450331
दौलतपुरा में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के दौलतपुरा क्षेत्र स्थित बाखल में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग। आग देख क्षेत्र में मचा हड़कंप लोगों ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया करीब 1 घण्टे तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। युवक घास लेने आया था बाखल में किन्तु बाइक खड़ी करने के कुछ समय बाद ही बाइक से धुआं उठने लगा और धीरे-धीरे धुंआ आग में तब्दील हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के रावत गांव की अंकिता मीणा ने पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—बजावा रावतका, जिला—झुंझुनूं — बजावा रावत गांव की अंकिता मीणा ने रचा शानदार सफलता का इतिहास — पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा में 759वीं रैंक हासिल की — भाई अभिषेक मीणा नायब तहसीलदार पद पर सेवारत — बहन अश्विंदर मीणा सूचना सहायक पद पर पदस्थापित — अंकिता के चयन से गांव में खुशी का माहौल — परिवार और दोस्तों के सहयोग को सफलता का श्रेय दिया0
0
Report
दमोह वन्यजीव क्षेत्र में सफाई अभियान से पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण मजबूत
Dholpur, Rajasthan:वन्यजीव क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान, संरक्षण व पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा क्षेत्र में आज 2 अक्टूबर 2026 को उप वन संरक्षक (वन्यजीव) एनसीएस धौलपुर के निर्देशन में मुख्य वन्यजीव क्षेत्र एवं पर्यटन स्थल दमोह पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने तथा पर्यावरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान में वन्यजीव रेंज सरमथुरा के वन स्टाफ, विलेज वॉलेंटियर, वन मित्र, एनजीओ प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पर्यटन एवं वन्यजीव क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और वन क्षेत्रों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। अभियान में स्थानीय लोगों की सहभागिता को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।0
0
Report
धनबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर नेताओं ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण
Dhanbad, Jharkhand:एंकर---राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 157वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा डीडीसी एसडीएम, नगर आयुक्त सिटी एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल bahadur शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की. गांधी सेवा से सभी पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ reached. यहां भी राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई. इस दौरान डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हैं. दोनों महापुरुषों का देश के स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान रहा है, और सभी जिलेवासियों की तरफ से हम सभी लोग, दोनों महापुरुषों के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हैं. उम्मीद करते हैं इन दोनों महापुरुषों ने जो हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है. उन पर हम अमल करें और उनके दिए हुए मूल्यों का अनुसरण और पालन करें, और समाज को विकास के पथ पर आगे ले चलें. बाइट--- सन्नी राज, डीडीसी。 बाइट--- ऋतिक श्रीवास्तव, सिटी एसपी धनबाद बाइट--- राज सिन्हा, विधायक धनबाद बाइट--- विजय झा, गांधी सेवा सदन सदस्य0
0
Report
Advertisement
रanchi Municipal Corporation ने अंचल कार्यालयों के साथ त्योहारों में ट्रैक्टर शुरू किए
Ranchi, Jharkhand:रांची नगर निगम ने शहरवासियों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में पांच अंचल कार्यालय शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए 10 स्वच्छता ट्रैक्टर, सोलर पैनल और बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग की सुविधा का भी शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, नगर निगम के अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे। रांची नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच अंचल कार्यालय शुरू किए गए हैं। इन कार्यालयों का उद्देश्य लोगों को छोटी-छोटी नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए मुख्य कार्यालय तक आने की परेशानी से राहत देना है। अब धुर्वा, हटिया समेत अलग-अलग क्षेत्रों के लोग अपने नजदीकी अंचल कार्यालय में ही कई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जानकारी और आवेदन सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रोशनी खलखो ने कहा है कि नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है कि सफाई के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी लोगों के घर के नजदीक पहुंचाई जाएं। इसी उद्देश्य से शहर में पांच अंचल कार्यालय खोले गए हैं। अब लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम की मुख्य बिल्डिंग तक आने की जरूरत नहीं होगी। नल या पाइपलाइन की समस्या, टैक्स कलेक्शन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सुविधाएं इन केंद्रों से मिल सकेंगी। