450331
बुरहानपुर में आकाशीय बिजली के कहर से 3 मजदूर झुलसे
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के रावेर के ग्राम दूधिया में आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर झुलस गए। तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ताप्ती नदी के किनारे बनी झोपड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल मजदूरों को बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरकार ने 890 जमीनी प्रकरणों में नियमभंग पाए; 397 मामलों में कड़ी कार्रवाई
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगरात शासकीय आणि वर्ग-२ च्या जमिनींच्या संरक्षणासाठी प्रशासनाने उघडलेल्या ८९० फायलींपैकी तब्बल ३९७ प्रकरणांमध्ये शर्तभंग झाल्याचे समोर आले आहे. या सर्व जमिनींचे पुनर्ग्रहण करण्याची म्हणजे सरकारजमा करण्याची कायदेशीर प्रक्रिया तातडीनेपूर्ण करून नियमानुसार कडक कारवाई करण्याचे निर्देश जिल्हाधिकारी यांनी दिले आहेत. प्रशासनाच्या या आक्रमक भूमिकेमुळे बेकायदेशीरपणे जमिनींचे व्यवहार करणाऱ्यांचे धाबे दणाणले आहेत. ग्रामीण भागातील ३३६ आणि शहरी भागातील ५५४ अशी एकूण ८९० प्रकरणे तपासण्यात आली. या तपासणीअंती तब्बल ३९७ प्रकरणांमध्ये प्रदान आदेशातील अटी व शर्तीचा भंग झाल्याचे निष्पन्न झाले आहे.0
0
Report
आंगनबाड़ी भवन तुड़वाने के आरोप: सरपंच पर सवाल, प्रशासन जांच की तैयारी
Sakti, सक्ती जिले के ग्राम पंचायत रनपोटा में शासकीय आंगनबाडी भवन को कथित रूप से बिना अनुमति तुड़वाए जाने और उसके स्थान की जमीन को निजी व्यक्ति को बेचने के आरोप ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की सरपंच भारती साहू पर पद का कथित दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत रनपोटा स्थित शासकीय आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-1 को मशीन लगाकर तुड़वा दिया गया। आरोप है कि भवन को गिराने से पहले न तो ग्राम पंचायत में इस संबंध में कोई विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया और न ही संबंधित विभाग अथवा सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई। यही वजह है कि अब ग्रामीण इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सरकारी भवन को किसके आदेश पर और किस आधार पर तोड़ा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी भवन को तुड़वाने के पीछे शासकीय जमीन का लाभ एक निजी व्यक्ति लक्ष्मीन चौहान को पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ग्राम पंचायत रनपोटा का निवासी नहीं है, बल्कि दूसरे गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों का दावा है कि शासकीय जमीन को कथित तौर 50 हजार रुपए का लेनदेन भी हुआ है,, मामले में जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने स्पष्ट किया है कि मीडिया के माध्यम से मामला उनके संज्ञान में आया है,,अगर मामले की सत्यता होगी तो सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पंचायत रनपोटा में आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। अगर सरपंच द्वारा बिना अनुमति का भवन तोड़ा गया हो और बेचा गया है तो ये गलत है। उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।” अब प्रशासनिक स्तर पर यह जांच महत्वपूर्ण होगी कि भवन किस आदेश या प्रक्रिया के तहत तोड़ा गया और उसे तोड़ने के बाद निकले सरकारी संसाधनों अथवा जमीन के संबंध में क्या कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को दी शिकायत में आंगनबाड़ी भवन तोड़े जाने के साथ-साथ जमीन के उपयोग और कथित लेन-देन की भी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासकीय भवन को बिना अनुमति तोड़ा गया है और सरकारी जमीन के संबंध में किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई है तो यह गंभीर मामला है। अब प्रशासनिक जांच में यह देखा जाएगा कि आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने के लिए कोई पंचायत प्रस्ताव, तकनीकी रिपोर्ट अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति मौजूद थी या नहीं। साथ ही शासकीय जमीन के संबंध में किसी प्रकार का हस्तांतरण, कब्जा या लेन-देन हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी。0
0
Report
मालेगांव के चाळीसगाव फाटे पर विमल गुटखा जप्त, आरोपी गिरफ्तार
