450331
बुरहानपुर के जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से मरीज ने लगाई छलांग
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए। युवक को पहले रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में आरपीएफ ने असीरगढ़ के पास से बचाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि मरीज बोलने की स्थिति में नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET UG 2026: उम्मीदवारों को शुभकामनाएं, प्रवेश समय और आवश्यक चीजें
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA): NEET (UG) 2026 के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। यह वही दिन है जिसके लिए आपने तैयारी की है। शांत रहें, खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें - आपने यह पल अपनी मेहनत से हासिल किया है। ज़रूरी समय: एंट्री शुरू: सुबह 11:00 बजे, आखिरी एंट्री: दोपहर 1:30 बजे (इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी)। साथ में ये चीज़ें लाएँ: एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो ID, पासपोर्ट साइज़ की 2 फ़ोटो। मना की गई चीज़ें न लाएँ। हाइड्रेटेड रहें (पानी पीते रहें)। ट्रैफ़िक का ध्यान रखें और जल्दी पहुँचें। आप यह कर सकते हैं। हम आपके साथ हैं!0
0
Report
स्प्रे पेंट कैन के प्रयोग से शहर में नया स्ट्रीट आर्ट ट्रेंड शुरू?
Noida, Uttar Pradesh:spray paint cans0
0
Report
चिड़ावा में सफाई कर्मी पर मारपीट का नया मोड़; CCTV फुटेज सामने
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा सफाई कर्मी से कथित मारपीट मामले में नया मोड़ घटना का CCTV फुटेज आया सामने फुटेज में सफाई कर्मी युवक थप्पड़ मारता दिखा दोनों पक्षों में कुछ देर तक हुई मारपीट बीच-बचाव करते नजर आए आसपास के लोग प्रेम शर्मा ने सफाई कर्मी पर कार्रवाई की मांग की सफाई कर्मी आनंद ने भी पुलिस को दी रिपोर्ट चिड़ावा पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी झुंझुनूं एंकर चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 13 में नगर पालिका के सफाई कर्मी के साथ कथित मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में सफाई कर रहा युवक एक अधेड़ व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर प्रेम शर्मा ने चिड़ावा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सफाई को लेकर कहने पर सफाई कर्मी तैश में आ गया और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है तथा कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मी आनंद ने भी चिड़ावा पुलिस को रिपोर्ट देकर अपने साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल चिड़ावा थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
हावड़ा ब्रिज पर नया विकास योजना क्या बदलाव लाएगी?
Noida, Uttar Pradesh:Howrah Bridge0
0
Report
कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
Kota, Rajasthan:विश्व स्तरीय चम्बल रिवर फ्रंट पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कोटा. एंकर.कोटा में विश्व स्तरीय चम्बल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, मुख्य कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ,प्रभारी सचिव,संभागीय आयुक्त,जिला कलक्टर,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, योग साधक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियो व कर्मचारियो व जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, मुख्य आयोजन के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक, पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, कोटा के गोदावरी धाम, शिवपुरी धाम, किशोर सागर तालाब, गणेश उद्यान, ऑक्सीजोन पार्क, सेवन वंडर्स पार्क, शिवाजी पार्क, चम्बल गार्डन, सीबी गार्डन, भीतरिया कुण्ड एवं जगमंदिर पर भी सामुहिक योगाभ्यास आयोजित कर आमजन को योग से जोड़ा गया, जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने इस वर्ष योग दिवस के आयोजन के माध्यम से कोटा शहर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया0
0
Report
बीकानेर: अश्विनी वैष्णव- अर्जुनराम मेघवाल की मुलाकात, रेल विकास पर सार्थक चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निवास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद दोनों केंद्रीय मंत्रियों की अहम मुलाकात अश्विनी वैष्णव ने सांसद सेवा केंद्र का भी किया विजिट इस दौरान रविशेखर मेघवाल ने की अगवानी बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री दिलीप सिंह,चंपालाल गेदार,मोहन सुराणा,श्याम सिंह हाड़ला,कमल गहलोत, संतोषानंद महाराज सहित कई नेता रहे मौजूद बीकानेर की रेल कनेक्टिविटी और विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा रेलवे परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं पर भी हुई मंत्रणा अर्जुनराम मेघवाल और अश्विनी वैष्णव के बीच दिखा विशेष आत्मीयता का माहौल बीकानेर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दोनों मंत्रियों ने किया विचार-विमर्श भाजपा कार्यकर्ताओं में दोनों केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी को लेकर दिखा उत्साह0