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि नहीं होने के दौरान लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए काफी परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की पहल की गई है। वहीं, दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर निगम को CSR के माध्यम से 10 ट्रैक्टर मिले हैं। इन ट्रैक्टरों को अलग-अलग जोन में लगाया जाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। इसके अलावा नगर निगम में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सौर पैनल भी लगाया गया है। इससे बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी। वहीं नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि अंचल कार्यालय में लोगों को रोजमर्रा की नगर निगम से जुड़ी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज जैसी सुविधाओं के साथ लोगों की शिकायतें भी यहां दर्ज की जाएंगी। इंजीनियरिंग से जुड़ी छोटी समस्याएं, जैसे स्लैब टूटना, नाली की सफाई, पानी की टंकी या सेप्टिक टैंक की सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या भी यहां दर्ज कराई जा सकेगी। नगर आयुक्त के मुताबिक, अंचल कार्यालय में पब्लिक ग्रीवांस डेस्क भी बनाया गया है। यहां ऐसी शिकायतें भी दर्ज कराई जा सकेंगी, जो किसी विशेष विभाग से संबंधित नहीं हैं। इन शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा और दो से तीन दिनों में उनकी समीक्षा की जाएगी। नगर निगम लोगों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर इन कार्यालयों में आगे और सुविधाएं जोड़ने की भी योजना बना रहा है। नगर निगम का कहना है कि इन अंचल कार्यालयों का उद्देश्य लोगों का समय बचाना और नगर निगम की सेवाओं को उनके घर के करीब पहुंचाना है.0
0
Report
महत्मा गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा
Bahraich, Uttar Pradesh:नवाबगंज (बहराइच)। सरदार पटेल सेवा समिति के तत्वावधान में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। यात्रा नानपारा क्षेत्र के विकासखंड नवाबगंज की जमदान न्याय पंचायत से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें तथा लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें के नारे लगाए। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। सरदार पटेल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों तक सामाजिक न्याय, जनजागरूकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाना है। यात्रा के दौरान जमदान न्याय पंचायत के प्रत्येक गांव तक पहुंचने का कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा का समापन भारत-नेपाल सीमा से सटे राजापुर गांव में, पुल टेकरा के पास, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में आयोजित तिरंगा चौपाल के साथ किया जाएगा। समिति का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के जिन गांवों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच अपेक्षाकृत कम है, वहां लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक न्याय तिरंगा रथ यात्रा के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
स्कूल के प्रबंधक पर शिक्षिका को दबाव डालने का आरोप, FIR के बाद गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर update - स्कूल के प्रबंधक का महिला शिक्षिका अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का वीडियो वायरल - स्कूल का प्रबंधक महिला शिक्षिका पर बना रहा दबाव - महिला शिक्षिका ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल - वीडियो मे प्रबंधक अपनी पत्नी की ख़राब तबियत का दें रहा हवाला - प्रबंधक महिला शिक्षिका को छूने का कर रहा प्रयास - शिक्षिका बार- बार दूर हटने की कर रही है बात - प्रबंधक दिनेश रॉय बना पर लगा महिला शिक्षिका पर दबाव बनाने का आरोप - पुलिस FIR दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार - रविन्द्रनगर स्थित द रेनबो लोरेटो स्कूल का मामला。0
0
Report
Advertisement
गजरौला में चोरी: चोर इनवर्टर-बैटरी चोरी लेकर फरार, CCTV फुटेज में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल पर चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाइक सवार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पीड़ित भरत सिंह खड़गवंशी के मुताबिक, रात के समय चोर घर में घुसे और इनवर्टर-बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि करीब एक महीने में उनके साथ कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले खेत की ट्यूबवेल से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और बैटरी चोरी हो चुकी है। लगातार चोरी की घटनाओं से परिवार में चिंता का माहौल है।0
