462010
आजादी के रंग खाकी के संग
Bhopal, Madhya Pradesh:‘’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत राष्ट्रीय पर्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से श्रीमान कलेक्टर महोदय विदिशा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विदिशा के निर्देश अनुसार, अति. पुलिस अधीक्षक विदिशा डॉ.प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा के मार्गदर्शन में सीएम राइज विद्यालय नटेरन से तिरंगा रैली निकाली गई। जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई सेऊ रोड पर संपन्न हुई । इस दौरान ढोल बाजे के साथ भारत माता की जय, देश भक्ति नारे लगाए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
MP सरकार के रोजगार दावों पर पूर्व मंत्री की हकीकत: सड़कों पर प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री के रिपोर्ट कार्ड में नौकरियों के दावों और मध्य प्रदेश की हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात को लेकर पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने तंजी करते हुए कहा सरकार के दावे करती है लेकिन सच्चाई यह है कि शिक्षक, व्यापारी,किसान सभी सड़कों पर है लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं यह केवल ढोल पीट रहे हैं हकीकत कुछ और है.... अगर नौकरी दी होती तो लोग सड़कों पर नहीं आते.... बाइट- पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री0
0
Report
80 वर्षीय केशर देवी की आँख इलाज की अजीब माँग पर बहस बहरोड़ नगरपरिषद
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़.....80 वर्षीय केशर देवी ने अपनी अजीब गरीब मांग रखी उन्होंने कहा कि वोट उसे दूंगी जो मेरी आंख ठीक करवाएगा मेरी आंख खराब हो रही है। लेकिन फिर भी बुजर्ग महिला अपना मत डालने आई है इस अनोखी मांग की बहरोड़ नगरपरिषद मे चर्चा बनी हुई है अब देखना ये होगा की इस बुजर्ग महिला की आँखे कौन सही करवा पाता है...... किसको इस बुजर्ग महिला पर रहम आता है ये آنے वाला समय ही बता पायेगा.0
0
Report
मथुरा रेलवे स्टेशन से 5 महीने के बच्चे के अपहरण में प्रेमी-जोड़ गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में रेलवे स्टेशन से चुराया गया 5 महीने का बच्चा मध्य प्रदेश से बरामद, प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार मथुरा--मथुरा के हाईवे थाना पुलिस और साइबर/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 महीने के अपहृत नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक युवक और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। साधु की बात सुनकर रची अपहरण की साजिश पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसकी शादी साल 2018 में देशराज नामक व्यक्ति से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी संतान न होने के कारण पति उसे प्रताड़ित करता था। महिला मुरैना के जिला अस्पताल में प्राइवेट दाई का काम करती है और अपने लिव-इन पार्टनर संजीव (27 वर्ष) के साथ रह रही थी। 5 सितंबर 2026 को दोनों मथुरा घूमने आए थे। रेलवे स्टेशन के पास एक साधु ने महिला का हाथ देखकर कहा कि उसकी कुंडली में 'संतान का योग नहीं है'। इस बात से परेशान होकर महिला और उसके साथी ने बच्चा चुराने की योजना बनाई। सोते हुए परिवार के पास से उठाया था बच्चा 8 सितंबर 2026 को मथुरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 के बाहर एक परिवार अपने दो बच्चों के साथ सो रहा था। मौका देखकर दोनों ने 5 महीने के मासूम को उठाया और मुरैना भाग गए。 सर्विलांस और CCTV से मिली सफलता घटना की शिकायत मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम सक्रिय हुई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की मदद से पुलिस की टीम मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित ग्राम बसईया (मंदिर के पास) पहुंची。 11 सितंबर की सुबह करीब 7:10 बजे पुलिस ने आरोपी संजीव और महिला को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे बच्चे को मंदिर में दर्शन कराकर वापस लौट रहे थे। शिशु को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ धारा 137(2)/61(2) BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य बिंदु: * गिरफ्तारी की जगह: ग्राम बसईया मंदिर के पास, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश)। * पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी (थाना हाईवे), उ.नि. आनंद सिंह (चौकी प्रभारी पन्नापोखर), उ.नि. प्रदीप कुमार, है.का. राघवेंद्र सिंह (सर्विलांस सैल), है.का. उमाशंकर (साइबर सैल), का. मयंक कुमार, का. सूरजपाल एवं म.का. शिवानी। बाइट--सीओ रिफाइनरी-- प्रवीन तिवारी0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र बैंक यूनियन की हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज पूर्णतः हड़ताल है और बैंक पर ताले लगने के कारण लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में इस हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबाद प्रभावित रहेगा। हड़ताली कर्मी बोले - 5 डे वर्किंग, पेंशन भोगियों के लिए समान भत्ते, और OPS को ऑल्ड पेंशन में शामिल करने की मांग है। मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29, 30 सितम्बर को पुनः हड़ताल होगी, जबकि 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी。0
