462001
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास निजी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में देर रात दो क्लबों के बीच हुई झड़प
Bhopal, Madhya Pradesh:रोमियो लेन और आईवेरी क्लब के बीच रात 3 बजे जमकर झड़प हुई। दोनों क्लबों के युवकों और युवतियों ने एक-दूसरे पर शराब की बॉटलें फेंकी। यह झड़प रात 12 बजे के बाद शुरू हुई, जबकि क्लबों को उस समय बंद करने का आदेश था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवक को पेड़ पर बांधकर तालिबानी सजा: अमरोहा में गिरफ्तार महबूब
Amroha, Uttar Pradesh:ऐंकर अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के बीलना नहर पुल के पास स्थित महबूब की कोल्डड्रिंक की दुकान पर चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा देने के मामले में वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, आरोपी महबूब को पुलिस ने किया गिरफ्तार अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के बीलना नहर पुल के पास स्थित महबूब की कोल्डड्रिंक की दुकान पर बीती 4 जुलाई को युवक जाबिर ने कुछ रुपए की चोरी कर ली थी इसके बाद गुस्से में आए महबूब ने युवक जाबिर को पेड़ से बांधकर तालिबानी सजा दे डाली , बताया जा रहा है कि नशे का आदी युवक जाबिर ने दुकान के गल्ले से कुछ रुपये निकाल लिए थे। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार महबूब गुस्से में आ गया और उसने जाबिर को पकड़कर पास के आम के बाग में ले जाकर रस्सी से पेड़ पर बांध दिया। इस दौरान युवक पर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया गया और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद नौगांव सादात थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 5 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की और युवक को पेड़ से बांधकर प्रताड़ित करने के आरोपी महबूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। वायरल वीडियो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जारी है.0
0
Report
नितिन नवीन की विद्या बिंदु आवास पर सांस्कृतिक कलाकारों के सम्मान पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): BJP National President Nitin Nabin Visits Residence Of Padma Shri Awardee Vidya Bindu. लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मेज़बान प्रकाश मिश्रा कई खास मेहमानों का स्वागत और परिचय कराते हैं। इनमें पद्म श्री से सम्मानित साहित्यकार मालिनी अवस्थी, उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP विजय कुमार और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष प्रो. पूर्णिमा पांडे शामिल हैं। चर्चा में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि मौजूदा सरकार के दौर में सांस्कृतिक और लोक कलाकारों को ज़्यादा पहचान और सम्मान मिला है; इसका सबूत 2016 में सात पद्म श्री पुरस्कारों का दिया जाना है। यह कार्यक्रम कलाकारों के आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास के महत्व को रेखांकित करता है। साथ ही, सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित करने और उनके घर जाकर उनसे मिलने की सरकारी कोशिशों के सकारात्मक असर पर भी बात होती है, जिससे पूरे देश में सम्मान और सराहना का एक मज़बूत संदेश जाता है। लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां आज हमारे साथ अनौपचारिक बैठक के लिए आए थे। डॉ. विद्या बिंदू के आवास पर बैठक हुई... उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। बहुत अच्छी, सकारात्मक, गैर राजनीतिक, बौद्धिक चर्चा हुई।0
0
Report
मोतीपुर ईथेनोल प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला; सतर्कता से आग पर काबू
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर इथेनोल प्लॉट में आग लगने से हड़कंप. मोतीपुर के मुरारपुर स्थित भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज में अचानक लगी आग. कर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, आग पर काबू पाया. इथेनोल प्लांट में लगी थी आग, लगातार सायरन बजने से मचा हड़कंप. आग लगने से नहीं हुई विशेष क्षति, फिलहाल स्थिति सामान्य. कर्मियों ने तत्काल बुझाई आग, बड़ा हादसा टला0
0
Report
Advertisement
कासिम बाजार में मुर्गा दुकानदार हत्या: झाड़ियों से शव मिलने से सनसनी
