450331
बुरहानपुर के बाइक शोरूम में मारपीट के बाद युवक की गई जान
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में एक बाइक शोरूम में मारपीट के बाद सड़क दुर्घटना में युवक की जान जाने के मामले में परिजनों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शोरूम में रॉड से पीटे जाने के कारण युवक दुर्घटना का शिकार हुआ। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने शोरूम मालिक और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी के संजय गांधी अस्पताल पर फिर उठा सवाल, डॉक्टरों की लापरवाही के आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - मुंशीगंज स्थित गांधी परिवार का अस्पताल संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में। सोनिया गांधी है इस अस्पताल की ट्रस्टी और संजय गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है यह अस्पताल। आए दिन अस्पताल पर डॉक्टरों की लापरवाही का लगता रहता है आरोप। परिजन का आरोप कि डॉक्टरों की लापरवाही से चलते 60 वर्षीय व्यक्ति की चली गई जान। संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मरीज की मौत के बाद परिजनों ने शुरू किया हंगामा। मरीज के मौत के बाद नाराज़ लोगो ने किशोरी लाल मुर्दाबाद,राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धरने पर बैठे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी, बवाल बढ़ता देख मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस। मृतक के पुत्र राजीव सिंह का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मेरे पिता की हुई है मौत। समय से इलाज न मिलने के कारण घटी है यह घटना। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ ने जांच के लिए टीम का किया गठन। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित संजय गांधी अस्पताल का है मामला। बाइट - राजीव सिंह (मृतक का पुत्र) बाइट - सूरज सिंह राजपूत (मैनेजर एडमिनिस्ट्रेशन)0
0
Report
वाराणसी: 50 करोड़ ज़मीन हड़पने के आरोप में भाजपा नेता समेत 10 पर FIR
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर 50 करोड़ की ज़मीन हड़पने के आरोप FIR दर्ज • वाराणसी के मोहन सराय ग्राम स्थित लगभग 70 बिस्वा ज़मीन जिसकी अनुमानित कीमत 50 करोड़ है धोखे से हड़पने का आरोप। • कोर्ट के कड़े आदेश के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज. • डायलिसिस कराने गए बुजुर्ग शिक्षक को अर्धचेतनावस्था में ले गए रजिस्ट्री दफ्तर. • आयुष्मान कार्ड के बहाने बदला था मोबाइल सिम, पेंशन खाता भी किया था हैक. • जालसाजी में शामिल थे सब-रजिस्ट्रार अनिल कुमार और क्लर्क सत्यांशु सिंह कोर्ट के आदेश दर्ज हुआ मुकदमा. • BNS की धारा 318(4) के तहत रोहनिया थाने में FIR दर्ज. • वाराणसी की रोहनिया पुलिस इन लोगो की शुरू की जांच. • मास्टरमाइंड: विशाल मिश्रा (सगा भतीजा) और रवि उपाध्याय (घरेलू ड्राइवर)। • भू-माफिया: सुरेश कुमार सिंह (भाजपा जिला उपाध्यक्ष ), नितेश राय, अजय तिवारी, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह। • रजिस्ट्री विभाग: अनिल कुमार (तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार) और सत्यांशु सिंह (रजिस्ट्री क्लर्क)।0
0
Report
रामलला आरती में पहुंचे महंत दिनेंद्र दास, दान-काउंटर पर दिशा-निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास सोमवार सुबह 6 बजे रामलला की आरती में पहुंचे। उसके बाद परिसर स्थित अन्य मंदिर के दर्शन करने के बाद दान काउंटर पर पहुँचे वहाँ रिसेप्शन प्रभारी रिटायर्ड कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा व एयरफोर्स से सेवानिवृत्त व्हीलचेयर प्रभारी डी0पी0सिंह से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
सांगोद-बपावर में नकली नोट चलाने वाला युवक गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कस्बे में नकली नोट चलाता हुआ युवक पकड़ा, अटरू निवासी बताया गया है युवक, एक दुकानदार को 2 सौ का नोट देकर 20 रुपए का लेता था सामान, राजेंद्र शाख्यवाल की किराने की दुकान व सब्जी विक्रेता को थमाया नकली नोट, पकड़ने के बाद किराना दुकानदार राजेन्द्र को 25 हजार रुपए देने की कही बात, लोगो ने पकड़कर बपावर पुलिस को सौपा, पुलिस गंभीरता से कर रही है जांच पड़ताल।0
0
Report
झल्लारा में बेकाबू ट्रेलर ने मचाई दहशत, पुलिस ने चालक को पकड़ा
