477001
भिंड में दशहरा पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन
Bhind, Madhya Pradesh:दशहरा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी के तहत भिंड में भी पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन से हुई जिसके बाद शस्त्र पूजन हुआ। भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक असित यादव, उप पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला और भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर के गांधी संग्रहालय में 170 देशों के डाक टिकट, दांडी यात्रा की रसीद
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बाड़ी में गांधी जी का अनोखा संग्रहालय, 170 देशों के टिकटों से लेकर दांडी यात्रा की ओरिजिनल रसीद तक मौजूद, 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष भी तैयार धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में रहने वाले अजय गर्ग ने महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ चीजों को सहेजकर ऐसा अनोखा संग्रहालय तैयार किया है, जो बापू के जीवन, संघर्ष और विचारों की पूरी कहानी बयां करता है। उनके संग्रहालय में दुनिया के करीब 170 देशों द्वारा गांधी जी पर जारी किए गए डाक टिकट, 200 से अधिक दुर्लभ किताबें, सिक्के, पोस्टकार्ड, ऐतिहासिक दस्तावेज और खादी पर जारी स्टांप सुरक्षित हैं, जो इसे देश में इकलौता और प्रेरणादायक संग्रह बनाते हैं। गांधी जयंती पर यह संग्रह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 170 देशों ने गांधी पर जारी किए टिकट, सभी संग्रहालय में मौजूद:- अजय गर्ग बताते हैं कि महात्मा गांधी दुनिया की उन चुनिंदा हस्तियों में शामिल हैं, जिन पर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के करीब 170 देशों ने डाक टिकट जारी किए हैं। उनके संग्रह में मॉरीटानिया, मिस्र, सोमालिया, सीरिया, माली, ईरान, मालदीव, कोमोरोस, तुर्कमेनिस्तान, मोरक्को समेत अफ्रीका और यूरोप के कई देशों के डाक टिकट मौजूद हैं। साथ ही वर्ष 1948 में गांधी जी पर जारी पहला डाक टिकट सेट और खादी कपड़े पर भारत सरकार द्वारा गांधी जी के नाम से जारी स्टांप भी यहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। दांडी यात्रा की ओरिजिनल रसीद और सील लगे पोस्टकार्ड हैं खास आकर्षण:- संग्रहालय की सबसे खास और दुर्लभ चीजों में दांडी यात्रा के समय की नमक टैक्स की ओरिजिनल रसीद शामिल है, जो इतिहास की जीवंत गवाह है। इसके अलावा गांधी जी दांडी यात्रा के दौरान जिन स्थानों पर रुके थे, वहां के पोस्ट ऑफिस की सील लगे दुर्लभ पोस्टकार्ड भी अजय गर्ग ने संभालकर रखे हैं। यहां दांडी यात्रा के 75 वर्ष पूरे होने पर 2005 में भारत सरकार द्वारा जारी 100 रुपये का सिक्का और 150वीं जयंती पर जारी 150 रुपये का स्मारक सिक्का भी मौजूद है 200 किताबें हरिजन अखबार और सिक्कों का खजाना:- अजय गर्ग के संग्रहालय में गांधी जी पर लिखी 200 से अधिक दुर्लभ किताबें भी मौजूद हैं। गांधी जी द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती भाषा में निकाले गए ‘हरिजन’ अखबार की मूल प्रतियां भी यहां सुरक्षित हैं। इसके अलावा गांधी जी से जुड़े विभिन्न अवसरों पर जारी किए गए सिक्के और दस्तावेज भी यहां देखे जा सकते हैं। 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष बनाया मिला कॉपीराइट और रिकॉर्ड:- अजय गर्ग ने गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर चित्रकारी के माध्यम से महात्मा गांधी की 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष तैयार किया है। इसमें गांधी जी के परदादा के परदादा से लेकर महात्मा गांधी तक के परिवार को क्रमवार दर्शाया गया है। इसे बनाने में उन्हें करीब 3 से 4 साल का समय लगा। इस अनोखे वंशवृक्ष के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा इसे वेरीफाई कर कॉपीराइट भी प्रदान किया गया। हाल ही में उन्हें राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई पीढ़ी को गांधी के विचारों से जोड़ने का प्रयास:- अजय गर्ग का कहना है कि गांधी जी केवल एक नाम नहीं, बल्कि स्वर्णिम इतिहास हैं। वह देश-विदेश से डाक टिकट और सिक्के जुटाकर लोगों तक गांधी जी के विचार पहुंचाने का प्रयास करते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनी लगाकर वे नई पीढ़ी को गांधी जी के जीवन, अहिंसा, सत्य और आदर्शों से परिचित कराते हैं। उनका यह अनोखा संग्रह अब धौलपुर की पहचान और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है0
0
Report
दौसा में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और सर्व धर्म प्रार्थना
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा महात्मा गांधी जयंती पर प्रार्थना सभा का आयोजन कलेक्टर डॉ सौम्या झा, एसपी पीयूष दीक्षित, एएसपी शंकरलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे और आमजन भी रहे मौजूद गांधी सर्किल पर किया गया आयोजन वहीं जिले भर में जगह जगह हुए आयोजन दौसा जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी सर्किल पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई साथ ही सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सौम्या झा , एसपी पीयूषण दीक्षित, एएसपी शंकर लाल मीणा , एसडीएम संजू मीणा , नगर परिषद की सभापति रेखा गुर्जर सहित बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे और आमजन मौजूद रहे इस दौरान अलग-अलग धर्म से जुड़े पंडित ,मौलवी , पादरियों ने अपनी अपनी बात कही साथ ही कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने कहा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी को संकल्प लेना चाहिए गांधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करते हुए आगे बढ़े0
