450331
समाजसेवी 95 वर्षीय महिला का निधन
Burhanpur, Madhya Pradesh:आज सुबह 6 बजे 95 वर्षीय समाजसेवी महिला का निधन हो गया। वह समाज और परिवार की बहुत चहेती थीं और हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहतीं थीं। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने 25 बीडीओ को नई गाड़ी की चाबियाँ सौंपी
Ranchi, Jharkhand:ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने 25 बीडीओ को सौंपी नई गाड़ी की चाभी,प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मिली नई गाड़ी,विभागीय मंत्री दीपिका पांडे ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया वाहन,कार्यक्रम में विभाग के सचिव मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास था कि पिछले साल ही वाहन हम लोग पहुंचा दे लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कते थे उसे दूर कर साल के तिमाही में पूरा कर लिया गया और इसी साल में बाकी प्रखंड पदाधिकारीों को वाहन उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी…शहरी क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र में सड़को की स्थिति खराब थी लेकिन अब बेहतर हुई है सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी आराम अब लोग ब्लॉक तक पहुंच रहे है...ब्लाक में आए लोगों का काम आराम से हो क्योंकि इसी से सरकार की छवि बनती और बिगड़ती है और आने वाले समय में आप लोगों को और बेहतर करने की जिम्मेदारी आप लोगों के जिम्मे है16वे वित्तीय आयोग की राशि आ चुकी है उसे भी सही तरीके से गांव में लागू करनी है गांव के मुखिया को भी गाइड करना है जिससे कि वहां के मुखिया अपनी पहचान बना सके…प्रखंड में आना आसान है लेकिन गांव के लोगों का काम कैसे हो इसकी भी जिम्मेदारी आप लोगों के पास है…ग्रामीण डिजिटलीकरण का काम चल रहा है और उनका काम पंचायत में कैसे हो जाए इसका भी ध्यान देने की जरूरत है सरकार के ईडियोलॉजी के साथ सभी लोगों को काम करना है गांव के लोग परेशान न हो इसका विशेष ध्यान आप सभी लोगों को देना है。0
0
Report
तेजस्वी यादव ने कहा एनकाउंटर सिर्फ दिखावटी, आरोपी DSP में प्रमोशन
Patna, Bihar:तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी हैं बड़े अधिकारियों ने उनको जानकारी दी थी और उनके कहने पर ही एनकाउंटर हुआ है भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को डीएसपी में प्रोन्नति दी गई है इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सिर्फ दिखावटी करवाई है अपराधियो को संरक्षण दिया जाता है।0
0
Report
लखनऊ के सआदतगंज में इलेक्ट्रिक दुकान पर मारपीट: CCTV में कैद घटना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में कथित मारपीट का मामला सामने आया चोर घाटी के पास किशोरगंज स्थित न्यू ईस्टर इलेक्ट्रिक की दुकान पर घटना दुकान पर काम करने वाले जमशेद हुसैन ने मारपीट का आरोप लगाया पीड़ित का आरोप, नदीम बिल्डर से जुड़े कुछ लोगों ने की बेरहमी से पिटाई घटना के बाद इलाके में चर्चा और हलचल का माहौल पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पूरे मामले की जांच में जुटी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार0
0
Report
Advertisement
विकासनगर में मॉक ड्रिल से आपदा निपटने की तैयारी दिखी
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर (Walkthrough on Ground Zero). एंकर: मानसून सीजन में आपदा की घटनाओं से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो चला है। प्रदेश भर में आज मॉक ड्रिल की जा रही है। विकासनगर तहसील अंतर्गत सेलाकुई के जमनीपुर क्षेत्र में भी प्रशासन की टीम मॉक ड्रिल करती नजर आई। इस दौरान जल भराव में फंसे 4 लोगों को रेस्क्यू कर टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जबकि 9 लोगों को सुरक्षित जलभराव से निकाला गया। देखिए कैसे बारिश की वजह से नदी के मुहाने पर कुछ बच्चे फंसे थे जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीम अपने उपकरणों के साथ असन नदी में उतरी और सभी 30 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान तहसील प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF, NDRF, स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग की टीम भारी बारिश की वजह से आने वाली आपदाओं से निपटने का अभ्यास करती नजर आई। आपदा के समय बचाव और राहत कार्य में ये टीम कैसे मुश्किल समय में अपनी जान दांव पर लगाकर आम लोगों की जान बचाती है, इसकी तैयारी आज ग्राउंड जीरो पर सभी टीम करती नजर आई। बाइट: विनोद कुमार (उप जिलाधिकारी विकासनगर) ।0
