icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow21 Sept 2024, 01:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केंदा घाटी की जर्जर सड़क से हादसों का खतरा, मरम्मत और सुरक्षा जरूरी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को जोड़ने वाली केंदा घाटी में सड़क की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए खतरा बनती जा रही है। जर्जर सड़क, जगह-जगह बिखरी गिट्टी और खतरनाक मोड़ों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसी बीच घाटी में दो हाईवा ट्रक सड़क से नीचे गिर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।स्थानीय स्तर पर सड़क की खराब स्थिति को दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह माना जा रहा है। घाटी के कई हिस्सों में सड़क जर्जर हो चुकी है। वहीं, सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहता है। खतरनाक मोड़ों की बनावट और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों की कमी से वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। खासकर भारी वाहनों के लिए घाटी से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है।kennena घाटी का मार्ग दोनों जिलों के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति और लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो हाईवा ट्रकों के नीचे गिरने की घटना ने संभावित बड़े हादसे की आशंका को भी उजागर किया है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग तत्काल सड़क की मरम्मत कराए, बिखरी गिट्टी हटाए और खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे। साथ ही चेतावनी संकेतक, क्रैश बैरियर और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि केंदा घाटी में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

सतना में मोटरसाइकिल लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, पर्स-बैग लूट का खुलासा

Satna, Madhya Pradesh:सतना शहर में मोटरसाइकिल से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सिविल लाइन और कोलगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 9 अक्टूबर की सुबह पतेरी में एक महिला का पर्स लूटने के साथ भरहुत नगर स्थित पिनाका नर्सिंग होम के बाहर दूसरी महिला का बैग भी लूटा था। दोनों घटनाओं में तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला को बेटी के साथ अनहोनी की धमकी देकर पर्स लूट लिया। महिला अपनी 5 साल की बेटी को सीक्रेट हार्ट स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान क्रिस्टकुला स्कूल रोड पर बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने धमकाया कि पर्स नहीं दिया तो अगले दिन बच्ची के साथ कोई घटना हो सकती है। धमकी से घबराई महिला ने पर्स बदमाशों को सौंप दिया। इसके बाद तीनों अपाचे बाइक से फरार हो गए। पर्स में करीब 7 ग्राम की सोने की चेन और 1 हजार रुपए नकद रखे थे। पीड़िता कविता सिंह के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। तभी बाइक सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें डराते हुए पर्स देने को कहा। सাথ ही धमकी दी कि अगर पर्स नहीं दिया तो अगले दिन बच्ची के साथ कोई घटना हो सकती है। बेटी की सुरक्षा को लेकर घबराई कविता ने बिना विरोध किए पर्स उन्हें दे दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इसके कुछ देर बाद बाइक सवार बदमाशो ने भरहुत नगर में निजी नर्सिंग होम से मरीज के परिजन का बैग लेकर फरार हो गये थे。
0
0
Report

कासगंज में ADG भगत की पैदल गश्त, मां चामुंडा मंदिर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में एडीजी एसके भगत की पैदल गश्त, मां चामुंडा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कासगंज यूपी के कासगंज में नवरात्रि पर्व पर आज आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने कासगंज में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल गश्त के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की निगरानी की गई। इसके बाद एडीजी मां चामुंडा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की। एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मंदिर परिसर में सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाइट एडीजी एसके भगत आगरा जोन
0
0
Report

प्रधान पति गिरफ्तार: करोड़ों रुपए की जमीन फर्जी बैनामा से कब्जा

Moradabad, Uttar Pradesh:फ़र्ज़ी बैनामा करने मे प्रधान पति गिरफ्तार फर्ज़ीवाड़ा करके बैनामे की ज़मीन के फर्जी कागज़ तय्यार करके प्रधान पति ने अपना मालिकाना हक बताकर पीड़ित महिला की ज़मीन को बेच दिया। पीड़ित महिला को ज़ब पता चला तो महिला ने फर्जी वाड़ा करने वाले गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।फिलहाल पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी प्रधान पति देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। क्रोड़ो रुपए की कृषि भूमि को कुछ दबंग भू माफियाओ ने महिला की कई बीघे ज़मीन का फर्जीवाड़ा जालसाजी के ज़रिए बैनामा कराकर अपना मालिकाना हक जताकर ज़मीन की मालकिन को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित महिला शमीमा जो बिजनौर के नगीना के खरुउल्लापुर की रहने वाली है। पीड़ित महिला ने लिखित में एसपी को शिकायती पत्र दिया जिसे लेकर एसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए आधा दर्जन भू माफियाओं को बेनकाब करते हुए ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराकर पीड़ित महिला के सुपर्द करते हुए आधा दर्जन भू माफिया के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी के फरार गैंग के सदस्यों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

