450331
बुरहानपुर में भैंस चराने गए बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हुआ हमला
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव में भैंस चराने गए एक बुजुर्ग पर गांव के कुछ लोगों ने पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने नावरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ससुराल के विवाद में दामाद ने ससुर और भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला
Dungarpur, Rajasthan:ससुराल के विवाद के चलते दामाद ने ससुर पर चाकू से किया जानलेवा हमला, बीच बचाव में आए भतीजे पर भी किया वार डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रघुनाथपुरा गांव में एक कलयुगी दामाद ने अपने ही ससुर और उनके भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ससुराल में चल रहे विवाद के चलते बताया जा रहा है | पुलिस मामले की जांच में जुटी है मामले के अनुसार, रघुनाथपुरा निवासी सुरेंद्र कोटड़िया अपने घर के पीछे आंगन में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान उनका दामाद अचानक वहां पहुंचा और सोते हुए सुरेंद्र पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमले में सुरेंद्र के पीठ, हाथ-पैर, कान सहित शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए। उनके शरीर पर करीब 7 से 8 गंभीर चोटें आई हैं। जब सुरेंद्र पर हमला हुआ, तो उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका भतीजा राहुल कोटड़िया बीच-बचाव करने दौड़ा। लेकिन सिर पर खून सवार दामाद ने राहुल को भी नहीं बख्शा और उस पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राहुल के पेट और पीठ पर गंभीर घाव हो गए। चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग मौके पर जमा होने लगे और बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी दामाद पकड़े जाने के डर से मौके से भाग खड़ा हुआ।घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही दोवड़ा थाने से एएसआई भगवत सिंह और रमणलाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की पूरी जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुट गई है | घटना के पीछे ससुराल में चल रहे विवाद को बताया जा रहा है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
दिल्ली में 70 लाख पौधरोपण से प्रदूषण के खिलाफ बड़ा अभियान; पुलिस-सरकार एकजुट
New Delhi, Delhi:Manjinder Singh Sirsa 70 लाख पौधरोपण अभियान के तहत आज PBG Ground में दिल्ली पुलिस कमिश्नर श्री सतीश गोलचा जी और पुलिस के जवानों के साथ मिलकर पौधे लगाए。 जैसे हमारी दिल्ली पुलिस कानून के दुश्मनों से नागरिकों की सुरक्षा करती है, ठीक वैसे ही माननीय मुख्यमंत्री Gupta Rekha जी के नेतृत्व में हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण से सुरक्षित रखने का काम कर रही है। प्रदूषण के खिलाफ इस युद्ध में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम एक बहुत बड़ा हथियार है।0
0
Report
झुरहा नदी के किनारे अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त, 30 लीटर शराब जब्त
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कैलान गांव स्थित दक्षिणी जंगल में झुरहा नदी के किनारे लंबे समय से संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी को ग्रामीणों के सुचना पर पुलिस शराब भट्टी को किया नष्ट। कैलान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव एवं उपमुखिया सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक दल झुरहा नदी के पास पहुंचे । वहां उन्होंने देखा कि बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का अवैध शराब भट्टी को देखकर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रताप यादव ने तत्काल भवनाथपुर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन ने थाना के एएसआई उपेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचते ही शराब बनाने वाले लोग जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके पर चल रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने करीब 30 लीटर महुआ शराब को जब्त किया। दो ड्राम,शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण एवं 50किलो जवा महुआ को नष्ट किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि झुरहा नदी के किनारे यह अवैध धंधा कई वर्षों से संचालित हो रहा था। आरोप है कि शराब बनाने वाले लोगों ने जंगल में बोरिंग कर चापाकल लगाया था, जिससे पानी निकालकर महुआ शराब तैयार की जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। झुरहा में अवैध भट्टी किसके द्वारा संचालित की जा रही है इसकी जांच की जारी है जो भी संचालित करें उनके विरुद्ध करवाइए की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शिशिर चतुर्वेदी की हिन्दू महासभा प्रवक्ता बाइट: मौलाना पर चर्चाएं
Noida, Uttar Pradesh:शिशिर चतुर्वेदी हिन्दू महासभा प्रवक्तता बाईट on मौलाना fir0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाला-कालम्ब हाईवे वर्चुअल उद्घाटन किया; EV से पर्यावरण संदेश
Ambala, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से अंबाला-काला अम्ब हाईवे का उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंबाला शहर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर अक्षिता सैनी, जिलाध्यक्ष मनदीप राणा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का उपयोग करके कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, जो पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश देता है। वहीं कार्यक्रम में नारायणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी डीजल वाहन से कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री असीम गोयल और मेयर अक्षिता सैनी ने दीप प्रज्वलित करके किया।0
0
Report
दिल्ली हाई कोर्ट जंतर मंतर विरोध पर पुलिस सर्विलांस मामले की सुनवाई करेगा
