462038
जन्माष्टमी पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धूमधाम से मनाया त्योहार
Bhopal, Madhya Pradesh:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने आवास पर पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और 'दही हांडी' उत्सव में भी भाग लिया। देश भर के मंदिरों में भी भक्त भगवान कृष्ण की जयंती पर आशीर्वाद लेने के लिए उमड़े।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कठौतिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म की आशंका, पुलिस जांच तेज
कठौतिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत.... छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कठौतिया गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के अंदर महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के कारणों और घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
अलवर दशहरा महोत्सव: 65 फीट रावण सहित पुतलों का दहन, हाईटेक शो
Alwar, Rajasthan:अलवर में बुराई पर अच्छाई की जीत, 65 फीट के रावण सहित कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन अलवर। अलवर में पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से विजय दशमी पर्व पर भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम करीब सात बजे आयोजित कार्यक्रम में 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकरण और 55 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि नगर निगम महापौर सुमन लता अग्रवाल और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष कुलदीप कालरा, संरक्षक राकेश अरोड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को गुलाबी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस बार रावण दहन में हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। भगवान राम के स्वरूप ने रिमोट कंट्रोल के जरिए रावण का वध किया। इसके बाद भगवान राम ने एक-एक कर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इससे पहले भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की आरती की गई। पुतलों के दहन के दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा वातावरण उत्साह से भर गया।0
0
Report
बूंदी में विजयदशमी: रावण दहन, राम बारात और आतिशबाजी से शहर में उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयादशमी पर्व कुंभा स्टेडियम में हुआ रावण के पुतले का दहन रावण दहन देखने उमड़ा शहरवासियों का सैलाब दहन से पहले आकर्षक आतिशबाजी ने बांधा समां बालचंद पाड़ा से शुरू हुई राम बारात प्रमुख बाजारों से होती हुई पहुंची कुम्भा स्टेडियम नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा रहे मौजूद देशी-विदेशी पर्यटकों ने कैमरों में कैद किया भव्य नजारा0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश: दो आईपीएस अधिकारी नई तैनाती, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा के प्रमुख
Noida, Uttar Pradesh:1 अधिकारी का नाम व बैच श्री ध्रुव कान्त ठाकुर, आईपीएस-आरआर-1994 वर्तमान तैनाती पुलिस महानिदेशक/ महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र०, लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० का अतिरिक्त प्रभार । नवीन तैनाती पुलिस महानिदेशक/ महासमादेष्टा, होमगार्ड, उ०प्र०, लखनऊ 。 2 अधिकारी का नाम व बैच श्री अशोक कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1995 वर्तमान तैनाती पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ。 नवीन तैनाती पुलिस महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा, उ०प्र० 。0
0
Report
ओरछा के बेतवा नदी में डूबकर 25 वर्षीय अरुण विश्वकर्मा की मौत
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के ओरछा में बेतवा नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की हुई मौत, मृतक अरुण विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ ओरछा घूमने आया था, जहां बेतवा नदी के सेंचुरी क्षेत्र में नहाते समय वह नदी के गहरे पानी में डूब गया, घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से निकाला बाहर, जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला अरुण अपने परिवार के साथ ओरछा घूमने आया था, इसी दौरान बेतवा नदी में नहाते समय वह डूब गया जिससें उसकी मौत हो गई।0
0
Report
खरगोन मेले में 51 फिट रावण दहन, दशहरे की धूम
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन मेला ग्राउंड पर आतिशबाजी के साथ रावण दहन हुआ। नगरपालिका द्वारा रावण दहन का मुख्य समारोह यहां आयोजित होता है जिसमें अंचल सहित खरगोन शहर के लाखों लोग शामिल होते है। रघुवंशी मौहल्ले से राम लक्ष्मण एवं हनुमानजी रथ पर सवार होकर मुख्य समारोह में पहुंचे। जय श्रीराम के गगनभेदी शंखनाद के साथ पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में 51 फीट के रावण का दहन हुआ। रावण दहन के साथ सभी ने एक दूसरे को दशहरे की बधाई दी।0
0
Report
Advertisement
हरदा नेहरू स्टेडियम में 51 फुट रावण दहन, अच्छाई की विजय का संदेश
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के नेहरू स्टेडियम में 51 फीट के रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश हरदा। विजयादशमी के पावन पर्व पर हरदा नगर पालिका द्वारा नेहरू स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया गया। हर साल की परंपरा के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा। रावण दहन के साथ ही लोगों ने विजयादशमी का पर्व मनाया और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।0
0
Report
उत्तरकाशी दशहरा: 35 फीट रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में बुराई पर अच्छाई की जीत, 75वें आदर्श रामलीला मंचन पर 35 फीट के रावण का हुआ दहन उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विजयादशमी के पावन पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा धूमधाम से मनाया गया। 75वें आदर्श रामलीला मंचन के अवसर पर रावण के विशाल पुतलों का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस वर्ष रावण का पुतला 35 फीट ऊंचा तथा मेघनाथ और कुंभकर्ण के 32-32 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए थे। जैसे ही भगवान राम ने अग्निबाण चलाया, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और देखते ही देखते तीनों पुतले आग की लपटों में जल गए। मौके पर प्रशासन और रामलीला समिति ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। विजयादशमी पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बुराई को त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।0
0
Report
नवसारी-वलसाड मार्ग पर पुलिस का काफिला तीन शार्प शूटर को मुंबई की ओर रवाना
