450331
बुरहानपुर में 60 वर्षीय पूर्व सैनिक पर 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में 60 वर्षीय पूर्व सैनिक ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची और परिजनों की शिकायत पर लालबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान आरोपी ने मीडिया के कैमरों से मुंह छुपाया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मामले की पुष्टि की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा टेकज़ोन-4: बिल्डर पर निवासियों का हंगामा, AOA हैंडओवर की मांग तेज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-4 स्थित हवेलिया वैलोनिया पार्क सोसाइटी में बिल्डर के खिलाफ निवासियों ने जमकर हंगामा किया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि बिल्डर पिछले करीब दो साल से अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) को सोसाइटी का हैंडओवर नहीं दे रहा है। इसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आज सोसायटी के गेट पर सोसायटी निवासी और बिल्डर की मेंटीनेंस टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई, सोसायटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने बाउंसर बुलाकर हमारे साथ धक्का मुक्की कराई और हमें गालियां दिलवाई। सोसायटी के निवासियों को बाइट मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर सोसाइटी के कॉमन एरिया के मेंटेनेंस का हैंडओवर एओए को देने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के 23 अक्टूबर 2026 के पत्र में बताया गया है कि सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन हो चुका है। इसके लिए 21 सितंबर 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। कुल 10 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था और एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित की गई। प्राधिकरण के पत्र के मुताबिक, सोसाइटी की नियमावली के अनुसार एसोसिएशन में अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स गाज़ियाबाद को भी सूचना दी गई थी। प्राधिकरण ने बिल्डर को निर्देश दिया है कि एक महीने के भीतर सोसाइटी के कॉमन एरिया के मेंटेनेंस का हैंडओवर एओए को सौंपा जाए। साथ ही वर्तमान में मेंटेनेंस का काम संभाल रही वैलेंसिया फैसिलिटी सर्विसेज एलएलपी का भी हैंडओवर सुनिश्चित किया जाए। अब सोसाइटी के निवासी जल्द से जल्द हैंडओवर की मांग कर रहे हैं। वहीं बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि एओए ने बिल्डर को लेकर सोसायटी के गेट पर हंगामा किया था, पुलिस के पहुंचने के बाद, सोसायटी और बिल्डर के बीच समाधान के लिए दो दिन का समय दिया गया है,दो दिन के अंदर बिल्डर एओ को हैंडओवर सौंप देगा।0
0
Report
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप, धरना
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सीनियर डॉक्टर मनोज इंदुरकर पर जूनियर महिला डॉक्टर द्वारा छेड़खानी और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है। आज जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि आरोपी डॉक्टर को विभागाध्यक्ष पद से तत्काल पृथक किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए। इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ जूनियर डॉक्टरों की बैठक भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य ड्यूटी और शैक्षणिक गतिविधियों से खुद को अलग कर धरना जारी रखा है। मामलें की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को तीन दिन के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का समय दिया गया है। डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच समिति गठित की गई है। अभी तक संबंधित डॉक्टर मनोज इंदुरकर का पक्ष नहीं लिया गया है। जांच के दौरान उनका पक्ष भी सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर मनोज इंदुरकर पहले से ही 16 नवंबर से 28 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर हैं। डीन के मुताबिक जांच समिति द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है。0
0
Report
आजम खान को अदालत ने 10 दिन जेल की सजा सुनाई; अगली सुनवाई 26 नवंबर को
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद आजम खान को 10 दिन की जेल की सजा सुनाई है। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित की गई है। अगली सुनवाई में मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर विचार किया जाएगा। अदालत के फैसले के बाद आजम खान की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं。0
0
Report
Advertisement
कटिहार के छठ घाट से लौटते युवक को गोली, एक गिरफ्तार, 11 नामजद अभियुक्त
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- अपडेट -- VO Story -- छठ घाट से लौटते ही युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार 11 लोग नामजद अभियुक्त जी मीडिया का हुआ असर, देर रात एक नामजद अभियुक्त हुआ गिरफ्तार पुलिस ने कहा 24 घंटा के अंदर सभी पर होगी कार्रवाई कटिहार जिला के कुरसेला प्रखंड अंतर्गत चाय टोला में हुई थी यह घटना गिरफ्तार युवक का नाम बंटी कुमार, पिता अरविन्द मंडल है घटना रविवार की देर शाम छठ घाट से लौट के बाद हुई थी दहशत के माहौल के बीच पुलिस ने संभाला कमान घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला से भेजा गया हायर सेंटर पूर्णिया घायल की स्थिति स्थिर एसडीपीओ कटिहार - 2, सुनील कुमार शर्मा ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में साइबर धोखाधड़ी: रिश्तेदार बताकर ऑटो चालक से 10 हजार ठगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है,जहां एक ऑटो ड्राइवर को साइबर ठग ने निशाना बनाते हुए 10 