450331
बुरहानपुर में बिजली का तार टूटने से हुआ हादसा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर शहर के एमागिर्द क्षेत्र में अचानक बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटने से करंट फेल गया । इसमें एक भैंस के बच्चे की जान चले गई साथ ही एक घर में रखें सामान फ्रिज टीवी को भी नुकसान पहुंचा है। गरीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है की क्षेत्र में बिजली पोल और तार बहुत क्षतिग्रस्त है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगापुल पर गड्ढा दिखने लगी सरिया
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unano : शुक्लागंज गंगा पुल की सड़क पर बड़ा गड्ढा गड्ढे में पुल की सरिया दिखने राहगीरों में हड़कंप मच गया है। शुक्लागंज से कानपुर जाने वाले मजदुर, ड्यूटी पेशा लोगों की धड़कने बढ़ गई है। हालही में कुछ दिन पूर्व शुक्लागंज पुल पर हुए गड्ढे का पैच वर्क किया गया था। तेज बारिश के बाद पुल की सड़क क्षतिग्रस्त हुई। pwd ने पुल का निरीक्षण कर मरम्मत का भरोसा दिया।0
0
Report
बड़े हादसे के इंतजार में नगर पालिका? गांधी नगर में जजर मकान की दिवाला गिरी
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : गंगाघाट। नगर पालिका परिषद गंगाघाट क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड नंबर-6 में एक जर्जर और क्षतिग्रस्त मकान में लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के बीच मकान की हालत और खराब होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई दिन पहले मकान के छज्जे की दीवार टूटकर गिर चुकी है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षतिग्रस्त मकान को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश के दौरान इसकी कमजोर दीवारें और छत कभी भी धराशायी हो सकती हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि जर्जर मकान के अंदर अभी भी लोग रह रहे हैं। यदि रात के समय तेज बारिश के बीच मकान का कोई हिस्सा गिरता है तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। नगर पालिका परिषद गंगाघाट कार्यालय क्षेत्रीय निकाय की जिम्मेदारी से जुड़ा प्रमुख कार्यालय है। हादसा होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार? स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कराकर वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना चाहिए। सवाल यह भी है कि जब छज्जे की दीवार पहले ही गिर चुकी है, तो जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं? लोगों ने नगर पालिका परिषद और प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए, मकान की स्थिति का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बारिश के मौसम में जर्जर भवनों को लेकर पहले भी हादसे सामने आ चुके हैं। हाल में कानपुर में लगातार बारिश के दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त होकर गिरने की घटना सामने आई थी। अब देखना यह है कि गांधी नगर वार्ड नंबर-6 के इस जर्जर मकान को लेकर जिम्मेदार कब जागते हैं—हादसे से पहले या हादसे के बाद।0
0
Report
सोनभद्र में ट्रैक्टर से टकराकर नवविवाहित युवक की मौत, दो बाइक सवार घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सड़क हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की दर्दनाक मौत हो गई। विंढमगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से एक के बाद एक दो बाइक जा टकराईं। हादसे में एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया। इलाज के दौरान 23 वर्षीय कमलेश ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कमलेश की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर कर्बला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रैक्टर से एक के बाद एक दो बाइक टकरा गईं। हादसे में 23 वर्षीय नवविवाहित युवक कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार उसका साढ़ू भाई रामशकल पनिका भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घивही गांव निवासी कमलेश और खम्हरिया, बीजपुर निवासी रामशकल पनिका अलग-अलग बाइक से विंढमगंज से निकले थे। कमलेश