0
Report
डूंगरपुर दौरे में शंकर गोरा ने युवाओं से संवाद, कांग्रेस-बीएपी पर निशाना
Dungarpur, Rajasthan:भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा आज डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोरा ने भाजपा कार्यालय में छात्र सम्मेलन में भाग लेते हुए युवाओ से संवाद किया | इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गोरा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार व भारतीय आदिवासी पार्टी पर जमकर निशाना साधा | भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा अपने एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे | डूंगरपुर पहुँचने पर जगह-जगह गोरा का स्वागत किया गया | इधर अपने दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तीजवड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहा उन्होंने छात्र सम्मेलन में भाग लिया | इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष गोरा का तीर कमान व प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया | इधर इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को लेकर युवाओं से संवाद किया | इस मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित किया | अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और वर्तमान भजनलाल सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाया । उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए 'युवा संवाद कार्यक्रम' चलाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार हमेशा युवाओं के रोजगार, स्टार्टअप और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में युवाओं की परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। लगातार 19 पेपर लीक हुए, जिसने दिन-रात मेहनत करने वाले गरीब, किसान और आदिवासी परिवारों के बच्चों के सपनों को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। यह सब अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हुआ। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही युवाओं के हितों की रक्षा और उन्हें पारदर्शी रोजगार के अवसर देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है।टीएसपी क्षेत्र के युवाओं पर पैनी नजरटीएसपी क्षेत्र में युवाओं के भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की ओर बढ़ते झुकाव पर उन्होंने आरोप लगाया कि 'बाप' पार्टी ने क्षेत्र के युवाओं को गुमराह किया है और सिर्फ उनका राजनीतिक उपयोग किया है। वर्तमान सांसद राजकुमार रोत को कांग्रेस शासन में प्रताड़ित किया गया था, उनकी गाड़ी रोककर हमला हुआ और पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई थी। इसके बावजूद उन्होंने कांग्रेस को समर्थन दिया, जिसे क्षेत्र का युवा अपने सपनों के साथ समझौता मानता है।उन्होंने कहा कि वे आगामी दिनों में टीएसपी क्षेत्र के युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके तहत लगातार 'युवा संवाद' के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, रोजगार मेलों की योजना बनाई जा रही है और क्षेत्र में एक मजबूत व स्पष्ट नेतृत्व विकसित किया जाएगा ताकि युवा भ्रमित न हों और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।0
0
Report
अलीगढ़ में मोपेड सवार की पिटाई, महिला- पति ने चप्पलों से हमला
Aligarh, Uttar Pradesh:मोपेड पर जा रहे व्यक्ति को दो लोगो ने रोककर जमकर पीटा. मोपेड सवार व्यक्ति को महिला में चप्पलों से जमकर पीटा. महिला और उसके पति ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा. विगत दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर महिला का आज फूटा गुस्सा. मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल. अचानक हुई मारपीट के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गयी. विवाद को बढ़ता देख स्थानीय लोगो ने मोपेड सवार व्यक्ति को बचाकर निकाला. देहली गेट थाना इलाके के नगला महताब की घटना.0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर फैक्ट्री में भीषण आग, 10 फायर टेंडर से काबू