0
Report
Advertisement
यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग दिवस: संधू स्वास्थ्य के लाभ पर जोर देते हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा, "आज हमने यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया... योग से बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पाया जा सकता है... मैं आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूँ।"0
0
Report
मार्शल आर्ट्स पर नई पहल: युवाओं में कौशल विकसित करने पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:martial arts0
0
Report
पाकुड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया; डीसी ने उद्घाटन किया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिलेभर में अलग अलग जगह में धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया... इसी दौरान शहर के बाजार समिति प्रांगण में योगा का आयोजन किया गया था... जिसका डीसी मेघा भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया... मौके पर डीडीसी अरविंद कुमार लाल, अपर समाहर्ता जेम्स सूरीन, एसडीओ साइमन मरांडी, एसडीपीओ कुमार गौरव , जिला आयुष पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे...योग दिवस पर योगा करने के लिए डीसी ,डीडीसी, एसडीओ, अपर समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया...साथ ही आम लोग और स्कूली बच्चों ने भी बड़ी संख्या में योग किया...और योग के बारे मे जाना...योग शिक्षक संजय कुमार शुक्ला के द्वारा सभी को योगा कराया गया...मौके पर डीसी मेघा भारद्वाज ने योग के बारे में लोगो को बताया की यह बहुत पुरना व्यायाम है...योग रोग और तनाव को ख़त्म करता है...योग से सम्बंधित कई जानकारिया दिया.... आपको बता दें की साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई...नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएं जाने की मांग रखी...जिससे स्वीकार किया गया और 21 जून साल 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया...जिसके बाद से हर साल 21 जून योग दिवस के रुप में मनाया जाता है... बाईट-1- मेघा भारद्वाज, डीसी, पाकुड़ बाईट-2- जिला आयुष पदाधिकारी, पाकुड़0
0
Report
Advertisement
भदराद्वय में CRPF- Army का योग दिवस, स्वस्थ उम्र की राह
Bhaderwah, Anchor Prime Minister Narendra Modi's message of a healthier and fitter India echoed across the scenic valley of Bhaderwah as thousands of people participated in the 12th International Day of Yoga celebrations under the theme Yoga for Healthy Ageing. The 33 Battalion CRPF organized a special yoga session at its Battalion Headquarters, where officers and jawans performed several yogic asanas under the guidance of trained instructors. Addressing participants, Deputy Commandant Sapan Suman highlighted yoga's role in reducing stress and promoting a healthy lifestyle. The Rashtriya Rifles also conducted a yoga session at its headquarters in Bhaderwah, with Army personnel and staff actively participating. The main district-level event was held at Lake View Resort Gatha by the Additional District Administration Bhaderwah in collaboration with the AYUSH Department. ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, SP Bhaderwah Vinod Sharma, SDPO Naveed Shokat Qazi, Tehsildar Kamalpreet Singh, CEO BDA Sanjeev Sharma, Nodal Officer AYUSH Dr Iftikhar Malik, BMO Dr Varsha Sharma and other officials joined the celebrations, reinforcing the message of wellness through yoga.0
0
Report
बाड़मेर में योग दिवस पर हजारों ने एक साथ योगाभ्यास किया
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बाड़मेर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा शहर के सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंत विश्नोई, जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सुबह निर्धारित समय पर सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग सत्र का संचालन एवं मार्गदर्शन आयुर्वेदाचार्य डॉ. रणवीर राजपुरोहित ने किया। उनके नेतृत्व में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। नियमित योग करने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग भारतीय संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने उपस्थित लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे स्टेडियम में योग दिवस को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, जागरूकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देते हुए बाड़मेर में योग के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को भी प्रदर्शित किया。0