0
Report
कोडरमा हादसा: मृतक के परिवार ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी کی मांग کی
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के बिशनपुर रोड में बीते 29 अक्टूबर को सड़क दुर्घटना में घायल हुए नरेश नगर वार्ड नंबर एक निवासी मुकेश ठाकुर की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मुआवजा और मोटरसाइकिल चालक के गिरफ्तारी को लेकर थाना का घेराव कर किया। देर रात परिजन और आक्रोशित लोग थाना पहुंचे और शव के साथ प्रदर्शन करते हुए मृतक को उचित मुआवजा और मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस संबंध में मृतक की सास कौशल्या देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि मेरे दामाद मुकेश ठाकुर प्रत्येक दिन की तरह 29 तारीख की सुबह 8:30 बजे घर से कम पर निकले थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार सीडी कॉलोनी से बिशनपुर रोड आ रहा था और हमारे दामाद को टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए और आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।0
0
Report
Advertisement
सीवान में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान से जन-जागरण, प्रशासन ने वाहन रवाना किया
Siwan, Bihar:सीवान में गांधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने स्वच्छता का संदेश दिया है। शहर के मालवीय चौक से जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के अलग-अलग इलाकों में रवाना किया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने मालवीय चौक पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से कचरे और गंदगी को हटाया गया, तो सफाईकर्मियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित यह अभियान सिर्फ साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का भी संदेश दिया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। डीएम ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि स्वच्छता अभियान को सिर्फ किसी एक दिन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे लोगों की रोजमर्रा की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाया जाए। शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है。0
0
Report
झारखंड: गढ़वा में चाकू के डर से घर में लूट, चार महिलाएं प्रभावित
Narayanpur, Jharkhand:घटना श्री बंशीधर नगर के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है, जहाँ फोरलेन के किनारे मां तारा एक्वा के संचालक बृजलाल राम के घर पर बाइक सवार बदमाश पहुंचा। उस समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। बदमाश ने खुद को सेल्स मैनेजर बताते हुए प्रोडक्ट दिखाने की बात कही और काफी देर तक घर में रुका। प्रोडक्ट लेने से इनकार करने के बाद बदमाश ने जेवर साफ करने की बात कही। महिला के मना करने पर उसने अपने बैग से चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में मौजूद महिलाओं से गहने देने को कहा। चाकू के डर से महिलाओं ने अपने जेवर बदमाश को सौंप दिए। पीड़िता के मुताबिक, बदमाश उनकी मां चंद्रावती देवी का मंगलसूत्र, उनका लॉकेट, कान की बाली और टप्स, जबकि उनकी सास फूलमती देवी का कान का टप लेकर फरार हो गया। लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर से निकलकर फोरलेन के पास पहुंचा, जहां उसका दूसरा साथी पहले से पल्सर बाइक लेकर खड़ा था। दोनों बाइक पर सवार होकर रमना की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर नगर ऊंटारी थाना पहुंचने पर तत्काल सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद एसआई अमित प्रशांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता व परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े चाकू के बल पर हुई इस वारदात से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
कानपुर तालाब में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों ने खुद पकड़ा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर तालाब में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्रीय लोगों में मचा हड़कंप बड़ी मशक्कत के बाद गांव वालों ने एक मगरमच्छ को पकड़ लिया और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा मगरमच्छ को देखकर राहगीरों में डर और दहशत का माहौल था वही मगरमच्छ पकड़ने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। लोग सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम की कार्रवाई का था क्षेत्रीय जनता को इंतजार क्षेत्र की जनता ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही पकड़ा मगरमच्छ मैनावती मार्ग सिंहपुर कछार के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
रायपुर: जेल बंदियों को बाहर ले जाने पर सुरक्षा नियम कड़े, साथ रहेंगे वरिष्ठ अधिकारी और बॉडी-वॉर्न कै
