Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ओलंपिक मंच पर बॉलीवुड धुनों से धमाल: अनेस्टासिया गुबानोवा का शानदार प्रदर्शन
AZAbhinva zeepunjabi
Feb 12, 2026 04:25:40
Noida, Uttar Pradesh
From the Olympic ice to social feeds worldwide, Dhurandhar finds a fresh international moment as Russian-Georgian figure skater Anastasiia Gubanova gave an electrifying performance to a medley of Bollywood songs. The title track of the Bollywood film “Dhurandhar,” has once again managed to capture the limelight, this time at the global stage of the 2026 Winter Olympics, which are currently underway in Milano-Cortina, Italy. Gubanova, competing in women's singles, glided across the ice in a red-and-gold costume accented with a red bindi. Her routine began with “San Sanana” from the film Asoka before transitioning seamlessly into the high-energy Dhurandhar track. The moves timed with the beats made it an iconic visual to go viral, leaving viewers quite amazed by the popularity of Bollywood music at one of the most prestigious sporting events worldwide.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Feb 12, 2026 07:20:38
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम घाट बूढ़ी गंडक नदी किनारे चार दिन से लापता ठेला चालक का शव बरामद हुआ. जिसके बाद परिजनो में चीख पुकार मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में स्थानीय लोग और सिकंदरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मृतक व्यक्ति की पहचान आश्रम घाट न्यू ब्राह्मण टोली निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सहनी के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है. परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले 4 दिन से वह घर से लापता था और लापता होने की शिकायत सिकंदरपुर थाने में भी की गयी थी. अनिल ठेला चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था और चार दिन पूर्व घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 12, 2026 07:20:21
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहाँ ज़मीन विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब प्रशासन मौके पर मौजूद था। बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। और देखते ही देखते नायब तहसीलदार और पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे चलने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जिस समय दोनों पक्ष आपस में भिड़े, उस वक्त प्रशासन मौके पर मौजूद था, बावजूद इसके हालात बेकाबू हो गए। यह तस्वीरें सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के घघरी गांव की हैं।जहाँ सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। हैरानी की बात ये रही कि मौके पर पुलिस और नायब तहसीलदार मौजूद थे लेकिन उनके सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह खुलेआम कानून को चुनौती दी जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक विवाद सरकारी ज़मीन पर कब्जे को लेकर था। जिसे हटाने प्रशासन की टीम पहुंची थी। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब बड़ा सवाल यही है कि प्रशासन की मौजूदगी में भी अगर कानून व्यवस्था इस तरह टूटती नजर आए।तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसके कंधों पर है.
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Feb 12, 2026 07:19:52
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Feb 12, 2026 07:19:39
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में फेनीरामाइन इंजेक्शन चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं। बुधवार शाम एक युवक को इंजेक्शन चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह 12 दिनों में दूसरी और कुल चौथी घटना है। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। बुधवार शाम करीब 5 सें 6 बजे के बीच जलज मालवीय नामक युवक जिला अस्पताल पहुंचा और इलाज में इस्तेमाल होने वाला फेनीरामाइन इंजेक्शन चुराने का प्रयास किया। इंजेक्शन लेकर जाते समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच हल्की नोंकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने युवक से इंजेक्शन छुड़वाया। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। यह तीसरी बार है जब जलज मालवीय का नाम इंजेक्शन चोरी के मामलों में सामने आया है। इससे पहले भी वह इंजेक्शन चुराते हुए कैमरे में कैद हो चुका है। पूर्व में पकड़े गए एक अन्य युवक रूद्र मालवीय ने भी पूछताछ में जलज का नाम लिया था। इसके अतिरिक्त, 31 जनवरी को दीपक यादव नामक एक युवक भी इसी तरह की चोरी में पकड़ा गया था। इन लगातार हो रही घटनाओं से अस्पताल की दवा सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि बार-बार ऐसी वारदातें होने के बावजूद फेनीरामाइन इंजेक्शन अभी भी खुले में रखे जा रहे हैं। आरएमओ डॉ. गोविंद पाटीदार ने बताया कि इस मामले में थाने में आवेदन दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 07:18:08