अपने घर घिवही जा रहा था, जबकि रामशकल अपनी ससुराल केवाल जा रहा था। इसी दौरान कर्बला के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा ट्रैक्टर कमलेश को दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ट्रैक्टर के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पीछे से आ रहे रामशकल ने बाइक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक भी ट्रैक्टर से जा टकराई और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल अपनी बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया जहां चिकित्सक ने इलाज शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच के साथ विधिक कार्रवाई में जुट गई।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के मानसरोवर में आग, कलेक्टर ने सुरक्षा मानकों और ऑडिट की तैयारी की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 जयपुर के मानसरोवर में दुकानों में लगी आग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका आग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर संदेश नायक कलेक्टर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण व्यापार मंडलों को सुरक्षा को लेकर किया ताकीद दुकानों में फायर सेफ्टी उपकरण रखने के निर्देश आग से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने व्यापारियों से सुरक्षा मानकों की पालना की अपील आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दुकानों और बाजारों में फायर सेफ्टी इंतजामों की होगी ऑडिट。0
0
Report
प्रियंका गांधी से प्रह्लाद गुंजल की मुलाकात: राजस्थान के विकास पर गहन चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली प्रह्लाद गुंजल की प्रियंका गांधी से मुलाकात 10, जनपथ पर प्रियंका गांधी से की आत्मीय मुलाक़ात 40 मिनट तक दोनों में हुई राजनीतिक चर्चा प्रह्लाद गुंजल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा राजस्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी परिस्थितियों के साथ-साथ आमजन की अपेक्षाओं, युवाओं, किसानों, महिलाओं, कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुलाक़ात के दौरान राजस्थान के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। प्रियंका गांधी जी का सहज, आत्मीय और संवेदनशील व्यक्तित्व हमेशा प्रभावित करता है। उन्होंने राजस्थान के विभिन्न विषयों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ चर्चा की। राजस्थान की जनता और प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस प्रकार का संवाद निश्चित रूप से नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है。0
0
Report
गड़ई नदी उफान से चकिया-अहरौरा मार्ग पर आवागमन बाधित, पुल निर्माण की मांग तेज
Chandauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां भारी बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी के चलते गड़ई नदी उफान पर है. चकिया-अहरौरा मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजर रहा है. इससे आवागमन प्रभावित है और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण हर साल फसलों को होने वाले नुकसान और पुल नहीं होने की वजह से आवागमन की परेशानी का मुद्दा भी उठा रहे हैं. डीएम चंद्र मोहन गर्ग का कहना है कि फिलहाल आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं है और प्रशासन की टीमें लगातार ग्राउंड पर मॉनिटरिंग कर रही हैं. सोनभद्र और मिर्जापुर की सीमा पर बहने वाली गड़ई नदी में भारी बारिश के बाद उफान की स्थिति है. अहरौरा और मूसाखांड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया है. चकिया-अहरौरा मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ गुजर रहा है. पानी के तेज बहाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. मूसाखांड डैम का जलस्तर 356 फीट मेंटेन करते हुए पांचों गेट पांच-पांच फीट खोले गए हैं, जिससे करीब 17 हजार 580 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. गड़ई नदी में आए उफान का असर आसपास के गांवों पर भी दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि हर साल अहरौरा