0
Report
सोनीपत में जयंती पर मोहन लाल बड़ौली ने पुष्पांजलि और स्वच्छता अभियान शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़, 2 अक्तूबर-हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने आज गांधी जयंती के अवसर पर सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित अपने निवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श प्रस्तुत किए। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इसके बाद श्री मोहन लाल बड़ौली ने सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। नगर निगम महापौर श्री राजीव जैन भी उनके साथ रहे। श्री बड़ौली ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी नागरिक मिलकर सोनीपत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इसके उपरांत श्री बड़ौली ने गांव हुल्लाहेड़ी स्थित शहीद स्मारक परिसर में मियाज़ाकी आम का पौधा रोपित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने کا आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से नारगुंडी जैसे औषधीय पौधे लगाने की अपील की। फोटो कैप्शन: 1. आज सोनीपत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली। 2.हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने आज गांधी जयंती पर सोनीपत में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ हैं सोनीपत के मेयर श्री राजीव जैन। 3. हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने जिला सोनीपत के गांव हुल्लाहेड़ी स्थित शहीद स्मारक परिसर में मियाज़ाकी आम और औषधीय पौधा नारगुंडी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।0
0
Report
दतिया में निर्माणाधीन मकान की बल्ली गिरने से राहगीर की मौत; प्रशासन जांच तेज
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की बल्ली गिरने से राहगीर की मौत दतिया। मातन के पहरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत से अचानक बल्ली गिरने से राहगीर हाकिम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हाकिम सिंह यादव मूल रूप से बरुआ सागर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और वर्तमान में राजगढ़ फाटक क्षेत्र में रह रहे थे। बताया गया है कि वे नियमित रूप से श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में जप करने जाते थे। शुक्रवार को भी वे बड़ी माता मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी निर्माणाधीन मकान से गिरी बल्ली की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मोहल्लेवासियों ने तत्काल घायल हाकिम सिंह को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटनाकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
हरदा में स्वच्छता ही सेवा अभियान से गांधी जयंती पर सेवा का संदेश
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में सेवा मेरा योगदान: हरदा में "स्वच्छता ही सेवा" से हुई अभियान की शुरुआत ,2 अक्टूबर 2026/ गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 2 से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत अभियान की शुरुआत शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ गतिविधि के तहत एबीएम ग्राउंड परिसर में विशेष स्वच्छता के लिये श्रमदान से हुई। इस अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर ग्राउंड और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई की। स्वच्छता के दौरान मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका सुरक्षित निपटान किया गया।0
0
Report
झुंझुनूं केहरपुरा कलां में दूध दाम बढ़ाने के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं केहरपुरा कलां में किसानों का दूध के दाम बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किसानों ने 3 अक्टूबर तक दूध की पूर्ण बंदी का किया ऐलान चारे और पशु आहार की बढ़ती कीमतों पर किसानों ने जताई नाराजगी गाय के दूध का भाव 60 और भैंस के दूध का भाव 100 रुपए करने की मांग किसानों ने कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन संघर्ष समिति ने किठाना, पदमपुरा और श्यामपुरा में किसानों से किया संपर्क दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर झुंझुनूं जिले के केहरपुरा कलां स्थित सखी डेयरी पर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने डेयरी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए 3 अक्टूबर तक दूध की पूर्ण बंदी रखने का ऐलान किया। किसानों ने कहा कि पशुओं के चारे और आहार की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि दूध के दाम उसके अनुपात में नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि पशुओं के लिए हरा चारा, सूखा