477001
MP में पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर प्लॉट कब्जा का आरोप, वीडियो वायरल
Bhind, Madhya Pradesh:पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर एक और विवाद खड़ा हो गया है। रेखा तोमर नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन पर प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 2010 में डॉ. सिंह ने लहार में स्थित एक प्लॉट पर लाल सिंह पैलेस बनाकर कब्जा कर लिया। यह प्लॉट 1999 में करण सिंह तोमर ने खरीदा था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्यायालय ने करण सिंह की पत्नी रजनी और बेटी रेखा को वैध उत्तराधिकारी माना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विकासनगर में पानी बांटने के विवाद के बाद हत्या, दो घायल; क्षेत्र में तनाव
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के बैरागीवाला क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी जंग में बदल गया. एक युवक विनोद को पीट-पीट कर जान से मार डाला गया, जबकि दो युवकों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया गया. लहूलुहान हालत में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्षेत्र में तनाव फैल गया और दो संप्रदाय के युवकों के बीच तनाव के कारण इन घटनाओं की निंदा हुई. समुदायिक संस्थाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, पुलिस-प्रशासन ने फोर्स तैनात कर दी है. देर रात स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पी.एस.सी फोर्स भी बुलायी गयी है. विधायक मुन्ना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और कड़ाई से कार्रवाई के निर्देश दिए.0
0
Report
कुशीनगर में मगरमच्छ ने 14 वर्षीय पियूष निषाद पर हमला कर मौत दी
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - 14 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने किया हमला - हमले में 14वर्षीय पियूष निषाद की मौत - घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हुआ हाल बुरा - मामले की जांच में जुटी पुलिस - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बास गांव बिनटोली की घटना।0
0
Report
देहरादून के सहसपुर में पानी विवाद, दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, एक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागी वाला में पानी को लेकर हुए झगड़े के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। देहरादून जिले के एडिशनल-superintendent ऑफ़ पुलिस (ASP) पंकज गैरोला ने ANI को फ़ोन पर बताया कि एक समुदाय के लोगों ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की बाद में मौत हो गई। एडिशनल SP ने आगे बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।0
0
Report
Advertisement
रांझी थाने में 13 वर्षीय नाबालिग पर चाकू हमला, अस्पताल में भर्ती
Jabalpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज जबलपुर रांझी थानांतर्गत गंगा मैया निवासी नाबालिग 13 वर्षीय छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला पुरानी रंजिश के चलते छात्र अनुज और आदित्य ने किया टाइप 2 विह्कल में चाइना चाकू से हमला पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग और उसके साथी ने जॉनसन पॉल का रेता गला गंभीर अवस्था मे किशोर को मेडिकल अस्पताल में किया भर्ती हालात बताई जा रही नाजुक,पुलिस ने एक लिया हिरासत में दूसरे की तलाश जारी0
0
Report
बद्रीनाथ हाईवे पर बेहोश युवक मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ हाइवे पर आज कालेश्वर के समीप हाइवे किनारे एक ब्यक्ति के बेहोसी की हालत में पाए जाने की सूचना पर लंगासू चौकी पुलिस मौके पर पहुची। जहाँ स्वाथ्य कर्मियो ने बेहोश हुए ब्यक्ति की जांच की, जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस से कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा गया। बेहोसी की हालत में पाए गए ब्यक्ति के पास कोई ऐसा दस्तावेज नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।0
0
Report
संभल में यम तीर्थ जीर्णोद्धार: इस्कॉन मंदिर की भूमि पूजन किया गया
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में पौराणिक यमतीर्थ के जीर्णोद्धार का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण है। पौराणिक यमतीर्थ स्थल पर जल्दी ही इस्कॉन के कृष्ण भक्तों के हरे कृष्ण (हरे राम) के भजन गूंजेंगे। जिला प्रशासन द्वारा गठित कल्कि देव तीर्थ समिति ने पौराणिक यमतीर्थ और पौराणिक चतुर्मुख कूप के संरक्षण और संचालन के लिए इस्कॉन के साथ MOU (अनुबंध) किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौराणिक यम तीर्थ स्थल के जीर्णोद्धार के लिए जारी किया था 118.35 लाख का बजट। इस्कॉन् पौराणिक यमतीर्थ स्थल पर भगवान श्री कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराएगा। इस्कॉन संस्था के राष्ट्रीय सचिव और ट्रस्टी देवकी नंदन महाराज ने डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण विश्नोई के साथ भव्य समारोह के बीच इस्कॉन मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी। इस्कॉन मंदिर के निर्माण के भूमि पूजन समारोह में कृष्ण की भक्ति से सराबोर दिखाई दिए एसपी कृष्ण विश्नोई और डीएम अंकित खंडेलावाल। पौराणिक यमतीर्थ स्थल पर इस्कॉन के श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन समारोह में उमड़ा हिंदुओं का सैलाब। बड़ी संख्या में हिंदूवादी नेता और साधु संत मौजूद। सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय इलाके के पौराणिक यम तीर्थ स्थल का मामला।0
0
Report
Advertisement
