477001
भिंड में महिला का सब्जी मंडी में बवाल, फ्री धनिया न मिलने पर फेंकी सब्जियां
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड की सब्जी मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सब्जी खरीदते समय फ्री में धनिया मांगती है। दुकानदारों द्वारा मांग पूरी न किए जाने पर महिला ने हंगामा करते हुए ठेले की सारी सब्जियां जमीन पर फेंक दीं। दुकानदार ने महिला के उत्पात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो तेजी से फैल रहा है। इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में अभी तक नहीं की गई है। एक दिन पहले भी मुरैना में अवैध हथियारों की सफाई का वीडियो वायरल हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी में विवाद से युवक की हत्या; 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:शादी समारोह के दौरान महिलाओं के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदला गया। बीच बचाव करने पहुंचे युवक को लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो डंडे भी बरामद किए गए। घटना 14 मई की रात गोल्हीपुर गांव स्थित काली मंदिर के पास हुई। जयकरन कश्यप के बेटे की शादी में मउर सेरवाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गांव परशुरामपुर निवासी तेज बहादुर यादव विवाद शांत कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने पहले लोहे की रॉड से सिर पर वार किया, फिर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल तेज बहादुर यादव को सीएचसी सादुल्लानगर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मथुरा-मनकापुर मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया कि महिलाओं के विवाद के दौरान तेज बहादुर बीच-बचाव कर रहे थे। उसी दौरान उसने चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया था, जबकि अन्य साथियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले थे। बाद में उन्हें तेज बहादुर की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद वे लखनऊ भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोल्हीपुर गांव के बगीचे की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड और दो लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से मारपीट और धमकी के मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।0
0
Report
गाजीपुर में विजय मिश्रा का ओमप्रकाश सिंह पर हमला; विपक्ष तुष्टिकरण राजनीति आरोप
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विजय मिश्रा का जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह पर सीधा हमला, कहा- स्थानांतरण सरगना पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विजय मिश्रा का जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह पर सीधा हमला, बोले- जनता को बताएं क्या किया?’ सियासी संग्राम तेज: विजय मिश्रा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण और गाली की राजनीति कर रहा विपक्ष जम्मूकश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को बताया गाजीपुर का गौरव कहा- मनोज सिन्हा ने जिले की बड़ी जरूरतों को पूरा किया। सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह पर लगाए गंभीर आरोप बोले- जनता उन्हें खनन, भू और शराब माफिया व स्थानांतरण गिरोह के सरगना के रूप में जानती है कांग्रेस और सपा पर रोडमैप न होने का भी लगाया आरोप कहा- मोदी-योगी को मिले समर्थन से विपक्ष डिप्रेशन में है। तुष्टिकरण और गाली की राजनीति करने का विपक्ष पर लगाया आरोप गाजीपुर की राजनीति में बयानबाजी का पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने समाजवादी पार्टी और खास तौर पर जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह पर जमकर हमला बोला। विजय मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि 7वीं बार विधायक व 1 बार के सांसद वओमप्रकाश सिंह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गाजीपुर के लिए एक भी बड़ा काम बताएं। साथ ही उन्होंने जम्मूकश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को गाजीपुर का गौरव बताते हुए विकास कार्यों का श्रेय दिया। बता दें कि गाजीपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त सियासी अखाड़े में बदल गई। जब बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह पर तीखे आरोपों की झड़ी लगा दी। विजय मिश्रा ने कहा कि गाजीपुर की जनता आज ओमप्रकाश सिंह से जवाब मांग रही है कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में जिले के लिए आखिर क्या किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गाजीपुर की बड़ी-बड़ी जरूरतों को पूरा किया और जिले को नई पहचान दिलाई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय मिश्रा ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ओमप्रकाश सिंह को खनन माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया और स्थानांतरण गिरोह के सरगना के रूप में जानती है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई रोडमैप नहीं है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल रहे जनसमर्थन से विपक्ष डिप्रेशन में चला गया है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और गाली-गलौज की भाषा को राजनीतिक हथियार बनाने का भी आरोप लगाया। बाइट- विजय मिश्रा- पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता0
