icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, एक निलंबित

Patna, Bihar:एसएसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। चार पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। दानापुर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी ननंद कुमार सिंह को नौबतपुर थाने का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को विक्रम थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। पत्रकार नगर थानेदार सोनू कुमार को अब विक्रम थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शास्त्री नगर के पर्यवेक्षी पदाधिकारी इंस्पेक्टर सज्जाद गद्दी को पत्रकार नगर का नया एसएचओ बनाया गया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नई तैनाती वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल का उद्देश्य थानों के कामकज को बेहतर करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बताया जा रहा है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: बेटे की मौत, पत्नी घायल

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ मां को अस्पताल में देखकर घर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत इटावा-बरेली हाईवे पर डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी घायल सात माह पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम जिला - फर्रुखाबाद एंकर - फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास हुआ। बताया गया कि युवक अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखकर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवक को मृतDeclare कर दिया। मृतक की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। वीओ - फर्रukhाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर गुरुवार रात करीब 11 बजे हादसा हुआ। खाटू श्याम मंदिर के पास डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नगला सुदामा निवासी सोनू शाक्य और उनकी पत्नी खुशी सवार थे। बताया गया कि सोनू की मां रीता को पथरी की शिकायत थी। परिवार के लोग उन्हें फर्रुखाबाद शहर के एक नर्सिंग होम लेकर आए थे। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रीता का ऑपरेशन हुआ था। रात करीब दस बजे सोनू अपनी पत्नी खुशी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। डीसीएम की टक्कर से सोनू और उनकी पत्नी खुशी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुशी का उपचार जारी है। सोनू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। परिवार के मुताबिक सोनू और खुशी की शादी करीब सात महीने पहले हुई थी। सोनू दो भाइयों में बड़ा था और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे में घायल खुशी को अभी पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद है। बाइट- अशोक, मृतक सोनू का मामा, फर्रुखाबाद
0
0
Report
Advertisement

केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में सपा-कांग्रेस पर हमला; 2047 तक सत्ता पर सवाल

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया कटाक्ष, मौर्य ने कहा ना तो देश मे 2047 ताक कांग्रेस आने वाली है और ना प्रदेश में 2047 तक समाजवादी पार्टी आने वाली है, कांग्रेस और सपा को मुंगेरीलाल का हसीन सपने देखने से किसी को कोई नहीं रोक सकता... केशव प्रसाद मौर्य, देखें अच्छे-अच्छे सपने, जब 2027 के चुनाव का रिजल्ट आएगा तो यह अभी से स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं हार जाएंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, विपक्ष 2027 के चुनाव के बाद मगरमच्छ के आंसू बहाएंगे उत्तर प्रदेश में कमल खिला है और खिलता रहेगा, विकसित भारत ना कांग्रेस बन सकती है ना ही समाजवादी पार्टी बन सकती है..केशव प्रसाद मौर्य मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कों लेकर कहा विपक्ष मीठा-मीठा गप कर जाती है और कड़वा थू थू , जहां पर बीजेपी जीत जाती है वहां पर चुनाव आयुक्त के ऊपर आरोप लगाते हैं, हनुमत चरित्र कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का फूल माला पहनकर आज का पदाधिकारी और विधायकों ने किया स्वागत, अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क के इलाके के डीएवी इंटर कॉलेज में श्री हनुमत चरित्र कथा स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,
0
0
Report

टिहरी में 12 सूत्रीय मांगों पर धरना, सरकार पर आक्रोश

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पदोन्नति सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया, कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया और कहा पहले भी अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन और धरना किया लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन मिला और इसके बाद भी मांगो पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाएगा तो 5 अक्टूबर को देहरादून में विशाल रैली और सचिवालय घेराव किया जाएगा और उसके बाद भी कार्यवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में 29 सितंबर महत्त्वपूर्ण फैसला: PKC-ERCP से राजस्थान-एमपी को मिलेगा अधिक पेयजल