और मूसाखांड बांध से पानी आने के बाद खेतों में पानी भर जाता है और फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. वहीं पुल नहीं होने के कारण नदी के ऊपर से पानी बहने पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है. भारी वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है. ग्रामीण विशाल यादव के मुताबिक गड़ई नदी में पानी तेजी से बह रहा है, जिसके चलते तीन और छह चक्का वाहनों का आवागमन बंद है. मुकरमपुल का छोटा पुल भी बंद हो गया है. यह मार्ग चकिया को अहरौरा, वाराणसी, सोनभद्र, दुद्धी और रॉबर्ट्सगंज से जोड़ता है. ऐसे में मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है और ग्रामीण जल्द पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. चंदौली प्रशासन भी अलर्ट है. जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के मुताबिक गंगा नदी अभी वार्निंग लेवल पर है और पानी धीमी गति से बढ़ रहा है. पहाड़ी क्षेत्रों में बांधों से पानी रेगुलेटेड तरीके से छोड़ा जा रहा है. अहरौरा से गड़ई नदी में आए पानी के कारण आसपास के कुछ गांवों के खेत प्रभावित हुए हैं, लेकिन अभी आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है. प्रशासन की बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं और प्रभावित खेतों का सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है. डीएम ने ग्रामीणों से बांधों और तेज बहाव वाले स्थानों के पास नहीं जाने की अपील की है. उनका कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में इस समय बांधों से अधिक मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. एसडीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग और पुलिस की टीमें लगातार ग्राउंड पर मौजूद हैं और हालात की निगरानी कर रही हैं. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं. भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के बाद गड़ई नदी उफान पर है और चकिया-अहरौरा मार्ग पर पानी का तेज बहाव आवागमन के लिए चुनौती बना हुआ है. खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ी है, जबकि ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. हालांकि प्रशासन का कहना है कि फिलहाल आबादी सुरक्षित है और बाढ़ चौकियों के साथ राजस्व, सिंचाई और पुलिस की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर सिकरीगंज: 15 वर्षीय किशोर अपहरण-रहस्यमय धमकी, तीन वयस्क गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरदतपुर गांव में 31 अगस्त 2026 को पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते 15 वर्षीय किशोर को जबरन ई-रिक्शा में बैठा लिया गया। आरोप है कि किशोर को नदी किनारे ले जाकर रस्सी से बांधा गया और नदी में फेंकने की धमकी दी गई, ताकि वह चंगुल से निकलकर घर न लौटे। किशोर ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुँचकर परिजनों को घटना बताई। परिवार ने सिकरीगंज थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और 1 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर तीन मुख्य आरोपी और एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय समसुद्दीन, 20 वर्षीय आस मोहम्मद, और 22 वर्षीय जाबिर अली के रूप में हुई है, जबकि बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी बरामद हो चुका है। मामला सिकरीगंज थाना संख्या 253/2026 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 140(1), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है और आगे आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। बाइट — दीपांशी राठौर, सीओ खजनी।0
0
Report
UP NEWS : थाना करेली के पिपरिया सिंगीपुर में खेत देखने गए युवक का संदिग्ध अवस्था में शव खेत में मिला
