450331
बुरहानपुर में मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्री की गई जान
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान बिहार निवासी यात्री जगदीश की जान चली गई। ट्रेन के भुसावल कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर इसे बुरहानपुर स्टेशन पर रोका गया और शव जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पीएम कराया गया है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना मेयर सीता साहू ने आयोग पर निशाना, फैसलों में सर्वसम्मति का दावा
Patna, Bihar:निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस पर बरसीं पटना मेयर सीता साहू राजनीति के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा नहीं करने की नसीहत कहा- आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मेयर सीता साहू का पलटवार कहा- SIR समेत प्रमुख फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए आयोग के भीतर कथित मतभेद को लेकर उठाए सवाल कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे पत्र पर भी मेयर ने रखी बात कहा- पत्र SIR या चुनावी नीति से जुड़ा नहीं, आंतरिक प्रशासनिक विषय था आयोग के स्पष्टीकरण को भी सार्वजनिक विमर्श में रखने की मांग Form-6 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सीता साहू का बयान कहा- पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना प्रक्रिया का उद्देश्य BLO के जरिए घर-घर संपर्क और पात्र नए मतदाताओं के लिए Form-6 की व्यवस्था कांग्रेस और विपक्ष से मेयर सीता साहू ने पूछे सवाल कहा- आयोग से सवाल पूछना राजनीतिक दलों का अधिकार लेकिन संवैधानिक संस्था पर आरोप से पहले तथ्यों की पूरी जांच जरूरी0
0
Report
जमीन विवाद के चलते नारायण ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली, भर्ती
Haridwar, Uttarakhand:लक्सर कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को देखकर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी लगभग 50 वर्षीय नारायण पुत्र तेजपाल का अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन नें बताया इस विवाद को लेकर नारायण पहले खानपुर थाने भी अपनी फरियाद लेकर गया था, लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई, फिर इसी विवाद को लेकर मंगलवार को गोवर्धनपुर कस्बे में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद नारायण कथित तौर पर अपने साथ तेल लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाली गेट के पास उसने अपने ऊपर तेल डालकर माचिस से आग लगा ली। आग लगते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। पुलिस ने घायल नारायण को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर नालिद असवाल ने बताया कि घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रिश्तेदारों के बीच जमीन संबंधी विवाद का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हसनपुर पुलिस ने 30 हजार लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी और दो बालअपचारी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:हसनपुर पुलिस ने 16 जुलाई को बाइक और 30 हजार रुपये लूट का खुलासा करते हुए बाइक और 30 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपी व दो बाल अपचारी गिरफ्तार किए हैं अमरोहा जनपद की हसनपुर पुलिस ने 16 जुलाई को हुई बाइक और 30 हजार रुपये लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक का चैसिस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और 11 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शराब ठेके के सेल्समैन के रोजाना कैश लेकर जाने की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद कनेटा मोड़ के पास सेल्समैन की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिराया और 30 हजार रुपये व बाइक लूट ली। वारदात के बाद बाइक को तोड़कर उसके पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए गए, जबकि चैसिस को खेत के कुएं में छिपा दिया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल निवासी बिजौरा और विष्णु निवासी रखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को भी पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली-राजस्थान ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने दिल्ली से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आउटर नॉर्थ डीसीपी शोभित सक्सेना ने कहा- हमने एक रेड की थी, जिसमें हमने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से पार्वती को अरेस्ट किया था, उसके साथ उसके एक एसोसिएट शानू उर्फ विकास को अरेस्ट किया था, जिसमें करीब एक किलो स्मैक और 600 ग्राम पावर कट पाउडर बरामद किया गया था. उसी सिलसिले में आगे कार्रवाई मिली, बैकवर्ड लिंक में राजस्थान के प्रतापगढ़ डिस्ट्रिक्ट में राजस्थान पुलिस के koऑर्डिनेशन से बड़े क्लोज एसोसिएट साहब खान की गिरफ्तारी हुई. रेड के दौरान 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई.0
0
Report
शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक को 20,000 रुपये का जुर्माना
Sakti, शराब पीकर स्कूली वाहन चलाने वाले चालक पर 20,000 रुपये का जुर्माना। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। वाहन जांच के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की जा रही है तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फगुरम मुख्य मार्ग पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया चेकिंग के दौरान स्कूल वाहन क्रमांक CG 13 AV, 8871 को रोककर चालक महेश यादव की जांच की गई। जांच के दौरान चालक शराब सेवन कर एवं बिना परमिट के वाहन चलाते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 66/192 (1), के तहत दोषी पाते हुए 20,000 रुपये (बीस हजार रुपये ) के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। सक्ती पुलिस ने अपील कि है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।0
0
Report
बिजनौर: 14 माह के बच्चे की खरीद-फरोख्त, 6 गिरफ्तार; बच्चा सकुशल बरामद
