icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सरोदा जलाशय में लापता शुभम मल्लाह का शव 30 घंटे बाद बरामद

Kawardha, Chhattisgarh:लापता युवक का शव बरामद。 30 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: सरोदा जलाशय में लापता युवक शुभम मल्लाह का शव बरामद SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के लगातार 30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव, कवर्धा जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र स्थित सरोदा जलाशय में शुक्रवार शाम से लापता कवर्धा निवासी शुभम मल्लाह का शव आखिरकार करीब 30 घंटे की लगातार तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव जलाशय से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी शुभम मल्लाह शुक्रवार शाम अपने 03 दोस्तों के साथ सरोदा जलाशय में नहाने गया था। तैरने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भोरमदेव थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन लगातार 30 घंटे तक चलता रहा। जलाशय की अधिक गहराई और पानी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने आधुनिक उपकरणों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी रखी। आखिरकार शनिवार की देर रात तक युवक का शव जलाशय से बरामद कर लिया गया। इधर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। जिसके बाद युवक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा。
0
0
Report

फतेहाबाद: नाली के पानी को लेकर एक ही परिवार में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 लोग घायल

Nitin SharmaNitin SharmaFollow9m ago
Fatehabad, Uttar Pradesh:फतेहाबाद।थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गांव रसूलपुर कोटरा में नाली के पानी को लेकर परिवार के ही लोगों में जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 9 नौ घायल पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर कोटरा निवासी डालचंद पुत्र हरि सिंह ने बताया कि परिवार में चचेरे भाई की शादी है। जिसको लेकर साफ सफाई की जा रही थी।तभी शनिवार सुबह दस बजे के करीब परिवार के ही रघुवर दयाल पुत्र रामलक्षन के घर की महिलाएं घर के सामने नाली का पानी व कूड़ा इकट्ठा कर रही थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग में गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले इस दौरान मारपीट में डालचंद ,भाई जगन सिंह ,अनिल वहीं दूसरे पक्ष से भगवान दास, राम सेवक, रघुवर दयाल पुत्र रामलक्षन, सौमोती पत्नी रामवीर,जनक श्री पत्नी रघुवर दयाल व आरती पत्नी रामसेवक घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में मेडिकल के लिए भेजा। वही रघुवर दयाल पक्ष का आरोप है कि डालचंद पक्ष के लोग रास्ते में अपने पशु बनते हैं, घर के सामने नाली की साफ सफाई करते समय मारपीट की है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा से बात करने पर बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर: सीएम साय का संदेश—हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद, पोलियो मुक्त छत्तीसगढ़

Begun, Rajasthan:रायपुर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर सीएम साय का पोस्ट.. पोस्ट कर लिखा- हर बच्चे की मुस्कान सुरक्षित रहे, हर बचपन स्वस्थ और खुशहाल रहे, यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएँ। यह केवल एक दवा नहीं, बल्कि उनके स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत सुरक्षा है। आइए, अपने परिवार, पड़ोस और पूरे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए इस जनअभियान का हिस्सा बनें। आपका एक छोटा-सा प्रयास पोलियो मुक्त छत्तीसगढ़ और पोलियो मुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हर बच्चे के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए, दो बूंद ज़िंदगी की....
0
0
Report

RIMS में डॉक्टरों की 9-5 उपस्थिति और मरीज सुविधाओं पर बड़ा निर्णय

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची स्थित रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने हाल ही में सामने आए स्थानीय एवं आवासीय प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन के मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि तीन छात्रों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में एक छात्रा का नामांकन रद्द कर दिया गया, जबकि दूसरे छात्र का प्रमाण पत्र सही पाया गया। वहीं तीसरे अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र को सत्यापन के लिए साहिबगंज के उपायुक्त के पास भेजा गया है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि कई बार शिकायतें मिलती रही हैं कि मरीजों को अस्पताल के बाहर से दवाइयां, सिरिंज और अन्य जरूरी सामान खरीदना पड़ता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और मरीजों को अधिकतम सुविधाएं अस्पताल के भीतर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सभी डॉक्टरों की अस्पताल में उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके। मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिफ्ट में एक डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की तैनाती रहेगी, जिससे अस्पताल का कार्य सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