0
Report
जशपुर: रेप आरोपी आरक्षक रुद्रमणी यादव फरार, इनाम 2000
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर रेप का आरोपी पुलिस आरक्षक रुद्रमणी यादव अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, एसपी ने रखा फरार आरक्षक पर 2 हजार का इनाम, रेप के आरोपी की सूचना देने वाले को दिया जाएगा 2 हजार रुपये का इनाम, विधवा शिक्षिका से आरक्षक रुद्रमणी यादव ने किया था सालों तक रेप, कांसाबेल थाने में पदस्थ था आरोपी आरक्षक रुद्रमणी यादव।0
0
Report
Advertisement
अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 10 ट्रैक्टर समेत कई वाहन जब्त
कोरिया ब्रेक। अवैध खनिज कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन। खनिज विभाग की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान। अवैध रेत, मुरूम और कोयला परिवहन करते वाहन पकड़े गए। 10 ट्रैक्टर, एक मिनी ट्रक और एक हाइवा जब्त। बिना रॉयल्टी पर्ची के हो रहा था परिवहन। सभी वाहन पटना थाना के सुपुर्द। खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई। कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप।0
0
Report
ईंधन संकट पर अरुण बोरा ने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में ईंधन की कमी को लेकर बिगड़ते हालातो पर दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार की कटनी और करनी अब समझ में आ रही है विदेश नीति कहते-कहते आज जनता को रोड में लाइन लगाने पर मजबूर कर चुकी है आपको बता दें कि दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण बोरा बालोद जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम पटेल सहित शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू मौजूद रहे। पूर्व विधायक अरुण बोरा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की हर ज्वलंत मुद्दों को समय-समय पर उठाते रहे हैं और जी इस तरह से स्थितियां बिगड़ने शुरू हुई राहुल गांधी जी ने 3 महीने पहले ही आगाह कर दिया था कि आर्थिक भूचाल आने वाले हैं लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी बातों को नजर अंदाजन किया और आज देख सकते हैं कि किस तरह स्थितियां बिगड़ चुकी है पेट्रोल डीजल मिल नहीं रहा भगदड़ जैसी स्थितियां निर्मित हो गई है उन्होंने कहा था हमें इस विषय पर पहले ही ध्यान देना चाहिए था शायद केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया इसलिए आज यह स्थिति निर्मित हुई है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 7 सूत्रीय अपील किए हैं तो यह अपील किसी के गले अब नहीं उतर रहा है जनता जान चुकी है।0
0
Report
सेमरिया फ्लाईओवर से छलांग: आरती की हालत गंभीर, युवक की तलाश जारी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया चौराहा पर स्थित फ्लाईओवर से एक युवती द्वारा छलांग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान आरती के रूप में हुई है, जो संग्राम कॉलोनी की निवासी बताई जा रही है। बताया गया है कि घटना के समय उसके साथ एक युवक भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के फ्लाईओवर से कूदते ही युवक मौके से भाग निकला। इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, जबकि कुछ लोगों ने ऑटो रिक्शा से अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग में अनबन से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवती के हाथ पर एक मोबाइल नंबर और “बाबू” नाम लिखा मिला है। पुलिस का मानना है कि यह नंबर उसी युवक का हो सकता है, जो घटना के समय युवती के साथ मौजूद था। पुलिस अब उस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद फ्लाईओवर के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।0
0
Report
Advertisement
जिला अस्पताल के डफरिन बच्चा वार्ड में आवारा कुत्ता घुसा, सुरक्षा पर सवाल
