477001
आगामी त्योहारों को लेकर शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, 150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे शामिल
Bhind, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर कोतवाली से शुरू होकर गोल मार्केट, गौरी किनारे, चौधरी मोड़, हनुमान बजरिया, महावीर गंज होते हुए फिर से शहर कोतवाली पर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक असित यादव और उप पुलिस अधीक्षक पाठक सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। मार्च का उद्देश्य शहर में सुरक्षा और शांति का माहौल बनाए रखना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उज्जैन महाकाल मंदिर भस्म आरती कतार में संदिग्ध युवक की पिटाई, पुलिस हिरासत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल मंदिर में चलित भस्म आरती की लाइन में एक संदिग्ध युवक के बैठे मिलने पर हंगामा बना। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान सरफराज शेख, निवासी पुणे के रूप में हुई। युवक माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर लाइन में बैठा था; संदेह के आधार पर लोगों ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। महाकाल थाना प्रभारी ने बताया कि कतार में एक युवक संदिग्ध अवस्था में था जिसे थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ दर्शन के लिए आया था; वह अंदर प्रवेश नहीं कर पाया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई करेगी।0
0
Report
नानेश नगर की चोरी से इलाके में दहशत, पुलिस कार्रवाई अभी भी नहीं
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के मंदसौर रोड स्थित जेल के पास नानेश नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात नानेश नगर में करीब पांच मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इसी दौरान क्षेत्र से एक सिल्वर रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई थी. पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है. वहीं 16 जून की रात एक बार फिर चोरों ने क्षेत्र को निशाना बनाया. इस बार दुर्घटना में घायल हो चुके बोहरा परिवार के घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. लगातार दूसरी बड़ी वारदात के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों घटनाओं में तीन संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है. रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी की घटनाओं के खुलासे और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं.0
0
Report
खैरथल मुंडावर में धांसे-डालने विवाद से किसान बृजकिशोर योगी की मौत, पुलिस पर आक्रोश
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के मुंडावर थाना अंतर्गत बासनी गांव में कूड़ा डालने और धांसे के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 60 वर्षीय किसान बृजकिशोर योगी की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश है। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुंडावर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। बताया जा रहा है कि बासनी निवासी किसान बृजकिशोर योगी और गांव के ही कुछ लोगों के बीच काफी समय से धांसे और कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि बीती देर शाम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने पहले किसान को बाइक से गिराया और फिर उसे घेरकर लात घूंसों से बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मुंडावर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, किसान की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। आज सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मुंडावर थाने पहुँच गए। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की और कुछ समय के लिए थाने के सामने मुख्य मार्ग पर जाम भी लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 12 जून को ही विवाद और हमले की आशंका को लेकर पुलिस व प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आज एक किसान की जान बच सकती थी। बाइट. लालसिंह डीएसपी बाइट. स्थानीय निवासी0
0
Report
Advertisement