हजार की साइबर ठगी कर ली, आरोपियों ने खुद को उसका रिश्तेदार बताते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दिया,पुलिस साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जूट गई है। हैरानी की बात है कि आरोपियों के द्वारा पीड़ित को 12 हज़ार का फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजा गया। बाइट पीड़ित पीड़ित जुगल किशोर मूल रूप से अमरोहा का रहने वाला है और फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा का रहने वाला है,यह रहकर ऑटो चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करते है,उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का रिश्ता किया था,रात्री में जब उसका फोन बेटे के पास था तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उन्होंने खुद को अपना रिश्तेदार बताया और कहा कि आपने खाते में हमने 12 हजार रूपये डाल दिए है और उन्होंने पेमेंट का स्क्रीन शॉट भी भेजा,अब बाद में वापस के देना ,उसके बाद उन्होंने फिर फोन करके अन्य नम्बर देकर पैसे वापस देने के लिए बोला ,जुगल ने उस नम्बर पर 2-2 हजार करके पांच बार में 10 हजार के दिए जब 2 और करने लगे तो बैलेंस कम बताने लगाया ,जब बैलेंस देखा तो खाते में पैसे नहीं थे, जब हिस्ट्री देखो तो उन लोगों से खाते में कोई पैसे नहीं आए थे।सबसे हैरानी की बात यह है कि उन लोगों के द्वारा पेमेंट भेजने का एक स्क्रीन शॉट भी भेजा गया था जिसमें जुगल को पेमेंट का नाम लिखा हुआ था। इसके बाद पीड़ित जुगल परेशान हो गया और उसने उस नंबर पर फोन मिलाएं लेकिन उनके द्वारा जुगल के फोन नम्बर ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था,तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ में कोई ठगी हुई है और इसके बाद वह लोग बीटा टू थाने पहुंचे, वहां जाकर पुलिस को शिकायत दी और साइबर पुलिस ने इस मामले में अब मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
लगातार चोरियों से क्षेत्र में दहशत
Khandwari, Uttar Pradesh:मंदिर से चांदी का मुकुट व शराब बियर की दुकान से बियर गायब। बलुआ व धानापुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने अपने कर्त्तव्य दिखाकर लोगो को दहशत में डाल दिये। नादी गांव स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर से बीती रात चोरों ने भगवान श्री हनुमान जी का 500 ग्राम चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों,श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। चोर सीसी फुटेज में चोरी करते देखा गया है । वही धानापुर के रमरजाय स्थित तोरवा अंग्रेजी शराब व बीयर के दुकान से दीवार तोड़कर बीयर का पैकेउठा ले गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हनुमान जी प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुराते समय । सीसी फुटेज में चोर चोरी करते देखा गया है । मंदिर के पुजारी नंदलाल पाण्डेय ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। जब उन्होंने गर्भगृह का दरवाजा खोलकर देखा, तो हनुमान जी के शीश से चांदी का मुकुट गायब था। मुकुट नदारद देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मंदिर समिति के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और चोरी गए मुकुट को बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।0
0
Report
Advertisement
रतलाम कंकाल केस: दोस्त ही आरोपी, 14 दिन बाद खुलासा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में मिले कंकाल के खुलासे ने पुलिस के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया है। चोरी की एक वारदात, दोस्तों की बेरहमी और 14 दिन तक अनजान पड़ा एक युवक का शव... इस पूरी कहानी में आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्त निकले। मामला रावटी थाना क्षेत्र के बिलड़ी गांव का है, जहां 14 नवंबर को एक सुनसान पहाड़ी इलाके में युवक का कंकाल मिला था। पुलिस ने लापता लोगों की जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान गोलू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आखिरी बार गोलू अपने तीन दोस्तों बाबू, संजय और सुनील के साथ देखा गया था। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाबू ने अपने ही दादा मईडा के घर चोरी की साजिश रची थी। 30 अक्टूबर को चारों चोरी करने पहुंचे। घर में घुसकर गोलू ने मईडा से जेवर और रुपये मांगे, लेकिन विरोध के दौरान चाकू गोलू के गले पर लग गया。 घायल गोलू को उसके ही दोस्त सुनसान इलाके में बेसुध छोड़कर फरार हो गए। किसी को इसकी जानकारी तक नहीं दी। 14 दिन बाद गोलू का शव कंकाल बनकर मिला और पुलिस ने पूरी कहानी सुलझा ली। पुलिस ने बाबू, संजय, सुनील और मईडा को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
अंबेडकरनगर में डीजे विवाद में युवक की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार
Ambad, Maharashtra:अंबेडकरनगर में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम बनकटा बुजुर्ग का है। जानकारी के मुताबिक, देर रात गांव में डीजे संचालन को लेकर कुछ युवकों के बीच कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत चार युवकों ने डीजे संचालक पिंटू के सिर पर गंभीर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह करीब 5 बजे घटना की सूचना मिलते ही राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की है और हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है,0
0
Report
अंबेडकरनगर में अधिवक्त‑ा पर गोली: जमीन-रंजिश से जुड़ा मामला
