462001
MP में कोहेफिजा गोली कांड के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
Bhopal, Madhya Pradesh:कोहेफिजा गोली कांड के आरोपियों फिरोज बाबा, शाहिद इटारसी और आदिल बच्चा का हनुमानगंज और कोहेफिजा पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर विवेचना की और करबला रोड से उनका जुलूस निकाला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनादेवी दर्शन के बाद यूपी श्रद्धालु बस टकराई, किसी को चोट नहीं
Bilaspur, Chhattisgarh:एंकर- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में नवरात्र पूजन व माता रानी के दर्शन कर वापस लौट रहे यूपी के श्रद्धालुओं की बस एक कार से जा टकराई। वही यह हादसा गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास हुआ मगर गनीमत यह रही की किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की बस गरामोड़ा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। आमने-सामने टक्कर में कार को काफी नुकसान हुआ है लेकिन मां नैनादेवी की कृपा से किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई है। वहीं ड्राइवर के अनुसार अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस सीधा टोल प्लाजा के अंदर सामने से पर्ची कटवा रही एक कार से जा टकराई, गनीमत यह रही की इस हादसे में श्रद्धालुओं को चोट नहीं आई, हालांकि कार का काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
एटा ब्रेकिंग एटा- अनियंत्रित होकर हवा में उड़ी कार के उड़े परखच्चे बाल बाल बचे दो युवक,
Sahaspur Barauli, On, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा- अनियंत्रित होकर हवा में उड़ी कार के उड़े परखच्चे बाल बाल बचे दो युवक, लगभग 50 मीटर तक दूर जा कर गिरे कार के टुकड़े, ससुराल जा रहे थे कार सबार टूंडला से मिरहची थान के सूत्रपुर जाने के दौरान पीएसी के पास हुआ हादसा, सूचना पर पहुंची संबंधित पुलिस ने घायल युवकों को कराया मेडिकल कॉलेज में भर्ती, प्रथम दृष्टि जानकारी के अनुसार गाड़ी में सीएनजी या AC गैस से धमाका हुआ है टेक्निकल मुआइना किया जा रहा है दोनों युवक सुरक्षित है *पुलिस* एटा -थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत कासगंज रोड पीएसी बटालियन के पास का है पूरा मामला, रिपोर्ट -दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
महानवमी पर कन्या पूजन से भाजपा का पंचायत चुनाव faux भरोसा: क्या जाएगा लाभ?
Jaipur, Rajasthan:महानवमी पर दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, पंचायत चुनाव में BJP की जीत का जताया भरोसा जयपुर— डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने महानवमी पर जयपुर के सिविल लाइन्स स्थित आवास पर कन्या पूजन किया। उन्होंने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की प्रगति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की。 इस अवसर पर दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे अवसर समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा पंचायत चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की प्रचंड जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और पार्टी पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। दिया कुमारी ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों का लाभ चुनाव में भाजपा को मिलेगा。 महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर— महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महानवमी पर कन्या पूजन के जरिए उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति के सम्मान और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 बाइट—दिया कुमारी,डिप्टी सीएम इस खबर की फीड JPR_DIYA_R स्लग से भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम के कन्या पूजन से भाजपा को पंचायत चुनाव में जीत की उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:महानवमी पर दिया कुमारी ने किया कन्या पूजन, पंचायत चुनाव में BJP की जीत का जताया भरोसा जयपुर— डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने महानवमी पर जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर कन्या पूजन किया। उन्होंने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की प्रगति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को दशहरा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। ऐसे अवसर समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा पंचायत चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने भाजपा की प्रचंड जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और पार्टी पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। दिया कुमारी ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के पिछले तीन वर्षों के विकास कार्यों का लाभ चुनाव में भाजपा को मिलेगा महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर— महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनके सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महानवमी पर कन्या पूजन के जरिए उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति के सम्मान और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।0
0
Report
खेतड़ी के गोठड़ा गांव में शहीद धर्मपाल सैनी की 14वीं शहादत दिवस श्रद्धांजलि
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के गोठड़ा गांव, झुंझुनूं में शहीद धर्मपाल सैनी की 14वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि शहीदों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है; उन्हें देवतुल्य मानकर पूजा करनी चाहिए और उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का योगदान सदैव याद रखा जाना चाहिए। शहीद धर्मपाल सैनी की बेटी किरण ने कहा कि परिवार उनकी पुण्यतिथि को त्योहार के रूप में मनाता है और पिता की स्मृतियां प्रेरणास्रोत रहेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन किया और उनके स्मारक को संजोने का संदेश दिया।0
