477001
भिण्ड में बस-पिकअप भिड़ंत में तीन घायल, एक ग्वालियर किया गया रेफर
Bhind, Madhya Pradesh:भिण्ड में ग्वालियर से आ रही यात्री बस और भिण्ड से ग्वालियर जा रही पिकअप लोडिंग वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस सड़क किनारे नाली में गिर गई, जिससे बस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मोतीराम, नीतू, और गोलू को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां गोलू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बरोही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरादाबाद SIR के बाद 14 लोगों के खिलाफ डुप्लिकेट वोटिंग पर FIR
Moradabad, Uttar Pradesh:जिला प्रशासन का SIR को लेकर बड़ा एक्शन। SIR में वोट नाम कन्फर्म करने के बाद भी डब्लिकेट वोट बनवाने वाले 14 लोगों पर FIR दर्ज की गई। सभी 14 लोगों पर RP एक्ट 1950 के सेक्शन 31 के अंतर्गत FIR कराई गई। डीएम मुरादाबाद बोले अभी RP एक्ट की धारा 31 में कार्यवाही होगी यदि जरूरत पड़ी तो आगे और देखेंगे। जानबूझकर बनवाये जा रहे थे डुप्लीकेट वोट, एक जगह वोट बनने के बाद दूसरे स्थान पर भी बनवाये जा रहे थे वोट। जिला प्रशासन की जांच में सामने आया डुप्लिकेट वोट का खेल तो डीएम ने BLO से स्पष्टीकरण माँगा। आयोग के आदेश पर जांच कर सभी 6 विधानसभा से 4063 वोट समान वोट को डिलीट करने का कार्य किया जा रहा है। मुरादाबाद में SIR से पहले थे लगभग 24 लाख 60 हजार वोट, SIR के बाद अब जिले में कुल 22 लाख 16 हजार वोटर।0
0
Report
मनोज सिन्हा की बैठक: अमरनाथ यात्रा 2026 सीमा पालन और टालने की अपील
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha chaired a high-level meeting here to review the management and ground situation of the ongoing Shri Amarnath Ji Yatra 2026, emphasizing adherence to the Supreme Court-mandated pilgrimage ceiling and appealing to unregistered pilgrims to defer travel.0
0
Report
पाहलगाम, जम्मू-कश्मीर: चिनार कॉर ने चंदनवारी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Aram Pora, Ganderbal, Pahalgam, Jammu and Kashmir: The Chinar Corps of the Indian Army inaugurated a high-mast National Flag at Chandanwari, the gateway to the sacred Shri Amarnath Ji Yatra along the traditional Pahalgam route0
0
Report
Advertisement
Mehbooba Mufti का पोस्ट: Jamaran में Khamenei परिवार की शहादत का दर्दनाक बयान
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X PDP President Mehbooba Mufti Said Deeply painful & a heart rending experience to visit Husayniah Jamaran - the humble dwelling of Iran’s Supreme Leader Syed Ayatollah Ali Khamenei who attained martyrdom here. The revered leader & his family’s ultimate sacrifice - 14th month old Martyr Zahra Mohammadi Golpayegani stands testament to the power of his exemplary leadership, unwavering courage & compassion. Was particularly touched to see the Imambara where he offered prayers. May Allah SWT grant him the highest place in Jannah. Ameen.0
0
Report
जयपुर হाउसिंग बोर्ड की मिलीभगत: बुलडोजर से टूटे मकानों के मलवे पर बाउंड्री वॉल दर्शाता भ्रष्टाचार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर दूसरों का घर जलाकर अपनी रोटियां सेकना किसे कहते हैं यह हाउसिंग बोर्ड ने सीखा रहा है,,, हाउसिंग बोर्ड के कुछ अधिकारियों व ठेकेदारों की मिली भगत से हाल ही में तोड़े गए मकान के मलवे से नया निर्माण का कार्य शुरू कर दिया,, पूरा मामला हाउसिंग बोर्ड द्वारा मई के अंतिम सप्ताह में की गई श्रीरामन गर में बुलडोजर कार्रवाई से जुड़ा है,,, श्रीराम नगर में की गई बुलडोजर कार्रवाई में दर्जनों लोगों के आवास तोड़े गए और उसे 22 बीघा भूमि पर हाउसिंग बोर्ड ने कब्जा भी ले लिया,, लेकिन कब्जा लेने के बाद जब ठेकेदार को बाउंड्री वॉल करने का टेंडर दिया गया तो ठेकेदार व कुछ अभियंताओं की मिली भगत से जिन आवासो को तोड़ा गया था उन्हें आवासो से निकला पत्थर ईंट बाउंड्री वाल में उपयोग में लेकर हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर बाउंड्री वॉल किया जा रहा है,, इस मिली भगत पर हाउसिंग बोर्ड के उच्च अधिकारी भी पूरी तरह मौन साबित नजर आ रहे हैं,,, इस दौरान मौका स्थल का जायजा लिया सहयोगी दिनेश तिवारी ने.....0
0
Report
