icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow12 Aug 2024, 02:18 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-22 पर हाजीपुर में ट्रक-कार भिड़ंत, युवक की मौत; 3 घायल

Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है सदर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुलिस लाइन के पास हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग गोरौल से श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे।NH-22 पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।बताया जा रहा है कि सभी लोग महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही वैशाली ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

बाढ़ में मुखिया के घर से हथियार बरामद, चार अवैध, तीन गिरफ्तार

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में एसटीएफ और बाढ़ थाना की पुलिस ने बेढ़ना पूर्वी के मुखिया राजकुमार यादव के घर से शस्त्र पूजन के दौरान आठ हथियार जब्त किए, जिसमें से जांच के दौरान चार हथियार अवैध पाए गए। पुलिस ने हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और आर्म्स एक्ट में रनवीर कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। राजकुमार गोप पर भी हत्या और रंगदारी के पांच गंभीर मामले बाढ़ थाना में दर्ज हैं, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि राजकुमार मुखिया के घर पर अवैध हथियारों को जमा कर शस्त्र पूजन किया जा रहा है। एसटीएफ और बाढ़ थाना की पुलिस ने बासोबागी में राजकुमार मुखिया के घर पर छापेमारी की, जहां से सभी हथियारों को जब्त कर लिया गया। हथियारों के सत्यापन के बाद चार हथियार का वैध लाइसेंस मिला, जबकि चार अन्य हथियारों का कोई लाइसेंस नहीं दिखाया गया। उनमें से एक मेड इन इटली, एक राइफल, पिस्टल और एक डीबीबीएल गन भी था। बाढ़ थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

बिजली गिरने से छह साल के बच्चे की मौत, मां और बड़ा भाई झुलसे

Khajuria Khurd, Bihar:अधौरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छह वर्षीय एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक बालक की पहचान कदहर कला गांव निवासी ओम प्रकाश पासवान के छह वर्षीय पुत्र संदीप पासवान के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, संदीप अपनी मां बेबी देवी और eight वर्षीय बड़े भाई दीपक पासवान के साथ गांव के पास स्थित खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज आकाशीय बिजली गिर गई। संदीप थनका की सीधी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसकी मां और भाई भी आकाशीय बिजली के ताप से झुलस गए। घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद छह वर्षीय संदीप को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों ने आठ वर्षीय दीपक पासवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी, जबकि गंभीर रूप से झुलसी मां बेबी देवी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
0
0
Report

कटिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा: बाढ़ तस्वीरों का सर्वेक्षण से राहत योजना तय

Katihar, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज कटिहार में हवाई सर्वेक्षण में दिखेगी बाढ़ की तस्वीर, समीक्षा बैठक में तय होगी राहत की अगली रणनीति बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण दोपहर 3:30 बजे करेंगे विकास भवन के प्रशाल में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कार्यक्रम की पुष्टि की है मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब जिले के कई प्रखंडों में बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने की तैयारियां तेज
0
0
Report

मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड पॉइजनिंग से 30 से अधिक छात्र बीमार, प्रसाद संदिग्ध

Munger, Bihar:मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड पॉइजनिंग की आशंका, चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत पर सदर अस्पताल में कराया गया इलाज, असिस्टेंट प्रोफेसर व कर्मी भी प्रभावित। मुंगेर: मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में शुक्रवार देर शाम अचानक चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। उल्टी-दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी बीमार छात्र-छात्राओं को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश छात्रों को वापस छात्रावास भेज दिया। इस घटना में असिस्टेंट प्रोफेसर और कुछ कर्मियों के भी बीमारहुए। बताया जाता है कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कॉलेज में प्रसाद तैयार किया गया था। छात्र-छात्राओं के साथ प्रोफेसरों और कर्मियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया था। इसके बाद गुरुवार को कुछ छात्रों की तबीयत खराब हुई थी,लेकिन शुक्रवार को दोपहर भोजन करने के बाद देर शाम कई छात्र-छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।कुछ को बुखार और कमजोरी भी महसूस होने लगी। देखते देखते छात्रावास में एक साथ कई छात्रों के बीमार पड़ने की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर कॉलेज के कर्मियों के साथ छात्रावास पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बीमार छात्र-छात्राओं को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. फैजुद्दीन ने उनका उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीन दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं का इलाज कराया गया। कई छात्रों को दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें कॉलेज छात्रावास भेज दिया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. शंभू शंकर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि छात्र फूड पॉइजनिंग के कारण ही बीमार हुए हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन तैयार प्रसाद सभी छात्र-छात्राओं, प्रोफेसरों और कर्मियों ने खाया था। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइट फैजुद्दीन चिकित्सक सदर अस्तपताल बाइट प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शंभू शंकर। बाइट टेक्निकल असिस्टेंट विनोद कुमार。
0
0
Report
Advertisement

