462001
पंडोखर धाम के गुरुदेव ने बाबा महाकाल के दरबार में की पूजा-अर्चना
Bhopal, Madhya Pradesh:उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पंडोखर धाम सरकार के गुरुदेव पहुंचे। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में लाभार्थी संवाद: विधायक ने मौके पर सुनीं शिकायतें, कई समस्याओं का समाधान
Nurpur, Himachal Pradesh:संवाद कार्यक्रम में विधायक ने सुना फरियादियों का दुखड़ा, कुछ समस्याएं मौके पर सुलझाईं लाभार्थी परिवारों ने रखीं अपनी परेशानियां, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश गरीब की आवाज बनी विधायक की प्राथमिकता, मौके पर सुना जनता का दर्द भवानी सिंह पठानिया ने लाभार्थी परिवारों से किया सीधा संवाद, कुछ समस्याएं मौके पर सुलझीं, बाकी के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश किसी गरीब के लिए सरकारी योजना का लाभ मिलना महज एक सुविधा नहीं, बल्कि उसके परिवार के लिए बड़ी राहत और उम्मीद होती है।इसी उम्मीद के साथ सोमवार को फतेहपुर के पंचायत घर मच्छोट में चिन्हित लाभार्थी परिवार विधायक के सामने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।किसी ने अपनी जरूरत बताई तो किसी ने सरकारी योजना से जुड़ी परेशानी रखी। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने लोगों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं की जानकारी ली。 बाड़ी, दियाना, डूहग, खटियाड़, कुडल, लुठियाल, मच्छोट, नगाल, रें, रियाली, टटवाली और पोलियां सहित कई पंचायतों के चिन्हित लाभार्थी इस संवाद में शामिल हुए。 सबसे खास बात यह रही कि समस्याएं केवल सुनी नहीं गईं, बल्कि कुछ मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू करवाई गई। जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया जरूरी थी, उन्हें लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए。 गरीब परिवार की समस्या सिर्फ एक आवेदन नहीं होती। उसके पीछे पूरे परिवार की उम्मीद जुड़ी होती है। उसका प्रयास है कि जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जो समस्या मौके पर हल हो सकती है, उसे तुरंत हल किया जाए और बाकी मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए। विधायक ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और हर मामले में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गौर रहे की प्रदेश सरकार व ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के تحت फतेहपुर में 10 से 12 अगस्त तक तीन क्लस्टरों में लाभार्थी परिवारों के साथ संवाद किया जा रहा है。 11 अगस्त — रेहन में संवाद संवाद का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। 11 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जल शक्ति विभाग विश्राम गृह, रेहन में लाभार्थी परिवारों के साथ संवाद होगा। जिसमें रेहन, डूहा, चकबाड़ी, छन्नर, छत्तर जोगियां, गोलवां, डक, गुरियाल, हटपंग, कंदौर, झुंब खास, मिंता, नेरना, लरूह, समलेट, तलाड़ा, हटली, खेहर, बगडोली और रेहन-2 सहित संबंधित पंचायतों के चिन्हित परिवार शामिल होंगे。 12 अगस्त — फतेहपुर में संवाद वहीं 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, फतेहपुर में अगला संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें बरोट, बरूणा, खटियाड़, धमेटा, फतेहपुर, हाड़ा, हड़वाल, जगनोली, जखाड़ा, कुटबासी, लौहारा, मनोह-सिहाल, सुनेंट, नगाल, ठेहड़ू और नंगल समकड़ सहित संबंधित पंचायतों के चिन्हित लाभार्थी परिवार अपनी समस्याएं रख सकेंगे。 सभी चिन्हित लाभार्थी परिवारों से आग्रह है कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य निर्धारित स्थान पर जरूर पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभार्थियों की समस्याओं को मौके पर सुना जा सके और नियमानुसार समाधान की कार्रवाई की जा सके。 सरकारी योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ कागजों से निकलकर जरूरतमंद परिवार के घर तक पहुंचे। मच्छोट में हुआ यह संवाद इसी दिशा में एक प्रयास रहा, जहां गरीब परिवारों ने अपनी बात सीधे विधायक के सामने रखी और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर लौटे। क्योंकि एक जरूरतमंद के लिए किसी अधिकारी का एक निर्देश सिर्फ सरकारी कार्रवाई नहीं होता—वह उसके परिवार के लिए राहत की एक नई उम्मीद बन सकता है।0
0
Report