स्कूली बसों पर ARTO की बड़ी कार्रवाई, 5 सीज, 4 चालान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूली वाहनों पर ARTO की बड़ी कार्रवाई, 5 बसें सीज, 4 का चालान कौशांबी ज़िले में सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ कौशांबी तारकेश्वर मल्य के नेतृत्व में हाईवे पर की गई सघन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच स्कूली बसों को सीज कर दिया गया, जबकि चार अन्य बसों का चालान काटकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। जाँच के दौरान जिन पांच बसों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनमें से दो बसों के विरुद्ध कोखराज थाना क्षेत्र में और तीन बसों के विरुद्ध सैनी कोतवाली क्षेत्र में सीज की कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि चार अन्य स्कूली बसों में उस समय बच्चे सवार थे। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बसों को तत्काल सीज नहीं किया गया, बल्कि चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन संचालकों को जल्द से जल्द सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ तारकेश्वर मल्य ने बताया कि यह विशेष अभियान परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद भर में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित कराना और लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में माफियाओं के हौसले बुलंद, पेड़ काटने का वीडियो वायरल
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में लड़की माफियाओं के हौसले बुलंद हरे पेड़ काटने का वीडियो हुआ वायरल बेखौफ़ होकर काटे जा रहे नीम और शीशम के पेड़ वन विभाग की कार्यशैली पर भी उठे सवालिया निशान वन विभाग के अधिकारियों पर माफियाओं से साथगांठ का आरोप किशनी के ग्राम पंचायत हिरौली के प्राथमिक विधालय नगला दुली का मामला0
0
Report
तमाड़ में मलेरिया का बड़ा प्रकोप: 336 जांच में 160 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - तमाड़ में मलेरिया का बड़ा प्रकोप, 336 जांच में 160 संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट एंकर - राँची जिले के तमाड़ प्रखंड की अराहंगा पंचायत स्थित बेलबेड़ा गाँव के एक मुहल्ले में मलेरिया संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए 27 जून से विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 336 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 160 लोग मलेरिया युक्त पाए गए हैं। इनमें 16 मरीजों में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी और शरीर दर्द जैसे लक्षण मिले हैं, जबकि बाकी संक्रमितों की भी लगातार निगरानी की जा रही है। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सावित्री कुजूर ने बताया कि प्रभावित इलाके में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें लगातार घर-घर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं। संक्रमित मरीजों को तत्काल मलेरिया रोधी दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनकी नियमित स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। विभाग का लक्ष्य संक्रमण की जल्द पहचान कर इसके फैलाव को रोकना है。 अराहंगा की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनुलता भुतकुंवर ने बताया कि केवल बुखार या अन्य लक्षण वाले लोगों की ही नहीं, बल्कि बिना किसी लक्षण वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। कई ग्रामीण शुरुआत में जांच कराने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी उन्हें लगातार जागरूक कर जांच के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उन्हें मौके पर ही दवा देकर उपचार शुरू किया जा रहा है। तमाड़ सीएचसी के बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी परमेश्वर महतो ने बताया कि मेडिकल टीम प्रतिदिन प्रभावित मोहल्ले में पहुंचकर स्क्रीनिंग, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चला रही है। ग्रामीणों को मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने, घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने तथा बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान जारी रहेगा। हर नए संदिग्ध मरीज की जांच की जा रही है और संक्रमितों का उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के बुखार या कमजोरी को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं और स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें, ताकि मलेरिया के संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। बाइट—डॉ. सावित्री कुजूर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमाड़। (कार्यालय) बाईट - अनुलता भुतकुंवर, सीएचओ अराहंगा (क्षेत्र) बाईट - परमेश्वर महतो, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमाड़।0
