450331
बुरहानपुर में तेंदुए ने एक बाड़े में 16 बकरियों को बनाया शिकार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम हतनूर में तेंदुए का आतंक देखा गया। रात के अंधेरे में तेंदुए ने एक बाड़े में बंधी 16 बकरियों पर हमला कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही शाहपुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि की। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की तैयारी में जुट गया है। एसडीओ फॉरेस्ट अजय सागर ने स्थिति की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जी मीडिया की खबर के बाद गांधीनगर में दीवार का नया निर्माण शुरू
Delhi, Delhi:विसुअल्स -- पहले की विसुअल जब घटिया मटेरियल लगाकर कर दीवार बनाई जा रही थी ओर से जनता हाथ लगाकर आराम से गिरा रही है ईंटो को, अब ताजा विसुअल नई दीवार बनाई जा रही है और ईंटो को साफ किया जा रहा है जी मीडिया की खबर का हुआ बड़ा असर। लोगों ने जी मीडिया का जताया आभार। ज़ी दिल्ली एनसीआर हरियाणा की दस्तक से जागा सिस्टम, गांधीनगर में फिर शुरू हुआ सही से निर्माण उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर विधानसभा में जीटी रोड किनारे सीलमपुर कालोनी सिपीजे ब्लाक के पास नाले के पास बन रही विवादित दीवार को लेकर उठे मुद्दे ने आखिरकार असर दिखा दिया। जी मीडिया पर खबर दिखाए जाने के बाद घटिया मटेरियल से हो रहे इस निर्माण की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पहले बनाई जा रही कमजोर दीवार को पूरी तरह तोड़ दिया गया। अब फिर उसी जगह पर नए सिरे से मजबूत निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है。 स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले बनाए गए ढांचे की गुणवत्ता बेहद खराब थी और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। करीब 20 दिनों तक लगातार अनदेखी के बाद जब मामला उजागर हुआ, तब लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खामियां सामने आईं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुरानी दीवार गिरा दी गई。 अब निर्माण कार्य को दोबारा शुरू किया गया है और इस बार बेहतर गुणवत्ता वाले मटेरियल के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है। मौके पर निगरानी भी बढ़ाई गई है ताकि पहले जैसी लापरवाही दोबारा न हो। विभाग की इस कार्रवाई से यह साफ हो गया कि जन दबाव और जी मीडिया की भूमिका ऐसे मामलों में कितना असर डालती है。 इलाक़े के लोगों ने इस बदलाव पर संतोष जताते हुए जी मीडिया पर खबर दिखाने वाले चैनल का आभार जताया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते मुद्दा नहीं उठता तो सरकारी पैसे की बर्बादी के साथ-साथ भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल लोगों की नजर अब निर्माण की गुणवत्ता पर टिकी है और वे चाहते हैं कि इस बार काम पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ पूरा हो।0
0
Report
दिल्ली में हीटवेव: IMD चेतावनी के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल किया
Delhi, Delhi:दिल्ली में गर्मी ने हीटवेव के संकेत दे दिए हैं और IMD की चेतावनी के बीच लोग बचाव कर रहे हैं। दिल्ली की गर्मी लोगों पर सितम ढहा रही है। आसमान में सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कॉलेज के छात्र छाते और गमछा लेकर गर्मी से बच रहे हैं। दिल्ली NCR में अप्रैल महीने में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं; मौसम विभाग ने NCR बढ़ते तापमान को लेकर हीटवेव अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में लू ने दस्तक दे दी है और गर्म हवा बदल गई है; कई जगहों पर छात्र छाते और गमछे का सहारा ले रहे हैं ताकि धूप से राहत मिले। ठंडी चीजे जैसे सत्तू, लस्सी और गन्ने का जूस पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश हो रही है।0
0
Report
जालौन में अज्ञात कारणों से मजदूर ने आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों से मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर फंदे से लटकता शव मिलने से मचा इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, 47 वर्षीय विकलांग मजदूर देवकरण करता था मजदूरी, मजदूर की मौत से परिवार में मचा कोहराम, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का मामला。0
0
Report
Advertisement
स्कूलों में फायर सेफ्टी की खामियाँ, सुरक्षा पर सवाल
Shivpuri, Madhya Pradesh:फायर सेफ्टी को लेकर रिअलिटी टेस्ट शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में मासूमों की जिंदगी के साथ बड़ा समझौता किया जा रहा है। हमारी टीम द्वारा सरकारी और निजी स्कूलों में किए गए रियलिटी चेक में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर में स्कूलों की इमारतें तो भव्य और ऊंची खड़ी कर ली गई हैं, लेकिन जब बात वहां पढ़ रहे हजारों बच्चों की सुरक्षा की आती है, तो स्थिति बेहद दयनीय और चिंताजनक नजर आती है। पड़ताल के दौरान पाया गया कि कई बड़े निजी स्कूलों में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) तो लगे हैं, आपात स्थिति में उन्हें चलाने के लिए जरूरी पानी का दबाव या प्रशिक्षित स्टाफ ही मौजूद नहीं है। सरकारी स्कूलों का हाल और भी बुरा सरकारी स्कूलों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) का नामोनिशान नहीं है। यदि भगवान न करे कभी कोई अप्रिय घटना घटती है, वहाँ फायर सेफ्टी के नाम पर छोटे और धूल लिया खाते तो सिलेंडर कबाड़ में रखे पाए जिसे टीम को देखकर साइडो में रख दिया गया। कोई भी अप्रिय घटना पर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना लगभग नामुमकिन होगा। नगरपालिका में जब हमने जानकारी चाही तो फायर सेफ्टी एनओसी डाटा को लेकर जिम्मेदारों से जानकारी चाहिए तो सभी ने जानकारी को लेकर अनभिज्ञता दिखाई बाइट - नंबर 1 स्कूल संजय कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक WT पूनम पुरोहित0
