icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुक्षी में बोनट पर लटके पिता-पुत्र: चार किमी दौड़ी कार, ग्रामीणों ने रोकी

Dhar, Madhya Pradesh:कुक्षी में बोनट पर लटके पिता-पुत्र 4 किमी तक मौत बनकर दौड़ी कार. टक्कर के बाद समझाने पहुंचे तो चालक ने बढ़ा दी रफ्तार. कई किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी. धार जिले के कुक्षी में कार से टक्कर मारने के बाद पिता-पुत्र को बोनट पर लटकाकर करीब चार किलोमीटर तक घसीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कार चालक ने दोनों की जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई. बोनट पर लटके पिता-पुत्र मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी. आखिरकार ग्रामीणों ने पीछा कर लोनी फाटे के पास कार रुकवाई और दोनों की जान बचाई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
0
0
Report

Jamui के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में 2017 विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण

Jamui, Bihar:2017 के विवाद को देखते हुए वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में सुरक्षा का सख्त पहरा, कड़ी निगरानी में निकला विसर्जन जुलूस चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण विसर्जन; नम आंखों से भक्तों ने मां दुर्गा को दी विदाई जमुई। शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। दरअसल, वर्ष 2017 में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए गंभीर विवाद को देखते हुए इस बार पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरतता नजर आया। लिहाजा, विसर्जन जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का सख्त पहरा रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की गई。 विजयादशमी के अवसर पर निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। एक ओर पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा, वहीं दूसरी ओर मां की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की。 विसर्जन जुलूस शहर के कचहरी चौक, महाराजगंज और खैरा मोड़ सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसके बाद प्रतिमा को बोधवन तालाब ले जाया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया。 बहरहाल, वर्ष 2017 में हुए विवाद की पुनरावृत्ति रोकने और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कचहरी चौक, महाराजगंज, खैरा मोड़ और बोधवन तालाब सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी के बीच विसर्जन जुलूस आगे बढ़ा और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。 इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गब्बर सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव रवि सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह, संजीव सिंह, विपिन परिहार, पप्पू सिंह और नित्यानंद रावत सहित समिति के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。
0
0
Report

पचम्बा बाजार से बैटरी चोरियों वाले गैंग का भंडाफोड़; 6 आरोपी गिरफ्तार

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह की पचम्बा थाना पुलिस ने बाजार समिति में ख़डी ट्रकों से बैट्री चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है. गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने गुरुवार को पचंबा थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. एसपी ने बताया कि 21अक्टूबर को पचंबा बाजार समिति में खड़े ट्रकों से बैटरी और टर्मिनल चोरी की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पचंबा थाना कांड सं०-102/26, धारा-303(2)/305/305(b) के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. दल ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने न केवल पचंबा कांड बल्कि अन्य कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी गया सारा सामान बरामद किया गया. गिरफ्तारी अभियुक्तों में सत्यम कुमार (20 वर्ष, लखारी, पचंबा), (2) मो. समशेर (23 वर्ष, दर्जी मोहल्ला, तिरंगा चौक, नगर थाना), (3) मो. एहसान अंसारी (19 वर्ष, मोहनपुर, पचंबा), (4) मो. सरताज अंसारी (24 वर्ष, भुत बंगला, बरवाडीह), (5) मो. बसीर शाह (35 वर्ष, मोहनपुर, पचंबा), (6) अरमान खान (28 वर्ष, तिरंगा चौक, नगर थाना) शामिल है. इन सभी के पास से बीपीएल कंपनी के 04 एसी इंडोर यूनिट और 03 आउटडोर यूनिट तथा 24 पीस बैटरी बरामद की गयी है. प्रेसवार्ता के दौरान पुनि रामेश्वर भगत, थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई दीपक कुमार, सोनू कुमार वर्मा, रंजीत पिगुआ सहित रिजर्व गार्ड और तकनीकी शाखा की टीम मौजूद थे.
0
0
Report
Advertisement

कटिहार में कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान 8 से 4 बजे तक

