भिंड जिला अब शिक्षा में चमक रहा है, शिक्षक धीरेंद्र सिंह गुर्जर की मेहनत से छात्रों को मिल रही सफलता
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड जिला, जो कभी बीहड़ बागी और बंदूक के लिए जाना जाता था, अब शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है। भिंड के छात्र हर साल UPSC, IIT, PSC, और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं में टॉप रैंक हासिल कर रहे हैं। इस सफलता के पीछे शिक्षकों की लगन और मेहनत का बड़ा हाथ है जिनमें से एक शिक्षक धीरेंद्र सिंह गुर्जर हैं। वे भिंड के एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले 12 सालों से अध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं और छात्रों का भविष्य संवारने में जुटे हुए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