गांधी नगर मर्डर: पति की भूमिका पर शक, चंदरपुरी झुग्गी में हत्या
Noida, Uttar Pradesh:अपडेट खबर गांधी नगर मर्डर पुलिस की डिटेल के साथ कैलाश नगर में महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका जांच के घेरे में नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर की चंदरपुरी झुग्गी में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुखसार (34-35 वर्ष) पत्नी खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को शाम करीब 4:30 बजे कैलाश नगर बीट क्षेत्र में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल प्रमोद को सूचना मिली कि चंदरपुरी झुग्गी में एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है और उसका गला कटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला झुग्गी के अंदर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और उसके पति के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि घटना वाले दिन मृतका का पति उसके घर आया था। पुलिस फिलहाल उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरेशन) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पति की भूमिका संदेह के घेरे में है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। बाइट - परिजन बाइट - भाई मृतक महिला बाइट - भाई मृतक महिला पहचान नीली कमीज राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी INCIDENT DETAILS • Date & Time of Information: 13.06.2026 at about 4:30 PM • Place of Incident: Chanderpuri Jhuggi, Kailash Nagar, Delhi. • Information Received: HC Pramod, while on patrolling duty in the Kailash Nagar beat area, received information that a woman was lying inside a jhuggi with her throat slit. • Police Response: HC Pramod immediately reached the spot. Subsequently, senior officers also reached the scene and inspected the spot. • Victim Identified: Rukshar W/o Khalid, aged about 34-35 years. • Scene Inspection: The deceased was found lying inside the jhuggi with a slit throat. KEY FACTS: Preliminary enquiry revealed frequent marital disputes between the deceased and her husband for the last two years. During investigation, it was found that the husband had visited the deceased''s residence on the day of the incident. His role is being examined as part of the ongoing investigation. Crime Team and FSL inspected the scene, and dedicated police teams have been formed to trace and apprehend the accused.0
0
Report
देवली गांव में डेढ़ करोड़ की चोरी: तीन शातिर गिरफ्तार, बाकी फरार
Pali, Rajasthan:देवली गांव में डेढ़ करोड़ की लूट एवं चोरी मामला पुलिस को मिली सफलता। तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार। मारवाड़ थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। गौरतलब रहे की पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले इन शातिर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के हाथ पैर बांध बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी चोरों से सोने चांदी के आभूषण माल बरामद करने के प्रयास में पुलिस जुटी है।0
0
Report
हरियाणा में भारत भाग्य विधाता टैक्स फ्री; कंगना रनौत स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत भाग्य विधाता फिल्म देखी। सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, श्याम सिंह राणा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, विधायक सतपाल जांबा, रणधीर पनिहार और शक्तिरानी शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा के गृह सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, वित्तायुक्त सुमिता मिश्रा समेत कई अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत भी स्पेशल स्क्रीन में शामिल रही। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान:premier देखने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फिल्म को प्रेरणादाई बताया और हरियाणा में भारत भाग्य विधाता फिल्म टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की। भारत भाग्य विधाता जैसी फ़िल्में हमें हमारी जिम्मेदारी का एहसास कराती हैं। यह फ़िल्म 26/11 के मुंबई हमले पर आधारित है और प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को भी दिखाती है। जैसा हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा तो जल्दी विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होगा। ऐसी फिल्मों से नागरिकों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास करवाने की बात मुख्यमंत्री ने कही। देश के नागरिकों को ऐसी मोटिवेशनल फिल्म भी देखनी चाहिए—सीएम। मुख्यमंत्री नायक सैनी ने फिल्म के कोरियोग्राफर, लेखक, कॉस्टयूम डिजाइनर समेत सभी को भी बधाई दी। - फिल्म की अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा यह तरह की फिल्मों से देश की महिलाओं, महिला कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कंगना ने मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत सरकार का फिल्म देखने आने का भी धन्यवाद किया।0
0
Report
Advertisement