Ganapa, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जनपद में बढ़ते पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने मंझनपुर ज़िला पंचायत स्थित चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाज़ी की, साथी पत्रकार इश्तियाक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पत्रकारों का आरोप है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुई एक मारपीट की घटना में इश्तियाक को साजिशन फंसाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय इश्तियाक एक शादी समारोह में शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पत्रकारों का कहना है कि यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि इश्तियाक को जेल भेजा गया तो जिलेभर के पत्रकार धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और मुकदमे की समीक्षा की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पत्रकार संगठनों ने साफ कर दिया है कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Feb 12, 2026 07:16:57
Raipur, Chhattisgarh:राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर रायपुर में LIC कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की चार नई श्रम संहिताओं और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जताया。 देश के 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और 100 से अधिक जन संगठनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल चल रही है。 इस हड़ताल में बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी शामिल हैं, जिसमें ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयीज़ एसोसिएशन (AIIEA) सक्रिय भूमिका निभा रही है。 रायपुर डिवीजन एम्प्लॉयीज़ यूनियन ने LIC कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया है。 कर्मचारी बैठकर नारे लगा रहे हैं और अपनी मांगें रख रहे हैं, जिसमें श्रम संहिताओं को वापस लेना प्रमुख है。 ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि ये कानून श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और निजीकरण को बढ़ावा देते हैं。 हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र की सेवाओं में व्यवधान की आशंका है, खासकर बीमा और बैंकिंग में。 स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा है, पुलिस मौजूद है。 ट्रेड यूनियन नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है。
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Feb 12, 2026 07:16:44
Bhiwani, Haryana:भिवानी -11 ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन के कड़े प्रबंध -सीमां बस अड्डों पर पुलिस बल तैनात -राज्य परिवहन की सभी बसों का हो रहा परिचालन - मिड डे मील कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सभी शिक्षा अधिकारियों को मिड डे मील सुनिश्चित करने के आदेश -बस अड्डों के आसपास के क्षेत्र में धारा 163 लागू -पुलिस की कई कंपनियां तैनात रोडवेज पर हड़ताल का नहीं कोई असर -अधिकारियों का दावा-बेअसर है हड़ताल -कर्मचारी नेताओं ने गिनाए मुद्दे भिवानी। 11 ट्रेड यूनियन्स द्वारा मांगों व मुद्दों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया था।बात भिवानी की करें तो रोडवेज परिवहन महकमे में हड़ताल बेअसर देखी जा रही है वहीं अधिकारियों का दावा है कि ऐलान के चलते कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है। जिसके चलते बस परिवहन सेवा सुचारू रूप से जारी है हड़ताल का कोई असर नहीं है। वहीं रोडवेज कर्मशाला के आगे बैठे कुछ कर्मचारियों का कहना था कि कुछेक विभागों को छोड़कर हड़ताल जारी है। उन्होंने मुद्दे भी गिनवाए। इस मौके पर हड़ताल के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है ताकि कोई अव्यवस्था न हो । वहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बसों का आवागमन सुचारू है, भिवानी रोडवेज बेड़े की 229 बसों की सेवा सुचारू रूप से जारी है। बाइट्स:रोडवेज जीएम दीपक कुंडू, रोडवेज यूनियन प्रधान नरेंद्र दिनोद
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Feb 12, 2026 07:16:25