Sagar, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल के डफरिन स्थित बच्चा वार्ड में एक बार फिर आवारा कुत्ते की चहल कदमी से हड़कंप मच गया. देर रात कुत्ता सीधे पीआईसीयू वार्ड में घुस आया. वार्ड में भर्ती नवजात और गंभीर बच्चों के बीच कुत्ता घूमता देख परिजनों में दहशत फैल गई. परिजनों ने कुत्ते को देख काफी मशक्कत के बाद वार्ड से बाहर निकाला. गनीमत रही कि किसी बच्चे को कुत्ते ने नुकसान नहीं पहुंचाया. इससे पहले भी बार-बार बच्चा वार्ड में कुत्ते घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं. ओपीडी, वार्ड और गलियारों तक में कुत्ते पहुंच जाते हैं. मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण कुत्ते पूरे अस्पताल में भ्रमण कर रहे हैं. सुरक्षा गार्ड और स्टाफ की अनदेखी से मरीजों की जान जोखिम में है. परिजनों ने कलेक्टर और सीएमएचओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले में खामोश है और कुछ भी कहने से बच रहा है.0
0
Report
विदिशा जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी और मारपीट, सिक्योरिटी पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हो गई. रात करीब 3 बजे इलाज कराने पहुंचे युवकों के पीछे दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और चाकू से हमला भी किया गया. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. विवाद के बाद एक पक्ष के युवक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया. इसके बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई. चाकूबाजी की घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई. फिलहाल घटना के बाद अस्पताल परिसर में हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना में घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.0
0
Report
सीबीएन प्रतापगढ़ की बड़ी कार्रवाई: 74.82 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की पी एंड आई सेल ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 74.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने रिछावड़ा से कल्याणपुरा जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर जांच की। सूचना के आधार पर 14 मई को टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की निगरानी की। अंधेरा और क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीबीएन प्रतापगढ़ कार्यालय लाकर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में कुल पांच बैग मिले, जिनमें 74.820 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जब्त अवैध मादक पदार्थ और ट्रैक्टर-ट्रॉली को NDPS एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
आमेर की रुक्मणी बावड़ी की दीवार गिरने पर संरक्षण व्यवस्था पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:आमेर की प्राचीन रुक्मणी बावड़ी की दीवार ढही, जर्जर संरक्षण व्यवस्था पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप, पुरातत्व विभाग,नगर निगम की अनदेखी से ढही दीवार, कई बार स्थानीय लोगों द्वारा बावड़ी की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, लापरवाही के चलते ऐतिहासिक संरचना टूटकर गिर गई, हादसा उस समय हुआ जब आसपास आवाजाही कम थी जिससे बड़ा हादसा टल गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बावड़ी की दीवार लंबे समय से जर्जर हालत में थी कई बार स्थानीय लोगों द्वारा इसकी मरम्मत और सुरक्षा को लेकर शिकायतें भी की गई थीं लेकिन जिम्मेदार विभागों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, आखिरकार लापरवाही के बीच यह ऐतिहासिक धरोहर टूटकर गिर गई, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी, संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा नहीं लिया जिससे लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है, स्थानीय निवासियों का कहना है कि रुक्मणि बावड़ी केवल एक जल संरचना नहीं बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है, वर्षों पुरानी इस धरोहर की लगातार अनदेखी की जा रही थी, लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन केवल कागजों में संरक्षण के दावे करता है जबकि जमीनी स्तर पर ऐतिहासिक धरोहरें बदहाल होती जा रही हैं0
0
Report
अजमेर JLएन अस्पताल में ट्रॉली मेन के रिश्वत मामले में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा
