Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhepura852113

मधेपुरा में छेड़खानी विरोध के बावजूद मनचलों का कहर, अभया ब्रिगेड पर सवाल

PKPRASHANT KUMAR1
Feb 12, 2026 04:25:59
Madhepura, Bihar
महिलाओं की सुरक्षा के दावे और “अभया ब्रिगेड” की सक्रियता के बीच मधेपुरा में मनचलों का hौसला बुलंद नजर आ रहा है। जिले के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मनचलों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और फायरिंग तक कर दी。 घटना में गंभीर रूप से घायल सुमित कुमार को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़िता प्रियंका कुमारी ने बताया कि गांव के ही विकास कुमार, विशाल कुमार और रमन कुमार समेत कुछ युवक उनकी भांजी के साथ लगातार छेड़खानी करते थे। पहले भी इस तरह की हरकत की गई थी, तब समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था। लेकिन मनचलों का दुस्साहस बढ़ता ही गया。 प्रियंका के अनुसार, आरोपी घर के आसपास मंडराने लगे थे। जब परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। सुमित कुमार को बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में हथियार के बट, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं, दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है。 परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई होती तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते। सवाल उठ रहा है कि जब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और मनचले खुलेआम घूम रहे हैं, तो अभया ब्रिगेड की मौजूदगी का फायदा क्या? पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है。 इस संबंध में पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहे है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Feb 12, 2026 06:01:44
Danapur, Bihar:नौतापुर के इब्राहाहिमपुर में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई; घटना स्थल पर पुलिस ने शीर्ष पाँच खोखे बरामद नहीं, बल्कि चार खोखा बरामद किया गया। राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान इब्राहिमपुर निवासी बिरजू शर्मा के रूप में हुई है। उन्हें हाथ में गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल के पुत्र सिक्कू कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ घर के दरवाजे पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी होते देख वह किसी तरह घर के अंदर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन उनके पिता बिरजू शर्मा के हाथ में गोली लग गई। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष मनजीत ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है। इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 12, 2026 06:01:31
0
comment0
Report
MVManish Vani
Feb 12, 2026 06:00:37
Jobat, Madhya Pradesh:आंबुआ एकलव्य स्कूल में छात्रों का देर रात भी हंगामा जारी, प्राचार्य को हटाने को लेकर बच्चों का विरोध प्रदर्शन जारी, कल सुबह ज़ी मीडिया के कैमरे पर छात्रों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी आलीराजपुर एकलव्य आंबुआ स्कूल के छात्राओं का देर रात स्कूल में विरोध प्रदर्शन जारी, कल सुबह 9:00 बजे छात्राएं कलेक्टर से मिलने पैदल निकल गईं थीं, कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्राओं को पुलिस गाड़ी में सुरक्षित स्कूल भेजा गया था, प्राचार्य को हटाने को लेकर छात्राएं लगातार कल रात भी विरोध करती रहीं, ज़ी मीडिया पर एक्सक्लूसिव वीडियो छात्राओं को रात में विरोध प्रदर्शन करने का, छात्रों ने जी मीडिया के कैमरे के सामने भूख हड़ताल की प्रशासन को चेतावनी, एकलव्य में प्राचार्य छात्राओं को कर रही हैं प्रताड़ित, विधायक सेना पटेल ने भी माना था कि छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 05:51:51
Partawal, Uttar Pradesh:भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच–730 पर तरकुलवा फैक्ट्री के पास गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। दो वाहनों की जोरदार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सफेद रंग की फॉर्च्यूनर (UP 53 FF 4440) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी, जबकि दूसरी गाड़ी सड़क के दूसरी ओर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार परतावल में संचालित आलम हुसैन अहमद मोटर ड्राइविंग सेंटर के चालक आलम हुसैन (60 वर्ष), पुत्र मुमताज, निवासी परतावल, अपनी आल्टो कार से यू-टर्न ले रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर तरकुलवा निवासी अख्तियार, पुत्र महबूब के मकान में जा घुसी। हादसे में मकान का शटर और पिलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में आलम हुसैन के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरी गाड़ी में सवार शाहरुख (30 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुर भटगांवा, के सीने में चोट लगी है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 05:50:41
Partawal, Uttar Pradesh:भिटौली (महराजगंज)। थाना भिटौली क्षेत्र अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की छपिया शाखा में बैंक परिसर के अंदर वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को आकाश वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी छपिया, थाना भिटौली, बैंक शाखा के अंदर वीडियो बना रहे थे। बैंक कर्मियों द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर उन्होंने वीडियो बनाना बंद तो किया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद बैंक कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी। शाखा प्रबंधक सुजीत सुरेश भोसले ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उन्होंने भी आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। साथ ही अन्य लोगों को भी उकसाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थाना भिटौली में तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 12, 2026 05:46:02
Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी 2 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। मुखबिर की सूचना पर गडरपुरा मोड़ के पास कार्रवाई की गई, आँगई SHO कृपाल सिंह के नेतृत्व में। सरमथुरा, धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थाना पुलिस अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है। इस कार्रवाई में अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर पर खड़ा करवाया गया। फॉरेस्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा.
