Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhind477001

भिंड के निजी स्कूलों की मान्यता रिन्यूअल के कारण बंद होने के कगार पर

PSPradeep Sharma
Feb 12, 2026 03:03:48
Bhind, Madhya Pradesh
भिंड जिले के हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी के 11 स्कूलों ने मान्यता के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 31 दिसंबर अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं किया गया है, जिससे मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा उनको मान्यता नहीं दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल ने पालकों से अपील की है कि इन स्कूलों में दाखिला न करवाएं. लेकिन जी मीडिया की टीम ने इन स्कूलों द्वारा मान्यता ना लेने के संबंध में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष अवधेश शर्मा से बात की, तो यह सच सामने आया कि भिंड जिले की शिक्षा व्यवस्था में निजी विद्यालयों का बड़ा योगदान है, किंतु पिछले वर्षों में MP बोर्ड द्वारा भारी-भरकम नियम लागू कर देना स्कूल संचालकों के लिए कठिन हो रहा है और हर साल कई स्कूल बंद हो रहे हैं. मान्यता प्राप्त के लिए लोक शिक्षण संचालनालय और राज्य शिक्षा केंद्र के तहत एफडीआर, रजिस्टर्ड किरायानामा, जमीन डायवर्सन, जमीन के नामांकन आदि कड़ी शर्तों के कारण स्कूल चलाना मुश्किल हो गया है और कई जगह स्कूल बंद होने की कगार पर हैं, जिसके चलते संचालक शिक्षण व्यवसाय छोड़कर अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं. अवधेश शर्मा के अनुसार आने वाले समय में निजी स्कूल बीते समय की बातें रहेंगे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRandhir Nidhi
Feb 12, 2026 04:27:25
Gumla, Jharkhand:गुमला - गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित दुम्बो मंदिर परिसर के सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गुमला जिला की ओर से बजट युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा और भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव और पूर्व सांसद सुदर्शन भगत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर की गई। अपने संबोधन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट को युवा, किसान और गरीब हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन और विकास को नई गति देगा। वक्ताओं ने बजट को विकासोन्मुख करार देते हुए युवाओं से सरकार की योजनाओं से जुड़ने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप कुमार साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव सहित कई नेताओं ने भी बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया गया। बाइट 1: शशांक राज, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो। बाइट 2: डॉ. दिनेश उरांव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष। बाइट 3: सुदर्शन भगत, पूर्व सांसद。
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Feb 12, 2026 04:27:04
Sagar, Madhya Pradesh:शोएब ने प्रिंस की पत्नी को फसाया प्रेम जाल में फिर किया प्रिंस का कत्ल, 6 महीने बाद अब सेप्टिक टैंक से निकल रहे प्रिंस के बॉडी पार्ट्स.. देवरी में छह महीने पहले हुए हत्या का जो खुलासा हुआ है उसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, और इस कत्ल का जो खुलासा हुआ है उससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई क्योंकि जिस शख्स का कत्ल हुआ उसके शरीर के अंग छह महीने बाद एक स्कूल के पास बने सेप्टिक टैंक से निकल रहे हैं। यह कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है और इसे लव जेहाद का बड़ा मामला भी कहा जा रहा है। 