462038
MP में मुख्यमंत्री निवास पर बनाया गया जन्माष्टमी समारोह
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के श्यामला हिल्स स्थित निवास पर जन्माष्टमी पर "श्रीकृष्ण पर्व" मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद ने मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना की। शर्मा ने सरकार के फैसले की सराहना की, जिसमें प्रदेश के सभी कॉलेजों में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। उन्होंने राम और कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिड़ावा में भाजपा नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह और तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि और जयपुर संभाग सह प्रभारी विजेंद्र पूनियां ने ली बैठक वार्ड प्रभारियों, संयोजकों और कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों पर किया मंथन निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन वार्ड स्तर पर संगठन मजबूत कर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में भाजपा का नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने वार्डवार संगठन की स्थिति, संभावित प्रत्याशियों और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। जयपुर संभाग सहप्रभारी विजेंद्र पुनिया ने कहा कि झुंझुनूं जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। टिकट के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आना पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से जिले की सभी 19 निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य है।भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि ने बताया कि टिकट के लिए आवेदन मंडल अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों और उनके पास भी लिए जा रहे हैं। पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा के बाद योग्य और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं के नामों पर विचार किया जाएगा।बैठक में वार्डों में प्रभारियों और संयोजकों को सक्रिय करने के साथ चुनाव संचालन समिति के माध्यम से आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया。0
0
Report
रावतभाटा में मूसलाधार बारिश, तापमान 26°C, बांध जलस्तर पर निगरानी जारी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - सोमवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह भी जारी रहा। रुक-रुककर हुई बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के चलते तापमान गिरकर करीब 26 डिग्री पहुंच गया। वहीं, चंबल नदी से जुड़े बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई है। राणा प्रताप सागर कैचमेंट में 10.20 MM बारिश हुई, जबकि बांध का जलस्तर 1142.10 फीट और पानी की आवक 5,311 क्यूसेक दर्ज हुई। जवाहर सागर कैचमेंट में 15.80 MM और कोटा बैराज क्षेत्र में 30 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। बांधों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन. इस महीने रायपुर में 10 से ज्यादा हत्या की वारदात के मामले पर विरोध-प्रदर्शन. हाल ही में डीडी नगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर और बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी की घटना का भी विरोध. जिला कांग्रेस कमेटी ने डीडी नगर थाने का घेराव कर किया विरोध-प्रदर्शन. जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया डीडी नगर थाने का घेराव0
0
Report
Advertisement
हरदा में पैसे लेकर निकला युवक धारदार हथियार से हमला, पुलिस जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में दो लाख रुपये लेकर निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, जांच में जुटी पुलिस हरदा। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोलवा गांव में व्यक्ति पर धारदार हथियार से हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार परमानंद जाट, पिता हारनाथ जाट, निवासी कोलवा, रात करीब 8:30 बजे घर से दो लाख रुपये लेकर निकले थे। बतायाजाता है कि उनके साथ कमल नाम का व्यक्ति भी गया था। घटना सड़क मार्ग से करीब 150 मीटर अंदर हुई। इसी दौरान परमानंद जाट पर तलवार जैसे धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हमले के पीछे की वजह और दो लाख रुपये से जुड़ी पूरी स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जांच कर रही है। बाइट 01 मृतक के परिजन घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाजजन सिटी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने घटना में शामिल अन्य लोगों की भी निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। बाइट 02 शालिनी पसस्ते, SDOP हरदा0
