477001
भिंड के गोरमी में 18 वर्षीय युवक पर गोली चलाकर ली गई जान, दोस्त पर आरोप
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के गोरमी कस्बे में 18 बालक पर गोली चलाकर जान ले ली गई। मृतक को उसके दोस्त ने देर शाम फोन कर बुलाया था। सुबह मृतक का शव उसके घर के बाहर मिला। परिजनों ने दोस्त पर जान लेने का आरोप लगाया है। गवाहों के अनुसार, मृतक को आखिरी बार बंबा किनारे कुछ लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली में साड़ी दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख
Karauli, Rajasthan:करौली में साड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली शहर के चौधरी पाड़ा स्थित अजय सिंह के कटले में आरके कलेक्शंस नाम की साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संकरा रास्ता होने के कारण दमकल गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में दमकलकर्मियों ने पाइप और अग्निशमन उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, चौधरी पाड़ा स्थित अजय सिंह के कटले में मनोज साड़ी की दुकान संचालित करता था। दुकान का नाम आरके कलेक्शंस है। दुकान में अचानक आग लगने से अंदर रखे कपड़े और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी दुकान तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने पाइप और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।0
0
Report
डेढ़ हजार प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम-एसपी
Banki, Uttar Pradesh:नवरात्र के समापन के बाद जिले के करीब डेढ़ हजार पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम ईशान प्रताप सिंह और एसपी रवीना त्यागी खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और कल्याणी नदी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए। जिले में सरयू, कल्याणी, गोमती, रेठ और सुमली नदियों सहित प्रमुख घाटों पर विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर प्रकाश, बैरिकेडिंग, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नाविकों, गोताखोरों और फ्लड पीएसी के जवानों की तैनाती की जाएगी। रामनगर तहसील क्षेत्र में करीब आधा दर्जन विसर्जन घाट तैयार किए गए हैं। संजय सेतु के आगे सरयू नदी किनारे मिट्टी भरकर बोरियों की मदद से घाट बनाया गया है। यहां बल्लियों से बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है। इस घाट पर सौ से अधिक प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान है। इसके अलावा सुमली नदी के पुरैना घाट, सरसवां पुल के पास और भगहर झील के निकट भी इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मसौली थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी पर भी विसर्जन घाट तैयार है। यहां श्रद्धालु आरती के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाव से प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। प्रशासन ने सभी घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने और विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले भर में लगभग 1400 पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। गोताखोरों की तैनाती के साथ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए गये हैं।0
0
Report
रावण दरबार में हनुमान का डंका, फूंक डाली सोने की लंका, पिता के बाद पुत्र निभा रहे रावण की भूमिका
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी शहर के दशहराबाग स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया गया। रावण का विशाल काफिला और पुष्पक विमान देखने के लिए मुख्य मार्गों पर हजारों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने घरों की छतों से भी लीला के दृश्य निहारे। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लीला में प्रभु श्रीराम माता सीता की खोज के लिए हनुमान जी को अपनी मुद्रिका देकर लंका भेजते हैं। अशोक वाटिका में माता सीता को मुद्रिका दिखाकर परिचय देने के बाद हनुमान जी वाटिका के फल खाते हैं और वृक्ष उजाड़ देते हैं। रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को उन्हें रोकने के लिए भेजता है, लेकिन हनुमान जी उसका वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाथ हनुमान जी को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले आता है। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगाई जाती है, जिसके बाद हनुमान जी अपने विशाल स्वरूप से पूरी स्वर्ण लंका को जला देते हैं। इस दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। लीला में रावण की भूमिका अमर सिंह वर्मा, अक्षय कुमार की अभिषेक मिश्रा और हनुमान जी की भूमिका राजीव पाठक ने निभाई। लीला व्यास पंडित प्रमोद पाठक की चौपाइयों ने दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर किया। रामलीला में रावण की भूमिका निभाने की परंपरा समिति के महामंत्री शिवकुमार वर्मा से जुड़ी रही है। वह करीब 26 वर्षों तक इस किरदार को निभाते रहे। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने यह जिम्मेदारी अपने पुत्र अमर सिंह वर्मा को सौंप दी, जो पिछले नौ वर्षों से रावण का अभिनय कर रहे हैं। वहीं, लीला व्यास पंडित प्रमोद पाठक के ज्येष्ठ पुत्र राजीव पाठक हनुमान और उनके अनुज अंगद की भूमिका निभाते हैं। इस तरह रामलीला के मंचन में परिवारों की पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा भी जीवंत बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: ऊँचाहार एनटीपीसी में कोयले से भरा बंकर गिरा, जनहानि टली
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली ऊँचाहार एनटीपीसी में बड़ा हादसा टला, यूनिट नंबर-5 का कोयले से भरा बंकर नीचे गिरा। करीब 12 टन वजनी बंकर गिरने से परियोजना परिसर में मचा हड़कंप। घटना से कुछ मिनट पहले बदली गई थी श्रमिकों की शिफ्ट, मौके पर मजदूर नहीं होने से टली जनहानि। 37 दिनों के वार्षिक अनुरक्षण के बाद 2 अक्टूबर को चालू हुई थी यूनिट, फिर आई तकनीकी खराबी। एनटीपीसी प्रबंधन ने फीडर में यांत्रिक खराबी की बात कही, तकनीकी विशेषज्ञ कर रहे मरम्मत। मेंटनेंस कार्य में लापरवाही और अनियमितता के आरोप, अभियंताओं की टीम कर रही जांच।0
0
Report
रतलाम के स्टेशन बायपास पर गोलीबारी, स्कूटर सवार घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे फ्री गंज रोड़ से लगे स्टेशन बाईपास मार्ग पर एक स्कूटर सवार पर अज्ञात युवको ने फायरिंग कर दी, घायल युवक का मेडिकल कॉलेज मे इलाज जारी, 3 से 4 फायर हुए.0
0
Report
रतलाम में रात फायरिंग: एक युवक घायल, आरोपी फरार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सोमवार रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। फ्रीगंज क्षेत्र से लगे रेलवे स्टेशन बायपास मार्ग पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल की पहचान सुनील प्रजापत के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सुनील पर स्कूटर सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग हुई, जिसमें एक गोली सुनील को लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से फिलहाल एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है, जबकि पुलिस अन्य खोखों की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामला प्रेम विवाह के बाद हुई रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
पंकज चौधरी राजा भैया से अहम मुलाकात; MLC और 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा
Lucknow, Uttar Pradesh:पंकज चौधरी राजा भैया के आवास पहुंचे माना जा रहा है कि MLC चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है0
0
Report
धामनोद में BSF जवान पर अज्ञात हमलावर की गोलीबारी; घायल की हालत स्थिर
Dhar, Madhya Pradesh:पुलिस जवान पर अज्ञात हमलावर ने की गोलीबारी। धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम दुधी में एक BSF जवान पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान को गोली के छर्रे लगे हैं। घटना के बाद घायल जवान को तत्काल धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर श्वेता सोलंके द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जवान की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही धामनोद थाना प्रभारी संतोष यादव और एसडीओपी आर.सी. नरावत मौके पर पहुंचे। फिलहाल गोली चलाए जाने के कारणों और वारदात में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
PM स्वनिधि से चमोली के छोटे दुकानदार को मिली मदद, व्यवसाय में तेजी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम छोटे व्यापारियों को फाइनेंशियल मदद दे रही है। गौचर के रहने वाले शिव प्रसाद मैठाणी ने स्कीम के तहत ₹10,000 के शुरुआती लोन से सब्जी बेचने का बिज़नेस शुरू किया। समय पर लोन चुकाने के बाद, उन्हें ₹20,000 और ₹50,000 के लोन मिले। पैसे की मदद से उन्हें अपना बिज़नेस बढ़ाने और अपनी रोज़ी-रोटी को मज़बूत करने में मदद मिली। चमोली, उत्तराखंड: प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम के फ़ायदेमंद शिव प्रसाद मैठाणी कहते हैं, “मैंने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्कीम के तहत लोन लिया। शुरू में, मुझे ₹10,000 का लोन मिला, फिर ₹20,000 का, और उसके बाद अपनी दुकान बढ़ाने के लिए ₹50,000 का लोन मिला। हम इस पैसे का इस्तेमाल सामान खरीदने और गाँव में लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से उपलब्ध कराने में करते हैं। यह एक बहुत अच्छी स्कीम है, और इससे हमें बहुत मदद मिली है। मैं इसके लिए मोदी जी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं कहना चाहूँगा कि करप्शन खत्म होना चाहिए और समाज के कमज़ोर तबके के लोगों को भी आगे बढ़ने के मौके मिलने चाहिए। PM मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं।”0