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 12, 2026 05:45:46
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले में ऑपरेशन शिकंजा के तहत राजाखेड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 14 स्थाई वारंट, 2 भगोड़े और 2 इनामी अपराधियों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी क्रम में पुलिस ने पारिवारिक न्यायालय धौलपुर से 3 स्थाई वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहे स्थाई वारंटी रंजीत पुत्र यशपाल निवासी राजाखेड़ा को आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। फिल्मी दुनिया की तरह गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए लोहे के संदूक में बंद मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने खुद को संदूक में बंद करवा लिया था, लेकिन सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर उसे धर दबोचा। अभियान से वारंटियों में खौफ साफ नजर आ रहा है।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 12, 2026 05:45:12
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 12, 2026 05:31:59
Patna, Bihar:पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र सिविल कोर्ट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुट गई है। तकनीकी टीम की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, वकीलों ने लगातार मिल रही धमकियों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बार-बार मिल रही इस तरह की धमकियों से कामकाज प्रभावित हो रहा है। वे ठीक से अपने मुवक्किलों के मामलों की पैरवी नहीं कर पा रहे हैं और क्लाइंट्स को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वकीलों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 12, 2026 05:31:24
Amethi, Uttar Pradesh:हाईवे पर दिनदहाड़े अपहरण से दहला मुसाफिरखाना, कारोबारी को उठा ले गए बदमाश; 10 लाख लेकर छोड़ा मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार सुबह यूपी–36 ढाबे के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया और परिजनों से मोटी रकम वसूलने के बाद शाम को छोड़ दिया। सरेआम हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू बच्चों को स्कूल छोड़कर भीखीपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उनकी बोलेरो को जबरन रुकवाया और तमंचे के बल पर उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक बदमाशों ने आंखों पर कपड़ा बांध दिया और जूते-बेल्ट से मारपीट की। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर फिरौती की मांग की गई। बताया जा रहा है कि 10 लाख रुपये देने के बाद बदमाशों ने उन्हें छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित सदमे में है और परिवार दहशत में। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस घटना ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 05:30:58
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के सामने हाईवे मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक से जंगीपुर बाजार से अपने घर रौजा इलाके की ओर जा रहे थे। तभी अचानक हाईवे पर नीलगाय सामने आ गई। नीलगाय को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 12, 2026 05:30:56
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के मेराल थाना मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के पास रहने वाला यूट्यूबर विधायक प्रजापति 27 वर्ष ने रात्रि अपने घर स्थित स्टूडियो में ही आग लगा दी जिससे करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। आगजनी की इस घटना में पूरे परिवार की जान थाना पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह बचा ली गई। पड़ोसी व गोंदा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि शोधन प्रजापति का पुत्र विधायक प्रजापति यूट्यूबर था वह फिल्म एडिटिंग इत्यादि का स्टूडियो अपने घर में ही बना रखा था। विगत एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी तथा रात्रि करीब 10:00 बजे दरवाजा बंद कर खुद ही स्टूडियो में आग लगा दी। इसकी जानकारी मिलते यही आसपास के लोग तथा थाना प्रभारी विष्णु कांत दलबल के साथ पहुंच गए। घर में आग लगने और परिवार वालों की चीख पुकार सुन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोहा का दरवाजा नहीं खुल पाने की स्थिति में बगल का दीवाल तोड़कर अंदर घुसे और बाहर से पानी डालकर आग को काबू करते हुए परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल गया। इतने देर में घर का ज्यादा हिस्सा तथा पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया। बाद में दमकल गाड़ी भी वहां पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हम लोग को देखने के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे से दीवाल फांद कर भाग गया। परिवार वालों की माने तो इस घटना में लगभग 10 लाख रुपए से अधिक की क्षति हो चुकी है। प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि सुबह में विधायक प्रजापति के परिवार वाले उसका मानसिक इलाज के लिए रांची लेकर गए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके मे चर्चा का विषय बन गया है की यूट्यूबर बनना कंही बर्बादी ka कारण न बन जाए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top