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में थाना करेली क्षेत्र में खेतों से आवारा जानवरों को भागने गए युवक का संदिग्ध अवस्था में शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजन आवारा सांड के हमले में युवक की मौत होने की आशंका जता रहे हैं। करेली थाना अध्यक्ष का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता लग पाएगी। दरअसल मामला थाना करेली क्षेत्र में पड़ने वाले पिपरिया सिंगीपुर गांव का है जहां का रहने वाला गुरमीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह बीते दिन मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे अपने खेतों को देखने व फसल की आवारा जानवरों से रखवाली करने गया था। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजन रात भर तलाश करते रहे जिसका कोई सुराग नहीं लगा। आज बुधवार के दिन सुबह लगभग सुबह 8:00 बजे धान के खेत में गुरमीत शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर करेली थानाध्यक्ष विपिन शुक्ला ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक के परिजन आवारा सांड के हमले में मौत होने की आशंका जाता रहे। पुलिस का कहना है मौत की असल वजह है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी। मृतक की बहन सुखविंदर कौर का कहना है उसका भाई खेतों से सांड भागने गया था सभी लोग तलाश करते रहे जिसके बाद वो नहीं लौटा। वहीं मृतक के भाई के साले का कहना है गुरमीत खेतों से सांड भागने गया था पता नहीं सांड ने हमला कर आर दिया या अपने आप गिर पड़े। करेली थानाध्यक्ष विपिन शुक्ला का कहना है मृतक की मां अमरजीत कौर का कहना है उसका पुत्र गुरमीत अपने खेत देखने व फसल की रखवाली करने गया था। आज उसका शव धान के खेत में पड़ा है। वहीं थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला का कहना है मृतक की मां ने यह भी बताया उसका पुत्र लंबे समय से बीमार था पीएम करना चाहती है।0
0
Report
अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर सुरजावली पहुंचा, अंतिम दर्शन में भारी भीड़
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - शिकारपुर विधायक पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सुरजावली पहुंचा। हजारों की संख्या में अंतिम दर्शन करने पहुंचे क्षेत्र के लोग। SP देहात,ASP,CO सहित भारी पुलिस फोर्स को किया गया तैनात। कल 10:00 होगा गांव सुरजावली में अंतिम संस्कार。0
0
Report
Advertisement
मोहन यादव के आश्वासन से किसानों का धरना खत्म, पटाखों की खुशी
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त, जमकर हुई आतिशबाजी आलीराजपुर आलीराजपुर। ज़मीन अधिग्रहण के मुद्दे को लेकर पिछले 5 दिनों से जारी किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मिले बड़े आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। इस निर्णय की घोषणा होते ही धरना स्थल पर खुशी की लहर दौड़ गई और किसानों ने पटाखे फोड़कर खुशियां मनाईं। खानायाक? मुख्यमंत्री को वर्चुअल माध्यम से सुनने के लिए भारी संख्या में किसान एकत्र हुए थे। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़मीन अधिग्रहण से जुड़ी उनकी चिंताओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने खनिज विभाग को इस मामले में तुरंत आवश्यक कदम उठाने और किसानों के हितों का ध्यान रखने के कड़े निर्देश जारी किए। जी मीडिया के रिपोर्टर ने कैबिनेट मंत्री से खास बातचीत की0
0
Report
पूर्व मंत्री NH43 पर चक्का जाम कर सड़क निर्माण की मांग
Kusu, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग 43 कटनी-गुमला मार्ग में खस्ताहाल सड़क को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सड़क पर बैठकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ घंटों चक्का जाम किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्का जाम खत्म करवाया गया। दरअसल सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के सोनतराई से सुर के बीच 3 किलोमीटर सड़क जो नेशनल हाईवे 43 से होकर गुजरती है, लेकिन इन तीन किलोमीटर सड़क का सफर करने के लिए राहगीरों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है, साथ ही खराब सड़कों की वजह से दुर्घटनाओं के साथ जान भी गंवानी पड़ रही है। खस्ताहाल सड़क को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नेशनल हाईवे 43 पर बैठकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ घंटों चक्का जाम किया और अधिकारियों को जल्द सड़क निर्माण के लिए