आम बाग में नलकूप झरे से 12 वर्षीय किशोर की मौत, गैस से शक

Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर में परिजनों के साथ आम के बाग में गया एक 12 वर्षीय किशोर अचानक नलकूप के बने झेरे में गिर गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जाते वक्त ही मासूम की मौत हो गयी। मौत का कारण झेरे में बनी जहरीली गैस बताई जा रही है। शनिवार को मौहल्ला नौधा निवासी वंश 12 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र सिंह अन्य परिजनों के साथ धामपुर रोड़ पर गांगन नदी के पुल के पास स्थित आम के बाग में गया था, जहां वह नलकूप के पास चला गया। बताया गया कि वह अचानक नलकूप के बने झेरे में गिर गया, जिसमें पानी भरा हुआ था। जिसे देखकर अन्य साथियों ने शोर मचा दिया और उन्होंने वंश को झेरे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल जाते वक्त वंश की मौत हो गयी। परिजनों ने मामले की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार के अनुसार संभवतः कुँए में जहरीली गैस बनी थी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गयी है।
0
0
Report

पटाखे विवाद के समय बरात पर लाठी-सरियों से हमला, पुलिस ने फैरे करवाए

Sikar, Rajasthan:झाडेवा गांव में शादी के दौरान पटाखे चलाने के मामले को लेकर विवाद हो गया। बरात पर लाठी सरियों से हमला किया जिससे कई बराती घायल हो गये जिन्हें नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। झाडेवा गांव में भंवरलाल की बेटी की शादी थी। बरात भौडकी गांव से आई थी। बरात जब लड़की वाले की तरफ जा रही थी तब पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी सरिये चले जिससे बरात के चार-पाँच जनों के चोट आई। घोड़ी पर बैठे दुल्हे पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा, बलारां थानाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। विवाद के बाद बरात तो वापस चली गई। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में फेरे करवाये गये।
0
0
Report

एनआईए ने यूपी से जुड़े आतंकी नेटवर्क की जांच बढ़ाई, लाल किला धमाके

Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में उत्तर प्रदेश से जुड़े आतंकवादी नेटवर्क की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है एनआईए के अनुसार, डॉ. मुजफ्फर प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े माड्यूल ‘एजीयूएच इंटरिम’ के संस्थापक सदस्यों में शामिल था और लाल किला क्षेत्र में वाहन आधारित विस्फोट की साजिश रचने वाले प्रमुख षड्यंत्रकारियों में से एक था। उसने डॉ. उमरनबी, मुजम्मिल, अपने छोटे भाई डॉ. आदिल अहमद और मुफ्ती इरफान के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। वह वर्ष 2022 में श्रीनगर के ईदगाह में हुई गुप्त बैठक में भी शामिल था, जहां इस आतंकी माड्यूल का गठन किया गया था। एनआईए की जांच में सहारनपुर कड़ी भी अहम मानी जा रही है। डॉ. आदिल अपनी गिरफ्तारी से पहले करीब एक वर्ष तक सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। जांच एजेंसियों ने उसके अस्पताल, सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रिकार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर उसकी गतिविधियों की जानकारी हासिल की थी।
0
0
Report
Advertisement

बारां के मूडियर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की मनमानी से यातायात जाम

Baran, Rajasthan:बारां में एनएच-27 मुडियर टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों की मनमानी, वाहनों की लंबी कतारों से वाहन चालक परेशान एंकर -बारां राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित मुडियर टोल टैक्स प्लाजा पर इन दिनों टोल प्रबंधन की भारी मनमानी देखने को मिल रही है। टोल कर्मियों और जिम्मेदार कंपनी की लापरवाही का खमियाजा यहां से गुजरने वाले आम वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। नियमानुसार चौबीसों घंटे पर्याप्त टोल लाइनें खुली रहनी चाहिए, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। वाहन चालकों का आरोप है कि मुडियर टोल प्लाजा पर चौबीसों घंटे कम से कम तीन-तीन लाइनें चालू रहनी चाहिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। इसके विपरीत टोल प्रबंधन द्वारा केवल एक-एक लाइन ही चालू रखी जा रही है। इस वजह से टोल प्लाजा पर हर समय वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं। भीषण गर्मी और जरूरी काम से निकलने वाले लोग एक लाइन में से ही गुजरने की व्यवस्था होने के कारण मिनटों इंतजार करना पड़ता है वाहन चालकों का कहना है कि वे नियमानुसार पूरा टोल टैक्स चुकाते हैं, लेकिन इसके बदले मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। न तो जाम से मुक्ति के लिए कोई ठोस इंतजाम हैं और ना ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं। टोल कंपनी सिर्फ वसूली पर ध्यान दे रही है, लेकिन वाहन चालकों की सहूलियत से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। टोल प्लाजा पर रोज-रोज होने वाली इस परेशानी को लेकर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित टोल कंपनी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। अधिकारियों की इसी अनदेखी के कारण टोलकर्मियों के हौसले बुलंद हैं और वे अपनी मनमानी पर उतारू हैं।
0
0
Report