20 अगस्त 2025 को देवरी पुलिस थाना में तुलसी बाल्मीकि ने अपने पति प्रिंस बाल्मीकि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, देवरी पुलिस इस गुमशुदा की तलाश कर रही थी लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस के लिए भी यह बड़ा चैलेंज बन गया लेकिन पिछले दिनों लगभग छह महीने बाद पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी जब गुमशुदा प्रिंस तो नहीं मिला लेकिन उसे इस दुनिया से जुदा करने वाला आरोपी शोएब जरूर मिल गया जिसने प्रिंस का कत्ल करने का गुनाह कबूल किया और जो खुलासा किया उसने सबको हिलाकर रख दिया। शोएब के प्रेम जाल में मृतक प्रिंस की पत्नी फंस गई थी और दोनों को अपनी जिंदगी में प्रिंस का होना खल रहा था और फिर शोएब ने दिमाग लगाया और अपनी प्रेमिका तुलसी के जरिये उसने प्रिंस को बुलाया उसे नशा कराया और फिर कटर से उसे मौत की नींद सुला दिया, बात यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि प्रिंस के शव को आरोपी ने अपने घर के पीछे बने सनराइज स्कूल के सेप्टिक टैंक में डाल दिया उस पर कचरा डाला ताकि किसी को कुछ दिखाई न दे और शव जल्दी से गल जाए इसके लिए उसमें नमक भी डाला और करीब महीने भर तक वो इस बात का जायजा लेता रहा कि प्रिंस का शव गला या नहीं और जब उसे एहसास हुआ कि अब लाश पूरी तरह से गल चुकी है तब उसने राहत की सांस ली लेकिन उसकी चतुराई काम नहीं आई और देवरी पुलिस ने उसे नरसिंहपुर से धर दबोचा। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शोएब को स्कूल लाया गया और उसके बताए अनुसार सेप्टिक टैंक की तलाशी ली तो उसमें से प्रिंस के शव के अवशेष बरामद किए गए। अब सवाल यह कि आखिर पुलिस को शोएब पर शक कैसे हुआ तो परत दर परत पूरा मामला खुला। साल 2023 में प्रिंस ने तुलसी के साथ लव मैरिज की थी। प्रिंस के परिजनों के मुताबिक तुलसी और प्रिंस के बीच लव अफेयर था लेकिन प्रिंस के परिजन इस लड़की से शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन तुलसी लगातार प्रिंस पर दबाव बना रही थी और आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देती थी जिसके बाद परिवार वालों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के महज डेढ़ महीने बाद दोनों अलग रहने लगे और प्रिंस के परिवार से उनका नाता जैसे टूट ही चुका था। इस बीच प्रिंस अपने परिवार वालों से मिलता रहता था और उसने उन्हें बताया कि तुलसी का चाल चलन ठीक नहीं है, उसके द्वारा फोन पर बात करने की बातें बताई तो दूसरे लड़कों पर भी उसे शक हुआ। लेकिन परिवार वालों बहुत कुछ कर नहीं पाए क्योंकि उन्होंने पहले ही दोनों की शादी का विरोध किया था। इस सब के बीच जैसे तैसे वक्त बीत रहा था कि 20 अगस्त 2025 को प्रिंस के लापता होने की बात सामने आई, शातिर तुलसी ने पहले प्रिंस के परिवार वालों को उसके गायब होने की बात बताई और फिर खुद ही उसने पुलिस थाने जाकर प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन कहते हैं कि अपराध ज्यादा दिन नहीं छिपता, महीनों बीत जाने और ये पता होने के बाद कि प्रिंस दुनिया में नहीं है तुलसी निश्चिंत थी और वो शोएब के साथ मस्ती में झूम रही थी। सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर तुलसी और शोएब के रील वीडियो अपलोड हो रहे थे और इन वीडियो पर प्रिंस के भाई की नजर पड़ी तो उसने देवरी पुलिस को इसकी सूचना दी, प्रिंस के परिजनों को शोएब पर पहले ही शक था और पुलिस ने भी इस बात को गंभीरता से लिया और शोएब को नरसिंहपुर से धर दबोचा और फिर शोएब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने छह महीने पुराने मामले में हत्यारे के मिल जाने के बाद राहत की सांस ली है वहीं शोएब को कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है ताकि कत्ल के तमाम साक्ष्य पुलिस जुटा सके。
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Feb 12, 2026 04:26:22
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 12, 2026 04:25:59
Madhepura, Bihar:महिलाओं की सुरक्षा के दावे और “अभया ब्रिगेड” की सक्रियता के बीच मधेपुरा में मनचलों का hौसला बुलंद नजर आ रहा है। जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मनचलों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और फायरिंग तक कर दी。 घटना में गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता प्रियंका कुमारी ने बताया कि गांव के ही विकास कुमार, विशाल कुमार और रमन कुमार समेत कुछ युवक उनकी भांजी के साथ लगातार छेड़खानी करते थे। पहले भी इस तरह की हरकत की गई थी, तब समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था। लेकिन मनचलों का दुस्साहस बढ़ता ही गया。 प्रियंका के अनुसार, आरोपी घर के आसपास मंडराने लगे थे। जब परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। सुमित कुमार को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में हथियार के बट, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है。 परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते। सवाल उठ रहा है कि जब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और मनचले खुलेआम घूम रहे हैं, तो अभया ब्रिगेड की मौजूदगी का फायदा क्या? पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है。 इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है。