विज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आने वाले समय में जल्द सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन सड़क को लेकर किया जाएगा। इधर अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बरसात खत्म होते ही सड़क का काम शुरू किया जाएगा वर्क आर्डर के साथ टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सिर्फ इंतजार है तो बारिश रुकने का। बारिश रुकते ही सड़कों के काम शुरू हो जाएंगे। बहरहाल सरगुजा जिले में कई क्षेत्रों में सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है बावजूद उसके समय पर सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जिसका खामियाजा जनता और राहगीर भुगत रहे है।0
0
Report
दतिया के लक्ष्मणपुरा में प्रशासन ने चार बंधुआ मजदूर मुक्त कराए
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के लक्ष्मणपुरा में प्रशासन का छापा, चार मानसिक दिव्यांग बंधुआ मजदूर मुक्त दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की। बुधवार दोपहर 12 बजे राजस्व, पुलिस, श्रम विभाग और समाजसेवियों की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। चारों मजदूर मानसिक रूप से कमजोर हैं। मुक्त कराए गए मजदूरों को इंदरगढ़ थाने लाया गया है, जहां पूछताछ जारी है। दो मजदूरों ने अपना गांव और माता-पिता का नाम बताया, जबकि दो अपनी मानसिक स्थिति के कारण कुछ भी बता नहीं पा रहे। कलेक्टर के आदेश पर दबिश समाजसेवी मनोज दीक्षित ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया था कि लक्ष्मणपुरा में 15 से 20 बंधुआ मजदूरों से जबरन काम कराया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने गांव में दबिश दी, जहां चार मजदूर खेतों और घरों में काम करते मिले। तहसीलदार दीपक यादव ने बताया - चारों का इंदरगढ़ अस्पताल में मेडिकल कराकर पुलिस सुपुर्द किया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है। समाजसेवी मनोज दीक्षित ने बताया कि उनकी टीम दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर में बंधुआ मजदूर मुक्ति अभियान चला रही है। लक्ष्मणपुरा में 10 से 15 मजदूर चिन्हित किए थे, आज चार को मुक्त कराया गया है, परिजनों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बालाघाट में सीएमएचओ बदली, डॉ मनोज पांडे बने नए स्वास्थ्य अधिकारी
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट। सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप को पद से हटाया गया। डॉ. मनोज पांडे होंगे बालाघाट के नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी। आदिवासी अंचल में बीमारी और बच्चों की मौत के बीच लिया गया अहम फैसला। लगातार कांग्रेस और आदिवासी संगठनों की ओर से सीएमएचओ को हटाने की मांग की जा रही थी। बीमारी और बच्चों की मौत के मामले को लेकर सीएमएचओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे थे सवाल। अब डॉ. मनोज पांडे संभालेंगे बालाघाट सीएमएचओ की जिम्मेदारी।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने छपरा-भागलपुर के नेताओं के साथ बैठक में सरकार पर निशाना साधा
Patna, Bihar:RJD के जिला बार मीटिंग में आज तेजस्वी यादव ने छपरा और भागलपुर जिले के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक प्रधानमंत्री, प्रशांत किशोर पर तेजस्वी ने साधा निशाना तेजस्वी यादव ने कहा वो हर जिले... हर जिले का होना ही है बैठक। और बैठक जब होना है तो सब लोगों से राय-मशवरा लिया जा रहा है। आपसी सहमति से हम लोग जो हैं मिलकर के पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। उसी दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं। युवाओं को संगठन की प्रभार दिया जायेगा इस पर तेजस्वी यादव ने कहा नौजवान तो इस सरकार के खिलाफ हैं ही। और स्वतंत्र रूप से आप जानते हैं कि युवा लोग डिसीजन मेकिंग या पॉलिसी मेकिंग में आएंगे, तो उससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। हम सब लोग चाहते हैं, बिहार सबसे युवा प्रदेश है, 60 फ़ीसदी युवाओं की आबादी है। इसलिए हर एक चीज़, निर्णय जो है सोच-समझ के पार्टी में लिया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा अभी आप देखिएगा मोदी जी जो हैं, कह रहे हैं कि जीडीपी जो है इतना हो गया, हो गया... लेकिन अभी भी आप देखिएगा भूटान से और पड़ोसी देशों से, प्रति व्यक्ति आय जो है इस देश का कम है। मोदी जी रील बनाने में व्यस्त रहते हैं, रियलिटी में देखना नहीं चाहते हैं। रियलिटी यही है बेरोजगारी है सबसे ज्यादा। महंगाई इतनी बढ़ गई है। आय. इनकम लोगों का नहीं हो रहा, खर्च बढ़ रहा है। आरबीआई से उधार लिया जारहा है जबरन, जो आज तक पहले ऐसा नहीं होता था। देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही बद-से-बदतर हो चुकी है। मोदी जी जो हैं लगातार... भूटान हो, बांग्लादेश हो, ये सब आगे हो गया प्रति व्यक्ति आय में, और हिंदुस्तान पीछे है। मोदी जी को दिख नहीं रहा? मोदी जी जो दिखाते हैं, वो होता नहीं है। असलियत कुछ और होता है, भयंकर होता है... जमीनी स्थिति。 बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने कहा बाढ़ का जो हालात है, मुख्यमंत्री भी लगातार घूम रहे हैं... क्या कहिएगा आप, कई इलाके डूबने के हालात पर पहुँच गए हैं? भाई इसमें लोगों को तो सजग रखना पड़ेगा। अलर्ट करना पड़ेगा, अवेयर करना पड़ेगा लोगों को। और सरकार को बंदोबस्त करना पड़ेगा। अगर बाढ़ आए, तो उनको राहत शिविर खोलना होगा। उनको नाव की व्यवस्था करानी पड़ेगी। उनको सुरक्षित कैसे निकाला जाए इसकी योजना बनानी होगी। राशन-पानी का इंतजाम करना पड़ेगा। ये तो सरकार को देखना है... कि किसी के जान का, माल का, पशुओं का नुकसान ना हो। और पहले से तैयारी हो तो ज्यादा अच्छा होगा। लेकिन हम इसमें कई बार बोले हैं, परमानेंट सलूशन होना चाहिए। जो मौजूदा सरकार है बिहार की या भारत की, कोई गंभीर नहीं है इस दिशा में। बताइए 12 साल से ज्यादा ये सरकार में हैं केंद्र में मोदी जी, एक बार भी बिहार के हित के लिए नेपाल सरकार से, बिहार सरकार को ले जा कर के कोई बैठक कराई है? ये इंटरनेशनल इशू है ना? कोई इसका समाधान निकाला गया है? कोई प्रयास किया गया है? नहीं किया गया है। डस्टबिन घोटाले में प्रशांत किशोर के सवाल की जब स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी जी थे, तब डस्टबिन खरीदी गई.. तेजस्वी यादव ने कहा अरे भाई... कौन क्या कह रहा है, नहीं कह रहा है, वो सब जानते हैं। ये सब आरोप लगाने से कोई मतलब तो है नहीं, न्यूज़ में बने रहने से। और आपको लगता है... मेरा अगर ये किया हुआ होता, तो ED या CBI छोड़ती? सरकार में कौन बैठे लोग हैं? अगर हमने गलती की है तो हमको जेल के अंदर डालो ना भाई। पर लेकिन, हर चीज़ जो होता है वो तेजस्वी पर डालने से नहीं होगा। असली भ्रष्टाचारी को बचाना है तो तेजस्वी का नाम ले लो। आप बताओ... CAG घोटाला कौन किया? एस्टीमेट घोटाला कौन किया? सृजन घोटाला कौन किया? 71 हजार करोड़ रुपये का हिसाब-किताब नहीं है, वो कहाँ है भाई? वो क्या तेजस्वी किया है? तेजस्वी ने तो हर एक प्लेटफॉर्म पर इसका आवाज़ उठाया है मुखर हो कर के। तेजस्वी यादव तो अब भईया, अब हम इसपे क्या टिप्पणी करें। अब हो सकता है कि मंगल पांडे जी से क्या रिश्ता है उनका, अब वही जानते हैं0
0
Report
साम्भल के मन्नीखेड़ा में मस्जिद के लिंटर हटाने पर समझौता, शांति बहाल
Sambhal, Uttar Pradesh:साम्भल. नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गाँव में नूरी मस्जिद के लिंटर डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ। गाँव के Hindu पक्ष की शिकायत पर पुलिस गाँव पहुंची। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने मस्जिद पर डाले गए लिंटर को खुद तोड़ना शुरू किया। दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के बाद मस्जिद को पूर्व की तरह टीन शेड डालकर पुराने स्वरूप में लौटाने पर सहमति बनी। गाँव में नूरी मस्जिद के निर्माण को लेकर पिछले 17 वर्ष से चला आ रहा विवाद है। हिंदू पक्ष का दावा है कि 2009 में प्रशासन ने मस्जिद में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी, फिर भी मस्जिद के अंदर निर्माण कार्य कराया गया। गाँव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात थे। नखासा थाना क्षेत्र के मन्नीखेड़ा गाँव में नूरी मस्जिद का मामला।0
0
Report
Advertisement
