कांग्रेस का प्रदर्शन 9 अगस्त को लहार बस स्टैंड पर, एसडीएम ने सशर्त दी अनुमति
Bhind, Madhya Pradesh:9 अगस्त को भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस एक बड़े प्रदर्शन का आयोजन लहार बस स्टैंड पर करेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। लहार एसडीएम ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की अनुमति दी है, जिसमें किसी भी प्रकार के हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध और ध्वनि प्रदूषण पर ध्यान रखने की शर्तें शामिल हैं। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की रैली भिंड जाएगी जहां कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