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 12, 2026 04:25:28
Bettiah, Bihar:Anchor ______ बेतिया से बड़ी खबर है जहां मासूम गायब फैजान 6 महीने बाद भी नही मिला है माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है बेतिया पुलिस ने बच्चे की सूचना देने वाले को दस हजार का इनाम भी रखा है घर वालों ने भी लापता फैजान की जानकारी देने वालो को दो लाख रुपया इनाम देने की घोषणा किया है लेकिन आज तक लापता फैजान नही मिला है बेतिया पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है लापता फैजान बरामदगी के लिए अमौर के विधायक अख्तरूल इमाम ने विधानसभा में सवाल उठाए है इस मामले बेतिया पुलिस से जवाब मांगा गया है ______ बता दे की नरकटियागंज के शिकारपुर थाना अंतर्गत मंगरहरी गांव से 24 जून 2025 को अपने दरवाजे से सात वर्षीय मासूम लापता हो गया तब से लेकर आज तक फैजान नही मिला है मासूम बच्चे को जमी खा गई या आसमान यह पुलिस को बताना होगा लापता फैजान की बरामदगी नही होने से बेतिया पुलिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे है पुलिस ने खानापूर्ति के लापाता फैजान के सूचना देने वालो को दस हजार का इनाम की घोषणा कर मामले से पल्ला झाड़ लिया है ______ बच्चे के माता पिता अपने मासूम बच्चे की याद में पिछले 6 महीना से सो नहीं पाए है अब विधानसभा में सवाल उठने पर फिर से उनको उम्मीद जगी और अपने बेटे की बरामदगी के लिए बेतिया पुलिस से गुहार लगा रहे है _____ इस पूरे मामले तेज तर्रार कही जाने वाली बेतिया पुलिस के हाथ खाली है फैजान की बरामदगी के बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन बार दावा करते है लेकिन बेतिया एसपी का दावा भी खोखला साबित हो रहा है ऐसे में अब सवाल उठता है बेतिया पुलिस को अब बताना होगा लापाता फैजान को जमी खा गई या आसमान.. बेतिया पुलिस को यह बताना होगा..24 घंटे में अपराध को उद्भेदन करने वाली बेतिया पुलिस को पिछले 6 महीना से क्यों फैजान के मामले में सांप सूंघ गया है पुलिस को जवाब देना होगा आखिर कब बरामद होगा फैजान पुलिस को बताना होगा
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Feb 12, 2026 04:25:11
Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मोहगांव के भुइयाँ टोला स्थित एक मुर्गी फार्म के बगल में बने एक मकान में अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का चंदवारा पुलिस ने उद्वेदन किया है। उक्त मकान चंदवारा निवासी पियुष पांडेय नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने उक्त मकान से भारी मात्रा में नकली शराब, शराब बनान ेके लिए उपयोग होने वाले केमिकल, खाली शराब की बोतलें, ढक्कन साथ ही साथ झारखंड सरकार के उत्पाद विभाग की शराब के बोतलों की स्टीकर भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवारा के मोहगांय के आसपास के क्षेत्र में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही है, जिसके आलोक में चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया। इस टीम में तकनीकी शाखा के जवानों को भी शामिल किया गया था। इसके पश्चात बुधवार अपराह्न करीब 2:00 बजे उक्त टीम के द्वारा मोहगांय गांव के भुइयाँ टोली स्थित मकान में छापेमारी की गई, जहां एक पुराने से मकान में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व उसके उपयोग में आने वाले उपकरणों को भी बरामद किया गया। वहीं मौके से दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ कर रही है। इधर छापेमारी के पश्चात चंदवारा पुलिस बरामद किए गए सभी शराब की बोतलों व उसे बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों को लेकर चंदवारा थाने पहुंच गई है। बताते चलें कि उक्त मिनी फैशन फैक्ट्री में आठ अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब तैयार किए जाते थे।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 12, 2026 04:24:46