खेरवाड़ा में बस दुर्घटना: एक की मौत, दो घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के खेरवाड़ा से बावलवाड़ा मार्ग पर एक निजी बस की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी ہوئی है। मृतक की पहचान पटेलवाड़ा निवासी निलेश पुत्र नाना लाल पटेल के रूप में हुई है। घायलों में सलाला निवासी गिरधर गरासिया पुत्र दिनेश कुमार गरासिया और प्रेमल पुत्र सोमराज बताए जा हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब बस तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों और एक बिजली के खंभे को घसीटती हुई आगे बढ़ गई। बाइक सवार सड़क के किनारे खड़े थे। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।0
0
Report
पाकिस्तान के चाय की दुकान से जैसलमेर में ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़
Jaipur, Rajasthan:पाकिस्तान का चाय के बहाने जासूसी प्लान जासूस मुस्ताक अली को लेकर बड़े खुलासे गिरफ़्तार जासूस मुस्ताक अली के मोबाइल में थे दो मोबाइल नंबर खालिद और नजीर अहमद के नाम से थे दोनों नंबर दोनों पाकिस्तान में रहकर ISI के लिए करते है एजेंट कोर्डिनेटर और ट्रेनर का काम नजीर अहमद है बुआ का बेटा जासूस मुस्ताक अली का नजीर ने ही ट्रेण्ड किया था खालिद को, दोनों है पाकिस्तानी गूगल एप कैम से वीडियो /फोटो खालिद को भेजता था मुस्ताक Latitude और Longitude की सटीक जानकारी के साथ वीडियो /फोटो शेयर होते है इस ऐप की मदद से पाक हैंडलर्स ने मुस्ताक को जैसलमेर के नाचना में चाय की दुकान मुख्य सड़क पर इसीलिए खुलवाई ताकि सैन्य क्षेत्र की जानकारी हासिल करे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सामरिक जानकारी भेजीं थी पाक हैंडलर्स को जासूस ने मुस्ताक की नहीं होती गिरफ़्तारी तो चाय की दुकान पर ही लाइव वीडियो कैम लगाने की थी तैयारी, जिसके वीडियो सीधे लाइव जाते पाक हैंडलर्स के पास यूपीआई से 25 से 30 हजार का टिकट ट्रांजैक्शन आया सामने राजस्थान के जैसलमेर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मुस्ताक अली को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं... राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा जैसलमेर के नाचना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आईएसआई एजेंट मुस्ताक अली को लेकर जांच में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं।जासूस मुस्ताक अली पिछले करीब दो सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर्स के संपर्क में था और बॉर्डर क्षेत्र से संवेदनशील सैन्य जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था।जासूस मुस्ताक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि मुस्ताक अली के मोबाइल फोन में पाकिस्तान में सक्रिय दो व्यक्तियों खालिद और नजीर अहमद के मोबाइल नंबर मिले हैं। दोनों पाकिस्तान में रहकर आईएसआई के लिए एजेंट कोऑर्डिनेटर और ट्रेनर के रूप में काम करते हैं। जाँच नजीर अहमद, मुस्ताक अली का रिश्तेदार (बुआ का बेटा) है और उसी ने खालिद को भी जासूसी की ट्रेनिंग दी थी। सीआईडी इंटेलिजेंस की जांच में यह भी सामने आया है कि मुस्ताक अली गूगल एप कैम मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजता था। इस एप की मदद से भेजी गई तस्वीरों और वीडियो के साथ सटीक Latitude और Longitude की जानकारी भी साझा होती थी, जिससे पाकिस्तानी हैंडलर्स सैन्य ठिकानों और गतिविधियों की सटीक लोकेशन चिन्हित कर सकें ताकि किसी भी तरह के अटैक की स्थिति में टार्गेट सटीक हो। बाईट - सुदेश सतवान, विशेष लोक अभियोजक पाकिस्तानी हैंडलर्स ने मुустाक को जैसलमेर के नाचना क्षेत्र में बॉर्डर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर चाय की दुकान खोलने का टास्क दिया था। इस दुकान के जरिए उसे बीएसएफ और सेना की गतिविधियों पर नजर रखने तथा उनकी फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने का टास्क दिया गया था।यदि समय रहते जासूस मुस्ताक की गिरफ्तारी नहीं होती तो चाय की दुकान पर लाइव वीडियो कैमरा लगाने की भी तैयारी थी, जिससे सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की लाइव अपडेट क़ो पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाया जा सके। बाईट - सुदेश सतवान, विशेष लोक अभियोजन जांच में यूपीआई के माध्यम से 25 से 30 हजार रुपए के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का भी खुलासा हुआ है। एजेंसियां इस धनराशि के स्रोत और उपयोग की जांच कर रही हैं।सबसे अहम बात यह सामने आई है कि मुस्ताक अली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी लगातार अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। इसी अवधि में उसके द्वारा कई बार संवेदनशील जानकारियां साझा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्टर आशुतोष शर्मा वॉक थ्रू... राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने मुस्ताक अली को जैसलमेर जिले के नाचना क्षेत्र स्थित हिगोला की ढाणी, खारिया से गिरफ्तार किया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 22 जून तक रिमांड पर भेज दिया है।सीआईडी इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क, पाकिस्तानी संपर्कों, वित्तीय लेन-देन और संभावित सहयोगियों की गहन जांच में जुटी हुई。0