चारा, खल, दाना सहित अन्य आहार महंगा होने से पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मौजूदा दूध भाव में पशुपालकों के लिए पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है। किसानों ने मांग की कि गाय के दूध का भाव 60 रुपए और भैंस के दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि यदि बंदी के दौरान सखी डेयरी की ओर से दूध का कलेक्शन किया गया तो भी दूध को डेयरी परिसर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार का दूध डेयरी परिसर में संग्रह नहीं करने दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी डेयरी प्रबंधन की होगी। दूध के दाम बढ़ाने संघर्ष समिति से जुड़े किसान नेताओं ने आंदोलन को लेकर किठाना, पदमपुरा और श्यामपुरा गांवों का दौरा किया.0
0
Report
नवरात्रि से दिवाली तक जयपुर के हवाई किराए में चार गुना महंगा उछाल
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - नवरात्रि से दिवाली तक आसमां में हवाई किराया! - नवरात्रि पर जयपुर से बढ़ा हवाई किराया - अहमदाबाद, कोलकाता जाना हुआ महंगा - दिवाली पर जयपुर आना पड़ेगा 4 गुना महंगा - बेंगलूरु से आने के 27 हजार रुपए देने होंगे - चेन्नई से जयपुर की फ्लाइट 25 हजार रुपए की एंकर श्राद्ध पक्ष के तुरंत बाद नवरात्रि और गरबा की रौनक होगी। इसे देखते हुए एयरलाइंस ने भी त्यौहारी चमक-दमक के बीच हवाई किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है। हालांकि नवरात्रि के बाद दिवाली पर हवाई किराया आसमान में होगा। इस बार विभिन्न मेट्रो शहरों से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स में कम से किराया ही 15 हजार रुपए है। देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- वीओ- 1 त्यौहारों में इस बार एयरलाइंस की अधिक किराया वसूलने की मनमर्जी पर रोक लगने के कोई आसार नहीं हैं। एयरलाइंस ने ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते एटीएफ की दरें बढ़ने से फ्लाइट संचालन में कटौती की हुई है। अब पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद फ्लाइट्स तो दुबारा शुरू की जा रही हैं, लेकिन हवाई किराए की दरों में राहत के कोई संकेत नहीं हैं। जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए अभी भी किराया काफी अधिक लिया रहा है। वहीं नवरात्रि और दिवाली के दौरान किराया 3 से 4 गुना तक अधिक रहेगा। आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान जयपुर से बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए गुजरात जाना पसंद करते हैं। ऐसे में जयपुर से अहमदाबाद के लिए संचालित फ्लाइट्स में किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। इसी तरह दुर्गापूजा के लिए भी जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स में यात्रीभार बढ़ा है। उसी अनुरूप एयरलाइंस ने किराया 2 से ढाई गुना तक बढ़ा दिया है। Gfx In नवरात्रि पर अहमदाबाद, कोलकāta जाना महंगा - 11 अक्टूबर को जयपुर से अहमदाबाद का हवाई किराया - इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 7100 से 16617 रुपए - 17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन किराया 6800 से 8299 रुपए -- - 11 अक्टूबर को जयपुर से कोलकाता का हवाई किराया - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 12260 से लेकर 21227 रुपए - 17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन किराया 12260 से 15095 रुपए Gfx Out वीओ- 2 नवरात्रि के बाद दिवाली पर हवाई सफर और महंगा होने जा रहा है। दरअसल ज्यादातर जयपुरवासी बड़े शहरों में काम या पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं। ऐसे में मुम्बई, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद आदि शहरों से जयपुर आने का किराया 27 हजार रुपए तक जा पहुंचा है। यह हवाई किराया आम दिनों की तुलना में 4 गुना तक अधिक लग रहा है। बेंगलूरु से जयपुर का किराया 27 हजार रुपए लिया जा रहा है, जबकि आम दिनों में यह किराया करीब 7 हजार रुपए रहता है। इसी तरह पुणे, चेन्नई से जयपुर आना भी काफी महंगा हुआ है। Gfx In 6 नवंबर (धनतेरस) को जयपुर आने का हवाई किराया - मुम्बई से जयपुर आने के लिए 14 फ्लाइट उपलब्ध - लेकिन हवाई किराया अत्यधिक, 16741 से लेकर 21887 रुपए - बेंगलूरु से जयपुर आने के लिए 7 फ्लाइट उपलब्ध - जयपुर आने के लिए किराया 19781 से लेकर 26951 रुपए - हैदराबाद से जयपुर 4 फ्लाइट, किराया 14728 से 16775 रुपए - पुणे से जयपुर 2 फ्लाइट, किराया 16362 से लेकर 20320 रुपए - चेन्नई से जयपुर की 1 फ्लाइट, किराया 24211 रुपए - अहमदाबाद से जयपुर 3 फ्लाइट, किराया 13800 से लेकर 16665 रुपए - कोलकाता से जयपुर 4 फ्लाइट, किराया 9095 से 12455 रुपए - गोवा से जयपुर 1 फ्लाइट, किराया 11916 रुपए Gfx Out0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि से दिवाली तक जयपुर के लिए हवाई किरायों में भारी बढ़ोतरी!