मोरबी विरपरड़ा के कुओं के पानी की हलचल पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पहुँची
Morbi, Gujarat:મોરબીના વિરપરડા ગામના કુવાના પાણીના હિલોળા મુદે તપાસ માટે જિયોલોજીકલ સર્વે ઓફ ઇન્ડિયા ની ટિમ પહોંચી છેલ્લા કેટલાક દિવસથી વિરપરડા ગામે આવેસ કુવાનું પાણી દરિયાના મોજાની જેમ ઉછળી રહ્યું છે હાલમાં કુવાના હલતા પાણીની અલગ અલગ ટિમો દ્વારા તપાસ કરવામાં આવી રહી છે જિયોલોજીકલ સર્વે ઓફ ઇન્ડિયાના ડાયરેક્ટર બીજયકુમાર દાસ અને તેમની ટીમે આવી હતી આજે આવેલી टीम દ્વારા પણ વિરપરડી ગામે અન્ય કુવાની પણ મુલાકાત લેવામાં આવી0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में हथियार दिखाकर भय फैलाने वालों की दबिश: 32 वर्षीय देवीदास गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रुतबा दिखाने और आमजन में भय का माहौल बनाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने धाकड़ मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय देवीदास की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में की गई।0
0
Report
Advertisement
सीमा त्रिखा नूंह पहुंचीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियां तेज
Nuh, Haryana:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह को लेकर नूंह पहुंचीं पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 14 अगस्त को गुरुग्राम के लेजर वैली मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा सोमवार को नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय झिरकमल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की और समारोह का निमंत्रण भी दिया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और स्वामी धर्मदेव महाराज सहित कई वरिष्ठ नेता और संत भी शामिल होंगे। समारोह में वर्ष 1947 के भारत विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को झेलने वाले परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम और डॉक्युमेंट्री भी प्रस्तुत की जाएंगी। इनके जरिए युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की वास्तविक घटनाओं, अपने पूर्वजों के संघर्ष और देश की अखंडता एवं एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कार्यकर्ताओं से राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
कन्नौज के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, जानिए क्या है यह योजना
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज के वन विभाग क प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है । तो आइए जानते है क्या कुछ कहा प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ ने ज0
0
Report
एनर्जी मंत्री अनिल विज: निजीकरण, स्मार्ट मीटर और डिस्कॉम पर सरकार का संकेत
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* उर्जा मंत्री अनिल विज का बयान बहुत अच्छे माहौल में बिजली कर्मचारियों के साथ बातचीत हुई है मुख्य बिंदु बिजली के निजीकरण का था हमने बताया है हमने भी HERC में इसका विरोध किया है स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाने कि मांग रखी थी हमने बताया है कि इसके अभी तक टैंडर नहीं किए है यह उपभोक्ता कि मर्जी पर निर्भर करेगा सरकार उसे कंपल्शन नहीं कर रही है एग्री डिस्कॉम को लेकर सीएम ने विधानसभा में घोषणा की है इसपर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है इसलिए इसपर अभी कोई आश्वासन भी नहीं बनता ,लेकिन हमने यह कहा है कि यदि कुछ एसा होगा तो हम बुलाकर बात करेंगे उस अनुसार कदम उठाएंगे कुछ मांगे पैडिंग रखी है जिसमें अध्ययन किया जाएगा सिद्धांतिक तौर पर रिस्क अलाउंस पर सहमति दी है इसपर कमेटी बना रहें है0
0
Report
Advertisement
आशा वर्करों का जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन; मानदेय, वेतन और सुरक्षा मांग तेज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में आशा वर्करों ने सामूहिक गिरफ्तारियां भी दीं। आशा वर्करों ने वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपए की मानदेय बढ़ोतरी लागू करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और तब तक 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने की मांग की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा, मातृत्व व चिकित्सा अवकाश, सेवानिवृत्ति पर 3 लाख रुपए और दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपए सहायता देने की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।0