0
Report
डोटासरा ने पचपदरा रिफाइनरी पर 80 हजार करोड़ खर्च का आरोप लगाया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पांच साल पहले तैयार हो जानी चाहिए थी पचपदरा रिफाइनरी, बीजेपी सरकार की ग़लत नीति के कारण 80 हजार करोड़ रुपए लगे。 एंकर इन्ट्रो- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आये जहां उपखंड क्षेत्र के बलारां ग्राम पंचायत में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र जिस रिफाइनरी का आज उद्घाटन कर रहे हैं वो रिफाइनरी आज से पांच साल पहले तैयार हो जानी चाहिए थी। डोटासरा ने कहा कि सरकार की ग़लत नीति के कारण रिफाइनरी को तैयार करने में 40 हजार करोड़ रुपए लगने थे । लेकिन आज 80 हजार करोड़ रुपए लग रहे हैं। डोटासरा ने पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड की जांच भी आज तक नहीं आई है। डोटासरा ने यमुना जल को लेकर कहा कि ना तो नौ मण पानी आयेंगे और ना ही राधा नाचेगी। आगामी निकाय ओर पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि सरकार चुनाव करवाना ही नहीं चाहतीं सरकार कोर्ट को बता देंगी की गर्मी है अभी चुनाव करवाना सम्भाव नहीं है。0
0
Report
Advertisement
धामी: 34,000 अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती से मिली नौकरी, नकल माफिया पर निशाना
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया。 नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "हमारे 34,000 से ज़्यादा युवा भाई-बहनों को पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है—बिना किसी भ्रष्टाचार या धोखाधड़ी के। उन्हें ये नौकरियां बिना किसी गड़बड़ी के मिलीं। बदलाव यह है कि यही युवा नौकरी पाने की उम्मीद में पांच, सात या आठ साल से तैयारी कर रहे थे। उनमें हुनर, योग्यता, क्षमता और पूरी तैयारी थी। फिर भी, 'नकल माफिया' की वजह से उनकी काबिलियत के साथ न्याय नहीं हो पा रहा था... आज उत्तराखंड के युवा पूरे भरोसे के साथ कहते हैं कि यह राज्य हुनर और कड़ी मेहनत, दोनों का सम्मान करता है।"0
0
Report
नीमकाथाना में उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए ग्रामीणों ने धरना तेज किया
Sikar, Rajasthan:नीमकाथana, सीकर जिला: नीमकाथाना विधानसभा: नीमकाथाना स्थानीय रिपोर्टर: (हटा दिया गया) लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण को कर्णपुरा मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर करवाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नीमकाथाना के बाहर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कर्णपुरा मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर करवाने की मांग दोहराते हुए सोमवार से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने को संबोधित करते हुए नौजवान सभा जिला सचिव एवं पूर्व सरपंच एडवोकेट गोपाल सैनी ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र नरसिंहपुरी के नाम कर्णपुरा में मुख्य सड़क पर खसरा संख्या 1058/1053 एवं 1060/608 में कुल 600 वर्ग मीटर भूमि आवंटित है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी द्वारा गांव के अंदर गली में 249.70 वर्ग मीटर भूमि का पट्टा जारी कर चिकित्सा विभाग से भवन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल तक वाहनों के पहुंचने का उचित रास्ता नहीं है, जिससे आम जनता को भविष्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यदि भवन का निर्माण मुख्य सड़क पर आवंटित भूमि पर किया जाए तो कर्णपुरा, नरसिंहपुरी, झांकड़ा, सतीमोड़, त्रिलोकपुरा सहित आसपास के गांवों और ढाणियों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। गोपाल सैनी ने कहा कि इस संबंध में तीन बार ज्ञापन देकर विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक जनहित में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना लगातार जारी रहेगा और सोमवार से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड पूर्ण सिंह कुड़ी ने कहा कि राजनीतिक दबाव में गली के भीतर उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के कार्यों को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है, जिसका विरोध संघर्ष के माध्यम से किया जाएगा। धरने में पूर्व सरपंच कॉमरेड गोपाल सैनी, कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, कॉमरेड पूर्ण सिंह कुड़ी, नंदा राम, गीगा राम, माड़ू राम, शिवचंद, कॉमरेड विनय प्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.0
0
Report