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर के झल्लारा से खबर, काल बनकर रॉड पर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर, झल्लारा पुलिस ने टायर बस्ट कर ट्रेलर को पकड़ा, बांसवाड़ा के लोहारिया से बेकाबू हुए ट्रेलर चालक ने रास्ते में खूब मचाई दहशत, रास्ते में कई मवेशियों राहगीरों और वाहनों को मारी टक्कर, लोहारिया, साबला, आसपुर थाने की नाकाबंदी तोड़ते हुए पहुँचा झल्लारा, साहस दिखाते हुए सीआई जय किशन फुलवारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़ा, कार्यवाही के दौरान कांस्टेबल राजेश टेलर के हाथ में आई चोट, सीआई का मोबाइल भी टूटा, समय रहते तेज रफ्तार ट्रेलर चालक को पकड़ने से बड़ी जनहानि टली, पुलिस कर रही मामले में अग्रिम अनुसन्धान,0
0
Report
राम जल सेतु परियोजना के पहले बांध पर पानीभराव को लेकर असमंजस
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा ERCP राम जल सेतु परियोजना के पहले नोनेरा ऐबरा नवनिर्मित बांध से जुड़ी बड़ी खबर बांध के कैचमेंट में इस बार पानी के भराव को लेकर असमंजस अभी तक सरकार की ओर से भराव को लेकर नहीं मिले निर्देश कोटा -बूंदी जिले के 6 कस्बों और 749 गांवों के लिए 16 61 करोड़ से पेयजल योजना का हो रहा है कार्य बांध के भराव को पिछले वर्ष भी किया था खाली जलदाय विभाग पानी लिफ्ट के लिए कर रहा है कार्य अगस्त 2027 तक गांवों में पेयजल योजना के तहत हर घर नल योजना में पानी देने की है तैयारी लेकिन कछुआ चाल से चल रहा है कार्य एक वर्ष में बांध क्षेत्र में नहीं हुआ पूरा ऐसे में इस बार भराव को लेकर सरकार ने नहीं किए दिशा निर्देश जारी ERCP रामजलसेतु परियोजना का पहला बांध का दो वर्ष पूर्व हो चुका है निर्माण इस परियोजना में 17 जिलों को मिलेगा सिंचाई और पेयजल के लिए पानी अधिकारी जानकारी साझा करने से बचते आ रहे नजर इस क्षेत्र में लिए बांध में भराव होने से जलस्तर बढ़ेगा0
0
Report
Advertisement
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, तीन की मौत, चार घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो -कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा एंकर-महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा के पास सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दरसल कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रूमा से महाराजपुर की तरफ एक स्कॉर्पियो जा रही थी। रूमा फ्लाई ओवर से थोड़ा आगे बढ़ते ही हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर कांशीराम अस्पताल रामादेवी भेजा। वहां से उनकी हालत गंभीर होने पर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, राहत की उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
अमेठी के हिंद टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से आग, लाखों का सामान जलकर राख
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अज्ञात कारणों से हिंद टेंट हाउस में लगी आग, आग लगने से करीब 25 लाख का समान जलकर हुआ राख, सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने गोदाम से निकल रही आग की लपटे देख, टेंट मालिक को दी सूचना,पहुंचा टेंट मालिक ने आग की लपटे देख हुआ परेशान, पुलिस और फायर को दुकानदार ने दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर टीम ने कड़ी मश्शकत के बाद आग पर पाया काबू, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे का है मामला0
0
Report
Advertisement
रामपुर स्वार में किसान की संदिग्ध हत्या, घर में खून से लथपथ शव मिला
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर स्वार क्षेत्र में किसान की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ शव मिला. घर के अंदर धारदार हथियार से दाहिने हाथ कटे होने की पुष्टि जाँच के दौरान की गई है; परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. स्वार थाना पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सही कारणों का खुलासा होगा. गांव शिवपुरी में एक किसान का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मृतक का दाहिना हाथ धारदार हथियार से कटा हुआ था. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी मची हुई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. परिजनों का दावा है कि किसान की बेरहमी से हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस हत्या सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है; पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर घटना के जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा.0
0
Report
अबूझमाड़ के जंगलों से बोड़ा बाजार में पहुंचा, नारायणपुर में ग्रामीण आय बढ़ी
Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले के साप्ताहिक बाजार में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। बाजार में चारों ओर अबूझमाड़ के जंगलों से लाए गए स्थानीय बोड़ा (जंगली मशरूम) की भरमार नजर आई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों से बोड़ा एकत्र कर बिक्री के लिए नारायणपुर पहुंचे, जिससे बाजार में खरीदारों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में ग्रामीण बोड़ा लेकर खुले बाजार तक पहुंचे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने और आवाजाही आसान होने के बाद ग्रामीण अब अपने वनोंपज को बाजार तक लाकर बेच पा रहे हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है। बारिश के मौसम में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला बोड़ा अपनी खास स्वाद और पौष्टिकता के कारण काफी पसंद किया जाता है। यही वजह रही कि बाजार में सुबह से ही बोड़ा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। कई दुकानों पर कुछ ही घंटों में पूरा बोड़ा बिक गया, जबकि कई ग्रामीण देर शाम तक अपनी उपज बेचते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बोड़ा उनके लिए केवल मौसमी वनोंपज नहीं, बल्कि आजीविका का भी महत्वपूर्ण साधन है। अच्छी पैदावार होने पर उन्हें कुछ दिनों तक नियमित आय प्राप्त हो जाती है। वहीं स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस बार बाजार में बोड़ा की आवक पिछले कई वर्षों की तुलना में अधिक रही। साप्ताहिक बाजार में बोड़ा की भरपूर उपलब्धता ने न केवल बाजार की रौनक बढ़ाई, बल्कि अबूझमाड़ के ग्रामीणों के जीवन में लौट रही सामान्य स्थिति और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने का संकेत दिया।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी का सपा- कांग्रेस पर तीखा हमला: नकल, राम और मस्जिद पर राजनीतिक आरोप
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल पहुंचे यूपी सरकार में कैविनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी सपा कांग्रेस की सरकार विरोधी बयानबाजी पर भड़के। विपक्ष पर भड़कते हुए बयान देकर कहा ... देश की धार्मिक विरासत, परंपरा, आस्था के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना सपा का एजेंडा है। कांग्रेस और सपा ने भगवान श्री राम के अस्तित्व को कभी नहीं माना। सपा और कांग्रेस बावरी मस्जिद और मदरसों के लिए किए गए चंदे की चर्चा नहीं करती? पेपर लीक मामले में भी सपा के आरोपों पर पलट बार करते हुए कहा... सपा बसपा कांग्रेस ने प्रदेश को नकल का अखाड़ा बना दिया था ... दूसरे प्रदेश के छात्र यूपी में नकल से परीक्षा देकर सर्टिफिकेट लेने के लिए आते थे। संभल जिले के कुरकाबली में शिक्षक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे कैविनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी। पूर्व सरकारों के कार्यकाल में पेपर लीक..नकल के किसी मामले की कभी कोई जांच नहीं हुई... सपा बहु कांग्रेस ने शिक्षा के क्षेत्र में यूपी को बदनाम करने का काम किया था। बाइट .. भूपेंद्र चौधरी, कैविनेट मंत्री यूपी0
0
Report
Advertisement
उमर अब्दुल्ला: दिल्ली में NC प्रदर्शन से जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल होगा
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 20 जुलाई को दिल्ली में होने वाला नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल कराने के आंदोलन के नए चरण की शुरुआत होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने काफी इंतजार किया, लेकिन अब अपनी मांग को राष्ट्रीय राजधानी तक ले जाया जाएगा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा कोई एहसान नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का अधिकार है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बार-बार दिए जा रहे "उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा" वाले आश्वासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर वह उचित समय कब आएगा。 दिल्ली में प्रदर्शन करने के फैसले पर उन्होंने कहा, "अगर अपने ही देश के एक हिस्से से जुड़े फैसले अपनी ही राष्ट्रीय राजधानी में नहीं लिए जा सकते, तो फिर कहां लिए जाएंगे?" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "क्या हम अमेरिका जाएं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन करें ताकि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिल सके? हम तो सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारे अपने देश में किया गया वादा, हमारे अपने देश की राजधानी में पूरा किया जाए।" मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राज्य के दर्जे को राजनीतिक चारे (Political Bait) की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि यह एक संवैधानिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा, "अगर कटड़ा की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया था, तो उस वादे को निभाया जाना चाहिए।" उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लगातार राज्य का दर्जा न मिलने से जम्मू-कश्मीर के लोगों को सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू के लोगों ने हर कठिन समय, खासकर सीमा से लगे जिलों में, देश के साथ मजबूती से खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है。0