0
Report
मुंगेर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 158 विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति पत्र
Munger, Bihar:मुंगेर विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने राजेंद्र मंच के समीप आयोजित होगा। समारोह को लेकर भव्य पंडाल तैयार किया गया है। कुलाधिपति सह राज्यपाल सैयद अता हसनैन पहली बार मुंगेर विश्वविद्यालय और मुंगेर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति मुंगेर पहुँच रहे हैं। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। आमलोगों के आवागमन में परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम स्थल के पास मैदान में हेलीपैड तैयार किया गया है। कुलपति प्रो. संजय कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुलाधिपति मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे मुंगेर विश्वविद्यालय परिसर पहुँचेंगे। मुख्य समारोह के बाद कुलाधिपति के साथ विश्वविद्यालय के विकास को लेकर तैयार की गई रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास अपना भवन और पर्याप्त संसाधन होना जरूरी है। कॉलेजों में वर्ग कक्ष, उचित रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय और खेल मैदान जैसी सुविधाओं की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के पास अब तक न तो अपनी जमीन है और न ही भवन। सीमित संसाधनों में भी विश्वविद्यालय बेहतर कार्य कर रहा है। शोध कार्यों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने के लिए लगातार लेक्चर, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित किए जा रहे हैं। हाल में करीब 600 छात्र-छात्राओं को एनएसएस के माध्यम से युवा आपदा मित्र का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आपदा की स्थिति में जोखिम को कम करने में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जा سکے। कुलपति ने बताया कि तृतीय दीक्षा समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को पदक प्रदान किया जाएगा। 53 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, 50 को सिल्वर और 55 विद्यार्थियों को बरौनी मेडल दिए जाने की तैयारी है। इनमें छात्राओं की भी अच्छी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पदक प्राप्त करना बदलते भारत की तस्वीर को दर्शाता है और मुंगेर के शैक्षणिक परिवेश को नया आयाम देगा। कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति के समक्ष विश्वविद्यालय के लिए जमीन और भवन की समस्या को प्रमुखता से रखा जाएगा। करीब एक वर्ष पहले विश्वविद्यालय के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। पत्र में इसके आसपास करीब 20 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराने की चर्चा थी, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था के कारण अब तक जमीन विश्वविद्यालय को हैंडओवर नहीं की गई है। इस कारण प्रशासनिक भवन परिसर के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि विश्वविद्यालय ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम के माध्यम से प्रस्तावित भवन का नक्शा तैयार करा लिया है। विश्वविद्यालय में करीब 20 विभागों की स्थापना हो चुकी है, लेकिन इन विभागों की पढ़ाई विभिन्न कॉलेजों के छोटे-छोटे कमरों में संचालित हो रही है। इससे शोध कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के समुचित विकास के लिए पर्याप्त संसाधन की नितांत आवश्यकता है और इस संबंध में कुलाधिपति से सहयोग का आग्रह किया जाएगा।0
0
Report
धनबाद के सुंदामडीह में रोहित मल्लिक ने पंखे से फांसी लगाई
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सुंदामडीह थाना क्षेत्र में नुनुडीह में रहने वाले रोहित मल्लिक ने पंखे के सहारे आत्महत्या कर लिया। सुबह उसकी मां शीला देवी सोकर उठी तो देखा रोहित पंखे से झूल रहा है। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग जमा हो गए और उसे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की मां ने बताया कि बेटा पंडाल बनाने का काम किया करता था। रात्रि में काम से लौटने के बाद खाना खा कर सो गया था। सुबह उठने पर रोहित के पंखे से झूलने की जानकारी मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुंदामडीह पुलिस को दी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी।0
