462047
रेहटी पुलिस ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर गिरोह वहीं 8 बाइक हुई बरामद
Bhopal, Madhya Pradesh:रेहटी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। तीन आरोपियों - समीम शाह, चन्द्रपाल धुर्वे और रिहान शाह - को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये कीमत की 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों ने रेहटी के अलावा बुदनी, भोपाल, रायसेन और हरदा जिलों में भी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेएलएनएमसीएच में अवैध वसूली युवक रंगे हाथ पकड़ गया
Naya Chak, Bihar:एंकर - जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में डॉक्टरों के नाम पर मरीजों के परिजनों से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा। बाद में उसे बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान मो. जफर के रूप में हुई है। आरोप है कि वह लंबे समय से अस्पताल परिसर में सक्रिय था और खुद को अस्पताल से जुड़ा व्यक्ति बताकर ऑपरेशन के लिए दवा, इंजेक्शन और स्टील प्लेट दिलाने के नाम पर मरीजों के परिजनों से रुपये वसूलता था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे वह इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर के पास एक मरीज के परिजन से पैसे ले रहा था। इसी दौरान अस्पताल कर्मियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पकड़े जाने पर उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह सिर्फ दवा लाकर देता था, लेकिन मौजूद लोगों ने उसके दावे को खारिज कर दिया। जानकारी के अनुसार, वह अलग-अलग मरीजों के परिजनों से 700, 1500 और 4000 रुपये तक की रकम वसूल चुका था। सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस वसूली के खेल में कोई और भी शामिल था या नहीं.0
0
Report
अलीगढ़: होटल में दुष्कर्म के आरोप, रिक्शा चालक गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ महिला से रेप करने वाला रिक्शा चालक अरेस्ट होटल में रूम दिलाने के बहाने वहीं किया रेप पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी चालक अरेस्ट सुभान घायल होकर अरेस्ट, साथी फरार हुआ आरोपी के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद बन्नादेवी थाना पुलिस, एसओजी की कार्रवाई0
0
Report
CPR के गलत इस्तेमाल से कैलारस में शिक्षिका की दो पसलियाँ टूटीं
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले के कैलारस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन देने के सही तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर बेहोश मिली एक शिक्षिका को हार्ट अटैक समझकर दो युवकों ने सीपीआर देना शुरू कर दिया। बाद में अस्पताल में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था, बल्कि लगातार और संभवतः गलत तरीके से सीपीआर देने के कारण उनकी दो पसलियां टूट गईं। मामला कैलारस का है, जहां तिलोंजरी हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ 41 वर्षीय शिक्षिका ललिता धाकड़ गर्मी के कारण चक्कर आने से स्कूटी सहित सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा और हार्ट अटैक की आशंका में बिना देर किए सीपीआर देना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों उन्हें अपनी गाड़ी से कैलारस अस्पताल लेकर पहुंचे और रास्ते भर सीने पर दबाव डालते रहे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि शिक्षिका को हार्ट अटैक नहीं आया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। एक्स-रे में सामने आया कि लगातार और संभवतः गलत तकनीक से सीपीआर देने के कारण उनकी दो पसलियां टूट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि सीपीआर केवल तभी दिया जाना चाहिए जब व्यक्ति की सांस और नाड़ी दोनों बंद हों। यदि व्यक्ति केवल बेहोश है या सांस ले रहा है, तो सीपीआर नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे मामलों में तुरंत एंबुलेंस या डॉक्टर की मदद लेना सबसे जरूरी होता है। यह घटना एक बड़ा संदेश देती है कि किसी की जान बचाने की कोशिश सराहनीय है, लेकिन सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक सही प्रशिक्षण और सही परिस्थिति में ही अपनानी चाहिए। जागरूकता के साथ सही जानकारी भी उतनी ही जरूरी है。0
0
Report
Advertisement
रायपुर में शादी झांसा देकर 9.5 लाख की ठगी; उड़ीसा के तीन आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त टेक्निशियन से 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले उड़ीसा के तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. आरोपियों ने मैरिज ब्यूरो के जरिए संपर्क कर खुद को भरोसेमंद बताकर शादी, पारिवारिक कार्यक्रम, दुर्घटना और इलाज के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम ऐंठी.. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और आजाद चौक थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बलांगीर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.. इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है..0
0
Report
पंचायत घर में लगी चौपाल सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र में शासन के निर्देश पर क्षेत्र के पंचायत घर में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया, जहां राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला एवं लेखपाल प्रमोद मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। चौपाल में भूमि विवाद, नामांतरण, वरासत, पैमाइश तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपनी समस्याएं सीधे राजस्व विभाग के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पंचायत सचिव सर्वेश राना, रोजगार सेवक अवध किशोर भी मौजूद रहे ।0