खेड़ा बमोरी में मंदिर परिसर की करंट हादसे में 16 वर्षीय बालक की मौत

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के ग्राम खेड़ा बमोरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 16 वर्षीय बालक की मौत गई. मृतक का नाम गोविन्द पिता भेरुसिंह बताया जा रहा है. हादसे के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल शाजापुर में लेकर पहुंचे जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंदिर की सफाई करने में हुआ हादसा आज से माँ की आराधना का नों दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. देवी मां की अगवानी को लेकर 16 वर्षीय गोविंद पिता भेरुसिंह अपने दोस्तों के साथ मंदिर को धोने और साफ सफाई का काम कर रहा था, इस समय मंदिर में बनी रेक (टांन) के ऊपर बिजली के तार लटक रहे थे । बिजली के तारों में करंट फैला हुआ था, सफाई करते हुए हाथ बिजली के तारों पर रखा गया और उसे करंट लग गया, घटना की जानकारी लगते परिजन उसे जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर डॉ विनोद गुर्जर ने बताया कि पूरा मामला शाजापुर जिले के खेड़ा बमोरी गांव का बताया जा रहा है जहाँ 16 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसे परिजन मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में अरावली संरक्षण पर हाई पावर कमेटी के साथ हितधारकों की चर्चा

Dungarpur, Rajasthan:अरावली के संरक्षण और विकास पर डूंगरपुर में मंथन, सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी पहुंची, हितधारकों से संवाद में खनन, जंगल, जलागम क्षेत्र और स्थानीय लोगों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर चर्चा। डूंगरपुर जिले में अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के साथ क्षेत्रीय विकास में संतुलन बनाने को लेकर गठित हाई पावर कमेटी रविवार को डूंगरपुर पहुंची। हाउसिंग बोर्ड स्थित अंबेडकर भवन में कमेटी की ओर से हितधारकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अरावली क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय जरूरतों पर चर्चा की गई। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर गठित इस कमेटी के संवाद में वन एवं जलागम क्षेत्रों के संरक्षण, खनिज आधारित गतिविधियों और स्थानीय समुदायों की आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के साथ विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। लोग और विभिन्न हितधारकों के सुझावों के जरिए स्थानीय परिस्थितियों और जरूरतों को समझने पर जोर दिया गया। कमेटी में इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन देहरादून के महानिदेशक, समिति अध्यक्ष कंचन देवी, उप वन महानिरीक्षक अमित आनंद, पूर्व महानिदेशक फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया डॉ. सुभाष आशुतोष, पूर्व संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह राठौर, सेवानिवृत्त निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, प्रो. जगदीश कृष्णास्वामी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला कलक्टर देशलदान, एसपी मनीष कुमार, एडीएम प्रकाशचंद्र रेगर, एसडीएम सोनू कुमार गुर्जर, एएसपी खींवसिंह समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और हितधारक मौजूद हैं।
0
0
Report

सीकर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जनहानि नहीं

Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के फतेहपुर रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में आज शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कबाड़ गोदाम से आग की ऊंची लपटें उठती देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन से चार गाड़ियां और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी नवनीत कौर और शहर कोतवाल सुनील जांगिड़ पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सिविल डिफेंस की टीम ने दमकल की गाड़ियों की सहायता से आग बुझाने का काम किया। आग लगने से कबाड़ के गोदाम में रखा करीब तीन से चार लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं गोदाम के पास ही गैस एजेंसी का ऑफिस स्थित था। वहीं, घटनास्थल आबादी क्षेत्र में होने के कारण आग से बड़ा हादसा होने की आशंका थी। हालांकि राहत की बात रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते दमकल और सिविल डिफेंस की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
0
0
Report

जीणमाता धाम में नवरात्रि लख्खी मेले की तैयारी: चमत्कारिक इतिहास और सुरक्षा व्यवस्था के साथ

