भिण्ड- नदी में डूबने से संदिग्ध परिस्थिति में युवक की गई जान, शव को सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम
Bhind, Madhya Pradesh:जानकारी के अनुसार अकोड़ा गांव निवासी युवक ईट भट्टे पर कार्य करता था, मृतक के परिजनों की माने तो 3 दिन पहले अपने मालिक के साथ झांसी के मछली कांच गांव लेबर लेने गया था। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार दशान नदी के पास शराब की पार्टी हुई, पार्टी में विवाद होने के उपरांत मलिक ने धक्का दे दिया, धक्के से युवक नदी में गिर गया और उसकी जान चली गई। घटना के बाद शव आने पर परिजनों ने गोपालपुरा स्टेट हाइवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। वहीं इट भट्टा मालिक पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