Nashik, Maharashtra:मालेगावच्या चाळीसगाव फाट्यावर लाखोंचा गुटखा पोलिसांकडून जप्त. मालेगाव पोलिसांची मोठी कारवाई. अपर पोलिस अधीक्षक सूरज गुंजाळ मालेगाव यांना मिळालेल्या गुप्त बातमीवरून रात्री मुंबई आग्रा महामार्गावर चाळीसगाव फाट्याजवळ अर्प पोलिस अधीक्षक मालेगाव यांच्या विशेष पथकातील अंमलदार पो.हवा राकेश उबाळे, पो.शि. राकेश जाधव, पो.शि.दिनेश शेरावते, पो. शि. अक्षय चौधरी, पो.शि. राम निसाळ तांत्रिक विश्लेषण विभागाचे पो.हवा.हेमंत गिलबिले अशांनी धुळे कडून येणारी सफेद रंगाची महिंद्रा XUV ५०० गाडी क्र.४६ AP ४०३५ गाडीला ताब्यात घेऊन गाडीची झडती घेतली असता गाडी मधे महाराष्ट्र शासनाने प्रतिबंध केलेला 6 लाख 67 हजार 210 रुपयांचा विमल पान मसाला गुटका मिळून आला. महेंद्रा XUV गाडी 5 लाख रुपये असा एकूण 11 लाख 67 हजार 210 रुपयांचा मुद्देमाल पोलिसांनी जप्त केला असून संशयित आरोपी शेख वाहिद शेख सलीम रा.अक्सा कॉलनी मालेगाव २)जुनेद शेख खलील रा- हजार खोली मालेगाव यांना अटक केली असून जैद मेंबर पूर्ण नाव माहीत नाही हा मात्र घटनास्थावरून फरार झाला आहे.0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री फडणवीस ने अरन के श्रीफळ हंडी के लिए तोरण भेजा, पहली बार
Pandharpur, Maharashtra:Solapur जिले के Arun स्थित संत Savta Mali के 731वीं संजीवन समाधि समारोह के बाद श्रीफळ हंडी के लिए मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने श्रीफळ का तोरण भेजा. पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री ने इस श्रीफळ हंडी के लिए तोरण भेजा है. Arun से श्रीफळ हंडी समारोह के लिए Paduranga की palakhi Pandharpur संत Savta Mali के मिलन के लिए जाती है, इसे एक अनोखा योग कहा गया. किसानों की मिट्टी और बलिराज की प्रगति के लिए संत Savta Mali के चरणों में प्रार्थना करने के उल्लेख नेताओं के संदेशों में किया गया.0
0
Report
जलकुंभी फंसे दो भैंसों में एक की मौत, ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद शव निकाला
Jaunpur, Uttar Pradesh:जलकुंभी के जाल में फंसी दो भैंसें, एक की मौत; ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला शव जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में सई नदी पर स्थित शाही पुल के नीचे जमा घनी जलकुंभी ग्रामीणों और पशुपालकों के लिए मुसीबत बन गई है। जलकुंभी में फंसने से दो भैंसें नदी में फंस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से एक भैंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरी भैंस जलकुंभी में फंसकर नदी की गहराई में चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने लालपुर स्थित स्मैला घाट पर जाल लगाकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद भैंस का शव जाल में फंसकर बाहर निकाला गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित पशुपालक शिव कुमार यादव, निवासी महिमापुर खालिप्ता, ने बताया कि उन्होंने हाल ही में परिवार के जीवन-यापन के लिए दोनों भैंसें खरीदी थीं। एक भैंस की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने शासन और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सई नदी में जलकुंभी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वर्ष 2025 में भी इसी तरह जलकुंभी में फंसने के कारण करीब 13 भैंसें बह गई थीं। इसके बावजूद नदी से जलकुंभी हटाने और पशुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी की सफाई कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है।0
0
Report
कुशीनगर: अमर्यादित टिप्पणी के मामले में शकील उर्फ मुन्ना गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - CM योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करना पड़ा भारी - सोशल मीडिया स्टेटस पर कथित आपत्तिजनक वीडियो लगाने का मामला - नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने आरोपी शकील उर्फ मुन्ना को किया गिरफ्तार - 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर लगाया था वीडियो - मामले में BNS की धारा 351(3), 352, 356(1) में मुकदमा दर्ज - पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा - गिरफ्तार आरोपी बलकुड़िया गांव का रहने वाला - पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया0
0
Report
Advertisement
DM का औचक निरीक्षण: CHC में खामियाँ मिलीं, अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद
Jaunpur, Uttar Pradesh:बदलापुर तहसील एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का अचानक निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखी गई। डीएम के अचानक पहुंचते ही Hospital परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में कमियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। CHC के निरीक्षण के दौरान मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवा वितरण, साफ-सफाई और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। फार्मेसी की जांच में फार्मासिस्ट द्वारा जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित फार्मासिस्ट को शोकॉज नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा और इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में जरूरी दवाओं की उपलब्धता और उनका नियमानुसार वितरण सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल स्टोरों पर भी पहुंची जांच टीम। CHC के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों की भी जांच की। कुछ दुकानदारों द्वारा लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन किए जाने के बावजूद आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कराए जाने की जानकारी सामने आई। इस पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगने और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला, तकनीशियन शटर गिराकर चला गया। निरीक्षण के दौरान एक अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला। बताया गया कि जिलाधिकारी के पहुंचते ही सेंटर का तकनीशियन शटर बंद कर वहां से चला गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर की पुनः जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सक की मौजूदगी के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा चिकित्सक के बाहर होने की बात बताए जाने पर डीएम ने सवाल उठाया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड जांच किस तरह संचालित की जा रही है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने तहसील स्तर के अधिकारियों को केंद्र की तत्काल जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नागरिकों ने DM के सामने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभिन्न शिकायतें भी कीं। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित हो। मरीजों को आवश्यक दवाएं, जांच और उपचार की सुविधा निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। तहसील कार्यालय में लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश। इसके बाद जिलाधिकारी ने बदलापुर तहसील परिसर और कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुराने और लंबित वादों की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराया जाए। तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नियमित सफाई कराने और परिसर को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। संबंधित अधिकारियों को अधिवक्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। निरीक्षण में मिली कमियों को निर्धारित समय में दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।0
0
Report
रायपुर में देर रात तेज रफ्तार कार ने गायें रौंदी; 4 मौत, चालक हिरासत में
Begun, Rajasthan:रायपुर\n\nराजधानी रायपुर में देर रात रफ्तार का कहर.\n\nव्हीआईपी रोड में तेज रफ्तार कार चालक ने कई गायों को रौंदा..\n\nमौके पर ही 4 गायों की मौत..\n\nपुलिस ने कार चालक को लिया हिरासत में..\n\nतेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
आईबी ने लोला कायूमोवा को किया गिरफ्तार: सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:विदेशी महिलाओं की प्लास्टिक सर्जरी कराकर सेक्स रैकेट संचालन करने के मामले में एक साल से फरार चल रही उजबेकिस्तान की लोला कायूमोवा को आईबी ने पकड़ लिया। उसको सुशांत गोल्फ सिटी थाने के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर खुफिया एजेंसियां भी पहुंच गई घंटों पूछताछ कर गिरोह के संबंध में साक्ष्य संकलन किए।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के किठौली में आवारा कुत्तों के हमले से किसान की मौत, दहशत
मेरठ: जानी के किठौली में कुत्तों के हमले से किसान की मौत, गांव में दहशत. मेरठ, 12 अगस्त 2026 — जानी थाना क्षेत्र के गांव किठौली में आवारा कुत्तों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान लख्मी सैनी पुत्र रामशरण निवासी किठौली के रूप में हुई है. बताया गया कि लख्मी सैनी गांव के ही बेल्लू की जमीन ठेके पर लेकर खेती करते थे. उनके खेत में ईख की फसल खड़ी थी. खेत में मिला शव मंगलवार को जब लख्मी सैनी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. काफी देर तक पता न चलने पर परिजन खेत के पास पहुंचे. वहां लख्मी सैनी मृत अवस्था में पड़े मिले. उनके शरीर पर कुत्तों के हमले और नोचने के कई निशान थे. आशंका जताई जा रही है कि कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला किया था. पुलिस ने शुरू की कार्रवाई सूचना मिलने पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