Sikar, Rajasthan:सीकर से स्पेशल रिपोर्ट (नवरात्रा) - जीणमाता जी मंदिर मां जीण के चमत्कार के सामने औरंगजेब को भी होना पड़ा था नतमस्तक, मांगी थी क्षमायाचना मंदिर के चमत्कार से प्रभावित होकर औरंगजेब ने चाँदी का छात्र चढ़कर अखंड ज्योत के लिए दिल्ली दरबार से तेल भेजना किया था शुरू बादशाह औरंगजेब ने शक्तिपीठ जीणमाता मंदिर की सेवा में छोड़ा था मुस्लिम परिवार, जलता है अखंड ज्योत आज भी मुस्लिम परिवार के वन वंशज मंदिर की सीढ़ियों को धोने और साफ सफाई करने का करतें है काम एंकर.... प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में पूरे देश में विख्यात प्राचीन जीणमाता जी मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के नजदीक जीणमाताजी गांव की अरावली पर्वतमाला की तीन पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। माँ जीण भवानी की शक्ति, भक्ति और चमत्कारों के कारण जीणमाताजी मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज पूरे देश-विदेश से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु जीणमाता जी धाम पहुंचकर माता जीण के दरबार में शीश नवाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की मनौती मांगते हैं। मंदिर की बड़ी मान्यता यह भी है कि माता जीण भवानी के दर्शन करने मात्र से ही कुष्ठरोग भी ठीक हो जाता है। श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु सिर पर जलते कोयले की सिगड़ी रखकर या पैदल ही माता जीण भवानी की ध्वजा लेकर जीण धाम मंदिर तक पहुंचते है। जीण माता मंदिर जीण और हर्ष दोनों भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते के रूप में भी जाना जाता है। प्राचीन जीणमाता जी मंदिर में हर साल बसंत ऋतु में शरद ऋतु में अश्वनी शुक्ल पक्ष को शारदीय नवरात्रों एवं चैत्र शुक्ल पक्ष में लख्खी मेले का आयोजन किया जाता है। नवरात्रों में जीणमाता जी की प्रतिमा का विशेष पोशाक और कोलकाता व कन्नौज सहित अन्य जगह से मंगाई गए रंग-बिरंगे फूलों से श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रों में लख्खी मेले के दौरान देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शक्तिपीठ जीण धाम पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाते हैं। पूरे वर्ष भर बड़ी संख्या श्रद्धालु यहां जात - जडूले करने के लिए भी आते। जीणमाता जी मंदिर में नवजात बच्चे का जडूला (मुंडन) किया जाता है तो वहीं शादी के बाद नव विवाहित जोड़े को जीणमाता के दरबार में धोक लगाकर कुलदेवी की जात भी लगवाई जाती है। कई वर्षों पहले जीणमाता जी के पशु बलि का रिवाज भी था लेकिन वर्तमान में सरकार और प्रशासन की ओर से इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मान्यताओं के अनुसार जीणमाता का जन्म राजस्थान के चुरू जिले के छोटे से गांव घांघू के चौहान वंश के राजघराने में हुआ था। पारिवारिक कलह के कारण जीण नाराज होकर सीकर के नजदीक स्थित अरावली पर्वत माला की पहाड़ियों पर आकर बैठ गई। जीण को मनाने के लिए उनका भाई हर्ष भी पीछे-पीछे पहुंच गया। लेकिन जीण ने वापस जाने के लिए मना कर दिया और पहाड़ी पर ही तपस्या शुरू कर दी। बहन के वापस नहीं लौटने पर बड़ा भाई हर्ष भी नजदीक की पहाड़ियों पर बैठकर तपस्या में लीन हो गया। आज माता जीण को शक्ति का अवतार माना जाता है तो उनके बड़े भाई हर्ष को भगवान शिव का अवतार कहा जाता है। माता जीण का प्राचीन मंदिर जीणमाता गांव में स्थित है तो वहीं उनके बड़े भाई हर्ष का मंदिर जीणमाता जी मंदिर से कुछ ही दूरी पर अरावली की पहाड़ियों में हर्षनाथ मंदिर के नाम से बना हुआ है। जीणमाता जी मंदिर के इतिहास में मुगल बादशाह औरंगजेब के आक्रमण करने और मां जीण की शक्ति व चमत्कार के कारण औरंगजेब के नतमस्तक होकर प्रभावित होने का उल्लेख भी है। जीणमाता जी मंदिर भवानी शंकर पुजारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जब मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना ने शेखावाटी के मंदिरों को तोड़ना शुरू किया तो जीणमाता के भक्तों और ग्रामीणों ने मां से गुहार लगाई। जिस पर जीणमाता ने अपने चमत्कार से औरंगजेब की सेना पर मधुमक्खियां (भंवरे) छोड़ दी। माँ जीण के चमत्कार से विशाल मधुमक्खियां की सेना ने हमला कर दिया जिससे औरंगजेब की सेना के सैनिक लहूलुहान हो गए और सैनिक यहां से भाग खड़े हुए। माता जीण भवानी के चमत्कार के आगे मुगल शासक औरंगजेब को नतमस्तक होना पड़ा। andंगज़ेब ने जीण माताजी से क्षमायाचना करते हुए मंदिर में प्रज्वलित अखंड ज्योत यानी दीपक के लिए दिल्ली दरबार से तेल भेजने का वचन दिया। जीण माता की शक्ति के कारण ही मुगल बादशाह ने माता के दरबार में चांदी का छत्र चढ़ाया था और जीणमाता की सेवा करने के लिए एक मुस्लिम परिवार को भी यही छोड़ दिया। जिसके वंशज आज भी जीणमाता जी मंदिर की सीढ़ियों को धोने और साफ सफाई करने का काम करतें है। पुजारी परिवार ने बताया कि जीणमाता जी मंदिर में पहले दिल्ली दरबार से तेल भेजा जाता था और उसके बाद जयपुर राजघराने से तेल की व्यवस्था की जाती थी। आज भी सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से तेल के लिए अनुदान देने की परंपरा जारी है। आज भी जीणमाता मंदिर में माता जीण भवानी के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित रहती है। दिल्ली के शासक औरंगजब की सेना पर भवरों के आक्रमण के कारण ही जीणमाता को भंवरों की देवी भी कहा जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी जीण माता जी धाम में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर लख्खी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता जीण भवानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। जीण माता के इस बार सप्तमी दो होने के कारण 10 दिवसीय लख्खी मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु जीण माता के दरबार में पहुंचेंगे। इसबार जीण माता जी का लख्खी मेला 11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। लख्खी मेले के दौरान जीण माता जी मंदिर में कोलकाता के कुसुम और गुलाब के फूलों से विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से भी मेले में चाक-चौके बंद व्यवस्था की गई है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेले में आरएसी, होमगार्ड और पुलिस के करीब 450 से ज्यादा जवान अलग-अलग पॉइंट पर तैनात किए गए हैं। वही अपराधियों पर नजर रखने के लिए करीब 100 ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी अलग-अलग जगह लगाए गए हैं। बाइट - भवानी शंकर, पुजारी जीणमाताजी बाइट - सुभाष मील, विधायक खंडेला बाइट - श्रद्धालु 3 बाइट
0
0
Report
Advertisement