0
Report
उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सीमा पर बस्तर पुलिस ने 4.4 किग्रा गांजा तस्कर शाकिब को गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:उड़ीसा छत्तीसगढ़ बॉर्डर में एक बार फिर बस्तर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से आरोपी शाकिब को नगरनार थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया, आरोपी पिट्टू बैग में 4 किलो 400 ग्राम गांजा रख कर तस्करी कर रहा था, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने यात्री बस का सहारा ले रहा था, जब्त किए गए गांजा की कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है, आरोपी बुलंदशहर उत्तरप्रदेश का निवासी है, फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाने में NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।0
0
Report
Advertisement
कटघोरा के राज ज्वेलर्स लूट के प्रयास का CCTV फुटेज: नकाबपोश भागे, बाइक छोड़
Korba, Chhattisgarh:बुधवार की दोपहर कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरीकला में संचालित राज ज्वेलर्स में नकाबपोशों द्वारा किये गए लूट के प्रयास के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें लूट के प्रयास में असफल रहने के बाद नकाबपोश पकड़े जाने के डर से लूट के प्रयास में इस्तेमाल बाइक को छोड़ पैदल ही भाग रहे हैं. घटनाक्रम के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरीकला मुख्य मार्ग पर संचालित राज ज्वेलर्स में बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन नकाबपोश पहुंचे। ये सभी लोग दुकान के अंदर प्रवेश किये और बिना चेहरा दिखाएं गहने दिखाने की बात कही। इस बीच सोना और चांदी के जेवरात इन्होंने अपने कब्जे में लिए और वहां से भागने की कोशिश की। उनकी गतिविधियां संदिग्ध जानकर दुकान में मौजूद संचालक ने इन्हें पकड़ लिया लेकिन वारदातियों ने इन पर मिर्च पाउडर छिड़का और एक ने चाकू से तो दूसरे ने दांत से काटकर घायल करते हुए हाथ में आए सोने-चांदी के कुछ आर्टिफिशियल व कुछ असली जेवरातों को लेकर ज्वेलरी शॉप के बाहर भागे। राज ज्वेलर्स के बगल में संचालित एक दुकान के कर्मचारी ने घटनाक्रम को देखते हुए वह राज ज्वैलर्स संस्थान की ओर गया तो देखा कि अंदर में तीन लोग संचालक से झीना झपटी कर रहे हैं तो उसने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान साहसी युवक ने लुटेरों की बाइक को पकड़ लिया जिसको मौके पर छोड़ लुटेरे पैदल ही भाग निकले. इसी समय लुटेरों का भागते हुए वीडियो राज ज्वेलर्स के सामने संचालित एक दुकान पर कैद हो गया है जिसमें नकाबपोश लुटेरे पैदल ही भागते हुए नजर आ रहे हैं.0
0
Report
बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह: भ्रष्टाचार विरोधी जनजागरण से सुशासन की दिशा
Patna, Bihar:भाष: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार आज पहली बार बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस मना रही है। इसके साथ ही 2 जुलाई से 8 जुलाई तक पूरे राज्य में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, सुशासन को मजबूत करने तथा आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह विशेष पहल की गई है। जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में शपथ ग्रहण, जागरूकता रैली, संगोष्ठी, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, कार्यशालाएं और जनजागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम नागरिक भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक हों, सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़े और ईमानदार एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित हो। पूरे सप्ताह विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।0
0
Report
नाशिक इगतपुरी: जात प्रमाणपत्र मामले में बड़ा फैसला, नगरसेवक महकमे में हड़कंप
Nashik, Maharashtra:नाशिक/इगतपुरी ब्रेक - शिवसेना (शिंदे गट)च्या नगरसेविका माला साळवे-गवळे यांना मोठा धक्का - नाशिक जिल्हा जात प्रमाणपत्र पडताळणी समितीने जात प्रमाणपत्र अवैध ठरवले - जात प्रमाणपत्र जप्त करून शासनाकडे जमा करण्याचे आदेश - सुरेखा दिनकर चंद्रमोरे यांच्या तक्रारीनंतर प्रकरणाची चौकशी - समितीच्या चौकशीत दोन्ही बाजूंची सुनावणी पूर्ण - कुटुंबाचा १० ऑगस्ट १९५० पूर्वीचा मूळ रहिवास छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यात असल्याचा निष्कर्ष - नाशिक प्रांताधिकाऱ्यांकडून मिळालेले जात प्रमाणपत्र नियमबाह्य ठरले - समितीच्या अध्यक्षा प्रज्ञा बढे, सदस्य राकेश पाटील आणि सदस्य सचिव योगेश पाटील यांचा निर्णय - निर्णयानंतर नगरसेवकपदावर टांगती तलवार निर्माण होण्याची शक्यता - एकाच महिन्यात दो नगरसेवकांचे जातप्रमाणपत्र अवैध ठरल्याने इगतपुरीच्या राजकारणात खळबळ; पुढील घडामोडींवर सर्वांचे लक्ष0
0
Report
Advertisement
स्कूल बस हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर मारी, एक छात्र ने छलांग लगाकर बचाई जान
