भोपाल देहात थाना क्षेत्रों में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल, देहात थाना क्षेत्रों में आज ब्लैकआउट मॉकड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ आम जनता और सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉकड्रिल के दौरान जैसे ही रेड सायरन बजा, ठीक सुबह 7:30 बजे पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और वाहनों के पहिए थम गए। इस दौरान कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में भी मॉकड्रिल आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया। आस-पास के गांवों के सरपंच भी मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित रहे और गतिविधियों में भाग लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