Munger, Bihar:मुर्गा दुकानदार की हत्या, झाड़ियों में मिला शव; दो दिन के विवाद और मारपीट के बाद वारदात की आशंका। सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच। मुंगेर:कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खोजा बाजार स्थित मनियां चौराहा में रविवार की सुबह 26 वर्षीय मुर्गा दुकानदार अंकित कुमार का शव झाड़ियों से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक खोजा बाजार निवासी भीम यादव का पुत्र था और मनियां चौराहा पर मुर्गा की दुकान संचालित करता था। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबी कांत कच्छप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।0
0
Report
फतेहाबाद में नहर के तेज बहाव में पिता-पुत्र डूबे, SDRF तलाश में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद। नहर के तेज बहाव में बहे पिता पुत्र, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम गाँव बीघड़ के समीप नहर में नहाने उतरा था पुत्र नहर के तेज बहाव में बहने लगा तो बचाने के लिए पिता भी उतर गया नहर। पानी का बहाव तेज़ होने के कारण दोनों पिता पुत्र बह गए गोताखोरों की मदद से शुरू की गई तलाश सुराग न मिल पाने के बाद अब SDRF की मदद से तलाश की गई शुरू नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे दोनों गाँव बीघड़ में ही किसी पोल्ट्री फार्म पर करते थे काम0
0
Report
गढ़वा में अवैध गांजा खेती पकड़ी, 118 किलोग्राम पौधे जब्त, फसल नष्ट
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे होता है अवैध गांजा की खेती, पुलिस को मिली गुप्त सुचना तो फरार हुआ माफिया का, सैंकड़ो किलो पौधा जब्त, पुलिस ने किया तैयार फसल नष्ट। मामला गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बुल्का गांव स्थित गजनिया टोला का है जहां पुलिस ने अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रमना थाना पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्र में लगी गांजा की फसल को नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान कुल 118 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त किए गए। जानकारी मिलते ही पुलिस सनहा दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुल्का गांव के गजनिया टोला निवासी संजय यादव द्वारा अपने अर्धनिर्मित मकान के परिसर में अवैध रूप से गांजा की खेती किए जाने की सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद अंचलाधिकारी विकास पाण्डेय की देखरेख में रमना थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित मकान के परिसर में बड़े पैमाने पर गांजा के पौधे लगे मिले. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पौधों को उखाड़कर जब्त किया. जब्त पौधों का कुल वजन 118 किलोग्राम पाया गया. इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका किसी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके. पुलिस ने इस मामले में रमना थाना में सनहा दर्ज करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारम्भ ker दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध खेती में अन्य लोगों की संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
AAP के बयान से VHP दान घोटाले पर घिरा; आलोक कुमार हार मान गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | राम जन्मभूमि दान में कथित हेराफेरी के मामले पर VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार के पत्र पर AAP दिल्ली के प्रेसिडेंट सौरभ भारद्वाज ने कहा, "इससे साफ़ है कि VHP इस बात से परेशान है कि पूरे देश में दान की चोरी का मुद्दा उठाया जा रहा है। अगर उनकी नीयत साफ़ होती, तो वे कहते कि VHP में ऐसे कई लोग हैं जो इस बारे में सामने आना चाहते हैं, क्योंकि उनके संगठन से जुड़े लोग इस ट्रस्ट में शामिल थे। लेकिन उन्होंने एक भी गवाह पेश नहीं किया... इसका मतलब है कि आलोक कुमार ने हार मान ली है। उन्होंने मान लिया है कि उनकी पार्टी के लोग दान की चोरी के मामले में गवाह नहीं बनेंगे."0
0
Report
तोरवा क्षेत्र के सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश: 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में साक्ष्यों के साथ