0
Report
Advertisement
डोटासरा पर आरोप: सरकार ने OBC आयोग की रिपोर्ट पर स्पष्ट उत्तर नहीं दिया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आरोप OBC आयोग की रिपोर्ट को लेकर सरकार स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। डोटासरा के आरोप पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का पलटवार। राठौड़ ने कहा- डोटासरा जी भ्रमित हो रहे हैं। या ज्ञानी होने के बाद भी अज्ञानी की तरह बात कर रहे हैं। अन्य राज्यों में भी समय लगा, इसलिए राजस्थान में भी समय लगा। OBC आयोग की रिपोर्ट के आंकड़े अखबारों में छप रहे हैं। चाय के प्याले में तूफान खड़ा करने की डोटासरा जी की पुरानी आदत है।0
0
Report
MPT पन्ना हवाई पट्टी लीज पर: जिले को कोई सुविधा नहीं
Panna, Madhya Pradesh:MPT की पन्ना हवाई पट्टी लीज पर, जिले को कोई सुविधा नहीं0
0
Report
ABVP accuses Sant Gahira Guru University, Surguja, of crores in corruption
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की गड़बड़ियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुलपति पर करोड़ो रुपए के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। दअरसल सरगुजा अंचल में युवाओं के भविष्य को संवारने उच्च शिक्षा के लिए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना सन 2009 में की गई। खुद का भवन नहीं होने पर सरकार ने नए भवन बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के साथ भवन बनाने के लिए करोड़ो रुपए दिए गए। बावजूद इसके आज तक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय मूर्त रूप नहीं ले सका हैं। आधे अधूरे निर्माण में ही विश्वविद्यालय संचालित किया जा रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार को लेकर दस्तावेज के साथ कहा कि सफाई के नाम पर लाखों रुपए की निकासी की गई है। विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लाखों रुपए की गड़बड़ी की गई, इसके साथ ही विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया में लाखों रुपए लेकर भर्ती करने के आरोप लगे हैं। वह छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की गलती का खामियाजा विद्यार्थी भुगत रहे हैं। आने वाले समय में कार्रवाई नहीं होती है तो विधानसभा घेराव करने की बात भी कही गई है। इधर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि छात्र संगठन के द्वारा लगाए गए आरोप बुनियाद है। इस विश्वविद्यालय में एक अधिकारी का नेक्सस बना हुआ है और एक राज नेता का। ये चाहते हैं कि इनकी मनमानी चले और भ्रष्टाचार हो। जब सभी चीजों को रोकने की कोशिश करते हैं तो प्रायोजित तरीके से आरोप लगाया जाता है और मेरी भर्ती प्रक्रिया में जो भी आरोप लगा रहे हैं यह बिल्कुल गलत है。0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर परसुडीह पुलिस ने 510 ग्राम गांजा के साथ शशि कुमार भगत को गिरफ्तार किया
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम गांजा के साथ शशि कुमार भगत गिरफ्तार भेजा गया जेल। खखरीपाड़ा-जादुगोड़ा मार्ग पर गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई छापेमारी, सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में परसुडीह थाना पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के खखरीपाड़ा से जादुगोड़ा जाने वाले रास्ते में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई और सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 510 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा को जब्त करते हुए आरोपी शशि कुमार भगत उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। इसके अलावा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परसुडीह पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
0
0
Report
ओमर अब्दुल्ला: कैबिनेट विस्तार 15 अगस्त से पहले संभव नहीं; Bandipora मामले पर कार्रवाई
Aram Pora, Ganderbal, CM Omar Abdullah says the ongoing Cabinet expansion is unlikely to be completed before August 15. On the Bandipora incident, the Chief Minister called for strict implementation of laws enacted after the Nirbhaya case and stressed that all those found responsible must face the strongest possible legal action.0
0
Report
Advertisement