चूरू क्रिप्टो साइबर फ्रॉड पर बड़ा खुलासा: 2.29 करोड़ के लेन-देन के साथ 4 गिरफ्तार

Churu, Rajasthan:चूरू जिले की दूधवाखारा थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.29 करोड़ रुपये के क्रिप्टो (USDT) आधारित साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट का खुलासा करते हुए एक तकनीकी विशेषज्ञ सहित चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महज एक महीने के भीतर करोड़ों रुपये के अवैध डिजिटल ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में दूधवाखारा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। साइबर डेस्क ने म्यूएल अकाउंट्स और चेक विदड्रॉल हॉटस्पॉट की तकनीकी जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू की। साइबर डेस्क ने करोड़ों रुपये के डिजिटल लेन-देन और आईपी एड्रेस का तकनीकी विश्लेषण किया, जिसके आधार पर पुलिस इस संगठित गिरोह तक पहुंचने में सफल रही। जांच में सामने आया कि गिरोह Binance और Tron Link जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था। गिरफ्तार तकनीकी विशेषज्ञ दीपांशु टेलीग्राम के जरिए सक्रिय रहकर बड़े पैमाने पर USDT ट्रांसफर करता था। ट्रांसफर के बाद बैंक खातों की जानकारी लेकर रकम विभिन्न खातों में भेजी जाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी भवानी सिंह, संजय सिंह और मनीष मेघवाल न केवल अपने बैंक खाते गिरोह को उपलब्ध कराते थे, बल्कि कई अन्य लोगों के खाते भी कमीशन पर उपलब्ध करवाते थे। इन खातों में भारतीय मुद्रा जमा होने के बाद एटीएम और चेक के जरिए नकदी निकालकर सिंडिकेट तक पहुंचाई जाती थी। इनको गिरफ्तार किया गया। करीब एक महीने तक करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद आरोपी पुलिस की नजर से बचने के लिए अपना नेटवर्क पश्चिम बंगाल ले गए। हालांकि वहां तकनीकी और स्थानीय परिस्थितियों के कारण उनका नेटवर्क सफल नहीं हो पाया। जैसे ही आरोपी वापस चूरू क्षेत्र लौटे, दूधवाखारा पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब साइबर फ्रॉड से जुड़ी राशि और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस साइबर सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार में मानसून सक्रिय, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; पटना में बूंदाबांदी और तेज बारिश

Patna, Bihar:बिहार में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है, राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने आज 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, पटना में सुबह से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जबकि कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अररिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा और सहरसा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पटना, नालंदा, जहानाबाद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी पटना में रविवार को दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना कम है।
0
0
Report

दानापुर में धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल, दो घायल

Danapur, Bihar:पटना के दानापुर में धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे युवक पर धारदार हथियार से हमला करता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि वायरल वीडियो और प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे एक युवक तथा उसे बचाने आई महिला घायल हो गई। घायल अजय कुमार ने बताया कि हमारे घर पर में वर्दी पहने एक व्यक्ति आया जो हमारे घर में लगे फलदार वृक्ष को काट रहा था जिसका बाद हमने विरोध किया तो उसने हम पर जनलेवा हमला कर दिया इसके बीच बचाव में हमारी पत्नी आई उसे पर भी जानलेवा हमला कर दिया इसकी शिकायत धानेपुर थाने में हमने लिखित मामला दर्ज कराया है थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में कांड दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का उपचार कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
0
0
Report

चूरू के भर्तिया अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के पीछे लगी आग दमकल ने समय रहते काबू की

Churu, Rajasthan:चूरू भर्तिया अस्पताल में टला बड़ा हादसा, आग आपातकालीन वार्ड के पीछे लगी थी, जिसे समय रहते पाया काबू। सूचना पर नगर परिषद की दमकल भी पहुंची मौके पर, दमकल और स्थानीय स्टॉफ की सहायता से पाया आग पर काबू, समय रहते आग पर पाया काबू, वरना हो सकता था बड़ा हादसा, चूरू। जिला मुख्यालय स्थित भर्तिया अस्पताल में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के आपातकालीन (इमरजेंसी) वार्ड के पीछे परिसर में खुले में पड़ी सूखी लकड़ियों और कचरे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के स्थानीय स्टाफ के सहयोग से तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, अन्यथा आग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड या अन्य हिस्सों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में खुले में पड़ी सूखी लकड़ियों और कचरे में आग लगने से यह घटना हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नवरतन प्रजापत
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top