0
Report
विधायक ने किया बरौलिया नोनखारा मार्ग के चौडीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में वरौलिया नोनखारा मार्ग के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्रीय जनों से भेंट कर उक्त मार्ग का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया।। इस अवसर पर सहायक अभियंता संतोष रावत अवर अभियंता पंकज पाण्डेय, रिशू बाबू, ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अजय राजपूत, बृम्हानन्द दीक्षित, अनिल पाण्डेय सहित क्षेत्रीय सम्मानित प्रधान बन्धु एवं अन्य प्रमुख गणमान्य जन उपस्थित रहें।।0
0
Report
कृष्णनगर उत्तर सीट के भाजपा उम्मीदवार तारकनाथ चट्टोपाध्याय मोदी रैली से पहले जिला अदालत पहुंचे
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার কৃষ্ণনগর উত্তর বিধানসভা কেন্দ্রের বিজেপি প্রার্থী তারকনাথ চট্টোপাধ্যায় জেলা আদালতে বিশেষ কাজে এসে ভোট প্রচার সারলেন, কৃষ্ণনগর শহরে মোদিজি জনসভা করতে আসছেন তার আগে আজ জেলা আদালতে পুরোনো মামলা নিয়ে উকিল বাবুদের ডাকে পৌঁছে,প্রচার সারলেন।0
0
Report
Advertisement
तहसीलदार छाता पर लगाए गलत आरोप , पीड़ित ने कहा मुझसे किसी ने नहीं लिए पैसे
Mathura, Uttar Pradesh:तहसीलदार छाता पर लगाए गलत आरोप , पीड़ित ने कहा मुझसे किसी ने नहीं लिए पैसे मथुरा । पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है । उन्होंने बताया कि वे केवल अपना काम करवाने के लिए पटवारी के पास गए थे , पीड़ित ने कहा गया कि काम करवाने के लिए उन्हें 3,000 रुपये देने होंगे, तभी तहसीलदार साहब से बात हो पाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनसे किसी कर्मचारी ने सीधे पैसे नहीं मांगे, किसी प्राइवेट आदमी ने मांगे हैं । तहसीलदार छाता ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। तहसील के किसी कर्मचारी ने पैसे नहीं मांगे हैं।0
0
Report
बीबनवा रोड पर बाइक में आग, दमकल ने तुरंत काबू कर लिया
Noida, Uttar Pradesh:बीबनवा रोड पर अचानक एक बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में फायरमैन राजेंद्र सैनी ने अहम भूमिका निभाई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में NCERT लागू कराने को लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में शिक्षा पर संग्राम: NCERT लागू कराने की मांग, 3 दिन का अल्टीमेटम अलीगढ़ शहर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी संगठनों और छात्र नेताओं का आक्रोश सामने आया। भारतीय युवा कांग्रेस, छात्र सभा समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा और निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग की प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NCERT की सस्ती किताबों के बजाय निजी स्कूल महंगी किताबें जबरन थोप रहे हैं ₹65 की किताब ₹200-500 तक बेची जा रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि सरकार 2026-27 से NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की बात कह चुकी है संगठनों ने शिक्षा माफिया की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए इसे शिक्षा की कालाबाजारी बताया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि तीन दिन में कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में उग्र आंदोलन किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
आजादी के बाद से अभी तक ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ पुल
Athaua, Uttar Pradesh:गुस्साए गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने पुल को लेकर हुए लामबंद दर्जनों गांव के ग्रामीण आगामी चुनाव में वोट का करेंगे बहिष्कार- पुल नहीं तो वोट नहीं अहिरोरी हरदोई विकासखंड अहिरोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चठिया मजरा ढपरापुर गांव के बाहर निकली घरेरा नदी पर आजादी के बाद अभी तक ग्रामीणों को पुल नसीब नहीं हुआ है जिसका दंश आज भी वहां के इलाकाई ग्रामीण झेलने को मजबूर है। ढ़परापुर,शोभे पुरवा,पत्तीपुर,चठिया,बांनेकुइया,चाहलैहिया,रघुनाथपुर,सुनौवा, जलालपुर,पत्तीपुर डीह सहित दर्जनों गांव के गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने सोमवार को लामबंद होकर पुल निर्माण की मांग उठाई पुल नहीं तो वोट नहीं। प्रधान कृष्ण कुमार मौर्य,ब्रह्मशरण मिश्रा, मुकेश यादव,रजनीश,कृष्णपाल रविंद्र मिश्रा,राजकुमार,कुलदीप सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने पुल निर्माण को लेकर अपना दर्द बयां किया है ग्रामीणों का कहना है बरसात के समय इस मार्ग से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो जाता है क्योंकि यह मार्ग ढ़परापुर गांव से सीधे प्रताप नगर सीतापुर मार्ग को जोड़ता है जिसकी दूरी गांव से करीब 1 से 2 किलोमीटर बताई है ग्रामीणों का कहना है यहां के जिम्मेदार सांसद,विधायक जनप्रतिनिधियों से कई बार कहां गया लेकिन अनसुनी कर देते। गुस्साए ग्रामीणों ने इस बार मन बना लिया है इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के सारे ग्रामीण लामबंद होकर आगामी विधानसभा,लोकसभा चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे क्षेत्रीय विधायक प्रभास कुमार ने कहा यह मामला मेरे संज्ञान में है शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएग0
0
Report