Moradabad, Uttar Pradesh:14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे को पहले पालन-पोषण के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में उसे कथित तौर पर पांच लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। मामले में पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है मामला नगीना थाना क्षेत्र के नैनपुरा गांव का है। पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को भूरापुर निवासी ताजूद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शबनम ने अपने 14 माह के बेटे को पालन-पोषण के लिए शफीकन और फरीद को दिया था। आरोप है कि इसके बाद बच्चे को अन्य लोगों के साथ मिलकर बेच दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए जितेन्द्र कुमार उर्फ विक्की, कपिल उर्फ राजवीर, फरमान, शफीकन, शबनम और हरिद्वार निवासी सलोचना को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शबनम और फरमान के पहले से चार बच्चे थे और बाद में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था। आर्थिक परेशानी के चलते करीब 15 दिन के बेटे को देने का निर्णय लिया गया। पुलिस के अनुसार शफीकन के माध्यम से बच्चे को दो लाख रुपये में लिया गया और बाद में उसे पांच लाख रुपये में दूसरे दंपति को दे दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अस्पतालों में रुपये और बच्चे के लेन-देन की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पांच लाख रुपये मिलने के बाद रकम को आपस में बांटा गया। बाद में बच्चे के माता-पिता को अधिक रकम में बच्चे को दिए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने शिकायत की बात कही, जिसके बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त दिए गए। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
रुड़की पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल पर गोली, घायल
Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला में हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विशाल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली कार के शीशे को पार करते हुए विशाल के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से जानकारी जुटाई। घायल विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले मेले में उनके साथ कुछ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में शिकायत दी थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने पूछताछ और बयान के लिए थाने बुलाया था। विशाल के मुताबिक थाने में दूसरे पक्ष की ओर से उन पर समझौते का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने फैसला करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि थाने से घर लौटते समय पनियाला में अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली कार के शीशे से होते हुए उनके कंधे में लगी, जिसके बाद वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विशाल ने हमले के पीछे भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर आशंका जताई है, हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही हमलावरों और वारदात की वजह की स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।0
0
Report
डोल मेले में झूलों की दरों के विवाद से संचालक झूले बंद कर दिए
Baran, Rajasthan:बारां डोल मेले में झूलों की दरों को लेकर गतिरोध, संचालकों ने बंद किए झूले बारां जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित 18 दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेला अब परवान पर है। पिछले तीन दिनों से मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों की ग्राहकी भी बढ़ी है, लेकिन झूलों की अधिक दर वसूली को लेकर गतिरोध खड़ा हो गया। मेले में झूलों और डोलर की अधिक दर वसूलने की शिकायतें आमजन की ओर से नगरपरिषद को मिली थी। शिकायतों पर नगरपरिषद ने हस्तक्षेप करते हुए झूलों की दरों में कटौती कर दी। परिषद के इस निर्णय के विरोध में झूला संचालक फर्म ने झूलों का संचालन बंद कर दिया। झूला संचालक फर्म का कहना है कि उसने करीब 85 लाख रुपए में मेले के झूलों का ठेका लिया है। नगरपरिषद द्वारा दर कम करने से उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही फर्म ने निविदा शर्तों के अलावा अन्य लोगों को निशुल्क सेवा देने से भी इंकार कर दिया है। नगर परिषद आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार 16 सितंबर से डोल मेले में झूला संचालन का कार्य स्वीकृत कर कार्यादेश दिया गया था। निविदा शर्तों के अनुसार झूलों के टिकट की दरें मेला प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से निर्धारित की जानी थी। दर निर्धारण समिति व उपापन समिति ने बच्चों के झूले की दर 30 रुपए, ब्रेक डांस व नाव की 40 रुपए तथा बड़े झूले की 60 रुपए प्रति टिकट तय की है। झूला संचालकों को इन्हीं निर्धारित दरों पर संचालन के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के बाद रात को झूलों का संचालन बंद कर दिया गया। इधर नगर परिषद ने झूला व डोलर संचालकों को निर्धारित दर पर ही शुल्क लेने के सख्त निर्देश दिए हैं। अधिक वसूली पाए जाने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने तथा निविदा शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पहले नगर परिषद सभापति शीतल कमल राठौर की अध्यक्षता में मेला प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मेले में डोलर, चकरी, झूला, साइकिल स्टैंड व दुकानों में आमजन से तय दरें ही वसूलने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
NH-9 पर ईको कार ट्रैक्टर-ट्रॉल की टक्कर, चार घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नैशनल हाईवे-9 पर देर रात तेज रफ्तार ईको कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा ढकिया चमन गाँव के पास सेफ्टी डिवाइडर लगाने के चल रहे काम के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की तरफ जा रही ईको कार अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल कोलार पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कोलार पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही अन्ना नगर थाना गोविंदपुरा और जहांगीराबाद में मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ छापा बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचते थे नशीली दबाएं मेडिकल संचालकों के लाइसेंस निरस्ती की प्रक्रिया की जाएगी बीती रात को कोलार में एक लड़के के पास मिली थी नशे की गोलियां कार्यवाही के दौरान पुलिस और ड्रग ऑफिसरों को बड़ी संख्या में नशीली गोलियां0
