लूट के आरोपी को पुलिस ने कार से पकड़ा, चेकिंग में भागने की कोशिश फेल
Bhind, Madhya Pradesh:बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि लूट का एक आरोपी कार से भागने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने चेकिंग शुरू की। एक कार पुलिस चेकिंग देख कर भागने लगी लेकिन पुलिस ने उसे बीटीआई रोड पर घेर लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस वाहन से टकरा गया। पुलिस ने चारों ओर से रास्ता जाम कर रखा था और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