0
Report
झुंझुनूं के प्रशांत सिंह ने राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के प्रशांत सिंह ने राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक डाडा फतेहपुरा के प्रशांत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया क्षेत्र का मान हरियाणा के रतिया में आयोजित दसवीं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया निजामपुर मोड़ पर ग्रामीणों ने साफा-माला पहनाकर किया भव्य स्वागत गाजे-बाजे के साथ खुली जीप में जुलूस निकालकर गांव ले गए ग्रामीण प्रशांत की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी, युवा खिलाड़ियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा गांव के युवा खिलाड़ी प्रशांत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और राजस्थान का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर गांव लौटने पर निजामपुर मोड़ स्थित विवेकानंद सर्किल पर ग्रामीणों ने साफा और माला पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ खुली जीप में जुलूस निकालकर उन्हें उनके पैतृक गांव डाडा फतेहपुरा ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। प्रशांत सिंह ने हरियाणा के रतिया स्थित गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी परिसर में आयोजित दसवीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रशांत ने अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।प्रशांत के कोच एवं राजस्थान टीम के मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से खेतड़ी क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना प्रशांत के उज्ज्वल खेल भविष्य की उम्मीद जगाता है।राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद प्रशांत के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। निजामपुर मोड़ स्थित विवेकानंद सर्किल पर साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ खुली जीप में जुलूस निकालकर उन्हें गांव तक ले जाया गया। स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने प्रशांत की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणाक बताया।प्रशांत की सफलता इस बात का उदाहरण है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और परिवार व प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर प्रशांत ने अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया है。 बाइट 01 : वीर सिंह, पूर्व सरपंच, डाडा फतेहपुरा (सफेद मूंछ) बाइट 02 : अमित कुमार, टीम मैनेजर, (दाढ़ी)0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में विजयादशमी पर दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन, महिलाओं ने सिंदूर से सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - लोहरदगा में विजयादशमी के दिन तिवारी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन रहने का आर्शीवाद माता रानी से मांगी। अगले वरस मां दुर्गा से जल्द आगमन की कामना की गई। माता रानी से परिवार की सुख समृद्धि की कामना भक्तजनों ने की। मां की विदाई की बेला में सबकी आंखे नम दिखी। सबने मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना करते हुए परिवार की सुरक्षा का आर्शीवाद मांगा। हालांकि लोहरदगा के अधिकांश पंडाल में Mata Rani की विदाई कल बुधवार को दी जाएगी।0
0
Report
मांडावा बाईपास पर ट्रोले ने बकरियों को कुचला, 6 की मौत, चालक फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रोले का कहर, 6 बकरियों की मौत मंडावा में रामगढ़ पुलिया के पास बीकानेर-दिल्ली हाईवे पर हादसा तेज रफ्तार ट्रोले ने हाईवे पार कर रहे बकरियों के झुंड को कुचला हादसे के बाद ट्रोला छोड़कर चालक मौके से फरार मंडावा पुलिस ने ट्रोला जब्त कर थाने पहुंचाया,फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस बीकानेर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर झुंझुनूं जिले के मंडावा बाईपास स्थित रामगढ़ पुलिया के पास मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने हाईवे पार कर रहे बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, बकरियों का झुंड लिंक रोड से मुख्य हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रोले की चपेट में आने से आधा दर्जन बकरियां कुचल गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।घटना के बाद ट्रोला चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रोले को जब्त कर थाने पहुंचाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।0
0
Report
बागपत हादसा: ट्रक ने दो मासूम बहनों की मौत, परिवार में कोहराम
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो मासूम बच्चियों की जान ले ली। दोनों सगी बहनें भंडारे से भोजन ग्रहण कर वापस लौट रही थीं, तभी ईंटों से लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में छह वर्षीय नाबिया और तीन वर्षीय एलिना की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का है। जानकारी के मुताबिक मजदूरी करने वाले तालीम की दोनों बेटियां नाबिया और एलिना भंडारे से भोजन ग्रहण कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रक ने दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी और कोतवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने ईंटों से लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक और परिचालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी का नाम कौन करेगा घोषित? रात 8:26 बजे ग्राउंड रिपोर्ट
