icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow17 Sept 2024, 01:44 am

बुरहानपुर में ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस निकला, मुस्लिम समुदाय ने उत्साह के साथ मनाया

Ambada Ryt, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर जिले में मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया। शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जो लोहार मंडी रोड स्थित जामिया अशरफिया मदरसे से शुरू हुआ। जुलूस में शामिल लोग झंडे लेकर नारे लगाते और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे। जुलूस ने मोमिनपुरा, शिवकुमार सिंह बिल्डिंग, हरीरपुरा, शनवारा पीपल गली, बस स्टैंड, आदर्श लॉज, जय स्तंभ चौराहा, फूल चौक, अंडा बाजार, बैरी मैदान और इकबाल चौक से होते हुए हिंदुस्तानी मस्जिद के पास समाप्त हुआ। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर में भारी मादक पदार्थ छापेमारी: 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम MD बरामद

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम एमडी बरामद जैसलमेर。 राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत जैसलमेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने राणीसर कच्ची बस्ती में दबिश देकर 500 ग्राम अवैध अफीम और 56 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद किया है。 पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी जसाराम (50) पुत्र मोहनराम विश्नोई छत से दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद उसके नाबालिग बेटे की तलाशी ली, जहां से 500 ग्राम अफीम और 56 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर नाबालिग को हिरासत में लिया और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है。 थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी जसाराम पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार से जुड़े मामले में चालानशुदा रहा है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर कार्रवाई की。 पुलिस ने आमजन और विशेषकर युवाओं से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पंजाब में 117 सीटों पर भाजपा का दावा, डबल इंजन सरकार की रणनीति मजबूत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां का बड़ा बयान कहा— पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा जी राजस्थान न्यूज से खास बातचीत में बोले डॉ. सतीश पूनियां कहा— डबल इंजन सरकार का कॉन्सेप्ट पंजाब भी अपनाएगा ओडिसा, हरियाणा और बंगाल का उदाहरण दिया कहा— पहले यहां भी नहीं थी बीजेपी की सरकारें, लेकिन जनता ने मिथक तोड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार आए झुंझुनूं पंजाब को लेकर काफी कांफिडेंट नजर आए सांसद डॉ. सतीश पूनियां कहा— पार्टी ने जो भरोसा किया है, उसको हम यकीन में बदलेंगे INDI गठबंधन को बताया— अलग-अलग दिशाओं में चलने वाले घोड़ें बोले— ''जुगाड़ जैसा गठबंधन'', जिसका देश में कोई भविष्य में नहीं है पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर पूनियां ने कांग्रेस के भीतर खींचतान का दावा किया। उन्होंने कहा, "राजा वड़िंग का बयान सुन लीजिए, रंधावा जी का फेस पढ़िए और चन्नी जी गायब हैं।" उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस के भीतर इस फैसले को लेकर एक तरह की आंच और आग है, जिसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई दे सकता है। पंजाब का प्रभारी बनाए जाने को लेकर डॉ. पूनियां ने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं। उन्होंने कहा, "पार्टी ने भरोसा किया है, तो भरोसे को यकीन में बदलेंगे।" डॉ. पूनियां ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पार्टी को अच्छा परिणाम मिला। अब पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा संगठन को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक जमीन बढ़ाने पर काम करेगी。
0
0
Report

कांग्रेस की 9 सदस्यीय जाँच समिति निकाय चुनाव शिकायतों पर जयपुर में बैठक

Jaipur, Rajasthan:Jaipur नगर निकाय चुनाव की शिकायतों पर कांग्रेस की जांच कमेटी की आज बैठक वॉर रूम में सुबह 10 बजे से मीटिंग प्रस्तावित निकाय चुनाव में मिली शिकायतों को लेकर होगा मंथन भीलवाड़ा, पाली और भरतपुर सहित कई निकायों की शिकायतों पर होगी चर्चा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में बनी है 9 सदस्यीय कमेटी शिकायतों के संकलन और विस्तृत तथ्यात्मक जांच के बाद देनी है रिपोर्ट 7 दिन में रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपने के निर्देश चुनाव में क्रॉस वोटिंग, संगठनात्मक खामियों और अन्य शिकायतों पर भी हो सकता है मंथन रिपोर्ट के बाद संबंधित नेताओं/पार्षदों पर कार्रवाई की सिफारिश संभव
0
0
Report
Advertisement