Patna, Bihar:एंकर पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सिविल कोर्ट के तीनों गेट बंद कर दिए और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बताया जा रहा है कि इस बार अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल कर पूरे भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पिरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 12, 2026 04:24:31
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 12, 2026 04:24:18
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में कुंभ 2027 को लेकर तैयारियाँ ने रफ्तार पकड़ ली है। मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में परामर्शदात्री समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें मेले की व्यवस्थाओं, आधारभूत ढांचे और सुरक्षा प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि चार जिलों में फैले करीब डेढ़ सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मेला परिक्षेत्र में शामिल किया जाएगा और इसे 32 सेक्टरों में बांटकर विस्तृत माइक्रो प्लानिंग तैयार की गई है। हरिद्वार में सर्वाधिक 23 सेक्टर, देहरादून में 4, टिहरी में 2 और पौड़ी में 3 सेक्टर प्रस्तावित हैं, जहां सड़क, पेयजल, बिजली और सुरक्षा की अलग-अलग कार्ययोजना बनाई गई है। दो स्थायी पार्किंग स्थलों के निर्माण, आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। मेलाधिकारी ने सीवर लाइन के कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने स्वीकृत और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रस्तुति दी, जबकि प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने साझा की। जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संगठनों और व्यापार मंडल से भी सुझाव लिए गए, ताकि आस्था के इस महापर्व में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 12, 2026 04:24:00
Uttarkashi, Uttarakhand: स्लग -वार्षिकोत्सव एवं पूर्वछात्र मिलन कार्यक्रम एंकर- उत्तरकाशी जनपद में ऐवरेस्ट विजेता स्व कु० सविता कंसवाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी में वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुरेश चौहान विधायक गंगोत्री मौजूद रहे कार्यक्रम प्रारम्भ से पूर्व विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये साथ ही पूर्व मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया बताते चले कि राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी अपनी एक अलग पहचान रखता है यहाँ से अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अलग-अलग क्षेत्र में विगत कई वर्षों से जनपद एवं प्रदेशस्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे है। बाइट - 01सुरेश चौहान विधायक, गंगोत्री बाइट - 02आइशा चौहान छात्रा बाइट - 03रजनी सेमवाल अध्यापिका बाइट - 04गुलाब सिंह महर प्रधानाचार्य
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 12, 2026 04:23:42
Noida, Uttar Pradesh:मुम्बई के कोस्टल रोड कॉरिडोर पर भारत का पहला और दुनिया का पांचवा म्यूजिकल रोड बन गया है। नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर 70-80 किमी प्रति घंटे की निर्धारित रफ्तार से गुजरने पर टायरों के घर्षण और सड़क की खास म्यूजिकल स्ट्रिप्स के कंपन से ऑस्कर विजेता गीत जय हो की धुन सुनाई देती है। आज कोस्टल रोड पर 500 मीटर लंबी इस म्यूजिकल रोड पर स्लैम डॉग मिलेनियम के एक गाने की धुन बजेगी। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक नया कॉन्सेप्ट है और मुंबईकरों के मन में देशभक्ति जगाने की एक कोशिश है। यह भारत का पहला म्यूजिकल रोड है। मार्किंग पार करने के बाद गाड़ी 60 की स्पीड से चलेगी।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 12, 2026 04:23:23