Moradabad, Uttar Pradesh:सुबह तड़के मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर फैक्ट्री में भीषण आग लगी, आग लगने के साथ ही फैक्ट्री के सामान धू-धूकर जलने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और मुख्य अग्नि शमन अधिकारी ने आस-पास के जनपदों से फायर टेंडर मंगवाकर आग बुझाने में लग गए। 10 फायर टेंडर ने आग पर नियंत्रण पाया, आग लगने के समय फैक्ट्री में ऊपर की ओर 2 लोग थे जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यह मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री का है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में ई-विजिटर्स पोर्टल के लिए आवास संचालकों को प्रशिक्षण शुरू
Begun, Rajasthan: जिले में पर्यटकों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगराणी के उद्देश्य से गृह विभाग के निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में ई-विजिटर्स पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, होम-स्टे सहित अन्य आवासीय संस्थानों के संचालकों को पोर्टल के उपयोग, आगंतुकों की ऑनलाइन प्रविष्टि और अभिलेख संधारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक आगंतुक का विवरण समयबद्ध रूप से पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: स्कूलों में मंत्रोच्चार आदेश पर याचिका खारिज, साक्ष्य मिलने पर सुनवाई संभव
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार कराए जाने के राज्य शासन के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है। सिंगल बेंच ने फिलहाल यह कहते हुए हस्तक्षेप से इनकार कर दिया कि अभी तक आदेश के लागू होने का कोई ठोस प्रमाण रिकॉर्ड पर पेश नहीं किया गया है।इस मामले में पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल सलमान रिज़वी ने याचिका लगाई थी। याचिका में राज्य शासन के आदेश को संविधान का उल्लंघन बताते हुए निरस्त करने की मांग की गई थी।याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता डॉ. अमीर खान के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि अभी यह साबित नहीं हुआ है कि स्कूलों में इस आदेश का पालन शुरू हो चुका है। ऐसे में फिलहाल राहत देने का आधार नहीं बनता। हालांकि, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी है कि यदि भविष्य में किसी स्कूल में इस आदेश के पालन के ठोस साक्ष्य, जैसे वीडियो या अन्य दस्तावेज, सामने आते हैं तो वे उन्हें रिकॉर्ड के साथ नई याचिका दायर कर सकते हैं।इस फैसले के बाद फिलहाल स्कूलों में मंत्रोच्चार के मुद्दे पर राज्य शासन के आदेश को लेकर कानूनी चुनौती टल गई है, लेकिन भविष्य में आदेश के अमल के सबूत सामने आने पर मामला फिर कोर्ट पहुंच सकता है।0
0
Report
Advertisement
सिवनी के कान्हीवाड़ा में पहली बारिश ने नालियाँ फेल कर दीं, पानी घुसा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी पहली बारिश में खुली कान्हीवाड़ा पंचायत की पोल, ड्रेनेज फेल होने से घरों में घुसा पानी सिवनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नालियों की सफाई के अभाव में गांव के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड क्रमांक 17 के लोगों को झेलनी पड़ रही है, जहाँ ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ठप होने से बारिश का पानी और गंदा पानी घरों के अंदर तक घुस गया। जलभराव के कारण लोगों के घरेलू सामान और अनाज को भी नुकसान पहुंचा है।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब पहली ही बारिश में हालात बिगड़ने से लोगों में पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।फिलहाल ग्रामीण समस्या के जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि आगामी बारिश में उन्हें और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े。0
0
Report
एसपी ने अमरपुर थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए
Banka, Bihar:Anchor-बांका के अमरपुर थाना का देर रात एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश Vo-बांका पुलिस अधीक्षक ने अमितेश कुमार ने बुधवार देर रात करीब 12:00 अमरपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, थाना सिरिस्ता के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण, मालखाना एवं हाजत की व्यवस्था का गहन जायजा लिया ।इसके साथ ही थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।एसपी ने थाना प्रबंधन, अभिलेख संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।0
0
Report
दिल्ली के चितरंजन पार्क में बंगाल मैंगो मेले में 12 आम वैरायटी आकर्षण बने