नई दिल्ली में 163 धारा लागू, जंतर मंतर पर प्रदर्शन रोकने के कड़े कदम

New Delhi, Delhi:पुरी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट में भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता 163 धारा लागू कर दी गई है कहीं पर भी किसी भी रूप से जमावड़ा करना लोगों की सभा करना लोगों के इकट्ठा करके प्रदर्शन करना अलाउड नहीं है हाल ही में हुए प्रदर्शन के बाद जंतर मंतर पर और इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स भी जो है सड़कों पर उतर आए थे प्रदर्शन कर रहे थे उसके बाद कुछ महिलाओं ने कंप्लेंट की थी उनके साथ छेड़छाड़ हुई है अभी पूरा मैटर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है जिसके बाद कुछ लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस से झड़प के बाद उनका डिटेल कर लिया गया है जंतर मंतर के भी सारे एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं बैरिकेडिंग देखी जा सकती है दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती है जगह-जगह बैरिकेडिंग और टाइट सुरक्षा देखी जा सकती है
0
0
Report
Advertisement

बिहार MLC चुनाव 2026: 8 सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को; किसकी बाज़ी होगी?

Patna, Bihar:बिहार MLC 2026 में 8 सीटों पर चुनाव है - मतदान 23 अक्टूबर को। पटना के 2 सीटों पर उम्मीदवार ये हैं: 1. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र JDU (NDA) -नीरज कुमार RJD- दिलीप कुमार -कांग्रेस डॉ. असदुल्लाह खान -AAP डॉ. हिमांशु कुमार पटेल 2. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र BJP (NDA) नवल किशोर यादव - मौजूदा MLC RJD- डॉ. संजीव कुमार सिंह कांग्रेस-डॉ. संजय यादव कोसी स्नातक MLC सीट के लिए पार्टी उम्मीदवार और नाम BJP (NDA)डॉ. एन.के. यादव मौजूदा MLC, BJP के RJD-नितेश कुमार कांग्रेस-मनोज कुमार जायसवाल AAP- अधिवक्ता डॉ. मैत्रेय एन. देव** जन सुराज-रजनीश रंजन तिरहुत में स्नातक और शिक्षक सीट 1. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र NDA / JDU- अभिषेक झा* - JDU का अधिकृत उम्मीदवार RJD-डॉ. रश्मि विनायक गौतम कांग्रेस- इस सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं दिया है जन सुराज-डॉ. विमोहन कुमार* - पहले भूषण झा का नाम था, बाद में बदला AAP-ऋषि कुमार अग्रवाल* / ऋषि अग्रवाल* निर्दलीय- बंशीधर ब्रजवासी मौजूदा MLC, इस बार निर्दलीय लड़ रहे हैं 2. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र NDA / BJP-नरेंद्र प्रसाद सिंह BJP का अधिकृत उम्मीदवार RJD-इस सीट पर RJD ने उम्मीदवार नहीं उतारा है (अभी तक) कांग्रेस- अधिकृत उम्मीदवार नहीं, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता -राजेश राठौड़ ने निर्दलीय नामांकन किया है जन सुराज-श्याम नंदन यादव- पहले भूषण झा को दिया था टिकट, 28 सितंबर को बदलकर श्याम नंदन यादव को बनाया Left / CPI- संजय कुमार सिंह मौजूदा MLC, CPI से, AAP- इस सीट पर AAP ने उम्मीदवार नहीं दिया है अन्य निर्दलीय-जन सुराज से अलग हुए भूषण झा भी निर्दलीय लड़ रहे हैं दरभंगा की 2 1. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र NDA / BJP- Sर्वेश कुमार मौजूदा MLC, पहले निर्दलीय जीते थे, अब BJP टिकट पर -RJD-अनिल कुमार झा कांग्रेस-रजनीकांत पाठक - जन सुराज- पहले रवींद्र यादव को दिया था, अब बदलकर डॉ. मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी 2. दरभंगा शिक्षक निर्वाचन NDA / JDU घनश्याम राय* RJD- कुमार राय कांग्रेस-डॉ. मदन मोहन झा मौजूदा MLC और पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष जन सुराज- एस.पी. राय AAP- डॉ. शंभु नाथ ठाकुर
0
0
Report
Advertisement