Katihar, Bihar:कटिहार जिले में बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. कटिहार जिले में 23 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और अपराह्न 4 बजे तक चलेगा. कटिहार जिले में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 10977 मतदाता होंगे—8424 पुरुष और 2553 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान संपन्न कराने के बाद बैलेट बॉक्स को जिला स्कूल, पूर्णियां में जमा कर दिए जाएंगे. डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार के समक्ष मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री देकर डिस्पैच किया गया. डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र 17 ब्लॉक में हैं, सबसे अधिक केंद्र बरारी प्रखंड में. माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर प्रत्येक बूथ पर रहने के साथ पोलिंग पार्टियों के साथ मीटिंग की गई है. पोलिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा. एसपी ने कहा कि EC की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारी पूरी हैं और पुलिस बल लगा दी गई है.
0
0
Report

दरभंगा में एमएलसी चुनाव सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, निषेधाज्ञा लागू

Madhubani, Bihar:बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक और स्नातक निर्वाचन चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। निर्वाचन कार्यों में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों मतदान कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को डीएम ने एलर्ट मोड में कार्य करने का सख्त निर्देश दिया है। बिहार विधान परिषद चुनाव ब्रीफ़िंग में अनुपस्थित 5 कर्मियों से शोकॉज सहित लापरवाह कर्मियों पर डीएम आनंद शर्मा ने लोक प्रतिनिधित्व एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम ने 23 अक्टूबर को होनेवाले एमएलसी मतदान को लेकर मतदान केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। जिले में 21 प्रखंडों सहित कुल 32 मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से 4 बजे तक मतदान होगा। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,093 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 21,523 पुरुष और 7,570 महिला मतदाता शामिल हैं। एनडीए और महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है हालांकि जनसुराज समर्थित प्रत्याशी मुकाबला को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया है। हालांकि कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में डंटे हुए हैं। नेपाल बॉर्डर पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है एसएसबी को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। मतदान समाप्ति तक सीमा को सील कर दिया गया है।
0
0
Report

मतपत्र से तय होगा तिरहुत MLC चुनाव का भाग्य, मुजफ्फरपुर में 26 चेकपोस्ट सुरक्षा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में तिरहुत MLC चुनाव का मतदान की तैयारी पूरी, कल मतपत्र से होगा प्रत्याशियों के भाग का फैसला, सुबह 8 से शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट, मुजफ्फरपुर की सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट तैनात, 27 अक्टूबर को एमआईटी में होगी मतगणना तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशासन ने पुरी तैयारी कर ली है. शुक्रवार 23 अक्टूबर को तिरहुत क्षेत्र के चार जिलों में मतदाता अपने मताधिकार کا इस्तेमाल करेंगे. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के मुजफ्फरपुर जिले में तिरहुत स्नातक लिए 69 बूथ और शिक्षक के लिए 19 बूथ बनाए गए हैं और जिले में कुल 32 स्थानों बूथ बनाए गए है,जिसमे 16 ग्रामीण क्षेत्रों में है, जो प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यलय कैंपस में होगा और 16 शहरी क्षेत्रों में है. खास बात यह है कि इस चुनाव में ईवीएम नहीं, बल्कि मतपत्र और मतपेटियों के जरिए प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गुरुवार को अंतिम ब्रीफिंग दी गई. इसके बाद पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने का भरोसा दिलाया. जबकि तिरहुत क्षेत्र के चार जिलों में बनाए गए बूथों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 145 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 58 मतदान केंद्र शामिल हैं. मुजफ्फरपुर में मतदान दलों को एमआईटी से रवाना किया गया है, वही सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी निर्धारित स्थानों से डिस्पैच की व्यवस्था की गई है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए मुजफ्फरपुर की सीमाओं पर 26 चेकपोस्ट बनाए गए हैं. यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाएगी.इसके अलावा मोटरसाइकिल से लगातार पुलिस फोर्स बूथ के आस पास गस्त पर रहेगी, साईबर पुलिस को भी एक्टिव मोड में रखा गया है कि ताकि वोटरों किसी प्रकार के प्रलोभन देने वाले पर खास नजर रखी जायेगी.वहीं प्रमंडल स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में काम करेगा यहां से बूथों की व्यवस्था, मतदान प्रतिशत, माइक्रो ऑब्जर्वर और शिकायतों पर नजर रखी जाएगी.मतदान समाप्त होने के बाद चारों जिलों की मतपेटियां एमआईटी के प्रशासनिक भवन स्थित संग्रहण केंद्र सह वज्रगृह में जमा होंगी.इसी परिसर में 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जायेगी.अब प्रशासन की निगाहें निष्पक्ष मतदान और सुरक्षित मतपेटियों पर टिकी हैं. बाइट - कुमार गौरव जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर
0
0
Report
Advertisement