0
Report
ई-रिक्शा में डिलेवरी: महोबा में 102 एम्बुलैंस से जच्चा-बच्चा की जिंदगी बची
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में आज भी लोगों में जागरूकता का अभाव है जिसके चलते लोग सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने से वंचित ही नहीं हो रहे हैं, बल्कि अपनी जान भी जोखिम में डालने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब एक गर्भवती महिला को डिलेवरी के लिए परिजन ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में महिला की डिलेवरी हो गई। ई-रिक्शा में प्रसव होते देख स्थानीय लोगों ने 102 एम्बुलैंस को कॉल कर जच्चा और बच्चा को अस्पताल पहुँचाया जहाँ अस्पताल प्रशासन ने दोनों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा की हालत स्थिर बताई जा रही है। मामला शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के पुराने रामलीला मैदान के पास का है। चरखारी विकासखंड के सूपा ग्राम के रहने वाले अनिल कुमार अहिरवार की 25 वर्षीय पत्नी मालती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गाँव से ई-रिक्शा से जिला मुख्यालय स्थित महिला जिला अस्पताल आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा पुराने रामलीला मैदान के पास पहुंचा तब गर्भवती मालती को प्रसव पीड़ा बढ़ी और उसने ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ई-रिक्शा में डिलेवरी होने पर स्थानीय लोगों ने 102 एम्बुलेंस को कॉल करके बुलाया और प्रसूता को महिला जिला अस्पताल पहुँचाया गया। एम्बुलैंस से अस्पताल पहुंचे जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अब सवाल उठता है कि आखिर जब महिलाओं के लिए सरकार ने निशुल्क 102 एम्बुलैंस की सुविधा उपलब्ध कराई है तो ग्रामीण इलाकों के लोग आज भी इससे जागरूक क्यों नहीं हैं और जागरूकता के अभाव शासन से मिलने वाली निशुल्क सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। मालती की यह दूसरी डिलेवरी है इससे पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था अब एक बेटा होने पर परिजन खुश नजर आ रहे हैं।0
0
Report
भोपाल में भाजपा प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का प्रवास; कोर ग्रुप बैठक प्रमुख
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में आज से भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का प्रवास संगठन और सत्ता के समन्वय पर होगी चर्चा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल ज भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब आज सुबह लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न नेताओं के निवास पर पहुंचकर भेंट करेंगे देब शाम 4 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे वहीं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगेगी और शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी 1 अक्टूबर को दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे0
0
Report
Advertisement
पानी भरे गड्ढे में डूबी कार, एक मौत और दो घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:पानी भरे गड्ढे में डूबी कार एक की मौत बिजनौर के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने मौके पर मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया। धौलागढ़ के पास तेज रफ्तार में जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में पानी भरा था, जिसकी वजह से कार पानी में पलट गई और उसमें सवार तीन युवक अंदर फंस गए। क़ार मे सवार तीनों युवक नूरपुर से धामपुर की तरफ जा रहे थे। धौलागढ़ के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार के गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई。 मौके पर पहुंचे लोगों ने बिना देर किए कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। पानी में डूबी कार से तीनों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया。 तीनों की हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इसी दौरान शहीदनगर नूरपुर निवासी 20 वर्षीय रिहान पुत्र छुट्टन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर परिवार तक पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। रिहान की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है。 वहीं अथाई निवासी उसैद पुत्र सल्लू की हालत गंभीर बताई गई है। उसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। तीसरे घायल हुसैन को उसके परिजन इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए हैं。 इस हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कुछ ही देर पहले जिस सड़क पर तीन युवक अपने सफर पर निकले थे, वहीं पानी से भरे गड्ढे में हुए हादसे ने एक परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया।0
0
Report
லखनऊ चौक में सचिवालय कर्मी गर्दन में मांझा फँसने से गंभीर घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ चौक में सचिवालय कर्मी मांझे का शिकार बाइक से घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा लालजी टंडन पुल के पास हेलमेट में मांझा फंसा मांझा हटाने के दौरान गर्दन में उलझ गया बाइक रोकने तक मांझे ने गर्दन रेत दी हादसे में सचिवालय कर्मी सड़क पर गिर पड़े गर्दन कटने से कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती अस्पताल में गले पर लगाए गए कई टांके टिकैतराय तालाब LDA कॉलोनी निवासी हैं गुलाम अब्बास0
0
Report
गाजीपुर सेक्टर 25 चौराहे पर कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ गाजीपुर सेक्टर 25 चौराहे पर भीषण हादसा कार सवार ने बाइक सवार दो युवकों कुचला हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार वाहन लेकर मौके से फरार हुआ हादसे के बाद मौके पर मची अफरा तफरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी फरार कार सवार की तलाश जारी0
0
Report
Advertisement