नेलांग सीमा के जंगल में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह: संयुक्त पहल से संरक्षण पर जोर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के भारत-चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग में वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. गंगोत्री नेशनल पार्क और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया. वन विभाग के वन्य जीव संरक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व गंगोत्री नेशनल पार्क के वन क्षेत्राधिकारी ने किया. इसमें गंगोत्री रेंज के समस्त वन कर्मचारी, आर्मी के जवान, ITBP के डिप्टी कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे. वन क्षेत्राधिकारी ने वन एवं वन्य जीव प्राणियों की सुरक्षा और उनके संवर्धन को लेकर जागरूकता संदेश दिया. आर्मी, ITBP के अधिकारियों और वन कर्मियों ने भी वाइल्ड लाइफ कॉन्सर्वेशन से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे और सीमांत क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया. यह पार्क गोमुख से लेकर तिब्बत सीमा तक फैला है, जिसमें नेलांग और जादूंग जैसी दुर्गम घाटियां शामिल हैं. गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं. जिसमें हिम तेंदुए का प्रमुख आवास है. भरड़ (Blue Sheep) हिमालयी काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिमालयी थार, घुरल और कई प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं. सीमा पर स्थित होने के कारण आर्मी, ITBP और वन विभाग की यह संयुक्त पहल वन्यजीवों के अवैध शिकार को रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में विवाद के बाद पति ने खुद को आग लगाई, अस्पताल में भर्ती

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग। ससुराल पहुँच कर क्षुब्ध हो खुद को लगाई आग। बार बार लेने जाने पर भी मायके से वापस नही आ रही थी पत्नी। कहासूनी के बाद आपसी विवाद से बढ़ा मामला। नाराज पति रामसुमेर ने संदिग्ध स्थिति में खुद को लगाई आग। आग की लपटों के बीच घिरे दामाद को देख मचा हड़कंप। आनन फानन लोगों ने बुझाई आग। प्राथमिक उपचार के लिए 100 बेड अस्पताल में कराया गया भर्ती। गंभीर हालात में घायल को कानपुर किया गया रेफर। घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी। बारा सगवर थानाक्षेत्र के अमानखेड़ा गांव का मामला।
0
0
Report

बुलंदशहर के औरंगाबाद में दुष्कर्म का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahr, Uttar Pradesh:औरंगाबाद में दुष्क्रम का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच बुलंदशहर के औरंगाबाद थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है。 मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पीड़िता और युवक पूर्व से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के अनुसार गांव में जानकारी फैलाने वाले युवकों को भी मुकदमे में नामजद किया गया है。 पुलिस का कहना है कि प्रकरण के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

बागपत मुठभेड़: लूट के आरोपी रिंकू घायल, गिरफ्तार; 3200 रुपये व तमंचा बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में गाजियाबाद निवासी रिंकू नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रिंकू ने शराब के ठेके पर तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम सुजरा मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने रिंकू को संदिग्ध अवस्था में रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, लूट की गई 3200 रुपये की नकदी और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लूट की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ बागपत कोतवाली क्षेत्र के सुजरा मार्ग पर हुई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top