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र स्थित सांई धाम कॉलोनी में चल रहे एक बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। एक निजी आवास में मोबाइल और अन्य आधुनिक उपकरणों से अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे। सांई धाम कॉलोनी में स्थित एक मकान में चल रहे सट्टे के इस खेल में तकनीकी साधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पकड़े गए चार आरोपियों में स्थानीय निवासियों के साथ ही बाहर से आए लोग भी शामिल हैं। मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल, कैलकुलेटर, सट्टा पट्टियां और प्रिंटर जब्त किए गए हैं। साथ ही, सट्टे के कारोबार में इस्तेमाल की रहीं 50 हजार 690 रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। जाँच में यह भी पता चला है कि इस अवैध गतिविधि के लिए वाहनों का उपयोग भी किया जा रहा था, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। बरामद की गई सामग्री में एक स्कॉर्पियो कार और दो मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पकड़े गए चारों व्यक्तियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जा रही है कि इस सट्टा कारोबार की जड़ें और कहां तक फैली हैं।0
0
Report
साइबर फ्रॉड और पाकिस्तान धमकियों के बीच विद्यार्थी की आत्महत्या, साइबर सुरक्षा पर सवाल
Sagar, Madhya Pradesh:साइबर फ्रॉड और डिजिटल लोन एजेंट्स की प्रताड़ना से परेशान बीटेक छात्र ने दी जान, पाकिस्तानी नंबरों से मिल रही थीं धमकियां... एंकर/ एमपी के सागर से बड़ी खबर है जो न केवल एमपी को बल्कि देश भर को चिंता करने मजबूर कर देगी और देश की सायबर सुरक्षा को लेकर भी सवाल पैदा करेगी। सागर विश्वविद्यालय के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने कथित तौर पर साइबर फ्रॉड और डिजिटल लोन एजेंट्स की लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामले में सामने आई शुरुआती जानकारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के मोबाइल में ऐसे कॉल रिकॉर्ड और चैट मिलने का दावा किया गया है, जिनमें पाकिस्तान के नंबरों से धमकी भरे कॉल किए गए थे और परिवार की तस्वीरों को अश्लील रूप में एडिट कर वायरल करने की धमकी दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की साइबर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोकनगर जिले के औडेर गांव निवासी 21 वर्षीय अमन प्रजापति के रूप में हुई है। वह सागर विश्वविद्यालय में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। अमन सागर जिले के बीना की छोटी बजरिया स्थित लक्ष्मी लॉज के कमरा नंबर-103 में रुका था। लॉज संचालक के मुताबिक, अमन ने सुबह प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए समय पर जगाने को कहा था। सुबह कर्मचारी जब उसे जगाने पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई सुनील प्रजापति ने बताया कि अमन 2 जुलाई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी सागर के गोपालगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोबाइल की जांच में पाकिस्तान के नंबरों से लगातार कॉल आने और डिजिटल लोन एजेंट्स द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के सबूत मिले हैं। परिवार का कहना है कि अमन ने कभी इस परेशानी का जिक्र नहीं किया था। ये मामला उस वक्त सामने आया है जब एमपी में पुलिस विभाग सेफ क्लिक अभियान चला रही है, हर स्तर पर सायबर Crime को लेकर जागरूक करने का काम कर रही है और उसी दौर में किसी साधारण युवा ने नहीं बल्कि टेक्निकली स्ट्रांग और पढ़े लिखे नौजवान ने सायबर फ्रॉड के जाल में फंसकर खुदकुशी की है । वहीं जिस तरह से पाकिस्तानी कनेक्शन की बात आ रही है कि पाकिस्तान के नंबरो से फोन काल आए और वहां से अमन को ब्लेकमेल किया गया था तो ये बात बेहद चिंताजनक है क्योंकि ये पाकिस्तान का सायबर अटैक भी हो सकता है और शायद अब पड़ोसी मुल्क भारत पर सायबर अटैक के जरिए बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा हो और इस बात को लेकर सरकार को चिंता करना चाहिए। इधर, 7 जुलाई को अमन के बड़े भाई की शादी होनी थी, लेकिन अमन की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। छोटी बजरिया चौकी प्रभारी आर.के. जोरम ने बताया कि मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फोन का लॉक खुलवाकर कॉल रिकॉर्ड, चैट और साइबर फ्रॉड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। बाइट/ आर के जोरम (चौकी प्रभारी) बाइट/ सुनील प्रजापति (मृतक का भाई) बाइट/ कमलेश ( लॉज संचालक)0
0
Report
Advertisement
उर्स-ए-सफ़वी 2026 में ज़ायरीन की आमद-ओ-रफ़्त का सिलसिला शुरू...