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं\nबच्चों से भरी बस को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर\nस्कूल बस हादसे का CCTV आया सामने\nटक्कर के दौरान सड़क पर जा रहा छात्र कूदकर बचा\nटला बड़ा हादसा, किसी के घायल होने की खबर नहीं\nबस में मची अफरा-तफरी, सभी बच्चे सुरक्षित\nघटना का CCTV सोशल मीडिया पर वायरल\nस्कूल प्रबंधन बोला— आपसी समझौते से निपट गया मामला\n\nझुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में बच्चों से भरी स्कूल बस के साथ हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि मंडावा कस्बे की फतेहपुर बाइपास पर एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर स्कूल बस को टक्कर मार देता है। हादसे के दौरान सड़क पर जा रहा एक छात्र भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाता है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले की है। मंडावा कस्बे में संचालित एक निजी स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को लेकर डाबड़ी रोड की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आए ट्रैक्टर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि स्कूल से घर जा रहा एक छात्र पीछे से ट्रेक्टर को तेजी से आता देख तुरंत सड़क से हट जाता है और खुद को बचाने के लिए छलांग लगा देता है। यदि वह समय रहते नहीं हटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के संबंध में स्कूल संचालक का कहना है कि ट्रैक्टर चालक और स्कूल प्रबंधन के बीच आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया गया है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में समझौते के बावजूद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूलों के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
महोबा में प्रेमी-प्रेमिका ने एक रस्सी से लटककर दी आत्महत्या, सनसनी
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महोबा संदिग्ध परिस्तिथियों में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़ा, एक ही रस्सी से प्रेमी-प्रेमिका के लटके मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की जताई जा रही आशंका, 18 वर्षीय युवती और 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, मौक़े पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर की जाँच शुरू, चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सबुआ गांव का मामला।0
0
Report
बेगूसराय में करंट से मजदूर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय बेगूसराय में एक बार फिर बिजली विभाग की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां घर की छत पर कपड़ा सुखाने गए एक मजदूर की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया निवासी अंगद यादव के रूप में हुई है, जो रिफाइनरी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।परिजनों के अनुसार, अंगद यादव रोज की तरह मजदूरी कर घर लौटे थे। इसके बाद वह घर की छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गए। छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन काफी नीचे लटकी हुई थी। कपड़ा फैलाने के दौरान उनका हाथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि गांव में बिजली का तार लंबे समय से काफी नीचे लटका हुआ था। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को शिकायत भी की गई थी और तार को ऊंचा करने की मांग की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने लापरवाही नहीं बरती होती तो आज अंगद यादव की जान बच सकती थी। मृतक अपने पीछे छोटा-सा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार और छोटे-छोटे बच्चों का भरण-पोषण हो सके। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, बिजली विभाग पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ धाम में सुबह दर्शन के दौरान हल्की बारिश, भक्त उत्साहित
Noida, Uttar Pradesh:Rudraprayag (Uttarakhand): Light Rain During Early Morning Darshan At Kedarnath Dham / Visuals (Visuals Source: Rudraprayag Police) केदारनाथ धाम में सुबह दर्शन के दौरान हल्की बारिश / दृश्य (दृश्य स्रोत: रुद्रप्रयाग पुलिस)0
0
Report
गोड्डा में दबंग ने घर में घुसकर पति-पत्नी और चार मासूमों को बुरी तरह घायल किया
Godda, Jharkhand:गोड्डा- मामूली विवाद में दबंग ने घर में घुसकर पति-पत्नी और चार मासूम बच्चों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पति के सिर में काफी चोटें आई हैं। घटना देवदांड थाना क्षेत्र के पिंडरा हाट गांव की है। देर रात घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में भर्ती कराया गया है। घायल महिला अनीता देवी ने बताया कि गांव के ही दबंग मनोज यादव ने रात में उनके घर में घुसकर लाठी से मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल आदि छीन लिए। पति हीरालाल साह को भी खूब मारा। चार मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ा। सीएचसी पोड़ैयाहाट में ऑन ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ रौशन ने बेरहमी से मारपीट की बात कही है। देवदांड थाना प्रभारी अमित मार्की ने फोन पर घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ की 2006 वक्फ संपत्तियाँ केंद्र द्वारा मान्य, ऑनलाइन रिकॉर्ड पूरी तरह प्रमाणित
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ की सभी 2006 वक्फ संपत्तियों को केंद्र सरकार ने माना सही ऑनलाइन सत्यापन में प्रदेश की एक भी वक्फ संपत्ति पर आपत्ति नहीं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पास करीब 5 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति शहरी क्षेत्रों में करीब 3500 करोड़, ग्रामीण इलाकों में करीब 1500 करोड़ की संपत्ति अवैध कब्जों के खिलाफ राज्यभर में चलेगा विशेष अभियान वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जे हटाने की तैयारी शुरू की अवैध कब्जा करने वालों पर होगी एफआईआर और कानूनी कार्रवाई छोटे राज्यों में वक्फ संपत्तियों के ऑनलाइन रिकॉर्ड के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे आगे केंद्र सरकार के नए कानून के तहत हुआ ऑनलाइन सत्यापन, सभी रिकॉर्ड पाए गए प्रमाणित0
0
Report
Advertisement
