बुरहानपुर में ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
Burhanpur, Madhya Pradesh:पूर्व मंत्री और विधायक अर्चना चिटनिस की लगातार कोशिशों से बुरहानपुर में ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को मूर्तरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। चिटनिस के आग्रह पर भोपाल में आयोजित बैठक में परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अभियांत्रिकी सदस्य, तापी सिंचन विकास कार्पोरेशन के कार्यपालक निदेशक, जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता, और केंद्रीय भू-जल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्ते को कपड़े से जोड़ा गया: तकनीकी प्रक्रिया का विवरण
Noida, Uttar Pradesh:LEAF GET ATTACHED TO CLOTHदुद्धी की लऊवा नदी में नहाते वक्त 16 वर्षीय चमन अंसारी डूबा, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में लऊवा नदी में नहाना 16 वर्षीय छात्र को भारी पड़ गया। लवकुश पार्क के समीप नदी में नहाते समय छात्र अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन छात्र को अचेत हालत में बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से छात्र को सीएचसी दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव निवासी 16 वर्षीय चमन अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी लवकुश पार्क के समीप बह रही लऊवा नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और छात्र को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी श्यामजी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चमन अंसारी राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी में कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। लऊवा नदी में डूबने से एक और युवक की मौत ने नदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।गरुड़ के दयोरड़ा गांव में तेंदुआ घुसने से दहशत, ग्रामीण सतर्क
Bageshwar, Uttarakhand:गरुड़ के दयोरड़ा गांव में एक घर में तेंदुआ घुसने से दहशत का माहौल बन गया. अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा यह तेंदुआ कब और कहाँ फिर दिखाई देगा80-20 फॉर्मूला से योगी ने ताजा संकेत, एनडीए बनाम पीडीए की जंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:2022 विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित '80 बनाम 20' का बयान सीएम योगी ने एक बार फिर दोहराया है...सीएम योगी ने कहा है कि यूपी के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है, कि विधानसभा के चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है...अब लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है...80 एनडीए में और 20 पीडीए में और पीडीए का क्या हाल होने वाला है ये आपके सामने फिर आने वाला है...सीएम योगी ने इस बार, उन्होंने 80% को एनडीए और 20% को पीडीए से जोड़कर इसे एक नया राजनीतिक और गठबंधन का रूप दे दिया है...वहीं सीएम योगी के बयान को विपक्ष हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण से जोड़कर देख रहा है।दिल्ली में सांसदों की बस रोकी: पुलिस ने जंतर-मंतर जाने से किया इंकार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | INDIA ब्लॉक के सांसदों के अनुसार पुलिस ने उनकी बस रोक दी है और उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "पुलिस वाले जिस तरह से बदतमीजी पर उतारू हैं... राहुल जी उतरकर बैठ गए हैं। अब यहीं धरना शुरू हो जाएगा।"शामली: देव अस्पताल संचालक का बेटा आर्यन गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ पकड़ा
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित/शामली : शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल में महिला मरीज को देखने आई महिलाओं और उनके परिवार के लोगों के साथ अस्पताल संचालक के बेटे ने की मारपीट की और कई राउंड गोलियां भी चलाई।वहीं पीड़ित मौके से अपनी जान बचाकर भागे, पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने आरोपी की बिजनौर के बॉर्डर से गिरफ्तारी की। पकड़े गए आरोपी अस्पताल संचालक का बेटा है जिस पर पहले भी पुलिस पर हत्या के प्रयास के लिए गाड़ी चढ़ाने व 307 के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया वहीं आरोपी की गाड़ी पर विधायक का टिगर भी लगा हुआ है। .... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के सिसौली बस स्टैंड के पास देव हॉस्पिटल का है। जहां कल देर रात एक महिला डिलीवरी के दौरान भर्ती कराई गई थी । थानां भवन थानां क्षेत्र के गाव सोंटा के रहने वाले शोएब की पत्नी मुस्कान को देखने के लिए जब उसके देवर और उसके भाई गांव से आए।तो उनके साथ अस्पताल संचालक अर्जुन नरदेव के बेटे आर्यन ने उनके साथ मारपीट की महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए शोएब पर पिस्टल तान दी। और जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाई।जिसमें पीड़ित लोगो ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई,और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन जब तक वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पीड़ितों पर जानलेवा हमला करते हैं उनकी गाड़ी पर कई गोलियां चलाई।जिसमें एक गोली गाड़ी के फ्रंट सीशे से पर लगी है। उक्त अस्पताल संचालक का बेटा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।जिसमें 2 कांस्टेबल पर जानबूझकर गाड़ी चढ़कर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। वही पीड़ित कांस्टेबल ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर पुलिस अधिकारी को अपनी आपबीती बताएं। वही एसपी शामली एनपी सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक के बेटे को अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल रखने और मरीज के परिवार पर जानने वाला करते हुए कई राउंड गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।वहीं पुलिस अब अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल बिजनौर के समर राणा सिक्योरिटी है जिस पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।
बाइट ... एनपी सिंह एसपी शामली