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर जेल मुख्यालय ने बंदियों को अस्पताल, अदालत या प्रशासनिक कार्यों के लिए जेल से बाहर ले जाने के नियमों को सख्त कर दिया है। डीजी जेल हिमांशु गुप्ता द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब जेल स्टाफ अकेला नहीं जाएगा; उनके साथ सहायक जेल अधीक्षक या किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जेलकर्मियों को बॉडी-वॉर्न कैमरा पहनना होगा, जिससे बाहर निकलने से लेकर वापसी तक की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होगी। सभी जेल अधीक्षकों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित एसपी से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नियम विचाराधीन व दंडित सहित सभी श्रेणियों के बंदियों पर लागू होगा।0
0
Report
गाजियाबाद में डॉक्टरों की कमी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है आंकड़ों की अगर बात करें तो पिछले साल करीब 12 से 13 लाख तक मरीजों की ओपीडी हुई थी लेकिन इस साल में अगर अब तक की बात करें तो करीब 17 लाख मरीजों की ओपीडी हो चुकी है और यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी लेकिन जहां एक तरफ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर भी पड़ रहा है जिले में 240 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके सापेक्ष में मात्र 163 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शासन को डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया गया है साथ ही नहीं भारतीयों को लेकर भी पत्र व्यवहार किया गया है इसके अलावा आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती कर्मचारी की सेवाएं भी ली जा रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब तक इन डॉक्टर की कमियों को पूरा किया जाएगा। बाईट.. मुख्य चिकित्सा अधिकारी सचिन कुमार वैश्य0
0
Report
कानपुर के ऐबी कैफे में हंगामा, इमरान और साथियों का विवाद वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ऐबी कैफे में जमकर हुआ हंगामा ऐबी कैफे के संचालक और क्षेत्र के रहने वाले इमरान और हिस्ट्रीशीटर लारेब और इनके आधा दर्जन साथियो ने बीच रोड पर जमकर किया बवाल बीच चौराहे पर हुई मारपीट गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल चमनगंज पुलिस के सामने ही जमकर होती रही मारपीट और गाली गलौज चमनगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गरत रूपम चैराहे के ऐबी कैफे के पास का मामला0
0
Report
Advertisement
जानलेवा हमला: रूपलाल बैरवा की मौत, सपोटरा में धरना जारी
Karauli, Rajasthan:जानलेवा हमले में घायल युवक रूपलाल बैरवा की मौत से गर्माया मामला, इलाज के दौरान मौत होने के बाद आक्रोशित परिजन धरने पर बैठे हैं, देर रात से उपखंड कार्यालय सपोटरा के सामने धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. रीती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा पुत्र श्रीफुल पर 26 सितंबर को कुछ हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. घटना से एक दिन पहले ही विदेश से मजदूरी कर घर लौटे मृतक. 30 सितंबर को एसएमएस जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस थाना सपोटरा में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल युवक का शव उपजेला अस्पताल सपोटरा की मोर्चरी में रखा हुआ है.0
0
Report
खैरागढ़ पेंशन भ्रष्टाचार: रिटायर्ड शिक्षकों ने 60–40 हजार की माँग का आरोप लगाया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में रिटायर्ड शिक्षकों की पेंशन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। करीब तीन से चार सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अलग-अलग शिकायतें कलेक्टर कार्यालय में देकर पेंशन संबंधी काम के लिए कथित तौर पर रकम मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतों में किसी शिक्षक से 60 हजार तो किसी से 40 हजार रुपये की मांग किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेंशन से जुड़े काम के दौरान कथित लेनदेन किया जाता है। शिकायत में कार्यालय के बाबू वीरेंद्र सिंह गहरवाल का नाम भी सामने आया है। वहीं, मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत पर भी कथित रूप से सवाल उठाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित की है। डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ पूजा पिछा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। ऐसे में अब प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि जिन शिक्षकों ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बच्चों को पढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था में सेवा देने में बिताया, अगर उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद अपनी पेंशन के लिए कथित तौर पर रकम मांगने जैसी शिकायत लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि या खंडन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। बाइट - पुजा पिंचा डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ बाइट - संतोष श्रीवास्तव रिटायर्ड शिक्षक बाइट - सुखदेव साहू रिटायर्ड शिक्षक0
0
Report