New Delhi, Delhi:दिल्ली राजधानी में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पहली बार चितरंजन पार्क इलाके में बंगाल मैंगो मेला 2026 का आयोजन किया गया है. 5 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में पश्चिम बंगाल से लाए गए 12 तरह के खास आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं आमों की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बंगाली समुदाय और आम लोग पहुँच रहे हैं और बंगाल के स्वादिष्ट आमों की खरीदारी कर रहे हैं. जैसा कि अभी आम का सीजन चल रहा है और इस सीजन आपको चारों तरफ आम की खरीदारी करते हुए लोग दिखाई देते हैं. लेकिन इस बार चितरंजन पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बंगाल मैंगो मेले 2026 का आयोजन किया गया है. इस मेले में पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध मीठा और रसिला 12 वैरायटी के आम लाए गए हैं. मुख्यतः हिमसागर, लंगड़ा, आम्रपाली, मालदा, फज़ली, कृष्ण भोग, लखन भोग, अमित भोग समेत कई आम की वैरायटी मौजूद है. पश्चिम बंगाल के रहने वाले विभूति दास ने बताया कि उनका बचपन मालदा जिला में बीता है इसलिए वहां की आमों से उनका खास लगाव है. उन्होंने कहा फ़ाज़ली आम देखने में साधारण लगता है लेकिन स्वाद बेहद शानदार होता है, वहीं हिमसागर आम दिल्ली में आसानी से नहीं मिलता इसलिए इसकी मांग ज्यादा है.0
0
Report
Advertisement
नोहर क्षेत्र में लापता आयुष का शव मिला, हत्या का अंदेशा परिवार ने जताया
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh: नोहर क्षेत्र से दो दिन से लापता युवक का शव मिला, खुईया फाटा नहर के पास मिला शव, मृतक 17 वर्षीय आयुष पिछले दो दिनों से घर से था लापता, युवक का शव नोहर उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, मौके पर परिवारजन व ग्रामीण उपस्थित, परिवार जनों ने युवक की हत्या का जताया अंदेशा0
0
Report
लखनऊ यूपी TET 2026: 46 केंद्रों में दो पालियों के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ शांत परीक्षा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने कड़े इंतजाम किया है यूपी टीईटी 2006 की यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई तक कराई जानी है इसके लिए लखनऊ में 46 परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं जहां यह परीक्षा आयोजित की जाएगी लखनऊ में यूपी-TET की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी सुबह 7:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश देना शुरू किया गया तीन स्तर पर तलाश के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया यूपी TET की परीक्षा दो पाली में कराई जा रही है पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक है इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सुबह से ही अधिकारियों को तैनात किया गया है हर परीक्षा केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी/आरक्षी और दो महिला सिपाही को तैनात किया गया है ताकि परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था बनी रहे लखनऊ में आयोजित हो रही यूपी TET की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही है इस परीक्षा में कई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है लखनऊ में हर परीक्षा केदो पर पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं परीक्षा केदो के बाहर LIU की टीम क्राइम ब्रांच की टीम भी लखनऊ सक्रिय है कोई भी व्यक्ति परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी है सोशल मीडिया पर है यूपी TET परीक्षा को लेकर कोई भी अफवाह फैलता है उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
धौलपुर हत्या: कोमेश गुर्जर सरकार से मांग पूरी नहीं होने पर बदला लेने चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जगन गुर्जर की हत्या के बाद जगन की पत्नी कोमेश गुर्जर ने कहा कि सरकार के सामने मांगे रखी है। मांगे नहीं मानी तो आत्महत्या कर लूंगी। कोमेश ने कहा कि प्रशासन ने कुछ नहीं किया तो मैं मर्डर कर दूंगी। दो दिन में बदला लेकर बता दूंगी और सारी हकीकत निकाल कर सामने ला दूंगी। इतने बड़े आदमी की हत्या कर प्रशासन के लोग चूहे पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा जगन गुर्जर की धौलपुर से बाहर कहीं भी दुश्मनी नहीं थी। कोमेश ने कहा मैंने अपने पिता की हत्या का बदला लिया था। गला घोट दुश्मन को निभी के नाले में फेंक दिया था। इस घटना के बाद जगन के साथ फरार हुई थी। इसके बाद भाई का भी बदला लिया था। अगर प्रशासन ने न्याय नहीं किया तो खुद बदला लेना जानती हूं। बाइट 1 कोमेश गुर्जर जगन गुर्जर की पत्नी0
0
Report
Advertisement