0
Report
भेड़ाघाट में सात फीट लंबा धामन साप पकड़े जाने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Jabalpur, Madhya Pradesh:टी आई के घर में निकला सात फीट लंबा सांप भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया के शासकीय आवास के आंगन में शाम साढ़े छः बजे एक सात फीट लंबा सांप देखकर वहां अफरातफरी मच गई। 7 फीट लंबा सांप देखकर हर कोई दहशत में था। प्रधान आरक्षक हरिओम बैस की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि यह धामन प्रजाति का है और चूहा को खाने के कारण इसे रेट स्नेक भी कहते हैं हालांकि यह जहरीला नहीं होता लेकिन अपनी लंबाई के कारण लोग इसे देखकर दहशत में आ जाते हैं वर्तमान में उमस हो रही है ऐसे में तापमान को अनुकूल करने के लिए ठंडी जगह पर आ जाते हैं0
0
Report
100 वर्ग मीटर की खाक छानने पर मिल सकी कालर वाली बाघिन-पार्क प्रबंधन की बड़ी सफलता।
Manpur, Madhya Pradesh:बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ अनुपम सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलर लगी मादा बाघिन को आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक हाथी के माध्यम से देखा गया, फोटो एवं वीडियो लिया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त बाघिन की जीपीएस/वीएचएफ लोकेशन 1 जुलाई 2026 की दोपहर लगभग 2:00 बजे के बाद से प्राप्त नहीं हो रही थी। लोकेशन प्राप्त न होने पर उसी दिन से ही वन परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में पाँच सुरक्षा श्रमिकों एवं बीट गार्डों के दल द्वारा बाघिन के विचरण क्षेत्र में सघन गश्त एवं खोज अभियान चलाया गया, किंतु पूरे दिन के प्रयासों के बाद भी बाघिन का पता नहीं चल सका।अगले दिन से खोज अभियान को और अधिक व्यापक बनाते हुए पाँच-पाँच सदस्यों की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों द्वारा विस्तृत क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया, परंतु प्रतिकूल परिस्थितियों/ लगातार बारिश के कारण बाघिन की लोकेशन प्राप्त नहीं हो सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में क्षेत्र संचालक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा एक विशेष खोज दल का गठन किया गया, जिसमें बांधवगढ़ के वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर तथा वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट (WCT) के डॉ. प्रशांत देशमुख को भी शामिल किया गया। खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दो प्रशिक्षित हाथियों एवं उनके महावतों की सहायता ली गई तथा वीएचएफ सर्च हेतु रिसीवर एंटीना की संख्या एक से बढ़ाकर चार कर दी गई, ताकिरेडियोसिग्नल के आधार पर इसका लोकेशन पता किया जा सके। इस सर्च अभियान में ट्रैप कैमरा को सभी सम्भावित स्थानों पर लगाया गया था ताकि बाघिन के मूवमेंट को कैप्चर किया जा सके लेकिन बाघिन कैमरे में कैद नहीं हो सकी। पदचिन्ह को ढूंढने का प्रयास जो काफी जोखिमपूर्ण होता है, उसका सहारा लिया गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण कई बार खोज अभियान बाधित हुआ, फिर भी सभी दलों ने निरंतर प्रयास जारी रखे। लगभग 100 वर्ग किलोमीटर के वन क्षेत्र को सघनता से सर्च किया गया। आज डॉग स्क्वाड को भी सर्च अभियान में शामिल किया गया। ग्रामीणों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का भी विश्लेषण किया गया। अंततः निडर खोजी दल ने सबसे पहले पदचिन्ह को ढूंढ निकाला। पदचिन्ह मिलने के बाद वहाँ हाथियों के दल को भेजा गया और आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को कॉलर वाली मादा बाघिन को उसके होम रेंज में ही हाथी के माध्यम से सफलतापूर्वक सर्च कर लिया गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य एवं सुरक्षित है। इसका रेडियो कॉलर पूरी तरह से कार्य करना बंद कर चुका है। दस माह तक सघन मॉनिटरिंग की गई है अब भविष्य में इस बाघिन के मॉनिटरिंग हेतू भोपाल मुख्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