टोंक में सद्गुरु आश्रम लोकार्पण, राज्यपाल ने नशे के खिलाफ युवाओं को आगाह

Tonk, Rajasthan:टोंक राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का दौरा, सद्गुरु आश्रम का लोकार्पण. एंकर... राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने एस्ट्रोलॉजर पंडित राजकुमार शर्मा के नवीन सद्गुरु आश्रम का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यपाल ने गो-पूजन किया और भारत माता की आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चर्चा के साथ राज्यपाल ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, देश की सुरक्षा और युवाओं में नशे की बढ़ती चुनौती को लेकर विचार व्यक्त किए. पाकिस्तान पर साधा निशाना. सद्गुरु आश्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। राज्यपाल ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स भारत भेजे जा रहे हैं, ताकि देश की युवा शक्ति को खोखला किया जा सके। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत से युद्ध नहीं जीत सकता, इसलिए युवाओं को नशे के जरिए कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. सनातन संस्कृति पर भी रखे विचार. राज्यपाल ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सदियों से आक्रमणकारी आते रहे और उन्होंने भारतीय संस्कृति को उजाड़ने के प्रयास किए, लेकिन सनातन संस्कृति की जड़ें मजबूत बनी रहीं। उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं को समाप्त नहीं किया जा सका. कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद. कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पंडित राजकुमार शर्मा के साथ अध्यात्म के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर विधायक महंत प्रतापपुरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे. सद्गुरु आश्रम के लोकार्पण समारोह में धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक विचारों और राष्ट्र की संस्कृति को लेकर चर्चा प्रमुख आकर्षण रही. बाइट01 राजकुमार शर्मा आध्यात्मिक गुरु
0
0
Report

SIR-CEC मुद्दे पर विपक्ष-भाजपा में टकराव तेज, जौनापुरिया का हमला

Tonk, Rajasthan:टोंक में SIR और CEC को लेकर सियासी घमासान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का विपक्ष पर हमला SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शनों पर भाजपा के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने निशाना साधा है। जौनापुरिया ने विपक्ष पर देश का माहौल खराब करने और जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। जौनापुरिया ने कहा कि दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप लगाया और दावा किया कि विपक्ष देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। पूर्व सांसद ने दावा किया कि SIR प्रक्रिया के दौरान भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के अधिक वोट कटे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अडानी-अंबानी को लेकर दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा। जौनापुरिया के इन बयानों से SIR, चुनाव आयोग और वोट कटने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने के संकेत हैं।
0
0
Report

Shajapur me tyohar suraksha ke liye drone nigraani, chauk-chowrahon par kadhi nazar

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की गई। कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सड़क सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग की गई। त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के उद्देश्य से यह निगरानी की गई। ड्रोन कैमरे की मदद से विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया गया, ताकि प्रमुख स्थानों पर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ड्रोन से निगरानी को शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top