Ajmer, Rajasthan:सरकार रोगियों को उचित और पर्याप्त चिकित्सा सुविधा देने के लिए तत्पर है लेकिन सरकारी बड़े अस्पतालों पर तैनात ट्रॉली मेन या वार्ड बॉय थोड़े से कमीशन के लालच में किसी के भी जीवन को दांव पर लगा देते हैं... ऐसा ताजा मामला अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बीती देर रात पेश आया... मरीज के परिजनों का आरोप है कि केकड़ी से अजमेर रेफर किए गए केकड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक गोविंद महावर को गेट पर खड़े वार्ड बॉय और ट्रॉली मेन ने निजी अस्पताल भेज दिया... निजी अस्पताल समर्पण में गोविंद के परिजनों से 30 हजार रुपए जमा करवा लिए ..लेकिन जब गोविंद का शरीर ठंडा पड़ गया .. उसकी मां ने चिकित्सकों से पूछा तो बताया कि ए सी कारण ठंडा हो गया है.. परिजनों ने जब विरोध किया तो निजी अस्पताल ने 51 हजार रुपए और जमा करवाने पर ही गोविंद को अन्यत्र ले जाने की बात कही.. जिस पर निजी अस्पताल में हंगाम हो गया और गोविंद को उसके परिजन जेएलएन अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया...बगैर उचित इलाज और ट्रॉली मेन वार्ड बॉय पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया..मामले की लिखित में शिकायत करते हुए परिजनों ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है... मृतक की पड़ोसी उमा पाराशर ने बताया किए मामले की शिकायत की है.. अगर समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी..वही अस्पताल प्रबंधन ने भी घटना को गम्भीरता से लेते ही जांच कमिटी गठित कर जांच की बात कही है0
0
Report
विदिशा: शनिचरी अमावस्या के मौके पर बेतवा नदी में डूब रहे दो लोगों को होमगार्ड ने बचाया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा मे आज शनिचरी अमावस्या के मौके पर बेतवा नदी के घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्नान करने पहुंचे दो लोग अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद होमगार्ड जवान की सतर्कता से दोनों की जान बच गई。 जानकारी के अनुसार, शमशाबाद के महानिम चौराहा निवासी सचिन धाकड़, जो शमशाबाद कृषि उपज मंडी में कार्यरत हैं, शनिवार को किसी काम से विदिशा आए थे। शनिचरी अमावस्या होने के कारण वे बेतवा नदी पर स्नान के लिए रुक गए। सचिन नदी किनारे स्नान कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसलन भरी चोई पर फिसल गया और वे अचानक गहरे पानी में चले गए। तैरना न आने के कारण वे घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। शुरुआत में आसपास मौजूद लोगों ने इसे हल्के में लिया, जिससे कुछ देर तक कोई मदद नहीं मिल सकी। इसी दौरान शमशाबाद नगर परिषद के पार्षद दीपक मेहर ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें बचाने के लिए नदी में उतर गए। उन्होंने सचिन का हाथ पकड़ लिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वे भी गहरे पानी में फंस गए और दोनों डूबने की स्थिति में आ गए。 स्थिति गंभीर होती देख मौके पर मौजूद होमगार्ड जवान कपिल परासर ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने जवान की बहादुरी की सराहना की। पीड़ित सचिन धाकड़ ने बताया कि उनकी एक छोटी बेटी है और वे केवल किनारे पर स्नान कर रहे थे, लेकिन अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया।0
0
Report
Advertisement
भोजशाला फैसले के बाद कानून के अनुसार अध्ययन जरूरी, तीन मस्जिद मामले भी चुनौती
Indore, Madhya Pradesh:भोजशाला फैसले के बाद कानून के अनुसार अध्ययन जरूरी, तीन मस्जिद मामले भी चुनौती0
0
Report
मराठा आरक्षण उपसमिती बरखास्ती की मांग, विखे पाटील बोले- आरक्षण मिलेगा तो समिति बरखास्त करने में विरोध नहीं
Ahilyanagar, Maharashtra:मराठा आंदोलन मनोज जरांगे यांनी जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील अध्यक्ष असलेल्या मराठा आरक्षण उपसमिती बरखास्त करण्याची मागणी केली आहे यावर विखे पाटील यांनी प्रतिक्रिया दिली असून मराठा समाजाला आरक्षण मिळणार असेल तर समिती बरखास्त करा माझी काही हरकत नाही असं म्हटलं आहे उपसमिती स्थापन केल्यापासून मराठा समाजाच्या हिताच्या गोष्टी झाल्या आहेत उच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायालयाच्या निर्णयाला आव्हान दिले गेले नाही या सर्व गोष्टी जरांगे पाटील यांना अहवालाद्वारे दिल्या आहेत आणि प्रत्यक्ष भेटूनही देणार आहे मात्र त्याची इच्छा असेल तर समिती बरखास्त करण्यासही आपला विरोध नसल्याचे विखे पाटील यांनी म्हटले आहे0
0
Report
हाईटेंशन तार की चपेट में वृद्ध की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Munger, Bihar:हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बट सावित्री पूजा के दिन पसरा मातम मुंगेर : खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत प्रसंडो बासा बहियार में शनिवार को हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना को लेकर बट सावित्री पूजा कर रही थीं। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। वे बहियार की ओर गए हुए थे। इसी दौरान वे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उन्हें आनन-फानन में खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जर्जर एवं झूलते बिजली तारों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई。0
0
Report
Advertisement