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान का सबसे पॉवरफुल पेयजल प्रोजेक्ट PKC-ERCP से भी अधिक 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ेगा। राजस्था्न और मध्यप्रदेश के बीच संयुक्त DPR पर मुहर लगने की संभावना है। 29 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग होगी, जिसमें संयुक्त DPR को मंजूरी मिल सकती है। PKC-ERCP परामर्श समिति की बैठक में राजस्थान और मध्यप्रदेश के डीपीआर को लेकर मंथन होगा। संयुक्त डीपीआर में ग्रामीण क्षेत्रों की मांग के आधार पर कई स्थानों को शामिल किया गया है। 14 महीने बाद तकनीकी स्वीकृति मिल रही है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹1,41,000 करोड़ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर में इसकी आधारशिला रखी थी। PKC-ERCP से 17 जिलों में पेयजल के लिए भारी विद्युत तंत्र और पंप हाउस लगाए जाएंगे ताकि पानी अधिकतम क्षमता से छोड़ा जा सके। इंदिरा गांधी नगर से भी ज्यादा 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पहले चरण में पंप हाउस दिसंबर 2027 और दूसरे चरण में अप्रैल 2028 तक चालू होंगे। पतला पंप हाउस विद्युत मीगावाट: नवनेरा 180, मैज बैराज 213, गलवा 64, ईसरदा 15, चाकसू 9, कनौती 45, खुरा चैनपुरा 65, टोरडी सागर 23, लांबाहरसिंह 36, भीम सागर 30। अप्रैल 2028 तक पानी आपूर्ति और पंप हाउस चालू करवाने का लक्ष्य है।
0
0
Report

अजय राय बोले- राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दे उठाकर चुनावी केंद्र में

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: 'PDA रथ यात्रा' पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "देखिए, यह चुनाव का समय है और कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है। अखिलेश जी रायबरेली या अमेठी जा सकते हैं। हम सभी कन्नौज, इटावा या सैफई भी जा सकते हैं इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन निश्चित रूप से, मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा: आज पूरा देश राहुल जी की ओर देख रहा है। राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दे उठा रहे हैं और पहले दिन से ही वे चुनाव आयोग को लेकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं... राहुल गांधी के अलावा किसी ने भी इस मुद्दे को इतनी मजबूती से नहीं उठाया है।"
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ पुलिस NDPS केस में इनामी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस मामले में 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिधी कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों की पहचान गंगरार क्षेत्र निवासी भैरुलाल तेली और फलोदी निवासी बजरंग विश्नोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार फॉर्च्यूनर कार से तीन जिंदा कारतूस भी मिले हैं। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और आरोपियों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

गोंडा मेडिकल कॉलेज में भारी बारिश से जलभराव, मरीज परेशान

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में 30 घंटे से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश के कारण गोंडा मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तालाब बन गया है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय, दवा वितरण, पर्चा काउंटर और सीएमओ कार्यालय जाने वाले रास्ते सब पानी में डूबे हुए हैं। जलभराव के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है; स्ट्रेचर पर मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो रहा है। एक्सरे, सीटी स्कैन और ब्लड टेस्ट के लिए भी जलभराव के बीच ही जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निदान कार्यालय के आसपास इंटरलॉकिंग करवाई गई थी, पर पानी अभी भी सभी मार्गों पर भरा है। बरसात के मौसम में यह पहली बार नहीं हुआ है कि ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं और लोगों को दिक्कतें होती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बड़ीसादड़ी पुलिस ने ऑयल चोर गैंग का पर्दाफाश, 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने बिजली पावर ट्रांसफॉर्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार ट्रैक्टरों की टंकी से करीब 175 लीटर ट्रांसफॉर्मर ऑयल बरामद किया है। कार्रवाई भूरकिया मोड़ भट्टा क्षेत्र में मंगलवाड़ रोड पर की गई। पुलिस के मुताबिक जरखाना जीएसएस के 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से करीब 225 लीटर ऑयल चोरी हुआ था। मौके पर दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया। गिरफ्तार आरोपी अशोक रावत से अन्य ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।
0
0
Report

अखिलेश की रथयात्रा पर बयान पर भाजपा का तंज, योगी सरकार का दावा मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की रथ यात्रा पर अजय राय के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी का तंज INDIA गठबंधन का बुरा हाल है, दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ ही लड़ रहे हैं दोनों एक-दूसरे के गढ़ में जाकर चुनौती दे रहे हैं पहले अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को चिरकुट कहा था, कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने राहुल गांधी को मंदबुद्धि और पागल कहा था गठबंधन में एक-दूसरे के नेताओं का सम्मान नहीं हो रहा, सिर्फ ललकारा जा रहा है विपक्ष पूरी तरह से हताश और निराश है यूपी में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार तीसरी बार पूरे बहुमत से फिर बनने जा रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top