Noida, Uttar Pradesh:जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर पुलिस सर्विलांस का आरोप लगाने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा JNU स्टूडेंट्स यूनियन की पूर्व प्रेसिडेंट आइशी घोष ने यह याचिका दायर की है। आज कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। इस पर हाई कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई का भरोसा दिया。 याचिका में दिल्ली पुलिस पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों की लगातार निगरानी का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस का यह सर्विलांस निजता, गरिमा, अभिव्यक्ति और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर विधानसभा: चावल वितरण पर सवाल, केंद्र-राज्य पूल से आपूर्ति स्पष्ट
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- विधानसभा में प्रश्नकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल वितरण का मुद्दा उठा कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने राज्य में चावल की जरूरत, केंद्र और राज्य पूल से आपूर्ति और पात्रता से अधिक चावल वितरण को लेकर सवाल पूछा. इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विस्तृत जवाब दिया शेषराज हरवंश ने पूछा कि राज्य में किन-किन योजनाओं के तहत चावल वितरित किया जा रहा है, कितने परिवार इससे लाभान्वित हो रहे हैं और साल 2024-25 और 2025-26 में चावल की आवश्यकता के मुकाबले केंद्र और राज्य पूल से कितनी आपूर्ति हुई? जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन और सामान्य राशन कार्डधारकों को चावल दिया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 57.25 लाख अंत्योदय और प्राथमिकता राशन कार्ड केंद्र की योजना में शामिल हैं, जबकि 25.76 लाख राशन कार्ड राज्य योजना के अंतर्गत संचालित हैं. मंत्री ने बताया कि वर्तमान में 15.73 लाख अंत्योदय, 58.34 लाख प्राथमिकता, 29 हजार 408 निराश्रित, 17 हजार 792 निःशक्तजन और 8.46 लाख सामान्य राशन कार्ड प्रचलन में हैं. साथ ही प्राथमिकता राशन कार्डधारकों को केंद्र की निर्धारित 5 किलो प्रति सदस्य पात्रता से अधिक मात्रा में राज्य सरकार अतिरिक्त चावल उपलब्ध करा रही है. एक सदस्य वाले परिवार को 10 किलो, दो सदस्य वाले को 20 किलो, तीन से पांच सदस्य वाले परिवार को 35 किलो, जबकि पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवार को 7 किलो प्रति सदस्य प्रतिमाह चावल दिया जा रहा है हालांकि, खाद्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत केंद्र से पात्रता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में चावल मिल रहा है और आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है......0
0
Report
टिहरी में डोबरा-चांठी-लंबगांव रोड बदहाल, बारिश ने दुर्घटना का खतरा बढ़ा दिया
New Tehri, Uttarakhand:Tehri टिहरी में डोबरा चांठी - लंबगांव प्रताप नगर रोड की बदहाल स्थिति बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,वही बारिश में रोड और खस्ताहाल हो चुकी है तो कई जगहों पर स्लाइडिंग और सुरक्षा वॉल,क्रेश बैरियर भी टूट चुके है जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है वही मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान दिया जाएगा,मामले में डीएम नीतिका खंडेलवाल का कहना है कि स्टीमेट शासन स्तर पर है और बरसात के बाद काम शुरू किया जाएगा वही जहां पर ज्यादा दिक्कत है वहा पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।0
0
Report
रीता सिंह के विरोध के बीच गौरीगंज 132 केवी पर विद्युतकर्मी से मारपीट वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- किसान नेत्री रीता सिंह द्वारा गौरीगंज 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पहले विद्युत कर्मचारी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों की नोकझोंक दिखाई देती है, फिर रीता सिंह द्वारा विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। जिले में विद्युत अघोषित कटौती और लो ब्लूटेज से परेशान उपभोक्ताओं ने देर रात गौरीगंज 132 केवी विद्युत उपकेंद्र को घेर लिया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के एएलएस एकेडमी में नर्सरी छात्र पर मॉनिटर की पिटाई, CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:नर्सरी छात्र को मॉनिटर ने 12 मिनट तक थप्पड़ मारे सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लखनऊ के स्कूल से छात्रा निष्कासित लखनऊ पीजीआई वृंदावन योजना में स्थित एएलएस एकेडमी में नर्सरी के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीते बुधवार की हैं। आरोप है कि कक्षा की मॉनिटर ने 5 वर्षीय बच्चे की करीब 12 मिनट तक पिटाई की, जिससे उसके चेहरे और गाल पर चोटें आईं। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में प्रेम विवाह रंजिश हत्या: 5 दोषियों को उम्रकैद और जुर्माने
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की हत्या का मामला, 5 दोषियों को उम्रकैद. चिड़ावा एडीजे कोर्ट ने सात साल पुराने हत्याकांड में फैसला किया. प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. पार्टी का झांसा देकर किया था युवक का अपहरण. नोजल पाइप, जेली और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई. 27 गवाह और 107 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट का फैसला. अपर जिला एवं सेशन न्यायालय, चिड़ावा के न्यायाधीश नरेंद्र सिंह ने सात वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. न्यायालय ने प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा. अभियोजन के अनुसार, चिड़ावा थाना क्षेत्र के भोलू की ढाणी निवासी विद्याधर जाट ने 11 सितंबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर 2019 को आरोपियों ने उसके पुत्र विक्रम सिंह को पार्टी का बहाना बनाकर चिड़ावा के झुंझुनूं रोड स्थित चुंगी नाका चौराहे से अपने साथ ले गए. आरोप है कि इसके बाद उसे एक मकान में ले जाकर नोजल पाइप, जेली और लाठियों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि विक्रम सिंह ने 15 मई 2018 को हमीरी निवासी अनिता के साथ प्रेम विवाह किया था. इस विवाह से नाराज होकर अनिता के जीजा जोगेंद्र और उसके परिजनों ने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया. न्यायालय ने भोलू की ढाणी निवासी जोगेंद्र, उसकी मां महेंद्री देवी, पत्नी रचना देवी, गोवला निवासी जले सिंह उर्फ जले तथा हमीरी कलां निवासी रामसिंह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई. मामले में परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनूप गिल एवं सुरेंद्र पूनिया तथा राज्य सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक मनोज बजाज ने पैरवी की. सुनवाई के दौरान अभियोजन ने 107 दस्तावेजी साक्ष्य एवं 27 गवाह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए. प्रकरण में नामजद आरोपी अंकित कसवा को संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने बरी कर दिया, जबकि एक अन्य आरोपी इंद्राज की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो जाने से उसके विरुद्ध कार्यवाही समाप्त हो गई.0