हरदा में वरिष्ठ अधिवक्ता उपाध्याय के घर दबंगों ने मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:वरिष्ठ अधिवक्ता उपाध्याय के घर हुई मारपीट की घटना, अधिवक्ता घायल हरदा के टिमरनी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर पर संचालित ऑफिस में कुछ लोगों ने जाकर ऑफिस कर्मचारी के साथ मारपीट की ।प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार 11 से 12 के बीच अधिवक्ता संजय उपाध्याय के पुत्र अधिवक्ता शुभम उपाध्याय, अधिवक्ता मयंक बोरसे ,कम्प्यूटर ऑपरेटर वेदान्त पाल के साथ कुछ लोगो ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। पीड़ित फरयादी द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने नामजद 5 युवको के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।अधिवक्ता के घर उस दौरान महिलाये भी उपस्थित थी उनके साथ भी बीचबचाव के दौरान झूमाझटकी हुई जो पूरी घटना cctv में कैद हुई है वही अधिवक्ता मयंक गम्भीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ।दबंगई इस कदर हावी हुई कि दबंग युवको ने बीचबचाव कर रहे लोगो को भी नही छोड़ा और उनपर हमला किया।फरियादी अधिवक्ता शुभम उपाध्याय ने बताया कि उन आरोपियों ने घर के ऑफिस में आकर घटना की ,आफिस की सामग्री फेंकी ओर आफिस घर मे उपस्थित अधिकांश लोगो के साथ मारपीट झूमाझटकी की।पुलिस ने शिकायत आधार पर आरोपी विजय उर्फ कल्ली,शुभम,सुनील,सौरभ,ऋषभ सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाइट 01 शुभम उपाध्याय, फरियादी0
0
Report
Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमीन हड़पने की साजिश: 2 गिरफ्तार, जांच जारी
Moradabad, Uttar Pradesh:पूर्व सीएम कमलनाथ की जमीन हड़पने के लिए गहरी साजिश रचने का मामला सामने आया है। उनके पिता की फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर 26 बीघा जमीन को हड़प लिया गया है। जानकारी होने पर कमलनाथ की ओर से नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराकर उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। कमलनाथ ने बुधवार को नजीबाबाद थाने में नजीबाबाद के मुहल्ला अमीखानपुर के जसविंदर ढिल्लो, मुहल्ला श्यामली के विजय शंकर (मूल निवासी देवरिया जिले का गांव बरठी), महावतपुर बिल्लौच गांव के धर्मपाल सिंह और लेखपाल डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने दर्ज कराई गई एफआइआर में बताया कि उनके पिता स्व. महेंद्रनाथ की नजीबाबाद तहसील के गांव अमी खानपुर में 90 बीघा जमीन है। 18 मई 2026 को उन्होंने जमीन पर विरासत दर्ज कराने के लिए नजीबाबाद तहसीलदार के यहां आवेदन किया था। इस पर लेखपाल ने भूमि विवादित लिखकर तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी थी। तब उन्हें पता चला कि जमीन का नजीबाबाद की कोर्ट में धर्मपाल बनाम ग्राम सभा का वाद चल रहा है। जमीन को लेकर धर्मपाल सिंह की ओर से फर्जी वसीयत दाखिल की गई है। वसीयत 10 अक्टूबर 1998 की बनी है। रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत भी नहीं है। आरोपितों ने कमलनाथ के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बिजनौर के नजीबाबाद ब्लाक से 10 अप्रैल 2003 को जारी कराया था। इसी आधार पर उनकी 26 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। बाकी जमीन खुद-बुर्द कर दी। जबकि कमलनाथ के पिता की मृत्यु सात सितंबर 2004 को दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में हुई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस मामले में धर्मपाल व विजय शंकर को गिरफ्तार किया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के पिता ने उक्त जमीन किसी को बंटाई पर दे रखी थी। लंबा समय तक कोई जमीन देखने नहीं आया। आरोपितों ने इसी का फायदा उठाया।0
0
Report
पाँचोली में चोरों ने मकान तोड़कर लाखों के गहने चुराए, पुलिस CCTV खंगाल रही
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पांचोली में बेख़ौफ़ बदमाश, सोने का चूड़ा, कडा पायजेब सहित लाखों का जेवर चोरी, भजन लाल बैरवा के घर को बनाया निशाना, दो बेटियां का रखा था जेवर, मकान के विंडो तोड़कर दिया अज्ञात बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम मानपुर थाना पुलिस मौके पर, नेशनल हाईवे 21 के पास पांचोली की घटना सिकराय के पांचोली गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। तभी भजन लाल बैरवा के घर में अज्ञात बदमाशों ने मकान की विंडो तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर में दो बेटियों के लिए रखा हुआ सोने का चूड़ा, कड़ा, पायजेब सहित लाखों रुपये का जेवरात चोरी हो गया है。 घटना नेशनल हाईवे 21 के पास पांचोली की है। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है。 पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
करौली में गांधी जयंती पर सत्य-अहिंसा की शपथ, सामाजिक एकता का संदेश
Karauli, Rajasthan:गांधी जयंती पर करौली में बापू को किया नमन, सत्य और अहिंसा की दिलाई शपथ, जिला करौली एंकर इंट्रो - महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर करौली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने बापू की प्रिय रामधुन और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम राकेश कुमार रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सर्वेश गुप्ता और विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र पाराशर ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव खत्म करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी संकल्प लिया गया। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में सत्य और अहिंसा को हथियार बनाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