सीट बेल्ट ने बचाई चार जिंदगियां: गरियाबंद हादसे का वीडियो साझा कर पुलिस अधिकारी गोपाल वैश्य ने दिया

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद जिले के नवागढ़ स्थित मुरधुनी नाला (NH-130C) पर 18 सितंबर 2026 को हुए सड़क हादसे में सीट बेल्ट जीवन रक्षक साबित हुई। रायपुर निवासी ड्राइवर इंद्र कुमार साहू ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जिससे दुर्घटना के वक्त उन्होंने स्टीयरिंग पर नियंत्रण बनाए रखकर खुद सहित 3 अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। ​गीत-संगीत के माध्यम से ट्रैफिक व साइबर जागरूकता फैलाने के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गोपाल वैश्य ने इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक वॉल पर साझा किया है। यह वाकया हर वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने की सख्त सीख देता है।
0
0
Report
Advertisement

स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव-आग से मचा हड़कंप, सहारनपुर की 5 तहसीलों में मॉक ड्रिल।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5h ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार अचानक गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बिजली विभाग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में टीमें स्टार पेपर मिल पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हालांकि, यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपदा पूर्व समन्वय अभ्यास (मॉक ड्रिल) था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की पांचों तहसीलों में वृहद मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम को परखना था। अलग-अलग तहसीलों में गैस रिसाव, औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा से जुड़े परिदृश्यों पर अभ्यास कराया गया। स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव और आग का बनाया परिदृश्य सदर तहसील क्षेत्र में स्टार पेपर मिल को औद्योगिक गैस रिसाव और आगजनी की स्थिति के लिए अभ्यास स्थल बनाया गया। मॉक ड्रिल में गैस रिसाव और आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया। इसके बाद आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी परखी। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया। बिजली विभाग की टीम ने आपात स्थिति में विद्युत व्यवस्था से जुड़े संभावित जोखिमों से निपटने की प्रक्रिया को परखा। इसके अलावा बेहट के जनता इंटर कॉलेज में स्कूल सुरक्षा और भूकंप से बचाव का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा बचाव की प्रक्रिया परखी गई। देवबंद के एचएवी डिग्री कॉलेज में भूकंप सुरक्षा का मॉक ड्रिल हुआ। इसमें आपात स्थिति में भवन से सुरक्षित बाहर निकलने और राहत-बचाव की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। नकुड़ के टाबर रोड स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचे भवन में आग लगने की स्थिति का अभ्यास हुआ। फायर टीम ने रेस्क्यू और आग पर नियंत्रण की तैयारियां परखीं।रामपुर मनिहारान के गोचर इंटर कॉलेज में भूकंप सुरक्षा अभ्यास कराया गया। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी होता है। मॉक ड्रिल के जरिए यह देखा गया कि सूचना मिलने के बाद टीमें कितनी जल्दी घटनास्थल तक पहुंचती हैं और उपलब्ध संसाधनों का किस तरह इस्तेमाल किया जाता।
0
0
Report

हाईवा टायर में हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत, इलाके में हड़कंप

Obra, Uttar Pradesh:SONBHADRA में हाईवा ट्रक के टायर में हवा भरना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। डाला चौकी क्षेत्र में टायर में हवा भरते समय अचानक अधिक प्रेशर के चलते टायर फट गया। हादसे में टायर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चोपन सीएचसी पहुंचाने पर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी के अल्ट्राटेक पार्किंग के आगे का है, जहां आरिफ पुत्र असलम अंसारी की पंचर की दुकान है। आरिफ हाईवा ट्रक के टायर में हवा भर रहा था; इसी दौरान टायर में प्रेशर अधिक होने के कारण टायर फट गया। तेज धमाके के साथ हादसे में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे चोपन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेज दिया गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
0
0
Report

चंदौली: 25 टन कोयला लूट के इनामी अभियुक्त सलमान गिरफ्तार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - लूट के मुकदमे में वांछित ₹50 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार - सैयदराजा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई - 2024 में 25 टन कोयला लदे ट्रक की लूट का दर्ज था मुकदमा - ट्रक ड्राइवर व खलासी पर भी लूट में शामिल होने का था आरोप - गिरफ्तार आरोपी सलमान प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र का निवासी - आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष, पुलिस के अनुसार कई मुकदमे दर्ज - हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट समेत 9 मुकदमों का आपराधिक इतिहास - सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदे में लंबे समय से था वांछित - गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शुरू की अग्रिम विधिक कार्रवाई - चंदौली कचहरी के पास मुखबिर की सूचना पर सलमान गिरफ्तार.
0
0
Report
Advertisement