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- रविवार 15 फरवरी को देश भर के साथ ग्वालियर में भी महाशिवरात्रि पर्व पूरी आस्था के साथ मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि पर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में भक्त आते हैं। भक्तों को भगवान के दर्शन सुचारू रूप से हो सकें, इसके लिए 14 फरवरी की रात से ही पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे। प्रशासन एवं अचलेश्वर मंदिर समिति की बैठक में तय किया गया कि मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा 90 वालेंटियर लगाए जाएंगे। यह सभी मंदिर में व्यवस्थाएं संभालेंगे। इसके साथ ही इस बार मंदिर के आसपास डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। महादेव के दर्शन के लिए भक्त कतार लगाकर मंदिर में जाएंगे। हालांकि अचलेश्वर मंदिर न्यास से जुड़े मंदिर के आसपास प्रसाद वितरण के लिए पूर्व की तरह व्यवस्था रखने की मांग की है. और उन्होंने सीएसपी रोबिन जैन को अपनी मांगों से अवगत भी कराया. सीएसपी रोबिन जैन का कहना है कि हमारा प्रयास रहेगा की शिवरात्रि महापर्व पर मंदिर आने वाले सभी भक्त सुचारू रूप से भगवान के दर्शन कर पाए और किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए जो जरूरी कदम है वह उठाए जा रहे हैं बाइट -रोबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 12, 2026 07:15:50
Siwan, Bihar:सीवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंफ्रा इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही कर्मियों के बीच मातम पसर गया। मृतक अमित कुमार मलिक सीवान में जियो टेलीकॉम कंपनी के पार्टनर एनआईपीएल में बतौर इंफ्रा इंजीनियर कार्यरत थे। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोलपंप के समीप की है। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बैगनी निवासी रविन्द्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार मलिक सीवान में जियो टेलीकॉम कंपनी के पार्टनर एनआईपीएल में बतौर इंफ्रा इंजीनियर कार्यरत थे। सहयोगियों ने बताया कि अमित प्रतिदिन की तरह अपने काम पर निकले थे। कार्य के सिलसिले में वे गोपालगंज के बरौली गए हुए थे। वहां काम समाप्त करने के बाद वे बाइक से सीवान लौट रहे थे। इसी दौरान बरहनी पेट्रोलपंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे। इसी बीच सड़क से गुजर रही मुफ्फसिल थाना की गश्ती गाड़ी की नजर सड़क किनारे गिरे युवक पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के मोबाइल फोन के माध्यम से उनके सहयोगियों और परिजनों को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Feb 12, 2026 07:15:37
Datia, Madhya Pradesh:मानोज़ गोस्वामी दतिया दतिया में रिश्तों का एक खौफनाक अंत सामने आया है… जहाँ जमीन के विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के दबाव और नशे की लत में उलझे बेटे ने नुकीले पत्थर से मां की हत्या कर दी… और घर में डेढ़ साल का मासूम रोता रह गया। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मामाला दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का है। यहां 29 वर्षीय अरविंद पाल ने अपनी 50 वर्षीय मां मिथिला पाल की नुकीले पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी मां से जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। उसकी दूसरी पत्नी मायके चली गई थी और कथित तौर पर उसने शर्त रखी थी कि जब तक जमीन उसके नाम नहीं होगी, वह वापस नहीं आएगी। बुधवार रात मां-बेटे के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ… जो खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आकर अरविंद ने मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रात करीब 8 बजे जब मृतका का भतीजा मजदूरी से लौटा तो घर के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आई। दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर मिथिला पाल का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया, जिसे बाद में ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर से पकड़ लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे का आदी था और घर में अक्सर विवाद करता था। मृतका का बड़ा बेटा पहले से ही झांसी जेल में बंद है।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 12, 2026 07:15:10
Jaipur, Rajasthan:पूर्व सीएम अशोक गहलोत का X पर बयान कहा -आज विधानसभा में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खींवසර का 'राइट टू हेल्थ' पर बयान कि 'इसकी जरूरत ही नहीं है' न सिर्फ निंदनीय है बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च से परेशान गरीब एवं मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान है। हमारी कांग्रेस सरकार ने यूनिवर्सल हेल्थकेयर योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना लागू होने के बावजूद राइट टू हेल्थ की परिकल्पना की जिससे किसी भी कारणवश आपातकालीन स्थिति में मरीज इलाज से वंचित न रहे। भाजपा सरकार राइट टू हेल्थ के नियम बनाने में विफल रही है और अब इस तरह की बहानेबाजी कर रही है। प्रदेशवासी देख रहे हैं कि जहां कांग्रेस सरकार राइट टू हेल्थ देकर उन्हें महंगे इलाज के खर्च से बचाने का इरादा रखती थी वहीं भाजपा सरकार मेडिकल लॉबी के सामने सरेंडर कर राइट टू हेल्थ तक को गलत बता रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top