0
Report
रीगा में CSP संचालक की लूट की कोशिश ग्रामीणों ने अपराधियों को पकड़ा
Sitamarhi, Bihar:रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी में एक CSP संचालक धीरेंद्र कुमार से बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगो की तत्परता से अपराधी ग्रामीणों ने पकड़ लिए. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में पिस्टल लहराई, लेकिन ग्रामीण डरे नहीं और अपराधियों को धर दबोचा. इस दौरान तीनों अपराधियों की पिटाई हुई और मौके पर पुलिस के हवाले कर दिया गया. CSP संचालक धीरेंद्र कुमार अपने बैग में पैसे लेकर प्रतिष्ठान पर जा रहा था; इसी दौरान बाइक सवार अपराधी लूट की नीयत से उसका पीछा करने लगे.0
0
Report
यूएलसी धमकी पत्र से कश्मीरी पंडितों पर खतरा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर में फिर खौफ का साया: कश्मीरी पंडितों को अंजाम भुगतने की धमकी, नाम पते और वाहन नंबर किए सार्वजनिक. यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल के लेटरहेड पर जारी पत्र में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके बाद ऑल पीएम पैकेज इम्प्लॉयज फोरम क Kashmir ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पीएम पैकेज कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। सोशल मीडिया पर जारी धमकी वाले पत्र में नाम-पते के साथ वाहनों के नंबर भी दर्ज हैं। आतंकी संगठन ने सभी को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। सुरक्षा एजेंसीز के अनुसार यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (यूएलसी) का जुड़ाव लश्कर-ए-ताइबा से है। अगस्त के पहले सप्ताह में भी ऐसा ही एक धमकी भरा पत्र जारी किया गया था। अब वायरल हुए नए पत्र में कश्मीरी पंडितों के पते, वाहनों के नंबर और फोन नंबर तक दिए गए हैं। कश्मीरी पंडित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश हैंडू ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार पांच अगस्त 2019 के बाद घाटी में बदलाव और शांति के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से मेल नहीं खाती। घाटी में सुरक्षा हालात जस के तस बने हुए हैं। उनके अनुसार वर्ष 2019 से अब तक 52 अल्पसंख्यकों की हत्या हो चुकी है, जिसमें बैसरन में पर्यटकों पर हुआ हमला भी शामिल है। पुराने मामलों की जांच तेज होने से बौखलाए आतंकी संगठन। कश्मीर मामलों के जानकार अमित कौल बताते हैं कि कश्मीरी पंडितों से जुड़े पुराने मामलों की जांच तेज होने से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। जम्मू-कश्मीर की स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) वंधामा नरसंहार और जाने-माने कश्मीरी पंडित टीका लाल टपलू की हत्या के मामलों की जांच कर रही है। सरला भट और सर्वानंद कौल के मामलों की जांच में भी तेजी आई है। एसआईए ने जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या की जांच भी तेज कर दी है। दूसरी ओर, कश्मीर में पंडितों की घर वापसी की स्वीकार्यता भी बढ़ी है। कश्मीरी मुसलमान खुद आगे आ रहे हैं। यही कारण है कि आतंकी कश्मीरी पंडितों को धमकाकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यूएलसी लश्कर-ए-ताइबा का ही एक सहयोगी आतंकी संगठन है। यह लगातार कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की धमकी दे रहा है। आतंकी संगठन की ओर से जारी पत्रों में कर्मचारियों को घाटी में अपने कार्यालयों में नहीं आने की चेतावनी जारी की जा रही है। वही दूसरी ओर भाजपा जनरल सेक्रेटरी J&K अशोक कौल ने कहा दुनियॉं में कोई सुरक्षित नहीं हैं। इसके बयान को लेकर कई राजनीतिक नेताओं ने सवाल खड़े किए कि फिर केन्द्र सरकार पंडितों को सुरक्षा देने में विफल रही है।0
0
Report
Advertisement
तीतरवाड़ा में चार बदमाशों ने तसव्वर की गोली मारकर हत्या कर दी
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले के तीतरवाड़ा गाँव में चार बदमाशों ने एक युवक तसव्वर को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मृतक के परिवारवालों के अनुसार देर रात गाँव से बाइक सवार बदमाश जा रहे थे, विवाद के बाद पेट में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो फरार हैं। सभी आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी पता चला है।0
