icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पत्थरबाज़ी, शीशे टूटे; पुलिस जांच शुरू

Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, शीशे टूटे, पुलिस जांच में जुटी गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ विवाद, नशे में होने की बात आई सामने, थाना प्रभारी बोले—धर्म से जुड़ा मामला नहीं, शांति बनाए रखें नीलोखेड़ी के बुटाना थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थर लगने से बस के शीशे टूट गए, जबकि घटना के दौरान एक बस सवार व्यक्ति को चोट भी आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस को मोड़ने और एक गाड़ी को मोड़ने को लेकर बस में सवार एक व्यक्ति और गाड़ी में सवार दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाड़ी सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस सवार व्यक्ति और गाड़ी सवार युवकों के शराब पीने की बात सामने आई है। घटना में गाड़ी के शीशे टूटने के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को चोट लगने की जानकारी भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। बस जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस बस में सवार लोगों के संपर्क में है और उन्हें शिकायत देने के लिए कहा गया है। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने स्पष्ट किया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विवाद धर्म से जुड़ा हुआ नहीं था, बल्कि गाड़ी और बस मोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सोनभद्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सुरक्षा डायवर्जन पूरी तरह तैयार

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धंधरौल बांध पर विसर्जन स्थल का जायजा लेने खुद जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नवरात्र मेले और विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रॉबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी जरूरी information जान लीजिए। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धंधरौल बांध स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वहीं, नवरात्र मेले को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कस्बे में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री रात 9 बजे के बजाय रात 12 बजे तक रहेगी。 18 अक्टूबर शाम 5 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक चंडी तिराहा, धर्मशाला, बढ़ौली और महिला थाना की तरफ से शीतला चौक की ओर ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा。 वहीं, 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक इन मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा。 ऐसे में आमजन से अपील है कि निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके。 कुल मिलाकर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है, वहीं पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

श्रद्धा दुबे के ड्राइवर के खुलासे: शराब-सिगरेट प्रेमी, क्लबिंग में पैसा वसूली वाली राह

Lucknow, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे का ड्राइवर TT एक्सक्लुसिव शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे के ड्राइवर ने बताया कि श्रद्धा दुबे शराब और सिगरेट की शौकीन थी देर रात तक घूमती थी ब्यूटी पार्लर जाती थी और उसके बाद रहिश्जादो को अपने हुस्न के जाल में फसाती थी और उनसे पैसा वसूली करती थी उसके हर अपराध में पार्टनर था आमिर जिसको श्रद्धा दुबे फसाती थी उसके बारे में आमिर मुखबिरी किया करता था वह आदमी कहां जा रहा है क्या कर रहा है किससे बात कर रहा है कितना पैसा है 2:00 बजे 3:00 बजे रात तक क्लबों में जाती थी वहां पर देखी थी कि कौन पैसे वाला है बड़ी-बड़ी गाड़ियों से कौन आ रहा है उससे मिलना और उसका इस्तेमाल करती थी अपनी स्कॉर्पियो से मुंह चेहरा बाहर निकाल कर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती थी फिलहाल श्रद्धा दुबे फरार है पुलिस श्रद्धा को तलाश कर रही है
0
0
Report

ताज महल की दीवारों पर काले दाग, ASI-प्रशासन पर सवाल उठे

Agra, Uttar Pradesh:दुनिया के 7 अजूबों में शुमार और मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताज महल पर इन दिनों लापरवाही के दागे देखे जा सकते है,जिससे ये दाग ताज की खूबसूरती में बदनुमा दाग़ बन रहे है,दरअसल सितंबर अक्टूबर में यमुना का जल जब कम होता है तब गोल्डी काइरो नोमस नाम का कीड़ा पैदा होता है जो ताज महल की दीवारों पर बैठता है,और अपना मल करता है जो हरे गहरी काई जैसा होता है जिससे ये दाग बनते है, मोहब्बत की निशानी और ताज की खूबसूरती निहारे आने वाले देशी विदेशी मेहमान भी इन दागों को देख हैरान जरूर होंगे,ताज महल की मुख्य गुम्मद के बाहर मुख्य गेट पर ये भद्दे और काले दाग देखे जा सकते है लेकिन जिम्मेदार ASI अधिकारियों को ये दिखाई नहीं दे रहे,शायद पूरी दीवार काली होने का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद ही जिम्मेदार जागेंगे ताज की खूबसूरती में लगे दाग पर अप्रूव गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुद्दीन खान का कहना था कि जिला प्रशासन और ASI की लापरवाही से ये हाल है,शहर के नाले यमुना में गिर रहे है,जिससे यमुना का पानी कम होने पर गंदगी होती है और प्रदूषण भी,जिससे ये कीड़े ताज की दीवारों पर चिपक जाते है,गाइड ने ASI पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इन मामलों पर अधिकारियों से बात की जाती है तो ये लोग बोलते है हम टूरिस्ट को बुलाने नहीं जाते, ताज महल के कई जगहों को इन्होंने बंद कर दिया,ताकि परिसर छोटा रहे,अगर CISF न हो तो ASI ताज महल में अंदर चाय पकोड़ी की दुकानें खुलवा दें बाइट शमशुद्दीन खान/अध्यक्ष अप्रूव गाइड एसोसिएशन आगरा
0
0
Report
Advertisement