बिहार शिक्षा विभाग में वेतन विसंगतियों पर भारी कार्रवाई, घोटाले की जांच तेज

Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार में शिक्षा विभाग वेतन विसंगति और भत्ता की जांच पड़ताल में जुटी है..फर्जीवाड़े पर शिकंजा कसा जा रहा है..वित्त विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में विभाग के सभी शिक्षक,कर्मी और पदाधिकारियों की जांच शुरू की गई और अब परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं जिसपर करवायी की जा रही है बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के दावों के बीच अब शिक्षकों के वेतन और भत्तों में बड़ा खेल उजागर हुआ है, शिक्षा विभाग ने वेतन विसंगतियों और अनियमितताओं को लेकर जांच तेज की है और अब जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसपर कार्रवाई भी शुरू हो गई है..शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के कई जिलों में खबर आई तो जांच शुरू की गई..सभी के अकाउंट की जांच की जा रही है..वेतन भुगतान त्यौहार के पहले होंगे और इसके लिए जांच तेज की गई है शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई अब देखने को मिल रही है वेतन विसंगति और भत्तों की गड़बड़ी पर कड़ा रुख अख्तियार किया गया है और शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसमें कोई भी हो सख्त कार्यंवयी की जाएगी..जांच में कई खुलासे अब सामने आने लगे हैं.. कई जिलों में गलत तरीके से भुगतान का मामला सामने आया.. दोषी कर्मियों और अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है..शिक्षा मंत्री की माने तो मिली भगत से अवैध और फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है。 राज्यभर में शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के वेतन निर्धारण और भत्तों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसको संज्ञान में लेते हुए विभाग ने व्यापक स्तर पर जांच-पड़ताल तेज की है।जांच में यह बात सामने आई कि कई जगहों पर नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को अधिक वेतन लाभ दिया गया है, तो कहीं गलत एरियर और भत्ते पास किए गए..हाउस रेट अलाउंस में बीस फीसदी के बदले दो सौ फीसदी का भुगतान किया जा रहा था...कई मामलों में तो कागजों पर हेराफेरी कर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने की बात भी सामने आ रही है..शिक्षा विभाग के इस कड़े रुख से विभाग में हड़कंप है। विभाग ने साफ कर दिया है कि गड़बड़ी करने वाला कोई भी शख्स बख्शा नहीं जाएगा.. जांच में जिन्हें दोषी पाया जा रहा है उन्हपर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं .. फर्जी भुगतान वसूली को लेकर भी अब मुहिम शुरू किया जा रहा है...
0
0
Report

उत्तराखंड में बच्चों के शोषण पर कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा

Sirsa, Haryana:सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड में बच्चों पर हो रहे अत्याचार को लेकर उत्तराखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कुमारी शेलजा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के कार्यकाल में बच्चियों पर बहुत अत्याचार हुए है जिसका हिसाब अब जनता मांगेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब उत्तराखंड में बदलाव चाहती है और अब चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके अलावा सांसद कुमारी शैलजा ने हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की आज से तीन दिन की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते सभी कर्मचारी दुखी है। सरकार बार बार कर्मचारियों को झूठा आश्वासन देती है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी विभाग के निजीकरण होने का पता नहीं है। प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में बीजेपी ने वोट चोरी किए है। राहुल गांधी ने बार बार वोट चोरी का उदाहरण सहित जवाब दिया है लेकिन चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार वोट चोरी की बात को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के तीन मुख्य चुनाव आयुक्त होते है लेकिन दो चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठा चुके है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही सांसद कुमारी शेलजा ने कहा कि पंजाब में नशা खूब बढ़ रहा है। सीएम नायब सिंह पर कुमारी शेलजा ने तंज कसते हुए कहा कि सीएम हरियाणा में तो नशे को संभाल लो हरियाणा में भी रोजाना नशा बढ़ता जा रहा है कितने युवाओं को नशे के कारण अपनी जान गवानी पड़ी लेकिन सरकार कोई गौर नहीं फरमा रही है लेकिन पंजाब सरकार पर नशे को बढ़ावा देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी पंजाब में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नशे के खात्मे की बात कर रहे है लेकिन हरियाणा में तो बीजेपी की सरकार है हरियाणा में तो नशे का खात्मा कर दो。
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरोध में किसान 4% अतिरिक्त भूखंड मांग पर प्रदर्शन

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित किसान 4 प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया। जिले में धारा 163 बीएनएस लागू होने से प्रदर्शन की अनुमति नहीं है。 44 गांवों के किसान लंबे समय से 4 प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरना-प्रदर्शन करने वाले थे। पुलिस ने उन्हें प्राधिकरण पहुंचने से पहले ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। बुधवार रात से ही पुलिस अधिकारी पाली, जुनपत समेत कई गांवों में पहुंच गए थे। उन्होंने किसान नेताओं को घरों पर ही रोका। प्राधिकरण की ओर जाने वाले रास्तों पर जेसीबी और बैरिकेडिंग लगाकर निगरानी बढ़ाई गई। यमुना प्राधिकरण पर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 12 किसानों की रिहाई की मांग उठी। किसान नेता ब्रजेश भाटी ने कासना कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
Advertisement

डोंबिवली के विष्णुनगर हत्या मामले में तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली विष्णुनगर पोलिसांनी खुनाच्या गुन्ह्यातील आरोपींना अवघ्या २४ तासांत अटक करण्यात यश मिळवलं आहे. या हत्येप्रकरणी पोलिसांनी तीन आरोपींना बेड्या ठोकल्या आहेत. डोंबिवलीच्या कोपरगाव परिसरात जुन्या वादातून साहिल गायकवाड या तरुणाची हत्या करण्यात आली होती. किरकोळ वादाचं रूपांतर हाणामारीत आणि त्या नंतर तीक्ष्ण हत्यारांच्या वार करत १९ ऑक्टोबर रोजी ही हत्या करण्यात आली होती. या प्रकरणी विष्णुनगर पोलीस ठाण्यात खुनाचा गुन्हा दाखल करण्यात आला होता.गुन्ह्याचं गांभीर्य लक्षात घेऊन दोन पथकं तयार करण्यात आली होती. पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेज, तांत्रिक विश्लेषण आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे आरोपींचा शोध सुरू केला.या तपासादरम्यान हर्षद संभाजी शिंदे, दिग्विजय गायकवाड आणि कमलेश मोकल या तीन आरोपींना अटक करण्यात आली.या प्रकरणातील आरोपींना न्यायालयात हजर केलं असता त्यांना २४ ऑक्टोबर पर्यंत पोलीस कोठडी सुनावण्यात आली आहे.
0
0
Report

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ-अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया।

Saurabh YadavSaurabh YadavFollow11m ago
Naini Taluka Naini Dadari, Uttar Pradesh:# इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन पर चर्चा। नैनी प्रयागराज/नैनी निवासी संगीता सिंह के आवास पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह का आगमन हुआ जिस मे इलाहाबाद-झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आज प्रयागराज जनपद के नैनी क्षेत्र में आयोजित बैठक कर स्नातक चुनाव में शत प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी इस उद्देश्य हेतु एक बैठक हुई जिस में अनुराधा सिंह,संगीता सिंह,विद्या सिंह, सुमन गुप्ता,सुधा तिवारी,रीना शर्मा,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुषों की तरफ से पुष्पगुच्छ अंगवस्त्रम से स्वागत किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top