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली से एक डराने वाले तस्वीर सामने आ रही है। तिमारपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार में दिन ढलते ही चोरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि घरों के समान के साथ-साथ गलियों में लगी पानी की मोटर और बिजली के मीटर तक पर चोर कर रहे हाथ साफ। दिन ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सवाल ये है कि आखिर पुलिस कहां है ? नेहरू विहार… उत्तरी दिल्ली का वो इलाका जहां इन दिनों खौफ का साया पसरा हुआ है। जैसे ही शाम होती है, चोर सक्रिय हो जाते हैं और रात के अंधेरे में वारदातों को अंजाम देते हैं। घरों में सेंधमारी तो आम बात हो चुकी है, अब चोर मकानों के बाहर लगी पानी की मोटर और वाटर मीटर तक उखाड़ ले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर इतने बेखौफ हैं कि पलक झपकते ही सामान गायब कर देते हैं। सुबह जब लोग उठते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनकी मोटर या मीटर चोरी हो चुका है। कई घरों में एक ही हफ्ते में दो-दो बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सबसे ज्यादा दहशत में हैं इलाके में रहने वाले छात्र। देश के अलग-अलग राज्यों से पढ़ाई करने आए ये छात्र यहां अकेले रहते हैं। न परिवार का सहारा, न कोई सुरक्षा। रात होते ही उन्हें डर सताने लगता है कि अगला नंबर कहीं उनका तो नहीं। छात्रो और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इलाके में न तो नियमित पेट्रोलिंग होती है और न ही पुलिस की मौजूदगी नजर आती है। लोग बताते हैं कि जब चोरी की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचते हैं, तो अक्सर दरवाजे पर ताला लटका मिलता है। ऐसे में सवाल उठता है कि फरियादी जाएं तो जाए कहां जाए। लगातार हो रही चोरियों ने नेहरू विहार को डर के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है। लोग रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। महिलाएं और बुजुर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल अब देखना ये है कि दिल्ली पुलिस कब इस इलाके में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाती है और कब नेहरू विहार के लोगों को इस खौफ से राहत मिलती है। फिलहाल सवाल वही है—जब चोर बेखौफ हैं, तो पुलिस क्यों खामोश है? रिपोर्ट नसीम अहमद
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 12, 2026 04:22:21
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद कार की टक्कर से एक बैंड कर्मी की मौत, एक घायल मृतक गौतम पुत्र संजू 15 वर्ष व राजित पुत्र राजीव उम्र 16 वर्ष बैंड में की ठेली चलाने का कार्य करते थे बीती रात्रि खुदागंज में बारात चढ़ने के दौरान दोनों को अज्ञात कार सवार ने रौंद दिया जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए साथियो ने आनन फानन में घायल दोनों किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विकास पटेल ने 15 वर्षी किशोर गौतम पुत्र संजू को मृत्यु घोषित कर दिया दूसरे घायल किशोर राजित पुत्र राजीव की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज का मामला
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Feb 12, 2026 04:22:02
Farrukhabad, Uttar Pradesh:बंदर बना शातिर चोर! टॉफियों से भरा डिब्बा उड़ाकर 'मंकी गैंग' का धमाल अरे वाह! क्या शातिर चोर पकड़े गए! फतेहगढ़ में एक माध्यमिक विद्यालय के पास दुकान पर बंदरों का 'मीठा धावा'! टॉफियों का पूरा डिब्बा लूटकर फरार हो गया शातिर बंदर। देखिए ये रोमांचक कहानी! फतेहगढ़ की उस दुकान पर हंगामा मच गया, जब एक फुर्तीला बंदर ने आंखों के सामने टॉफियों से लबालब डिब्बा छीन लिया! महिला दुकानदार ने दौड़ लगाई, लेकिन बंदर की चालाकी देखिए – वो सीधा पास के पेड़ पर चढ़ गया। बंदरों की ये खासियत है ना, उंचाई पर कब्जा जमाना और शिकार को ताकना! हैरानी तब बढ़ी जब पता चला – ये शातिर बंदर अकेला नहीं, बल्कि पूरा 'मंकी गैंग' था! उसके साथ दो नन्हे-मुन्ने बच्चे। पेड़ पर बैठते ही बच्चों ने डिब्बा खोला और टॉफियां निकाल-निकालकर लपेटने लगे। बंदर पापा की नजर नीचे खड़ी महिला और बच्चों पर – लेकिन फिक्र मत करो, 'मिशन मीठा' ऑन! फिर आया ट्विस्ट! बंदर ने फुर्तीली छलांग लगाई और प्राथमिक विद्यालय की छत पर कूद पड़ा। बंदरों की ये खूबी है – तेज़ रिफ्लेक्स और कभी न हार मानने वाली जिद। देखते-देखते पूरा डिब्बा खाली! परिवार आराम से टॉफियों का मजा लेता रहा। घटना के बाद आसपास हंसी का ठहाका! लोग बोल रहे, 'मंकी गैंग का मीठा अटैक!'
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top