0
Report
हल्द्वानी में कांग्रेस ने चीनी महंगाई के विरोध में फीकी चाय से सरकार पर निशाना साधा
Haldwani, Uttarakhand:चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध की आंच अब हल्द्वानी तक पहुंच गई है। चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राशन, तेल और चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस चीनी वाली चाय का स्वाद आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, अब महंगाई के चलते लोगों को फीकी चाय से ही काम चलाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और आम जनता को राहत देने की मांग की। तिकोनिया चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को फीकी चाय पिलाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और महंगाई के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।0
0
Report
उनियारा में बारिश से स्कूल जलभराव, छात्रों की आवाजाही मुश्किल
Tonk, Rajasthan:उनियारा टोंक उनियारा में बारिश बनी स्कूली बच्चों के लिए आफत, स्कूल परिसर में भरा पानी एंकर...उनियारा उपखंड क्षेत्र में बारिश के बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चतरपुरा का परिसर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। स्कूल परिसर में बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में पानी जमा होने के कारण स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, स्कूल परिसर में लंबे समय से पानी भरा रहने के चलते बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। जलभराव के कारण स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है。 स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से पहले यदि शिक्षा विभाग और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समय रहते व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। बावजूद इसके स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या सामने आने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं。 अभिभावकों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्कूल परिसर से बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाने तथा भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं हो, इसके लिए स्थायी समाधान की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में महिला कांवड़ यात्रा से आस्था और समृद्धि की मन्नते
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - पवित्र जल लेकर महिला कमेटी के द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबे माता मंदिर होते हुए मानव मंदिर पहुँची, जहाँ महिलाओं ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पवित्र जल से अभिषेक किया। इसके दौरान महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा और वातावरण भक्तिमय रहा। महिला कमेटी की विनिता अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा और अभिषेक का उद्देश्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावना को बढ़ावा देना तथा सभी के सुख-शांति की कामना करना है।0
0
Report
हिजाब पर इस्लाम में जायज मान्यता और स्कूल यूनिफॉर्म के मुद्दे पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:रिएक्शन बाइट- वकील साहब कोर्ट में दलील रखने में असफल रहे किसी ओलमा को कोर्ट में दलील रखनी चाहिए, इस्लाम में हिजाब पहनना सरियत के तौर पर जायज है स्कूल की यूनिफार्म का मामला अलग है मौलाना शहाबुद्दीन रजवी अध्यक्ष ऑल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
कपासान में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए तेज तैयारी शुरू कर दी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। विधायक कार्यालय में भाजपा के नगर निकाय मुख्य चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले राजू पंडित ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यालय के माध्यम से कार्यकर्ताओं के समन्वय, चुनावी रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
शिरूर बायपास पर बढ़ते दुर्घटनाओं के खिलाफ आंदोलन, सुरक्षा योजना लागू करने की मांग