मांडल में ट्रक के फर्श से 5.17 क्विंटल डोडा चूरा बरामद, चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर, ट्रक के फर्श में गुप्त खांचा बनाकर छिपाया था डोडा चूरा, मांडल पुलिस ने 5.17 क्विंटल मादक पदार्थ पकड़ा. मांडल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मांडल पुलिस ने एक ट्रक से 5 क्विंटल 17 किलो डोडा चूरा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक के फर्श में गुप्त खांचा बनाकर उसमें डोडा चूरा छिपा रखा था. थानाधिकारी रोहिताश यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा की ओर से एक ट्रक संदिग्ध रूप से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भादाली खेड़ा चौराहे के पास ट्रक की निगरानी शुरू की। इसके बाद ट्रक का पीछा करते हुए मांडल चौकी के पास उसे रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के फर्श के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त खांचे में 41 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। तस्करों ने डोडा चूरा छिपाने के बाद उसके ऊपर लोहे की चादर वेल्डिंग कर दी थी, ताकि ट्रक बाहर से खाली दिखाई दे और किसी को शक न हो। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक प्रकाश बेनीवाल पुत्र जोराराम बेनीवाल (30) निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा चूरा का वजन 5 क्विंटल 17 किलो पाया गया। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि डोडा चूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किस स्थान पर की जानी थी।0
0
Report
कटनी में ट्रक- Bolero टक्कर: 9 सदस्य एक ही परिवार घायल, सभी अस्पताल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेक कटनी के बडवारा थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा ट्रक ओर बोलरों गाड़ी में ही आमने सामने जोरदार टक्कर करचुरिया गांव से जा रहे थे ग्राम स्लैया अपने गांव बोलेरो में सवार थे एक ही परिवार के 9 सदस्य बच्चों सहित सभी को आई चोट सभी घायलों को इलाज के लिए लाया गया जिला अस्पताल कटनी0
0
Report
धमतरी: डायल 112 टीम पर हमला, आरक्षक घायल, आरोपी जेल गया
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी में पुलिस आरक्षक को घायल करने और डायल 112 सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है..... जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है...... दरअसल धमतरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दानीटोला की सतनामी गली में 11 जून की रात हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है...... बताया गया है डायल 112 की टीम को इलाके में मारपीट और विवाद की सूचना मिली थी...... सूचना पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने का प्रयास करने लगे...... इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम से बहस शुरू कर दी और मामला देखते ही देखते उग्र हो गया..... आरोप है कि राहुल जोशी, चंद्रशेखर रात्रे उर्फ बंटी और उनके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए आरोपियों द्वारा लोहे की रॉड से वार कर डायल 112 में तैनात एक आरक्षक को घायल कर दिया गया..... और सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया...... मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दानीटोला निवासी राहुल जोशी को गिरफ्तार कर लिया...... आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ...... वहीं पुलिस का कहना है घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा0
0
Report
Advertisement
रायसेन में एडवोकेट को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी की गिरफ्तारी 12 घंटे में
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन शहर के अधिवक्ता मुकेश शाक्या को फिलीपींस कंट्री कोड ( 63) वाले व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी देने और 1.25 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को रायसेन पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद को हर्ष बताकर अधिवक्ता से कहा था कि उसे उनकी हत्या की सुपारी मिली है और 1.25 लाख रुपए देने पर वह मामला खत्म कर देगा। आरोपी ने व्हाट्सएप पर बैंक खाते की जानकारी और पासबुक की फोटो भी भेजी थी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। टीम ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी द्वारा विदेशी नंबर का इस्तेमाल कर पहचान छिपाने की कोशिश सामने आई। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और जबलपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटनी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। पूछताछ में वैभव ठाकुर नामक एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इस तरह की वारदात अन्य लोगों के साथ तो नहीं की है।0
0
Report
बोकारो सिटी सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग, बच्चे और परिवार सुरक्षित बाहर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सिटी सेंटर: शॉर्ट सर्किट के कारण कोचिंग और ब्यूटी पार्लर में आग लग गई। दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और धुएं के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग से कोई हताहत नहीं हुआ, कुछ लोगों को धुआँ लगने से प्राथमिक चिकित्सा दी गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा के कदम उठाए गए और दफ्तरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली फिटिंग व अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जाँच के निर्देश दिए गए। पुलिस और दमकल विभाग दोनों घटनास्थल पर मौजूद थे और सबूत सुरक्षित कर जांच की जा रही है।0
0
Report
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पति ने पत्नी को गोली मारी, खुद गोली मारकर आत्महत्या
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद गोली मारकर की आत्म हत्या , पत्नी गंभीर रूप से घायल आगरा रेफर0
0
Report
Advertisement