Noida, Uttar Pradesh:पोलीस का काफिला नवसारी से वलसाड तरफ रवाना हुए रिपोर्टर - धवल पारेख वोक थ्रूबॉलीवुड बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद तीनों आरोपी मुंबई से गुजरात पहुंचे थे और गुजरात के सूरत से उन्होंने जयपुर एक्सप्रेस ली और राजस्थान से आगे नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन मुंबई गुजरात और राजस्थान की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान राजस्थान पुलिस ने तीनों आरोपियों को जयपुर एक्सप्रेस से कोटा से गिरफ्तार किया इसके बाद इन तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस लेकर बाय रोड मुंबई मुंबई के लिए निकली थी जो देर शाम दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए गुजरात के नवसारी के गाने देव टोल प्लाजा के पास से प्रसार हुए वहां से उन्होंने नेशनल हाईवे नंबर 48 लिया और मुंबई के लिए आगे बढ़े नवसारी और वलसाड के बीच डूंगरी समीप तीनों शार्प शूटर को लेकर जा रही पुलिस ने 15 मिनट का होल किया पटेल ढाबा के समीप रुकी पुलिस ने खाने की चीज ली और उसके बाद वलसाड और वापी के रास्ते वह हाईवे से मुंबई की ओर आगे बढ़े हैं यह तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं एल गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी आरोपियों को मुंबई ले जाने के बाद आगे की कार्रवाई होगी0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में विजयादशमी पर भव्य रावण दहन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और उत्साह
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा in धौलपुर) न्यूज कस्बे के मेला ग्राउंड में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रावण दहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिनका लोग आनंद ले रहे हैं। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी दुलीचंद गुर्जर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर, उपचेयरमैन अनुराधा शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाधिकारी कैलाश सामरी पुलिस जाब्ते के साथ तैनात हैं। मेला ग्राउंड में आयोजित समारोह को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है。0
0
Report
सुल्तानपुर में विवाद शांत कराने पहुंचे युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में झगड़ा शांत कराने गए युवक को पेट में गोली लग गई। अचानक हुई फायरिंग में घायल प्रभुनाथ को पहले सीएचसी, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे कुड़वार थाना क्षेत्र के मड़हा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, रास्ते में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान 35 वर्षीय प्रभुनाथ बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी उन्हें गोली लग गई। प्रत्यक्षदर्शी सोनू के मुताबिक, मौके पर कई लोग मौजूद थे और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में झगड़े के दौरान फायरिंग की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।0
0
Report
स Sukkhū दशहरे पर जाखू मंदिर में पूजा, रावण-दहन से प्रदेश की समृद्धि की उम्मीद
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर पर शिमला के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की और रावण, मेघनाथ तथा कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। दशहरे के अवसर पर शिमला के जाखू मंदिर में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान और स्थानीय पार्षद अतुल गौतम सहित नगर निगम के अन्य पार्षद मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
भीखी की बेटी यशिका ने सरकारी वकील की परीक्षा पास कर सम्मान बढ़ाया
Bhikhi, Punjab:मानसा के भीखी की बेटी यशिका ने बढ़ाया मान, सरकारी वकील की परीक्षा की पास जिला मानसा के कस्बा भीखी से एक गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। यहां की रहने वाली यशिका ने सरकारी वकील की परीक्षा पास कर अपने परिवार, कस्बे और इलाके का नाम रोशन किया है। यशिका की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने के लिए घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। यशिका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। लगातार पढ़ाई, लगन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके दोस्तों और शिक्षकों में भी खुशी की लहर है。 अपनी सफलता का श्रेय देते हुए यशिका ने अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में इन सभी का सहयोग और मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण रहा है。 वहीं, यशिका ने नौजवानों और बच्चों को एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और अपनी जिंदगी में शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। यशिका ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करें, मन लगाकर पढ़ाई करें और मेहनत के रास्ते पर चलते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें。 भीखी की बेटी यशिका की यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।0
0
Report
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा वारिंग ने दशहरे में रावण दहन किया
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਬਦੀ ਤੇ ਨੇਕੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਦੁਸਹਿਰਾ ਮੇਲਾ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਖਰੜ ਵਿੱਚ ਰਾਵਣ ਦਹਨ ਦੀ ਰਸਮ ਅਦਾਕੀਤੀ ਗਈ.0
0
Report
राजगढ़ में दशहरा महोत्सव: 61 फुट के रावण पुतले का दहन और रंगीन आतिशबाज़ी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)-राजगढ़ कस्बे के प्रताप स्टेडियम में दशहरा महोत्सव समिति के तत्वाधान में बुराई पर अच्छाई व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी का पर्व रावण के पूतले दहन के साथ श्रृद्वा व उल्लास से मनाया। दशहरा महोत्सव समिति अध्यक्ष व पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर 61 फुट रावण के पुतले का दहन किया गया। इससे पूर्व शोरगरो की ओर से हैरतअंगेज रंग बिरंगी आतिशबाजीयों का प्रदर्शन कर दर्शको रोमाचिंत करने के साथ दशहरा महोत्सव को नवीन ऊचॉईयॉ प्रदान की। कार्यक्रम के तहत कस्बे के मेला का चौराहा स्थित सैनी धर्मशाला से भगवान राम लक्ष्मण संग हनुमान जी,बाहुबली हनुमानजी,अघोरी महाकाल,शिव पार्वती,राधा कृष्ण की आकर्षक झॉकी निकाली गई। इससे पूर्व पंचायती ठाकुर जी की विधिवत पूजा अर्चना की। जो बैडबाजों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारो से होते हुये प्रताप स्टेडियम पहुॅची। जहॉ भगवान राम द्वारा अहंकारी रूपी रावण के पुतले का दहन किया गया। वही घरो में भी विजयदशमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। दहन के दौरान कला संगम की ओर से राम-रावण युद्ध का सजीव प्रदर्शन कर संवाद किया गया।0
0
Report
Advertisement