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के सफीपुर में रविवार को उर्स-ए-सफ़वी का शुभारंभ हो चुका है जिसकी पहली तक़रीब ईद मीलादुन्नबी ﷺ से आयोजित की गई, जिसमें ख़ानक़ाह सफ़विया के अंतर्गत संचालित संस्था अल-जामिअतुस्सफ़विया के तलबा व मुदर्रिसीन तथा दूर-दराज़ से तशरीफ़ लाने वाले ख़ुतबा और शुअरा-ए-किराम ने बारगाह-ए-मख़दूम पाक में अत्यंत भावपूर्ण अंदाज़ में अपनी अकीदत का इज़हार किया... इसके पश्चात साहिब-ए-सज्जादा हज़रत नवाज़िश मोहम्मद फ़ारूक़ी सफ़वी, हज़रत अफ़ज़ाल मोहम्मद फ़ारूक़ी सफ़वी तथा सफ़ीपुर के सज्जादगान की मौजूदगी में ग़ुस्ल-ए-मज़ार मुबारक की रस्म अदा की गई... "बज़्म-ए-सफ़विया" के कार्यकर्ताओं ने दूर-दूर से पधारे ज़ायरीन को अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में मज़ार-ए-पाक की ज़ियारत कराई.. बादअज़ाँ राजू और अली वारिस ने अपने हमनवाओं के साथ मिलकर महफ़िल-ए-समाअ में शिरकत की और अपनी फ़नकारी से महफ़िल को रूहानियत से सराबोर कर दिया..अंत में वारिस-ए-मसनद शाह सफ़ी, हज़रत अफ़ज़ाल मोहम्मद फ़ारूक़ी सफ़वी ने समस्त आलम-ए-इंसानियत की ख़ैर-ओ-फ़लाह, अम्न-ओ-अमान तथा तरक़्क़ी के लिए दुआ फ़रमाई.. इसी के साथ आज के कार्यक्रम का समापन हुआ। इंशाअल्लाह, इसी शांतिपूर्ण, रूहानी और ख़ुशनुमा वातावरण के साथ 6 जुलाई, सोमवार को भी मख़दूम शाह सफ़ी रहमतुल्लाहि अलैहि का उर्स-ए-मुक़द्दस पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।0
0
Report
गांव भाड़म में करंट से एक परिवार के तीन सदस्य मर गए, शोक पसरा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह दसन बाई अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए खेत की मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने अपने पुत्र सत्यव्रत सिंगरौल और विवेक सिंगरौल के साथ गई थीं। इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां पत्नी और दोनों पुत्रों के शव पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी। कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करंट लगने से हुई है, हालांकि करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म में गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।0
0
Report
दरगाह गेट तामीर पर ख्वाजा-कमेटी के बीच घमासान, अधूरे काम का आरोप
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह शरीफ के सबीली गेट के बाद दरगाह कमेटी के ज़रिए 2 नम्बर गेट की तामिरी मंसूबे पर अमली जामा पहनाया जा रहा है। ऐसे में दरगाह कमेटी के अधूरे कामो को लेकर ख़ुद्दामें ख्वाजा ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कमेटी नाज़िम दफ़्तर के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। ख़ादिम सैय्यद फखरे मोइन चिश्ती व पीर सैय्यद सुल्तानुल हसन मिस्बाही ने दरगाह कमेटी को दी हिदायत में साफ कहा है कि पहले अधूरा काम पूरा करे फिर दूसरे गेट चौड़े करने का इरादा करें। फखरे मोइन और पीर सुल्तान मिस्बाही ने बताया की ख़ुद्दामें ख्वाजा हफ़्त बारीदरान के पास दरगाह के तमाम गेटों की चाबी रहती है। सबीली गेट की तामीर के बाद कमेटी ने वहां से हटाया गया मुग़लिया दरवाज़ा दोबारा नही लगाया और नाही कोई नया दरवाज़ा अपनी ज़ानिब से लगाया गया। ख़ुद्दामें ख्वाजा का इल्ज़ाम है कि दरगाह कमेटी ने नया गेट तामीर तो किया मगर उसमें दरवाज़ा नही लगाया। ऐसे में हफ़्त बारीदारान और ख़ुद्दामें ख्वाजा की हक़ तल्फ़ी नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि दरगाह की कदीमी रस्म रिवायात में किसी किस्म की दखल बर्दास्त नही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सीएम धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रियों को रवाना किया, भक्तिमय स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। लोकसंस्कृति और भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु। मुख्यमंत्री ने रविवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर उनकी यात्रा का शुभारम्भ किया। इसके बाद टनकपुर स्थित पर्यटन आवास गृह में श्रद्धालुओं के स्वागत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और शिवभक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियाँ ने सभी का दिल जीत लिया। श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और आत्मीय आतिथ्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उनका कहना था कि देवभूमि का आध्यात्मिक वातावरण और यहां के लोगों का अपनापन उनकी यात्रा को अविस्मरणीय बना रहा। यात्रियों ने इस भव्य स्वागत और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की हवा में श्रद्धा और भक्ति समाई है। यहां की संस्कृति में अद्भुत आकर्षण और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।0
