बुरहानपुर में कर्नाटक एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की गई जान
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक एक्सप्रेस से गिरने के कारण एक यात्री की जान चली गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास हुई, जहां यात्री चिंचाला की ओर जाने वाली पटरी पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में अमित शाह की महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पर आगमन, मंत्रियों का स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की अगवानी जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, जिले के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, सांसद सीपी जोशी और डॉ मन्नालाल रावत, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, उदयलाल डांगी, फूल सिंह मीणा, शांता देवी, प्रताप भील, अलका मूंदड़ा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली रहे उपस्थित संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी अमृता दुहन, एडीएम जितेंद्र ओझा, मावली एसडीएम रमेश सीरवी रहे मौजूदजयपुर में तीज सवारी: दिया कुमारी ने आरती उतारी, राजपरिवार और अधिकारी मौजूद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-शाही ठाट,शाही अंदाज़,शाही तीज त्रिपोलिया गेट से आज निकली तीज की सवारी, पूर्व राजपरिवार की सदस्य दिया कुमारी ने उतारी आरती, छोटी चोपड़ पर डिप्टी CM दिया कुमारी ने उतारी तीज माता की आरती, इस दौरान पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार भी रही मौजूद, पूर्व राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह ने कहा, मेरी जैसी पीढ़ी के युवाओ को हमारी परंपरा से जुड़ना चाहिए,जल्दी शुरू करें: बचपन से अनुशासन बनाने की रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:Starting young, building discipline early.त्र्यंबकेश्वर-नाशिक रस्ते कीचड़ से कई गाड़ियाँ फिसलीं, दोपहिया चालक खतरे में
Nashik, Maharashtra:Nashik breaking त्र्यंबकेश्वर नाशिक रस्ते पर चिखल के कारण गाड़ियां बड़ी संख्या में फिसल रही हैं। श्रावण शनिवार होने से त्र्यंबकेश्वर में आज भारी भीड़ है। भक्तों की गाड़ियों की संख्या बढ़ने से सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ रहा है। चिखल से दोपहिया चालक सबसे अधिक खतरे में हैं। प्रशासन ने चिखल हटाकर सड़क यातायात के लिए सुरक्षित बनाने की मांग की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।रोहतक में एक्सीडेंट: कार चालक की मौत, गोहाना रोड पर भीषण हादसा
Rohtak, Haryana:रोहतक में गोहाना रोड पर एक्सीडेंट,कार चालक की मौत नेशनल हाइवे 71 पर गाड़ी में लगी आग ट्रक से टक्कर लगने से लगी आग कार चालक की मौके पर ही मौतधानापुर शहीद स्मारक कार्यक्रम में प्रोटोकॉल को लेकर हंगामा, एडीएम देरी से पहुंचे
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - 80वें स्वतंत्रता दिवस पर धानापुर शहीद स्मारक कार्यक्रम में प्रोटोकॉल को लेकर हंगामा - निर्धारित समय पर एडीएम न्यायिक रतन वर्मा के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने समर्थकों के साथ धरने की चेतावनी दी - मामला बढ़ता देख प्रशासनिक अमले में मची खलबली, आनन-फानन में एडीएम रतन वर्मा, एसडीएम आकांक्षा सिंह और तहसीलदार अनुराग सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे - मौके पर पहुंचकर एडीएम न्यायिक ने देरी के लिए गलती स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों से माफी मांगी - एडीएम ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम के प्रोटोकॉल की जानकारी समय से नहीं मिल सकी, धानापुर की शहीद धरती पर आकर शहीदों को नमन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है - एडीएम के माफी मांगने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ, भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने की मांग उठी - ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि हर वर्ष निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी शहीद स्मारक पहुंचते रहे हैं, इस बार सूचना समय से न मिलने के कारण चूक हुई - जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और विधायक सुशील सिंह के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से मामला शांत हुआ - धानापुर कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान एडीएम न्यायिक के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर विवाद और हंगामे की स्थिति बनी।80वां स्वतंत्रता दिवस: बैकुंठपुर में देशभक्ति से भरे समारोह और शिक्षा जगत की चमक
Muju, Jeonbuk State:एंकर: कोरिया जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वीओ: ध्वजारोहण के बाद विधायक भैयालाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के संदेश का जनता के नाम वाचन किया। समारोह में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरा मिनी स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।