0
Report
Advertisement
जहांगीर लोन के स्टेडियम विवाद: दर्शक को पीटते वीडियो से सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:कश्मीर के क्रिकेट स्टार जहांगीर लोन बख्शी स्टेडियम में एक दर्शक को पीटते हुए कैमरे में कैद हुए; उनका दावा है कि दर्शक ने उन्हें अपशब्द कहे थे। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कश्मीरी क्रिकेटर जहांगीर लोन एक दर्शक को मुक्के मारते, लात मारते और धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद तीखी बहस छिड़ गई है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्टैंड के पास शूट किए गए इस वीडियो में एक तीखी बहस होती दिख रही है, जो जल्द ही हाथापाई में बदल जाती है। वीडियो में लोन उस व्यक्ति को कई बार मारते हुए नजर आते हैं, जिसके बाद उन्हें वहां से हटाया जाता है। बाद में खिलाड़ियों के समर्थक उनके आसपास जमा हो जाते हैं, जिनमें से कुछ खुले तौर पर उनका समर्थन करते भी दिखते हैं। ऑनलाइन चल रही कुछ अपुष्ट खबरों में दावा किया गया है कि दर्शक ने क्रिकेटर को अपशब्द कहे थे। बाद में लोन ने कहा, "मैं अपशब्द बर्दाश्त नहीं करूंगा." हालांकि, किसी भी आधिकारिक स्रोत ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। लोन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट में एक जाना-माना चेहरा हैं। वह घरेलू T20 मैचों में जम्मू-क Kashmir के लिए खेल चुके हैं और स्थानीय लीगों में भी नियमित रूप से खेलते हैं। जिस स्टेडियम में 'रेड प्रीमियर क्रिकेट लीग' का आयोजन हो रहा है और जहां भारी भीड़ जुट रही है, वहां अब सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। देर शाम तक पुलिस या स्टेडियम प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। जांचकर्ताओं द्वारा वीडियो की जांच करने, चश्मदीदों से बात करने और आगे की कार्रवाई तय करने की उम्मीद है।0
0
Report
जमालपुर डकैती का उद्भेदन: दिल्ली से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार; तीन लाख नकद बरामद
Munger, Bihar:जमालपुर में डकैती कांड का खुलासा, दिल्ली से मुख्य आरोपी गिरफ्तार। हथियार और Chाकू का भय दिखाकर परिवार को बनाया था बंधक, तीन अपराधी गिरफ्तार; नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत लूटे गए सामान बरामद मुंगेर: जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में घर में घुसकर हथियार और चाकू के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। 22 सितंबर की अहले सुबह हुई इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को डकैती कांड के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब तीन बजे चार अज्ञात अपराधी फरीदपुर दास टोला निवासी सौरभ कुमार के घर में घुस गए थे। अपराधियों ने हथियार और चाकू का भय दिखाकर सौरभ कुमार एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद घर से करीब तीन लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, बैंक पासबुक, आधार कार्ड समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सदर SDPO अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। इसमें जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, जिला ASU इकाई की टीम और थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में निशु झा उर्फ बाबा उर्फ निर्भय झा उर्फ आनंद झा, निवासी फरीदपुर; अभिषेक कुमार उर्फ धर्मा, निवासी मोहनपुर; तथा राजनिष कुमार उर्फ टप्पू, निवासी फरीदपुर हरिजन टोला को गिरफ्तार किया है। इनमें निशु झा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 25,500 रुपये नकद, कान के टॉप्स, कुंडल, अंगूठियां, पायल, चांदी का लॉकेट, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, बिछिया, चांदी जैसे सिक्के, मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान में टूटे हुए पायल के टुकड़े भी शामिल हैं。 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि, मामले में अनुसंधान अभी जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
नोटिस पीरियड पर कर्मचारियों के मैनेजर से विवाद, स्थिति क्या होगी?