0
Report
हरियाणा के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स लिए तैयारी शुरू की, देश-प्रदेश की शान बढ़ाई
Sonipat, Haryana:हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन - राज्य मंत्री गौरव गौतम साई सेंटर बहालगढ़ में साइकिल रैली को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, भारत माता की प्रतिमा का किया अनावरण 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को राज्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं सोनीपत में खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को साई सेंटर बहालगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने साई सेंटर परिसर में 100 फुट ऊंचे गगनचुंबी तिरंगे को फहराया तथा साई परिसर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने जापान के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को फूल देकर उनकी हौसला-अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि साई सेंटर परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा और गगनचुंबी तिरंगा खिले खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें देश की शान को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक तालिका में हरियाणा को 12वें स्थान से सीधा चौथे स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के दम पर देश के लिए गौरव हासिल करेगा। उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने साई के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए रवाना हो रहे तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सेपक टकरा एक कठिन व तकनीकी खेल है और उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा है। खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत निश्चित रूप से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी सराहना करी।0
0
Report
जहरीली शराब मामले के आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार, जांच आगे बढ़ी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर के बंडा मे जहरीला शराब मामले के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को शाँट एन्काउंटर मे सागर पुलिस ने उससे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस कुख्यात अपराधी रवि लखेरा के विरुद्ध छतरपुर जिले मे 22 प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें मुख्यतः आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के प्रकरण हैं और इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता और BNS की धाराओं के भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 2023 में उसका जिला बदर का प्रकरण DM न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसके विरुद्ध जिला बदर का आदेश दिया गया था। फिलहाल उसकी जो भी गतिविधियां हैं, जो भी अपराध हैं उनमें सभी में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि पूर्व के केसों को भी वापस तस्दीक किया जा रहा है कि अगर कोई ऐसा लिंक हो जिसमें जहरीली शराब से कनेक्शन हो तो उसको भी चेक किया जा रहा है। पुलिस जहरीली शराब कांड के बाद जिले के सभी आबकारी के पुराने आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही है।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर में सास ने दामाद-भाई को चप्पलों से पीटा; वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में न्यायालय परिसर में सास ने अपने दामाद और उसके बड़े भाई को चप्पलों से जमकर पीटा, पत्नी करती रही बीच बचाव का प्रयास, मौके पर मौजूद लोग दोनों के बीच मारपीट रोकने की बजाए घटना का बनाते रहे वीडियो, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ फैमली कोर्ट परिसर के बाहर का है, जहां पति और पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है और आज उस मामले की पेशी थी, पेशी पर पहुंचे दोनों परिवार के लोग जब न्यायालय के अंदर बहस करने लगे तो गार्ड ने उन्हें बाहर कर दिया, बाहर निकलते ही एक बार फिर पति पिता में बहस होने लगी और फिर जब पति और उसका बड़ा भाई सास से उनकी बेटी को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई की सास ने अपने दामाद और उसके बड़े भाई को चप्पलों से जमकर पीटा, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