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सोनगांव की है, जहां देर रात करीब 11 बजे अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पर फायरिंग की गई। इस हमले में आरिफ के हाथ और पैर में गोली लगी है। घायल अधिवक्ता को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल आरिफ ने पुरानी जमीन और मुकदमे की रंजिश को लेकर विपक्षियों—मुश्ताक, नफीस, सलीम, प्रदीप, रवि, रामकेवल और राजेश पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। डायल 112 पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर जिला अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बरवाअड्डा में छठ पूजा के दौरान बन्द आवास से लाखों के गहने चोरी
Dhanbad, Jharkhand:छठ पूजा में संध्या अर्घ्य देने गये चंदन साव के बंद आवास में 46 हजार नगदी समेत लाखों के गहनों की चोरी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के फुफुआडीह हाजरा टोला की घटना। गृहस्वामी के अनुसार तीन बजे फुफुआडीह हाजरा टोला से अपने भाई के घर जोडापीपल छठ पूजा में गये थे। शाम को जब घर लौट कर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया उसके बाद भीतर के दरवाजे में भी लगा ताला टूटा हुआ था और गोदरेज अलमारी में रखे 46 हजार नगदी समेत छह लाख से अधिक के सोना चांदी के जेवरात की चोरी हो चुकी थी। चोरों ने बंद आवास को देखते हुए निशाना बनाया। गृहस्वामी द्वारा बरवाअड्डा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।0
0
Report
कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अखिलेश के साथ 5 सदस्यीय समिति बनवायी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी (अखिलेश यादव) के साथ सीटों के बंटवारे व समन्वय के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया इस 5 सदस्यीय कमेटी में प्रियंका गांधी के.सी. वेणुगोपाल राजेन्द्र पाल गौतम इमरान मसूद आराधना मिश्रा मोना हैं शामिल0
0
Report
रायसेन कृषि मंडी लूट: पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, 20 लाख रुपए बरामद
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन-चार दिनों तक लगातार दिन-रात की गई मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की करीब 10 टीमों को जांच में लगाया गया था. इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँचीं. हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घटनास्थल से DVR कैमरे का फुटेज उपलब्ध नहीं होने और शुरुआती स्तर पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी. लगातार जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. गौरतलब है कि कृषि मंडी स्थित गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद मुंशी पदम सिंह यादव को बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट कर करीब 20 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए थे. हमले में घायल मुंशी पदम सिंह का भोपाल में उपचार जारी है. इस बड़ी वारदात के खुलासे के बाद अब पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें टिकी हैं. नर्मदापुरम रेंज के आईजी इस मामले में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की गिरफ्तारी और लूट की रकम की बरामदगी को लेकर जानकारी दे सकते हैं. रायसेन कृषि मंडी में हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी. अब आरोपियों के पकड़े जाने से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा गौर समीप के गांव बनगवा के निवासी थे और मंडी में ही मनोज राठौर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था. पांच माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी. शिवा गौर ने अपने साले घनश्याम कीर के साथ मिलकर बारदात को अंजाम दिया. शिवा गौर बनगवा में रहता है जबकि उसका साला घनश्याम कीर रायसेन में रहता है. शिवा ने कीर समाज में लवमैरेज की है.0
0
Report
Advertisement
इंस्टाग्राम से नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण: युवक गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में रहने वाले 20 वर्षीय युवक पर नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राज केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और नाबालिग की पहचान करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी उसे अपनी एक्टिवा से घूमाने के बहाने स्मृति गार्डन और खूंटाघाट भी ले जाया करता था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने घर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। मामले में पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।0
0
Report
25000 के इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस और 25 हजार के इनामिया बदमाश के बीच शहर के बाहर हबाई पट्टी पर हुई मुठभेड मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैरों में गोली लगने से हुआ धरासाईं पुलिस में अभियुक्त को गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती बदमाश के कब्जे से 01 अदद देशी तंमचा 315 बोर तथा 01 जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर एवं 540/- रुपये नगद व 01 अदद मोबाइल के साथ चोरी की बाईक बरामद0
0
Report
नौवाबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:नौवाबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत जिम जाने के लिए घर से निकले थे तीनों युवक, नऊवाबाग में प्रयागराज रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम (19), अनुज पाल (19) और विश्वेश पटेल के रूप में हुई स्पर्श गौतम चित्रांश नगर, अनुज पाल विष्णुपुरी कॉलोनी और विश्वेश पटेल तांबेश्वर मंदिर के पास का निवासी था तीनों युवक रोज की तरह जिम जाने के लिए घर से निकले थे हादसे के बाद परिवारों में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फरार ट्रक और चालक की तलाश जारी सदर कोतवाली क्षेत्र, नाउवाबाग NH-2 की घटना0
0
Report
Advertisement