0
Report
चंद्रपुर में रिश्वतखोरी पकड़: ड्यूटी अधिकारी और ऑपरेटर गिरफ्तार
Chandrapur, Maharashtra:दुसऱ्या निबंधक श्रेणी-१ चंद्रपूर व त्यांचे ऑपरेटर यांच्या विरुद्ध लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग चंद्रपूरची कारवाई, 4 हजार रु. लाच घेताना झाली कारवाई दुय्यम निबंधक, मुद्रांक नोंदणी विभाग, कार्यालय चंद्रपूर येथील मोहन शेटट्टीवार यांनी मालमत्तेच्या दस्तऐवजांची नोंदणी करावी म्हणून 4 हजार रुपये मागणी केली. लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, चंद्रपूर यांच्या पथकाने धाड मारून ही कारवाई केली. भद्रावती तालुक्यातील मालमत्तेची नोंदणी होण्यासाठी दुय्यम निबंधक कार्यालय चंद्रपूर येथे तक्रारदाराने कागदपत्रे सादर केली. तक्रारदार यांच्या प्राप्त तक्रारीवरून ही कारवाई झाली.0
0
Report
Advertisement
कोटा: राहुल गांधी विमान से पहुंचेंगे, नीट पेपर लीक और बेरोजगारी पर छात्रसंवाद
Kota, Rajasthan:कोटा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज चार्टर विमान से पहुंचेंगे कोटा नीट यूजी पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर छात्रों से करेंगे संवाद कार्यक्रम को लेकर कोटा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी0
0
Report
अंबाला के कांशी नगर में मानसून का खतरा: जलभराव से लोग डरे, प्रशासन असफल
Ambala, Haryana:एंकर :-- कहते हैं कि बारिश का मौसम चिलचिलाती गर्मी से राहत लेकर आता है लेकिन अंबाला के लोगों के लिए यही मानसून अब किसी बड़ी आफत से कम नहीं है। मानसून की एंट्री होने वाली है, लेकिन अंबाला शहर का कांशी नगर इलाका अभी से खौफ में है। वजह है प्रशासन की लापरवाही और इलाके के नालों व नालियों की बदहाली। वीर एंकर: अब कांशी नगर हर बरसाती सीजन में जलभराव की मुसीबत को झेलता है। उसकी बड़ी वजह यह नाला है जो आप देख रहे हैं, ये इस इलाके के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है। मानसून सिर पर है, लेकिन करोड़ों रुपये के बजट के दावों के बावजूद इस नाले की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नाले में गाद और प्लास्टिक इस कदर जमा है कि पानी का बहाव पूरी तरह थम चुका है। स्थानीय निवासियों का डर जायज है क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी उन्हें जलभराव के उसी भयानक मंजर का सामना करने का डर सता रहा है। कांशी नगर के लोग पिछले 3 सालों से लगातार जलभराव का दंश झेल रहे हैं। थोड़ी सी भी तेज बारिश होने पर इस नाले का गंदा पानी उफान मारने लगता है और सीधे लोगों के ड्रॉइंग रूम और किचन तक पहुँच जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरों में पानी भरने से हर साल उनका कीमती फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और राशन बर्बाद हो जाता है। लाखों का नुकसान उठाने के बाद भी प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है यहां नालों की सफाई होती है और न नालों की अतिक्रमण व प्रशासन की लापरवाही की सजा इन्हें भुगतनी पड़ती है। अब देखना यह होगा कि क्या इस बार भी कांशी नगर के लोग अपने आशियाने को डूबते हुए देखने पर मजबूर होंगे, या फिर प्रशासन की कुंभकर्णी नींद वक्त रहते टूटेगी?0
0
Report
अयोध्या में सीबीआई का छापा, देवकाली में पवन मालवीय के मकान पर रैड
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या. राम नगरी में सीबीआई का मूवमेंट, सीबीआई ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पहुंची कोतवाली नगर के देवकाली, पवन कुमार मालवीय मकान नंबर 394 पर मारा छापा, छापे के दौरान दस्तावेज खंगाले गए, उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है मामला,सीबीआई टीम सुबह 7:00 बजे पहुंची थी देवकाली, जांच के बाद लौट गई सीबीआई टीम.0
0
Report
Advertisement
करौली की पूर्व विधायक रोहिणी देवी ने नींदर गाँव का अचानक दौरा किया