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से अहमदाबाद, कोलकाता और अन्य शहरों से जयपुर आने वाले यात्रियों के लिए नवरात्रि और दिवाली के दौरान हवाई किराये चार गुना तक बढ़ने की संभावना है। एयरलाइंस ने गरबा-त्योहारी सीजन के मद्देनजर हवाई किरायों में वृद्धि की योजना बनाई है, हालांकि नवरात्रि के बाद दिवाली तक किराये में वृद्धि का मुख्य ट्रेंड बना रहेगा। अधिकांश मेट्रो शहरों से जयपुर आने वाले ट्रेवलर्स के लिए किराये में तीन से चार गुना वृद्धि देखी जा रही है। नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद, कोलकाता आदि शहरों के लिए जयपुर से उड़ानों के किराये में खासा उछाल दिख रहा है, जबकि दिवाली के समय जयपुर के लिए किराया सामान्य दिनों की तुलना में और अधिक हो जाता है। abbreviated डेटा के अनुसार 11 अक्टूबर को जयपुर से अहमदाबाद और कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ानों में किरायों में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि 17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन भी अलग-अलग दरें हैं। आम दिनों में यात्रियों को लगभग 7 हजार रुपए के आसपास किराया मिलता है, जबकि दिवाली के समय यह किराया करीब 27 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। धनतेरस के मौके पर भी जयपुर आने के लिए किरायों में ऊँचाई देखने को मिलती है, जहां मुंबई, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद आदि शहरों से जयपुर आना महंगा होता है। एयरलाइंस ने ईंधन-कीमतों में वृद्धि और युद्ध-प्रभावित दरों के कारण उड़ान संचालन में कटौती की स्थिति में भी किराए पर राहत नहीं दिखने की संभावना जताई है।0
0
Report
सलूम्बर के लसाडिया में दो मंजिला मकान ढहा; तीन सदस्य बाहर बच गए
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर सलूम्बर के लसाडिया से खबर, दो मंजिला मकान अचानक हुआ धराशायी, समय रहते परिवार के तीन सदस्य मकान से निकले बाहर, दुकान के ऊपर बना हुआ था दो मंजिला मकान, घटना के बाद बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौके पर हुए जमा, सूचना पर लसाडिया थाना पुलिस पहुंची मौके पर, बड़ा हादसा होने से टला0
0
Report
खेतड़ी पोलो ग्राउंड में गांधी–शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ विधायक सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने चलाया स्वच्छता अभियान विधायक ने पोलो ग्राउंड की स्वच्छता के लिए 10 लाख रुपए बजट की घोषणा पोलो ग्राउंड को बेहतर स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर विधायक ने आमजन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने उपस्थित महिला-पुरुषों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पोलो ग्राउंड में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।इस दौरान विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे लेकर लगातार जागरूकता और प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए तो देश को स्वच्छ बनाने के अभियान को और गति मिलेगी।विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पोलो ग्राउंड की स्वच्छता के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पोलो ग्राउंड वर्तमान में खराब स्थिति में है और इसे बेहतर स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गीता सैनी, डीएसपी राजेंद्र बुरडक, लीलाधर सैनी, विजेश शाह, Jyoti भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