0
Report
कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को हटाने के आदेश।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट का ऐतिहासिक फैसला- कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को हटाने के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने निर्णय में मस्जिद को सरकारी भूमि पर होना माना साथ ही मस्जिद मुतवल्ली पर 6 करोड़ 41 लाख 65 हज़ार का जुर्माना भी लगाया बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी की शिकायत पर की गई कार्यवाही कलक्टेट परिसर के 315 वर्ग मीटर हिस्से में बनी है मस्जिद अधिभोगियो को 30 दिन के अंदर मस्जिद को हटाने के दिए आदेश0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में जेसीबी चालक आकिल की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के छछरौली थाना इलाके के नत्थनपुर गाँव में एक 31 वर्षीय जेसीबी चालक आकिल की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. आकिल का शव एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में खून से लथपथ हालत में मिला है. मृतक के शरीर पर चेहरे, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं. इस खौफनाक वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. यमुनानगर का नत्थनपुर गाँव उस वक्त दहल उठा जब कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिसर में काम करने वाले जेसीबी ड्राइवर आकिल का शव संदिग्ध और लहूलुहान हालत में पाया गया. आकिल के नाक से खून बह रहा था और उसके शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के साफ निशान थे. मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था. वारदात की सूचना मिलते ही मृतक का भाई आदिल और पिता घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आकिल मृत अवस्था में पड़ा था. चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते अनिल, रामदास और पुजारी नाम के तीन युवकों ने आकिल को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए स्पेशल रिपोर्ट इलाका मजिस्ट्रेट और उच्च अधिकारियों को भेज दी है. लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि कैसे रंजिश के चलते एक बेकसूर मजदूर की जान ले ली गई. अब देखना यह होगा कि यमुनानगर पुलिस इन फरार आरोपियों को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।0
0
Report
भुसावर में राज्यपाल के लोकार्पण कार्यक्रम के साथ कृषि महाविद्यालय का उद्घाटन
Noida, Uttar Pradesh:भुसावर -(भरतपुर) महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे पहुंचे भुसावर, कृषि महाविद्यालय में विभिन्न भवनों का करेंगे लोकार्पण कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा और वैर विधायक बहादुर सिंह कोली हैं साथ, कृषि महाविद्यालय भुसावर में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में ले रहे हैं भाग0
0
Report
गिरिडीह में नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, माओवादियों को बड़ा झटका
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. गिरिडीह पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में दशकों की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है. लाल आतंक का चेहरा माने जाने वाले कुख्यात नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को बीती रात हरलाडीह से गिरफ्तार कर लिया गया. अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है. झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरलाडीह में करमू मांझी के घर पर छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने घर में छिपे बैठे टाइगर को दबोच लिया. छापेमारी के दौरान इसके साथ मौजूद 2 अन्य नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों से पुलिस की विशेष टीम पूछताछ कर रही है. पारसनाथ का जोनल कमांडर, 100 से अधिक मामले दर्ज अजय महतो उर्फ टाइगर भाकपा माओवादी का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य और पारसनाथ इलाके का जोनल कमांडर रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इसके ऊपर हत्या, लूट, लेवी वसूली, पुलिस पार्टी पर हमला, IED ब्लास्ट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 100 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. टाइगर ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती इलाकों में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस पर घात लगाकर हमला, रोड निर्माण में लगे वाहनों को फूंकना और ठेकेदारों से रंगदारी मांगना उसकी पहचान बन गई थी. झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा की पुलिस भी लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी. देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी गिरिडीह उपायुक्त पहले ही अजय महतो समेत 12 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह और UAPA एक्ट के तहत मुकदमा चलाने की अनुशंसा राज्य सरकार से कर चुके हैं. गृह विभाग से स्वीकृति भी मिल चुकी है. गिरफ्तारी के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि टाइगर की गिरफ्तारी से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. पुलिस आने वाले दिनों में सघन अभियान चलाकर बचे हुए नक्सलियों को भी गिरफ्तार करेगी.0
0
Report
Advertisement