लाहौल-स्पीति के मुंची नाले में भयंकर फ्लैश फ्लड, कृषि भूमि डूबी
Yoche, Himachal Pradesh:लाहौल-स्पीति के मुंची नाला में भयंकर फ़्लैश फ्लड , कृषि भूमि बही पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई इलाकों से भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच लाहौल-स्पीति से भयंकर फ़्लैश फ्लड की तस्वीर सामने आई है। तिंनो गांव के समीप मुंची नाला में अचानक तेज बाढ़ आ गई। देखते ही देखते नाले का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया । राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, खेतों में पानी घुसने से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है और नाले के दूसरी ओर मवेशी रात भर से फंसे रहे, जिन्हें आज सुबह ग्रामीण उफनते नाले से निकलने की जद्दोजहद कर रहे हैं।0
0
Report
गुजैनी में हिस्ट्रीशीटर का डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस: पुलिस ने दिखाया कानून का संदेश
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के गुजैनी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीটার पंकज ठाकुर का डेढ़ किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला। आरोप है कि 10 हजार रुपये वापस मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने गुर्गों के साथ अधिवक्ता के घर पर पथराव किया था। घटना छह अगस्त की तड़के की है, जब नशे में धुत आरोपी ने अधिवक्ता के घर पर जमकर पत्थर बरसाए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में उसका भय खत्म करने और कानून का संदेश देने के लिए पुलिस ने गुजैनी बाईपास से बर्रा-8 तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक आरोपी का जुलूस निकाला।0
0
Report
Advertisement
बलिया में क्लीनिक संचालिका की रॉड से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में नगरा थाना अंतर्गत गड़वार मोड पर स्थित एक क्लीनिक की संचालिका अज्ञात बदमाशों ने रॉड से पीटकर हत्या कर दी। 35 वर्षीय कंचन भारती देर शाम जब घर नहीं लौटी तो उनके पति ने कई बार फोन किया। फोन पर बात न हो पाने के कारण पति क्लीनिक पहुंचा तो पत्नी का खून से लथपथ शरीर देख घटना की सूचना पुलिस को दी। बलिया के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।0
0
Report
गंगा जलस्तर बढ़ा, सिहमा में बाढ़ का खतरा गहराया
Begusarai, Bihar:बेगूसराय जिले के गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सिहमा गांव में गंगा का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। निचले इलाकों में पानी फैल गया है और खेतों में खड़ी फसल डूब चुकी हैं, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार तेज धारा के कारण स्थिति गंभीर हो रही है और पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा, तो आस-पास के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। पिछले साल भी बाढ़ ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी, इस बार भी लोगों को नुकसान की चिंता है। फिलहाल पानी गांव की ओर पहुंच गया है और भय का माहौल है。0
0
Report
इंस्टाग्राम रील बनाते वक्त वाल्मी तालाब में गड्ढा, 16 वर्षीय छात्र की मौत
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:इन्स्टाग्राम रील बनवण्याच्या नादात छत्रपती संभाजी नगरात वाल्मी येथील तलावातील खड्ड्यात बुडून १६ वर्षांच्या मुलाचा मृत्यू झाला. हसनैन शेख असे त्याचे नाव तो बारावीत शिकत होता. हसनैन ने २ मित्रांसोबत वाल्मी परिसरातील तलावावर रील तयार करण्यासाठी गेला होता. व्हिडिओ काढत असताना तो पाण्यात उतरला. पण या तलावात मोठे खड्डे आहेत, याची त्याला कल्पना नव्हती. पाण्यात पुढे जात असताना पाण्याचा अंदाज न आल्याने तो एका खोल खड्यात पडला आणि गटांगळ्या खाऊ लागला. आपला मित्र बुडत असल्याचे पाहून सोबत असलेल्या मित्रांनी घाबरून आरडाओरड केली व परिसरातील नागरिकांना मदतीसाठी बोलावले. नागरिकांनी या घटनेची माहिती सातारा पोलिस आणि अग्निशमन दलाला दिली. सातारा पोलिस, अग्निशमन दलाच्या जवानांनी हसनैनला बेहोशीस्थितेत पाण्याबाहेर काढले व उपचारासाठी घाटी रुग्णालयात दाखल केले. मात्र, तेथील डॉक्टरांनी तपासून त्याला मृत घोषित केले.0
0
Report
Advertisement