शाहजहांपुर महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर बीजेपी महिला विंग ने विरोध तेज किया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने पर शाहजहांपुर की बीजेपी की महिला विंग ने कड़ा विरोध जाहिर किया है। नगर निगम की मेयर अर्चना वर्मा का कहना है कि विपक्ष महिला विरोधी है और आने वाले चुनाव में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। इसके अलावा सड़कों पर उतारकर विरोध करने की भी तैयारी की जा रही है। जिला पंचायत कार्यालय में बीजेपी की महिला विंग ने एक खास कार्यक्रम किया। जिस पर बीजेपी से जुड़ी तमाम पदाधिकारी महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान महिला महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पास ना होनें पर विपक्ष के खिलाफ निंदा की गई। बीजेपी की महिला विंग का कहना है कि कांग्रेस और सपा महिला विरोधी है। विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं राजनीति में आगे आ सके। महिलाओं का कहना है कि आने वाले चुनाव में देशभर की महिलाएं विपक्ष को करारा जवाब देंगे। महिलाओं का कहना है कि आगामी चुनाव में सरकार बनाई जाएगी जिसमें महिलाओं के वोट का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। बीजेपी की महिला विंग का कहना है कि जल्द ही मसौदा तैयार करके महिलाएं सड़कों पर उतरकर विपक्ष की महिला विरोधी मंशा का विरोध किया जाएगा।0
0
Report
ललितपुर में ट्रक से बोलेरो की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 4 घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बोलेरो गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी , जिस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी । वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये , सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है । घटना नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर बेटना ग्राम के पास की है । बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार होकर कुछ लोग शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश जा रहे थे । रास्ते मे नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर बेटना ग्राम के पास एक तेजरफ्तार ट्रक ने बोलेरो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे बोलेरो गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा गई । जिस दुर्घटना में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गये ,गाड़ी में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी । 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये , सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है । वहीं ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया ,मौके पर पहुँची पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में 7 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, किडनैप केस खुलासा
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के किडनैप के मामले में 7 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार यह मामला 14 जून 2019 का है। उस समय महिला थाने में एक नाबालिग के किडनैप का केस दर्ज किया गया था। आरोपी मनीष कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी धौलपुर घटना के बाद से ही फरार चल रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग शहरों में रह रहा था। यूपी के मुरादनगर में पीड़िता को बरामद किया मामले की जांच पड़ताल करते हुए महिला थाना प्रभारी सहीराम यादव के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा के साथ गठित पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी का सुराग लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस से बच रहा था आरोपी आरोपी करीब 7 साल से पुलिस से बचता फिर रहा था और कई राज्यों में ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस कार्रवाई में महिला थाना धौलपुर की टीम के साथ साइबर सेल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कासगंज पुलिस ने 75 गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 75 गुम हुए मोबाइल बरामद, मोबाइल की अनुमानित कीमत 26 लाख रु यूपी के कासगंज में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गुम हुए 75 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। कासगंज पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाना था। इस दौरान साइबर सेल टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण करते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीम ने सर्विलांस और तकनीकी उपकरणों की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और संबंधित स्थानों पर समन्वय स्थापित कर उन्हें वापस हासिल किया। इसके बाद सभी मोबाइल फोन को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने कासगंज पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा। पुलिस की इस पहल ने आम जनता में विश्वास को और मजबूत किया है।0
0
Report
बागपत के पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर आठवें वेतन आयोग मांगें सौंप दीं
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। पेंशनरों ने बताया कि उन्हें आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल न किए जाने से सभी कर्मचारियों में भारी असंतोष है। इसी के चलते अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशन फेडरेशन के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए। पेंशनरों ने अपनी प्रमुख मांगों में पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अलग सीपीएफ/एनपीएस व्यवस्था बनाने और पेंशन को लंबी सेवा का बकाया वेतन मानते हुए ऑप्शन बहाल करने की मांग रखी है। जिसके लिए उन्होंने डीएम बागपत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।0
0
Report
Advertisement