UP NEWS : विधवा महिला से मारपीट,दो सगे भाइयों पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के सुहेला गांव में मामूली कहा सुनी होने पर एक विधवा महिला को लाठी डंडों और लात घूंसो से मारपीट करने का कई लोगों पर आरोप लगा है। पीड़िता के परिजन जिसे थाने लेकर पहुंचे जहां से पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दरअसल थाना बिलसंडा क्षेत्र के सुहेला गांव की रहने वाले बृजेश कुमार उर्फ दीपक पुत्र बृजपाल ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी मां राजेश्वरी देवी सुबह सुबह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी तभी गांव के रहने वाले आशु और उसका छोटा भाई अंशुल पुत्र रामसनेही ने उसके घर की तरफ शीशा फेंका। आरोप है जब राजेश्वरी ने शीशा फेंकने का विरोध किया फेंकने का विरोध किया तभी रामसनेही और उनके बेटे आशु और अंशुल ने बेरहमी से पीटा। जिससे पिता के माथे,आंख और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपने बेटे के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया है और घटना की जांच में जुटी है। वहीं थाना बिलसंडा के चौकी इंचार्ज विपुल मोतला का कहना है वीरता से मारपीट करने वाले आशु और अंशुल पुत्र रामसनेही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।गोरखपुर जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को पीठ पर लादना वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में एक्सरे के लिए मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर न मिल पाने पर तीमारदार ने उसे अपनी पीठ पर लादा और करीब 300 मीटर दूर एक्सरे कक्ष तक पहुंचाया। वीडियो वायरल हो गया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। सवाल उठते हैं कि अगर जिला अस्पताल में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर की व्यवस्था है तो गंभीर हालत वाले मरीज को आखिर पीठ पर लादकर क्यों ले जाना पड़ा? क्या अस्पताल प्रशासन को इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक्सरे कक्ष तक जाने के लिए तत्काल सहायता की जरूरत पड़ सकती है? इस वीडियो के बाद अब अस्पताल प्रशासन पर जिम्मेदारी के सवाल उठ रहे हैं और बुनियादी सुवधाओं की कमी का मुद्दा फिर से सामने आ गया है।अलीगढ़ के चामुण्डा मंदिर में पूजा के दौरान भक्तों के बीच मारपीट, घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग गांधी पार्क बस स्टैंड के सामीप चामुंडा मंदिर में पूजा करने पहुंचे दो भक्तों में हुई मारपीट, पूजा करने के दौरान दोनों के बीच हुआ बाद विवाद, एक भक्त ने दूसरे भक्त के सर पर मारा घंटा, सर पर घंटा लगने से सर फटा,निकला खून, मारपीट की सूचना पर पहुंची इलाका का पुलिस, पुलिस के साथ की गई बदसलूकी, पुलिस हमलावर को अपने साथ ले गई, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके के गांधी पार्क बस स्टैंड स्थित चामुंडा मंदिर की घटना।टोंक में ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर वाश जब्त
Jaipur, Rajasthan:ड्राई डे पर आबकारी विभाग की टोंक में बड़ी कार्रवाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के जीरो टॉलरेंस के निर्देशन पर कार्रवाई। टोंक DEO विकास शर्मा व AEO उमेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई रेड। टोंक, नटवाडा, दूनी, नगर फोर्ट हथकढ़ कसीदगी स्थानों पर रेड की। कार्यवाही के दौरान 1500 लीटर वाश, 3 बंद भट्टियों को नष्ट किया। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक कर्णिका मेहता, रामकृष्ण मीणा, अनिल भाटी व सुखविंदर सिंह जादौन, PO शिवकुमार शर्मा व हेमराज रहे शामिल। कुल 121 पव्वे देशी शराब, दो पेटी बीयर, 28 अद्धे अंग्रेजी शराब व 17 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई। कुल पांच प्रकरण किए गए दर्ज।छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई की एक अलग कहानी सामने आई
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई की एक अलग कहानी है.बोकारो में चार युवकों मौत के विरोध में 8 घंटे सड़क जाम; मुआवजे पर आश्वासन
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में शुक्रवार देर रात चार दोस्तों की मौत के बाद परिजनों ने आज मुआवजे को लेकर 8 घंटे सड़क जाम किया. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बोकारो पुरुलिया सड़क पूरी तरह से जाम रहा. मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटा.\n\nबोकारो में शनिवार को जहाँ देशभर के बच्चे और बुजुर्ग स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे, वहीं बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत पौखन्ना पंचायत के आमाडीह गांव के चार युवकों के परिजनों ने दुर्घटना में मौत के लिए सरकारी सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठे. अंचलाधिकारी सेवाराम साहु और थाना प्रभारी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से जाम स्थल पहुंचकर नियम अनुसार सभी अधिकार मृतक के परिजन को दिलाने की सहमति पर जाम हटाया. इस जाम से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सड़क बंद रही. पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के आमाडीह गांव के 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, 17 वर्षीय डॉक्टर महतो और 18 वर्षीय धनेश्वर महतो की मौत बंगाल की ओर से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही हो गई. घायल युवकों को इलाज हेतु बोकारो के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बादपरिजनों, ग्रामीण व शुभचिन्तकों ने सड़क जाम रखा. अफसरों के आश्वासन के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द करने की कानूनी प्रक्रिया की गई.माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के हरपुर सोनबरसा स्थित माता सोनमती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक रामसागर यादव ने अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज आवश्यकता है कि हम आपसी सहयोग, भाईचारे और एकजुटता के साथ इस आजादी को संजोएं तथा देश के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