Shirur, Maharashtra:पुणे-अहिल्यानगर राष्ट्रीय महामार्गावरील शिरूर बायपास आणि परिसरातील वाढते भीषण अपघात, अपपुर्या सुरक्षा उपाययोजना आणि अनधिकृतरीत्या फोडण्यात आलेले दुभाजक याविरोधात शिरूरमध्ये जनआक्रोश पाहायला मिळत आहे. अपघातात हकनाक निष्पाप नागरिकांचे बळी जात असल्याने, प्रशासनाचे डोळे उघडण्यासाठी शिरूर तहसील कार्यालयासमोर सामाजिक कार्यकर्ते नीलेश वाळुंज आणि नागरिकांनी 'प्रतीकात्मक तिरडी' मांडून अनोखे आंदोलन छेडले. अखेर शिरूर पोलिसांनी महामार्गावरील काँक्रीट दुभाजक फोडणाऱ्या अज्ञात व्यक्तींविरोधात सार्वजनिक मालमत्ता नुकसान प्रतिबंधक कायद्यान्वये गुन्हा दाखल केला आहे. मात्र, केवळ गुन्हे दाखल करून न थांबता कायमस्वरूपी उपाययोजना आणि सुरक्षा आराखडा लागू होईपर्यंत लढा सुरूच ठेवण्याचा पवित्रा आंदोलकांनी घेतला आहे.0
0
Report
जमीनी विवाद के चलते दंपति ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश टाली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग जमीनी विवाद में दम्पति ने कलक्ट्रेट पर की आत्मदाह की कोशिश दम्पति को बचाने में इंटेलिजेंस के एसआई और होमगार्ड हुए घायल कलक्ट्रेट पर समस्या बताते बताते दम्पति ने अपने ऊपर डाल लिया था पैट्रोल सुरक्षा कर्मियों की वजह से टला बड़ा हादसा दम्पति को कोतवाली और महिला थाना पुलिस ले गयी अपने साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के कलक्ट्रेट गेट के सामने की घटना । कlekt्रेट में दंपती ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया जमीन विवाद से परेशान होने का दावा पूछताछ में नरेश पाल ने बताया कि वह जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से परेशान है। उसका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं होने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसी वजह से उसने पत्नी के साथ आत्मदाह का कदम उठाने की कोशिश की।घटना के बाद कोतवाली पुलिस दंपती से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ जमीन विवाद से जुड़े तथ्यों और दंपती की शिकायत के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील परिसर में दंपती के ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचने और आत्मदाह की कोशिश करने की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
रामनगर के सरस मेले में ऐपण नेमप्लेट महिलाओं के हुनर का आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:ऐपण की नेमप्लेट बनी सरस मेले का आकर्षण रामनगर में आयोजित सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के हुनर की खूब सराहना हो रही है. मेले में लगे अलग-अलग स्टॉलों पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, इनहीं में किशनपुर शोई के कौरा समूह द्वारा तैयार की जा रही ऐपण की खूबसूरत नेमप्लेट लोगों की खास पसंद बनी हुई हैं, खास बात यह है कि इन नेमप्लेट को तैयार करने में महिलाओं को करीब तीन दिन का समय लगता है और इनकी कीमत 300 से 400 रुपये तक रखी गई है. रामनगर के सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर उत्तराखंड की लोक कला और महिलाओं की मेहनत की झलक देखने को मिल रही है, इन्हीं में किशनपुर छोई के गौरा समूह की ऐपण से तैयार की गई नेमप्लेट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, समूह से जुड़ी दलजीत कौर बताती हैं कि उनके समूह में करीब सात से आठ महिलाएं मिलकर इन नेमप्लेट को तैयार करती हैं, इसके अलावा क्षेत्र की करीब 20 से 25 महिलाओं को अलग-अलग स्तर पर ऐपण का काम सिखाया गया है, जिससे ज्यादा महिलाएं इस हुनर से जुड़कर अपनी आजीविका चला सके. ऐपण से सजी इन नेमप्लेट की खासियत इनकी खूबसूरती के साथ-साथ मजबूती भी है, महिलाओं के मुताबिक इन पर पानी पड़ने से भी ये आसानी से खराब नहीं होतीं. एक नेमप्लेट को तैयार करने में करीब तीन दिन का समय लगता है. इसमें ऐपण और पेंट का काम बेहद बारीकी से किया जाता है,पेंट को अच्छी तरह सूखने में ही करीब डेढ़ दिन का समय लग जाता है और इसके लिए धूप की जरूरत होती है. इन नेमप्लेट की कीमत 300 से 400 रुपये तक रखी गई है, मेले में आने वाले लोग इन्हें घर की सजावट और नाम लिखवाने के लिए पसंद कर रहे हैं. दलजीत कौर का कहना है कि सरस मेला महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का बेहतर मंच है. ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने हुनर की पहचान मिलने के साथ-साथ उनकी आजीविका बढ़ाने का अवसर भी मिल रहा है. कुल मिलाकर रामनगर का सरस मेला सिर्फ खरीदारी का मंच नहीं बल्कि उत्तराखंड की लोक कला, महिला हुनर और आत्मनिर्भरता की तस्वीर भी पेश कर रहा है.0
0
Report
Advertisement