संभल में 'भाईजान' के साथ भड़काऊ काम का नया मामला चौंकाने वाला खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:संभल में 'भाईजान' के साथ भड़काऊ काम का नया मामला चौंकाने वाला खुलासा0
0
Report
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से गर्मी राहत, यलो अलर्ट जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दी। मोती बाग, धौला कुआ, दिल्ली कैंट, नारायणा इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली–NCR इलाके में यलो अलर्ट किया है। राजधानी दिल्ली में सुरक्षात्मक इंतजाम बेहतर किए गए हैं ताकि बारिश के दौरान किसी को परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
खूंटी में भाजपा विरोध प्रदर्शन: CBI जांच की मांग, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - जेपीएससी प्रदर्शनकारियों पर हुई केस को वापसी और सीबीआई जाँच कराने की मांग को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन。 झारखंड सरकार द्वारा सीजीएल और जेपीएससी भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरुद्ध और पैसे से सीट बेचने की मामले पर सीबीआई जाँच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रर्दशन कार्यक्रम कचहरी मैदान से हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पट्टा लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन जमकर नारेबाजी किया। मौके पर मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा सहित हजारों प्रदर्शनकारी उपस्थित थे। जिन्होंने सीट कर गद्दी छोड़, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, छात्रों का भविष्य बेचना बंद करो, नौकरी बेचना बंद करो, सीबीआई जांच करना होगा, छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेना होगा। वहीं भारी बारिश में हजारों महिला पुरुष बच्चों के साथ में कार्यक्रम में शामिल हुए सभी का मानना है कि हमारे भी बच्चे हैं और हमारे बच्चों का भविष्य इस प्रकार के खतरे ना आवे इस पर सीबीआई जांच आवश्यक है। ए दौरान राज्यपाल के नाम उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया。 प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड सरकार छात्रों के भविष्य की है परीक्षा में बाहरी लोगों को नौकरी देने का काम की है इसलिए आज खूंटी में भी झमाझम बारिश के बीच में हजारों लोग उपस्थित होकर उसका विरोध किए हैं और हम सभी लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे है。 झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि झारखंड प्रदेश की जनता को हेमंत सरकार ठगने का काम किया है और इस प्रकार घोटाला कराते आई है। और किस प्रकार झारखंड के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। हम सभी जान गए थे कि परीक्षा को रिजेक्ट करके पल्ला झाड़ने का काम कर रही है और लीपा पोती करना चाहती है। इसलिए हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं ताकि उसमें जो भी मंत्री विधायक पदाधिकारी लोग शामिल हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले। अगर ऐसा नहीं करती है सरकार तो हम लोग आगे और उग्र आंदोलन करेंगे। बाईट - आदित्य साहू, राज्य सभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा। बाईट - नवीन जायसवाल, मुख्य सचेतक , भाजपा。0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ा: कौशांबी में हजारों बीघा फसल डूबीं, किसान राहत की मांग
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गंगा का बढ़ा जलस्तर, हजारों बीघा फसल जलमग्न कौशांबी ज़िले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कछार इलाके में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हजारों बीघा फसल पानी में डूबने से बर्बाद होने की कगार पर है। फसल के साथ किसानों की झोपड़ी, खेती-किसानी का सामान भी पानी में डूब गया है। वहीं किसानों का आरोप है कि तहसील स्तर के अधिकारियों ने अब तक मौके पर पहुंचकर उनकी सुध नहीं ली है। गंगा का बढ़ता जलस्तर, और कछार में पानी का बढ़ता दायरा किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। हजारों बीघा खेत पानी में डूब चुके हैं। धान से लेकर बैंगन, तिल्ली, शकरकंद, मिर्च, भिंडी और लौकी की फसलें पानी की चपेट में हैं। शहजादपुर, तरसौरा, परसखी और बाबू का पूरा में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सिर्फ फसल ही नहीं, किसानों की झोपड़ियां, नलकूप, इंजन और खेती का दूसरा सामान भी पानी में डूब गया है। ग्रामीणों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि गंगा का पानी अब गांवों के नजदीक पहुंच रहा है। किसानों का आरोप है कि बाढ़ जैसे हालात के बावजूद तहसील प्रशासन की ओर से अब तक उनकी सुध नहीं ली गई है। ऐसे में किसान प्रशासन से मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराने और राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं। बलराम, ग्रमीण हीरा लाल, ग्रामीण अंगद पटेल, ग्रामीण0
