोग्राम तार बरामद

Noida, Uttar Pradesh:कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने खेतों में लगी विद्युत लाइनों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1200 किलोग्राम से अधिक विद्युत तार बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने 77 स्थानों पर हुई तार चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। गिरोह के सदस्य खेतों में लगे खंभों से 11 केवी और 33 केवी की विद्युत लाइनों के तार काटकर चोरी करने के आरोप में सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं के बाद विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। करीब एक महीने तक तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पड़ताल की गई। जांच के दौरान चोरी के तारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी के तारों के परिवहन में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की। पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरोह खेतों में लगी बिजली की लाइनों को निशाना बनाता था। तार चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बना रहता था। पुलिस अब बरामद तारों का विभिन्न मामलों से मिलान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी का माल कहां बेचा जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पुरण बागरी, सुल्तान बागरी, गोलू बागरी और अन्य आरोपी शामिल हैं। आरोपियों के नाम और उनकी भूमिका की अंतिम पुष्टि पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड से की जानी चाहिए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में 77 वारदातों का खुलासा हुआ है और अन्य घटनाओं के संबंध में भी अनुसंधान जारी है। बारां जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में हुई संभावित वारदातों की कड़ियां भी खंगाली जा रही हैं। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top