Karauli, Rajasthan:करौली पूर्व विधायक व पूर्व राजपरिवार सदस्य रोहिणी देवी ने किया नींदर गांव का दौरा, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- करौली की पूर्व विधायक एवं पूर्व राजपरिवार सदस्य रोहिणी कुमारी ने बुधवार को नींदर गांव का औचक दौरा किया। उनके गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया। दौरे के दौरान महारानी रोहिणी कुमारी ने गांव के प्राचीन सीताराम जी मंदिर में दर्शन कर मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसके जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने प्राचीन शंकरगिर बाबा देवस्थान पहुंचकर दर्शन किए, जहां महंत द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। महारानी ने गांव में स्थित रियासतकालीन ऐतिहासिक गढ़ी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढ़ी के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है। पूर्व राजपरिवार सदस्य के दौरे और धरोहर संरक्षण को लेकर दिखाई गई गंभीरता से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास की पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर सीताराम जी मंदिर के पुजारी सहदेव गिरी महाराज, शंकरगिर बाबा देवस्थान के महंत, समाजसेवी राजकुमार मीणा, विष्णु कांकोरिया, रामेश्वर समाधिया, शैलेश शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान शिक्षा मंत्री पर डोटासरा के खिलाफ गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार के संकेत
Kota, Rajasthan:राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा पर लगाये गम्भीर आरोप बताया सबसे बड़ा बईमान व भृष्टाचारी कोटा राजस्थान के शिक्षा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह 11:00 बजे अपने एक बयान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सबसे बड़ा बेईमान और भ्रष्टाचारी बताया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में गोविंद सिंह डोटासरा शिक्षा मंत्री रह चुके हैं उन्हें भ्रष्टाचार के सभी तरीके आते हैं उन्होंने ट्रांसफर मिड डे मील में कई घोटाले किये है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालय में अच्छी शिक्षा देना ही मुख्य उद्देश्य है।जिसके चलते इस बार पूरे राजस्थान के सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक छात्र मेरिट में आये है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राजस्थान 14 वे स्तान पर था ब वह तीसरे स्थान पर है।0
0
Report
धरियावद में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, देशभक्ति का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जन्म जयंती एवं हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष स्मृति समारोह के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। बुधवार को धरियावद एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों क्षत्रिय राजपूत समाजजन पूर्व धरियावद राजमहल पहुंचे, जहां से घोड़ों पर सवार युवाओं ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली। जय मेवाड़ और महाराणा प्रताप के जयघोषों के साथ निकला यह भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे नगर में उत्साह, गौरव और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। केसरिया ध्वजों और पारंपरिक वेशभूषा से सजे समाजजनों ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। शोभायात्रा पुनः राजमहल परिसर पहुंची, जहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, वीरता और त्याग का परिचय दिया तथा किसी भी परिस्थिति में मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की। सभा में युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने राष्ट्रहित, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन के दौरान समाज में एकता, गौरव और इतिहास के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी。0
0
Report
Advertisement
OP राजभर के बयान के बाद SP टूटी? UP राजनीति गरमाने लगी
Noida, Uttar Pradesh:सपा की टूट पर मंत्री ओपी राजभर का बड़ा बयान राम गोपाल यादव ने अमित शाह जी को गोपनीय पत्र दिया राम गोपाल पत्र देने के बाद मुस्कराते हुए चले गए खनन घोटाले में अखिलेश यादव का नाम है, गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में अखिलेश के परिवार का नाम है जो बंगाल में TMC का हुआ, महाराष्ट्र में उद्धव का हश्र हुआ वो अब यूपी में सपा का होगा राम गोपाल ने पत्र में सूची बना कर दिया होगा सपा के बड़ी संख्या में सांसद टुटने जा रहे है0