0
Report
अमरपुर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, प्रशासन का कड़ा एक्शन
Banka, Bihar:अमरपुर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार और थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। गोला चौक से शुरू अभियान में पुरानी चौक, हटिया और बस स्टैंड समेत कई जगहों से सड़क व सार्वजनिक भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाया गया। सामान जब्त करने के साथ दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया। प्रशासन ने कहा कि अब सप्ताह में दो दिन जांच होगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
CRPF जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, गाँव में शोक
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना LOकेशन: नीमकाथाना, सीकर CRPF जवान राकेश कुमार मीणा का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हुआ निधन। गांव पुरानाबास का रहने वाला था जवान। राजकीय सम्मान के किया अंतिम संस्कार。 प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि。 सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के पुरानाबास गांव निवासी CRPF जवान राकेश कुमार मीणा का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। जवान के निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पुरानाबास लाया गया। जवान के सम्मान में सदर थाने से पुरानाबास तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। लोगों ने भारत माता की जय और 'जवान अमर रहें' के नारे लगाते हुए राकेश मीणा को श्रद्धांजलि दी। पुरानाबास गांव में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके 13 वर्षीय बड़े बेटे दक्ष ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरा माहौल गमगीन नजर आया। जवान के चचेरे भाई अभिषेक मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राकेश कुमार ने अपनी पत्नी ममता से फोन पर बात की थी। इसके करीब एक घंटे बाद सुबह 7:10 बजे ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। अटैक के बाद उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 7:20 बजे सेना के हॉस्पिटल से पत्नी ममता को फोन कर निधन की जानकारी दी गई। राकेश कुमार मीणा वर्ष 2004 में कॉन्स्टेबल के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे भगत कबीर कॉलेज, मारोली, थाना लखनपुर में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। जवान के परिवार में पिता बनवारी मीणा, माता पताशी देवी, पत्नी ममता, दो बेटे और एक बहन रेणू हैं। बड़े बेटे दक्ष की उम्र 13 वर्ष और छोटे बेटे रोहन की उम्र 11 वर्ष है। उनकी पत्नी ममता डीडवाना-कुचामन जिले के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। जवान के निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है。0
0
Report
कपासण नगर पालिका चुनाव में मतदान 71.46% तक पहुंचा; उत्साह बना रहा
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन नगर पालिका चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक 71.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 24 वार्डों में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के बीच जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने कपासन के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अम्बेडकर भवन, नगरपालिका कार्यालय और पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदान कार्मिकों व रिटर्निंग अधिकारी राजेश सुवालका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसपी धर्मेंद्र यादव ने घीसूलाल कोठारी उच्च माध्यमिक विद्यालय और नगरपालिका कपासन में बने बूथ का निरीक्षण कर जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वार्ड 14 में कुवैत से मतदान करने पहुंचे सिराज अली बोहरा भी चर्चा में रहे。0
0
Report
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, फर्जी वोटिंग पर विवाद
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026, भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, फर्जी वोटिंग करवाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद, भिड़ंत में भाजपा कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल को आई चोट, सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे मौके पर, समजाइश कर मामले को किया शांत, भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे मौके पर, सर्वऋतु विलास इलाका की घटना, बाईट- लीना अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी बाईट- गौरव अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