0
Report
धौलपुर के पूर्व विधायक अवाना ने जगन गुर्जर के परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए न्याय की मांग दोहराई
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पहुंचे जगन गुर्जर के गांव, परिजनों को दिया ढाढस धौलपुर: पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगिंदर सिंह अवाना शनिवार को धौलपुर जिले के गांव भभूतिपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने जगन गुर्जर के शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया। अवाना ने परिवार के साथ बैठकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान पूर्व विधायक ने परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। जगन गुर्जर की हत्या के बाद से गांव में मातम का माहौल है। अवाना के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी अपनी बात उनके सामने रखी。0
0
Report
बीकानेर के सुजानदेसर में 11 हजार खेजड़ी रोपण से बना हरियाली महायज्ञ
Bikaner, Rajasthan:जब एक साथ धरती की गोद में उतरे 11 हजार खेजड़ी के पौधे… 363 महिलाओं की मंगलध्वनि से गूंजा सुजानदेसर, बना हरियाली का महायज्ञ 11 हजार खेजड़ी पौधों के रोपण के साथ खेजड़ली उत्सव का भव्य आयोजन, सुजानदेसर में हजारों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, 363 महिलाओं ने पारंपरिक नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच किया पौधारोपण, 22 अलग-अलग ब्लॉकों में सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने लगाया हरियाली का संगम, पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया और पद्मश्री हिम्मतराम भांभू की रही विशेष मौजूदगी, संत समाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों नागरिकों ने निभाई भागीदारी, खेजड़ी संरक्षण और पर्यावरण बचाने का दिया गया संदेश रेगिस्तान की धरती पर जब एक साथ 11 हजार खेजड़ी के पौधे लगाए जाएं… 363 महिलाओं के नगाड़ों की गूंज के बीच प्रकृति को प्रणाम किया जाए… और हजारों लोग हरियाली का संकल्प लें… तो यह सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण का महायज्ञ बन जाता है बीकानेर के सुजानदेसर में कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक नज़ारा देखने को मिला सुजानदेसर की धरा आज हरियाली के रंग में रंगी नजर आई खेजड़ली उत्सव के अवसर पर एक साथ 11 हजार खेजड़ी के पौधों का रोपण किया गया यह सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं थी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प था कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब 363 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच पौधारोपण किया पूरा वातावरण संस्कृति, आस्था और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से गूंज उठा। 22 अलग-अलग ब्लॉकों में सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं ने सामूहिक पौधारोपण कर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया इस अवसर पर पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया और पद्मश्री हिम्मतराम भांभू सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। संत समाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों नागरिकों ने भी पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। बीकानेर वैचारिक जागरण मंच के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित की अगुवाई में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं बल्कि खेजड़ी के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का उत्सव बनाना था0
0
Report
Advertisement