चंदौली हत्याकांड: पिता-पुत्र गिरफ्तार, रेमा गांव में विवाद के बाद हत्या

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - बबलू सोनकर हत्याकांड में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, अलीनगर पुलिस की कार्रवाई - बच्चों के विवाद में बबलू सोनकर पर नुकीले सरिये से हमला करने का आरोप - 16 सितंबर को रेमा गांव में गाली-गलौज के बाद मारपीट का हुआ था विवाद - पेट में कई वार से बबलू सोनकर गंभीर रूप से घायल हुआ था - प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर किया गया था रेफर - इलाज के दौरान 17 सितंबर को बबलू सोनकर की मौत हो गई - मृतक की पत्नी की तहरीर पर अलीनगर थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज - मुखबिर की सूचना पर पचफेड़वा रिंग रोड के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल सोनकर और उसके 19 वर्षीय बेटे गोलू उर्फ राजा के रूप में हुई - अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में हुई हत्या के मामले में पचफेड़वा रिंग रोड के पास से गिरफ्तारी.
0
0
Report

आजमगढ़ में 23.411 किलोग्राम गांजे के साथ तीन गिरफ्तार: दो महिलाएं शामिल

Azamgarh, Uttar Pradesh:23.411 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया; दो महिलाओं समेत तीन अंतर्राज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चेकिंग के दौरान चेकिंग टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा बरामद करने का दावा किया है. बरामद गांजा दो ट्रॉली बैगों में प्लास्टिक टेप से पैक 23 बंडलों में था. धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार संदिग्धों को जैगहा बाजार में की गई चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. ट्रॉली बैग से 12 और 11 बंडल मिले; वजन क्रमशः 12.224 किलोग्राम और 11.187 किलोग्राम है. आरोपियों ने बताया कि गांजा पूर्वी क्षेत्र से खरीदकर विभिन्न जिलों में बेचा जाना था; उनसे मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई है. गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई जाएगी. गिरफ्तारियों में राजाबाबू सिंह (बलिहार, सिमरी, बिहार), नेहा पासवान (फतेहपुर, गाजीपुर) और पूनम देवी (सोनी इंतवा, बिहार) शामिल हैं.ंगलित कार्रवाई NDPS Act के तहत आगे बढ़ेगी.
0
0
Report

NIA ने ISIS ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन केस में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

New Delhi, Delhi:ISIS ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन केस: NIA ने 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने और आतंकी संगठन ISIS की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश की NIA स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई है। 9 आरोपियों के नाम NIA ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनके नाम हैं: * मोहम्मद रहमतुल्लाह शरीफ * मोहम्मद दानिश * मिर्जा सोहेल बेग * लकी अहमद * जीशान अब्दुल मजीद * मीर आसिफ अली * AbdulSalam * शाहरुख खान * शेख फैज उर रहमान क्या है पूरा मामला? NIA के मुताबिक, यह मामला ISIS से जुड़े ऑनलाइन रेडिकलाइजेशन और आतंकी साजिश का है। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर इंस्टाग्राम, के जरिए ISIS की गतिविधियों को समर्थन देने की साजिश में शामिल थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों का मकसद हिंसक जिहाद के जरिए भारत में खलीफा शासन स्थापित करना था। इसके लिए वे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने की तैयारी कर रहे थे। युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का आरोप NIA के अनुसार, आरोपियों ने भोले-भाले युवाओं को प्रभावित कर उन्हें हिंसक आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित और कट्टरपंथी बनाने की कोशिश की。 जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी: * विस्फोटक बनाने की योजना और तैयारी कर रहे थे。 * हथियारों की ट्रेनिंग लेने की तैयारी में थे。 * आपस में गुप्त बातचीत के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन एप्लिकेशन विकसित कर रहे थे。 * तैयार किए गए एप्लिकेशन का परीक्षण भी किया गया था。 केस कब दर्ज हुआ? यह मामला शुरुआत में 23 मार्च 2026 को विजयवाड़ा के II टाउन पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 98/2026 के तहत दर्ज किया गया था। बाद में NIA ने इसकी जांच अपने हाथ में ली। * NIA केस नंबर: RC-01/2026/NIA/VSKP * मामला: Online Radicalisation Case * कोर्ट: NIA स्पेशल कोर्ट, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश * चार्जशीट: 9 आरोपियों के खिलाफ अब तक कितनी गिरफ्तारियां? NIA के मुताबिक, इस मामले में अब तक 11 आरोपियों और कानून से संघर्षरत एक बच्चे को गिरफ्तार किया जा चुका है。 एजेंसी ने बताया कि बाकी आरोपियों और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है。 किन धाराओं में चार्जशीट? चार्जशीट भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2), 3(5) के साथ 152 और UAPA की धाराओं 13(1), 38 और 39 के तहत दाखिल की गई है। महत्वपूर्ण: यह जानकारी NIA की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। चार्जशीट दाखिल होना आरोपों का अंतिम न्यायिक रूप से सिद्ध होना नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top