STF ने 2008 गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर मामले के अभियुक्त की गिरफ्तारी की
Almora, Uttarakhand:Upstf को मिली बड़ी कामयाबी, 16 फरवरी 2008 को गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर कंपनी में सुरक्षा गार्ड की हत्या डकैती की घटना में आजीवन कारावास सजा से दंडित एवं विगत 15 वर्षों से न्यायिक अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, Stf द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त घनश्याम वर्मा उर्फ करन उर्फ बाबा जनपद अयोध्या का रहने वाला है Stf ने अभियुक्त घनश्याम वर्मा को थाना कैंट जनपद अयोध्या से किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
बहराइच में चोर गैंग ने फिर की बड़ी चोरी, लाखों के गहने-नकदी उड़ाए
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच शहर में जारी है चोरों का क़हर, कोतवाली देहात इलाके में फिर हुई बड़ी चोरी की वारदात, एक जादूगर के घर को चोरों ने किया साफ, लाखों की नगदी के साथ भारी मात्रा में चोर चुरा ले गए सोने के जेवरात, पीड़ित मैजिशियन का करता है काम, भांजी के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गया था पूरा परिवार, तभी चोरों का गैंग घर का ताला तोड़कर उड़ा ले गए तकरीबन 15 लाख का माल, घर के अंदर रखी 03 अलमारियों का लॉकर तोड़कर घटनाकांड को दिया अंजाम, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल, कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई हैदर की वारदात, एक सप्ताह पहले घसियारी पुरा इलाके में एक शिक्षक के घर को भी चोरों ने किया था साफ, अब तक चोरों को पुलिस पकड़ने में रही नाकाम, पुलिस की हीलाहवाली से चोरों का गैंग बेलगाम, कोतवाली देहात इलाके में चोरों के गैंग ने फिर दे दिया बड़ी चोरी की घटना को अंजाम, बाइट... पीड़ित दिनेश शुक्ला,0
0
Report
राममंदिर दान राशि चोरी पर कठोर कार्रवाई की मांग: साध्वी निरंजन ज्योति
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर महोबा पहुँची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री दर्जा प्राप्त साध्वी निरंजन ज्योति का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया, कई स्थानों पर फलों से तुलादान कर सम्मान किया गया। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने अयोध्या के राममंदिर से दान राशि चोरी के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया है। वी/ओ-एकदिवसीय दौरे पर महोबा पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और फलों से तुलादान कर उनका सम्मान किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राममंदिर से दान राशि चोरी के मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि इस घटना से देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के रामभक्त आहत हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं राममंदिर आंदोलन से जुड़ी रही हैं और उन्होंने उस संघर्ष को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए हजारों लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया और अनेक लोगों ने बलिदान दिए। ऐसे में मंदिर से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या चोरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया सकता। कहा कि कुछ मौकापरस्त लोग व्यवस्था में घुसकर अपनी पैठ बनाने की कोशिश करते हैं और फिर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित एसआईटी निष्पक्ष जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिसने भी राममंदिर की दान राशि में चोरी या गड़बड़ी की है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर उन्हें पूरा भरोसा है और सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाएगी।0
0
Report
फागी के सरकारी स्कूल की डरावनी हकीकत: मंदिर में चल रही पढ़ाई
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) राजधानी में फिर सरकारी विद्यालयों की खुली पोल, जर्जर स्कूल के गिरने के खौफ के चलते मंदिर बना पाठशाला। राजधानी से महज 40 किलोमीटर दूर फागी के दतुली गांव के सरकारी स्कूल का है मामला। स्कूल की छत और दीवारें गिरने का खतरा, हनुमान जी के मंदिर में चल रही है बच्चों की पढ़ाई। स्कूल के भयावह हालात के चलते लगातार नामांकन हो रहा है कम। मंदिर के पास बनी हुई है सरकारी स्कूल, सरकारी स्कूल बनी आवारा पशुओं का अड्डा। टीचर का छलका दर्द, टीचर ने कहा - हम तो पिछले दो साल से शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों को अवगत करा रहे हैं, फाइलें आगे बढ़ा-बढ़ाकर थक गए, मजबूर होकर मंदिर में लगा रहे हैं क्लास।0
0
Report
Advertisement