Noida, Uttar Pradesh:Notice period guys with their Managers. Manager is dog.0
0
Report
Advertisement
स्पा के पहले और बाद: क्या बदला दिखा?
Noida, Uttar Pradesh:Before and after the spa.0
0
Report
इखर गांव के खेत में 90 वर्षीय वृद्ध का जला शव मिला, हत्या की आशंका
Bharuch, Gujarat:ભરૂચ ભરૂચના આમોદના ઈખર ગામે અજાણ્યા ઈસમના સળગેલી હાલતમાં મળેલ મૃતદેહનો મામલો ઇખર ગામે ખેતરમાંથી 90 વર્ષીય વૃદ્ધનો સળગેલી હાલતમાં મૃતદેહ મળી આવ્યો. મૃતકની ઓળખ મહંમદ યુસુફ ઉર્ફે ઈસપ બંડિયા પટેલ તરીકે થઈ. મૃતક ઈખર ગામની કુંભારવાડીના રહેવાસી હોવાનું જાણવા મળ્યું. આજે સવારે આશરે 7 વાગ્યે બકરીઓ ચરાવવા ખેતરોમાં ગયા હતા વૃદ્ધ. ઇખરથી મેસરાજ ગામ તરફ જતા માર્ગ પરના ખેતરમાંથી બપોરે मृतદેહ મળ્યો. પુત્ર મુસ્તાક યુસુફ બંડિયાએ મૃતદેહની ઓળખ કરી. વૃદ્ધનું મોત કયા સંજોગોમાં થયું તે મામલે હત્યાની આશંકાએ પોલીસની તપાસ તેજ0
0
Report
झांसी के सीपरी बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन निरीक्षण के दौरान हमला, 5 गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के निरीक्षण पर निकले पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी बलेनो कार सवार युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और सीओ सिटी, एसएचओ सीपरी बाजार की सरकारी गाड़ी और चीता मोबाइल की बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा बांध की है। आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सीओ सिटी प्रिया सिंह और एसएचओ सीपरी बाजार संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक नीले रंग की बलेनो गाड़ी वहां से गुजरी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी और काली फिल्म लगी हुई थी। पुलिस को देखकर गाड़ी सवार लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, तो गाड़ी सवारों ने गाड़ी रोकने के बजाय जान से मारने की नीयत से सीओ सिटी की सरकारी गाड़ी, एसएचओ सीपरी बाजार की सरकारी गाड़ी और चीता मोबाइल की सरकारी बाइक में टक्कर मार दी। तत्काल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर घेराबंदी की गई और गाड़ी में सवार 5 लोगों को धर दबोचा गया। पुलिस की गिरफ्त में आए लोगों के नाम शोएब खान, शशांक शुक्ला, वीर चौधरी, समर्थ तिवारी और सागर पाल निवासी प्रेम नगर बताए गए हैं। पुलिस की गिरफ्त में सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