0
Report
NEET री-एग्जाम: सासाराम के सात केंद्रों में बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ प्रवेश शुरू
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ आज सासाराम के सात परीक्षा केंद्रों पर NEET का रि-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। चुकी परीक्षा दिन के दो बजे शुरू होगी। लेकिन सुबह से ही परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद ही सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अलग से टीम लगाई गई है। बता दे की 1:30 के बाद परीक्षा करने में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रोहतास जिला में 3598 विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, घड़ी तथा आभूषण ले जाना प्रतिबंधित है। बायोमेट्रिक सत्यापन तथा एडमिट कार्ड जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। सासाराम के शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक ने बताया कि सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है।0
0
Report
Advertisement
नीरज चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी गुरुग्राम के योग दिवस समारोह में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा: ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुग्राम में 12वें सालाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। इस साल के योग दिवस की थीम 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' (Yoga For Healthy Ageing) है।0
0
Report
नीट 2026 आज: कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा प्रक्रिया सुगम, केंद्र-राज्य सुरक्षा तैनाती
Jaipur, Rajasthan:नीट री एग्जाम 2026 आज स्टूडेंट्स के साथ आज सिस्टम की भी परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा में नीट पेपर क़ो पहुँचाया जा रहा है एग्जाम सेंटर्स तक बड़ी संख्या में सेंट्रल फोर्सज, लोकल पुलिस की तैनाती पूरे प्रोटोकॉल के साथ कड़ी सुरक्षा में गाड़ियों में रखे जा रहे पेपर सेट केंद्र सरकार, राज्य सरकार की इस बार मजबूत तैयारी0
0
Report
NEET-UG री-एग्जाम: धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों का भरोसा बनाए रखने की अपील की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: NEET-UG की दोबारा परीक्षा पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आज NEET-UG की दोबारा परीक्षा होने जा रही है। मुझे NTA, सभी राज्य सरकारों, ज़िला प्रशासन, भारतीय शिक्षा क्षेत्र और खासकर भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। लगभग 22 लाख छात्र जल्द ही NEET परीक्षा देंगे। बिना किसी डर या चिंता के परीक्षा दें, आप निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। छात्रों के लिए मेरी यही शुभकामना है। उन्हें भारत की व्यवस्था पर भरोसा है और आगे भी रहेगा। यह अटूट भरोसा बना रहे। इस मौके पर, एक अभिभावक और एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर मैं आपसे गुज़ारिश करता हूँ: कृपया भारत की नई पीढ़ी के भविष्य को खतरे में न डालें। कोई भी इसका मज़ाक न उड़ाए। हम ऐसा कुछ न करें जिससे बच्चों की मानसिक सेहत पर असर पड़े। कुछ ही घंटों में बच्चे परीक्षा देने वाले हैं। पहले भी, भारत में कुछ तथाकथित ज़िम्मेदार लोगों ने ऐसा व्यवहार किया है। उन्होंने गलत इरादों और बुरी नीयत से बच्चों के साथ व्यवहार किया। अगर आप ज़िम्मेदार हैं, अगर आप खुद को भारत का सच्चा नागरिक मानते हैं, अगर आप भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कृपया ज़िम्मेदारी लें। भारत के बच्चों को और ज़्यादा परेशानी या तकलीफ़ न दें। आपसे हमारी यही गुज़ारिश है। आज न सिर्फ़ NEET परीक्षा होगी, बल्कि CBSE के बाकी नतीजे भी बहुत जल्द जारी किए जाएँगे। 17,00,000 में से लगभग 15,50,000 छात्रों के नतीजे पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन लोगों ने री-इवैल्यूएशन, री-असेसमेंट और री-वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। CBSE जल्द ही उन्हें जारी करेगा। हम बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई रुकावट नहीं आने देंगे। आज हम आपको यह भरोसा दिलाते हैं।0
0
Report
Advertisement