Varanasi, Uttar Pradesh:कौन बनेगा यूपी बीजेपी का चुनाव प्रभारी? देखिए ग्राउंड रिपोर्टर...रात 8:26 बजे0
0
Report
नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 21 में दशहरा समारोह की तैयारी पूरी; रावण दहन पुतले स्थापित
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, उत्तर प्रदेश: सेक्टर 21 के नोएडा स्टेडियम में दशहरा समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं, जहां रावण दहन समारोह के लिए रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले स्थापित किए गए हैं।0
0
Report
उज्जैन DRP पुलिस लाइन में विजयादशमी शस्त्र पूजन, हर्ष फायर के साथ शुभकामनाएं
Ujjain, Madhya Pradesh:विजयादशमी पर्व पर उज्जैन की DRP पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद पुलिस के हथियारों, वाहनों और घोड़ों की पूजा की गई। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष फायर भी किया और एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन की DRP पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। पारंपरिक साफा पहनकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मां काली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद यज्ञ और हवन किया गया। शस्त्र पूजन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से कद्दू की बलि दी गई। वहीं, पुलिस के शासकीय वाहनों और घोड़ों की भी पूजा की गई। घोड़ों को गुड़ खिलाया गया। पूजा-अर्चना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी और नागरिकों को भी दशहरे की शुभकामनाएं दीं। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष ओम जैन, सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश सिंह कुशवाह और नरेश शर्मा मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट और स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन शामिल हुए। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
विदिशा में विजयादशमी पर RSS पथ संचलन ने लोगों का उत्साह बढ़ाया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में विजयादशमी पर राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन. नर्मदा बस्ती के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल की. मुखर्जी नगर के भगतसिंह पार्क से शुरू हुआ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख कृपाण सिंह ने बौद्धिक दिया.0
0
Report
खेतड़ी में सीएलजी-युथ सीएलजी बैठक: चुनाव शांतिपूर्ण, त्योहारों में भाईचारा
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी थाने में सीएलजी और यूथ सीएलजी की संयुक्त बैठक आयोजित डीएसपी राजेंद्र कुमार बुरड़क की अध्यक्षता में हुई बैठक पंचायती राज चुनाव-2026 शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने पर चर्चा दशहरा और दीपावली सौहार्द व भाईचारे से मनाने की अपील संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान बैठक में सदस्यों ने चुनाव और त्योहारों को लेकर दिए सुझाव झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना खेतड़ी परिसर में सीएलजी और यूथ सीएलजी की संयुक्त बैठक का आयोजन पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार बुरड़क की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा दशहरा और दीपावली के त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई।थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि बैठक का उद्देश्य चुनाव और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार बुरड़क ने उपस्थित सदस्यों से कस्बे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले रोका जा सकता है।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी पंचायती राज चुनावों, दशहरा और दीपावली के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही त्योहारों को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया।इस दौरान सीएलजी एवं यूथ सीएलजी के सदस्य मौजूद रहे।0
0
Report
मंडावा की बदहाल सड़कों पर गड्ढों ने कर दिया आंदोलन, मरम्मत कब?
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में सड़कों की बदहाली, हादसों को न्योता दे रहे गड्ढे मंडावा में बदहाल सड़कों से आमजन परेशान, जगह-जगह बनाए बड़े गड्ढे मुकंदगढ़ रोड पर पुराने पेट्रोल पंप से सरकारी कार्यालयों तक सड़क क्षतिग्रस्त एसडीएम कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति और अस्पताल के पास खराब सड़क जयपुर मार्ग पर मिठवास में शहीद स्मारक के सामने भी सड़क की हालत खराब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत करवाने की मांग झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे में सड़कों की बदहाल स्थिति आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी ہوئی है। मुकंदगढ़ रोड पर पुराने पेट्रोल पंप के सामने से लेकर एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय, तहसील और सरकारी अस्पताल के आसपास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत ऐसी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खास बात यह है कि मुकंदगढ़ रोड पर कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी तरह जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर मिठवास गांव में शहीद स्मारक के ठीक सामने भी सड़क की हालत खराब है। यहां बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी मुकेश गढ़वाल तेतरा सहित अन्य लोगों के अनुसार, इस समस्या से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। लोगों ने मांग की है कि समय रहते सड़कों की मरम्मत करवाकर आवागमन को सुरक्षित बनाया जाए। अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क के गड्ढे भरवाने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।0
0
Report
Advertisement