जालौन में मुस्लिम कारीगर 40-45 फीट रावण-मेघनाथ पुतलों से दशहरा धूम

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोच नगर रामलीला के 174 वे महोत्सव के बीच दशहरा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। धनुताल मैदान में मुस्लिम कारीगरों द्वारा 40 से 45 फीट ऊंचे रावण और मेघनाथ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले 5 दशकों से यह पुतले बना रहे हैं और हिंदू मुस्लिम एकता के साथ गंगा-जमुनी तहजीब यहां देखने को मिलती है। तैयार होने के बाद यह पुतले रथों पर बांधकर रस्सियों के सहारे पूरे मैदान में दौड़ाए जाते हैं। दशहरा मेले में जनसैलाब उमड़ता है और करीब 25 हजार लोग जुटते हैं। यहां राम-रावण का संजीव युद्ध जीवंत चित्रण दिखता है; लक्ष्मण जी को शक्ति लगती है, हाथी पर सवार राम-लक्ष्मण और हनुमान-रावण-मेघनाथ से युद्ध करते दिखते हैं। अंत में अच्छाई पर बुराई के प्रतीक रावण-मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं। यह परंपरा पिछले 174 सालों से चल रही है, एक मुस्लिम परिवार ने पुतले बनाना शुरू किया था। यह देश की असली पहचान गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द में है। यह काम कई पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार सिखाते आए हैं; उनके लिए रोजगार नहीं, भाईचारे का संदेश फैलाने की जिम्मेदारी है। दशहरे का उत्सव सभी समुदायों के साथ भारतीय संस्कृति का उत्सव माना जाता है।
0
0
Report

कोटा के पास सड़क हादसे में 8 की मौत, 17 घायल; परिजनों में शोक

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -राजस्थान के कोटा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल से खाटू श्यामजी जा रही टेम्पो ट्रैवलर कराड़िया टोल के पास पुलिया से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत हो गई,जिनमें बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के 7 और भोपाल का एक व्यक्ति शामिल था। हादसे में 17 यात्री घायल हुए हैं। आज जब मृतकों के शव उनके गांव पहुंचे तो घाट बिरोली,खेड़ी रामोसी,सिरखेड़ और सर्रा में मातम पसर गया। दीपावली से पहले जिन घरों में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं,वहां अब अपनों की अंतिम विदाई का दर्द है। खेड़ी रामोसी में पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलीं,वहीं सिरखेड़ में पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई।
0
0
Report

दीपिका कुमारी ने U17 फुटबॉल में इतिहास रचा, गांव में खुशी की लहर

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड ढाब थाम गांव की बेटी दीपिका कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर पूरे राज्य और देश का नाम रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपिका ने बतौर कप्तान शानदार नेतृत्व और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विदेश में देश का परचम लहराने के बाद जब दीपिका आज अपने गांव लौटीं, तो क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा गाँव चंदवारा पुराना थाना चौक के पास गाजे बजे के साथ गर्म जोशी के साथ उसका स्वागत किया और फूल माला पहनाया। दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और अपने बड़े भाई को दिया और कहा कि टूर्नामेंट के तीन मैचों में उन्होंने तीनों मैच में जीत दर्ज की। दीपिका के पिता विनोद यादव ने कहा कि बचपन से ही खेलकूद में गहरी रुचि रखती थीं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो में 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 22 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में मची सनसनी। माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी की है घटना। डोम पाड़ा में नाले के पास मिला शव। दो को पुलिस ने लिया हिरासत में जांच में जुटी। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी में रहनेवाले 22 वर्षीय अमित शर्मा की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उसका शव डोमपाड़ा में नाले के पास मिला है। जानकारी के अनुसार अमित कैडबरी कंपनी में डिलीवरी का काम करता था। रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजन रात भर फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। सुबह उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि अमित के चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। सूचना मिलते ही माराफारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड का सहारा लिया और मृतक के गमछे को सुंघाकर खोजी कुत्ते को छोड़ा। हत्या की वजह और हत्या किसने की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं बोकारो के मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार की माने तो इस मामले में दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी का कहना है कि मारकर फेक दिया गया था जहां जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

गुमला के भरनो में हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, झुंड से मिलाने की कोशिश जारी