0
Report
रीवा में बिरयानी में कीड़ा, लाइसेंस निलंबित; मिलावट अभियान पर बवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, एक ग्राहक ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ज़ोमैटो के माध्यम से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन जब उसने खाने का पैकेट खोला तो बिरयानी में कीड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। ग्राहक ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से की, जिसके बाद विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ताला हाउस स्थित स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट में छापेमार जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। बताया गया कि रेस्टोरेंट का किचन खुले वातावरण में संचालित किया जा रहा था, साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं हो रहा था और खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी लापरवाही के कारण खाने में कीड़े, धूल-मिट्टी या अन्य दूषित तत्व पहुंचने की संभावना बनी रहती है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और आवश्यक सुधार होने तक संचालन पर रोक लगा दी गई है। इधर, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे "मिलावट से मुक्ति अभियान" के तहत शहर में बिक रहे मैंगो शेक की भी जांच की गई। मोबाइल फूड लैब की टीम ने सिरमौर चौराहा क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर मैंगो शेक के सैंपल लिए। जांच में सामने आया कि कई दुकानों पर आम के नाम पर ग्राहकों को ऐसा शेक परोसा जा रहा था जिसमें वास्तविक आम की मात्रा बेहद कम या नहीं के बराबर थी। कई जगह फूड कलर, शक्कर का पानी और दूध मिलाकर मैंगो शेक तैयार किया जा रहा था। हालांकि राहत की बात यह रही कि जांच में किसी प्रकार के हानिकारक रसायन या जहरीले तत्व नहीं पाए गए, लेकिन इस खुलासे ने उपभोक्ताओं के साथ हो रहे भ्रम और गुणवत्ता से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग आने वाले दिनों में ऐसे प्रतिष्ठानों पर कितनी सख्ती बरतता है ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
Modi सरकार के 12 साल: बेगूसराय में 55-60 हजार करोड़ निवेश, एलिवेटेड रोड एक्सप्रेसवे जैसी पहचान
Begusarai, Bihar:जitseन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में बना एलिवेटेड रोड सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि शहर के लिए एक्सप्रेसवे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में बेगूसराय में 55 से 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और उनके 12 साल का कार्यकाल विकास के लिहाज से बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में बना चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड केवल एक पुल नहीं, बल्कि एक एक्सप्रेसवे है, जिससे शहर के लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बेगूसराय में लगभग 55 से 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि बरौनी रिफाइनरी के विस्तार और पेट्रोकेमिकल परियोजना पर करीब 25 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा वर्षों से बंद पड़ा बरौनी उर्वरक कारखाना फिर से चालू हुआ है, एनटीपीसी की दो इकाइयां शुरू हुई हैं और सड़क व रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हुआ है।उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह के समय बने राजेंद्र पुल के बाद अब नरेंद्र मोदी सरकार ने गंगा पर नया रेल पुल, अतिरिक्त सड़क पुल और कई अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएं दी हैं। इन परियोजनाओं से न सिर्फ विकास को गति मिली है, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिला है।वहीं, विधायक कुंदन कुमार ने भी एलिवेटेड रोड को बेगूसराय के विकास की नई पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उनके विधानसभा क्षेत्र में आती है और इससे शहर में यातायात सुगम होगा तथा विकास की रफ्तार और तेज होगी।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए बेगूसराय को विकास का मॉडल बताया। वहीं एलिवेटेड रोड को लेकर उन्होंने इसे जिले के लिए एक्सप्रेसवे जैसी सौगात करार दिया。 बाइट – कुंदन कुमार, विधायक बाइट – गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद0
0
Report
Advertisement