Gumla, Jharkhand:*भरनो में झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे का रेस्क्यू, बसिया वन विभाग की देखरेख में रखा गया* *करीब 22 हाथियों के झुंड से मिलाने की कोशिश जारी, बच्चे के हमले में दो बुजुर्ग घायल होने की भी सूचना* गुमला। गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत मरासिली क्षेत्र में शनिवार देर शाम झुंड से बिछड़े करीब आठ से नौ महीने के हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बसिया वन विभाग कार्यालय पहुंचाया। फिलहाल वन विभाग की टीम उसकी देखभाल कर रही है। वहीं, करीब 22 जंगली हाथियों के झुंड की लोकेशन का पता लगाकर बच्चे को उसके परिवार से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब 22 जंगली हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा था। इसी दौरान हाथी का बच्चा झुंड से अलग हो गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। बसिया के प्रभारी वनपाल शेखर सिंह और गुमला के राकेश कुमार मिश्रा की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे बसिया स्थित वन विभाग कार्यालय लाया गया। दूध और केला खिलाकर की जा रही देखभाल रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे की देखभाल शुरू कर दी है। रात में उसे दूध, केला और अन्य फल खिलाए गए, ताकि उसे आवश्यक पोषण मिल सके। विभागीय टीम उसकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वन विभाग की प्राथमिकता हाथी के बच्चे को सुरक्षित रखते हुए उसके झुंड से मिलाना है। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड बसिया की ओर विचरण कर रहा है। ऐसे में टीम उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। झुंड की लोकेशन मिलने के बाद बच्चे को प्राकृतिक वातावरण में उसके Family से मिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हाथी के बच्चे को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ हाथी के बच्चे के रेस्क्यू की जानकारी मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी के बच्चे से उचित दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों के नजदीक जाने, उन्हें घेरने या परेशान करने से खतरा उत्पन्न हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही लोगों के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। प्रभारी वनपाल शेखर सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि जंगली हाथियों या अन्य वन्यजीवों के दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने अथवा उन्हें घेरने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करने और अफवाहों से बचने की भी अपील की। हाथी के हमले में दो बुजुर्गों के घायल होने की भी सूचना गौरतलब है कि इसी हाथी के बच्चे के संबंध में जानकारी सामने आई है कि शनिवार को भरनो प्रखंड के खरतंगा अम्बाटोली गांव में उसने दो बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। दोनों घायलों का रांची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के संबंध में वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि और हमले की परिस्थितियों की जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग के सामने हाथी के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उसे उसके झुंड से मिलाने की चुनौती है। विभागीय टीम लगातार झुंड की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें, हाथियों के पास जाने से बचें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभागीय टीम को तत्काल सूचना दें。
0
0
Report

तालाब के गहरे पानी में डूबकर ढाई साल की बच्ची की मौत, गांव में मातम

Khajuria Khurd, Bihar:कुदरा थाना क्षेत्र के नदोखर गांव में तालाब के गहरे पानी में डूबने से एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक बच्ची की पहचान नदोखर गांव निवासी दीपक कुमार शर्मा की ढाई वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी के रूप में की गई है। भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी दी। मृतक बच्ची के बड़े पिता गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि गांव से उत्तर दिशा में दुर्गा पूजा की मूर्ति रखी हुई थी। प्रियांशी गांव के अन्य बच्चों के साथ वहीं पास में खेल-कूद रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह अनजाने में तालाब के पास चली गई और अचानक पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में गिरकर डूब गई। जब तक आसपास के लोगों को हादसे का पता चला और बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मोहनिया के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर भागे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिवार ने इस हादसे के बाद जिला प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है
0
0
Report

खूँटी के मुरहू में कुपोषित बच्चों के लिए खेल-क्रीड़ा भवन का उद्घाटन

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - कुपोषित बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खुला क्रीड़ा भवन। जहाँ गरीबि और अशिक्षा के कारण है रहे कुपोषण और अस्वस्थ मां व बच्चे को अच्छी देखरेख होगा । साथ ही वहां आवासित बच्चों को साफ व सुंदर वातावरण में खेलने का मौका मिलेगा । इस दौरान सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उपप्रमुख अरुण साबू, अंचलाधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी समेत अनेक लोग उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने हरित वातावरण का संदेश दिया। उपायुक्त ने बताया कि खूंटी के मुरहू प्रखंड अंतर्गत अनेक कुपोषित बच्चे हैं जिनका कुशल देखरेख नहीं होने से बच्चे बड़े होकर शारिरिक परिश्रम की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए बच्चे निरोग और मजबूत हों इसलिए कुपोषण उपचार केंद्र मुरहू में खोदा गया है जिसमें बच्चों को खुशियां मिले और बच्चे खेलकर खुशियाँ पा सके इसलिए क्रीड़ा केंद्र बनाया गया है। जिसका आज उद्घाटन किया गया। साथ ही हर्बल गार्डन में पौधारोपण भी किया गया । वहीं अस्पताल में एक अच्छी व्यवस्था के साथ संचालन हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top