icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Brajesh Pathak का निशाना: वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister, Uttar Pradesh) On India Alliance's Rally Against Vote Theft/ Rahul Gandhi's Remarks On 2024 Lok Sabha Elections/ Pm Modi's Remarks On Opposition's Alleged Plot To Divide The Country/ Azam Khan's Arrest After Release On Bail इंडिया गठबंधन के लोग कुछ भी प्रयास कर लें। यह अलोकतांत्रिक तरीका देश के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना इनका एक सगल बन गया है। लोकतंत्र पर जिस ढंग से बाबा साहब भीमराव अंबेडкер जी ने बको संदेश देने का काम किया। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुरूप हम सब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं इनको पता है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। फेस सेविंग के लिए तरह तरह बयानबाजी बहाने बना रहे हैं और केवल कुछ चंद लोग जुट करके केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कार्य कर रहे हैं। जनता इन्हें कभी समर्थन नहीं देगी। Rahul Gandhi's Remarks On 2024 Lok Sabha Elections देखेंगे संवैधानिक संस्थाओं पर इस प्रकार का सवाल उठाना जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। अच्छी तरह आप जानते हैं कि देश विरोधी ताकतें पर्दे के पीछे से इस प्रकार के खड़ंत रच रही हैं और बांग्लादेश के बारे में तो इन्हीं के नेताओं ने बोला है। रिजिम चेंज जैसी घटनाएं बात करना बहुत दुखद है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए और भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है। ये लोग कभी कुछ नहीं कर पाएंगे। Azam Khan's Arrest After Release On Bail ये मामला तो आप जानते हैं अदालत में है, अदालत की प्रक्रिया में हम लोग को हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
0
0
Report

लुधपुरा ग्राम पंचायत बहिष्कार का आह्वान; भ्रष्टाचार के आरोप

Dholpur, Rajasthan:लुधपुरा के ग्रामीणों ने सरपंची चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी दी है। आक्रोशित युवाओं का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। उपखंड स्तरीय अधिकारी भी जिम्मेदार हैं। शुक्रवार को गांव के एक युवक की टेंपो पोखर में डूबने से मौत हो गई। ऐसे में सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर सरपंची चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मृतक भीकम लोधा के भतीजे गौरव ने बताया कि आज उनके चाचा इस दुनिया में नहीं हैं, जिसका जिम्मेदार ग्राम पंचायत का प्रशासन है। जिन्होंने कई बार कागजों में सड़क बनाई, पोखर का जीर्णोद्धार कराया लेकिन हकीकत में कोई काम नहीं हुआ। अगर पोखर की दीवार बनी होती या सड़क में गड्ढे और अवस्था जर्जर नहीं होती तो उनके चाचा का टेंपो पोखर में नहीं जाता। chacha के जाने के बाद उनके परिवार में पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं क्योंकि वह परिवार के इकलौती कमाने वाले थे। गांव के जीतू लोधा और शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर यह निर्णय लिया है कि आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाए। गांव में कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। जब तक प्रशासनिक अधिकारी गांव में आकर ग्रामीणों से वार्ता नहीं करते हैं तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा। लुधपुरा गांव के ग्रामीणों की मांग है कि गांव को जाने वाली कच्ची सड़क जो कागज में पक्की बनी हुई है उसे पक्का किया जाए, सड़क किनारे बनी पोखर का जीर्णोद्धार किया जाए और उसके चारों तरफ पक्की दीवार बनाई जाए। जिन लोगों ने भी कागजों में भ्रष्टाचार किया है उनकी जांच की जाए। मृतक भीकम पुत्र किशनलाल के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामवासी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।
0
0
Report
Advertisement

मंडाना में करैत सांपों की भिड़ंत: एक ने दूसरे को निगला, रेस्क्यू शुरू

Kota, Rajasthan:मंडाना में दो कॉमन करैत सांपों के बीच हुई भिड़ंत, वन्यजीव प्रेमी ने किया रेस्क्यू पहली बार देखने को मिला ऐसा नजारा, एक करैत सांप ने दूसरे को निगल लिया मंडाना (कोटा)। कोटा जिले के मंडाना कस्बे में देर रात दो जहरीले इंडियन कॉमन करैत सांपों के बीच हुई भिड़ंत का अनोखा नजारा देखने को मिला। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब दोनों सांपों को आपस में उलझा देखा तो उनमें डर का माहौल बन गया। मंडाना में इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी को दी। सूचना मिलते ही ललित बौरासी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दो कॉमन करैत सांप आपस में उलझे हुए थे और एक सांप ने दूसरे का मुंह पकड़ रखा था। ललित बौरासी ने सावधानीपूर्वक दोनों सांपों का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए। बाद में जंगल में छोड़े जाने के दौरान एक सांप दूसरे सांप को पूरी तरह निगल चुका था। इस अनोखे घटनाक्रम को देखकर लोग भी हैरान रह गए। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंडाना क्षेत्र में पहली बार सामने आए इस घटनाक्रम की चर्चा कस्बे में बनी हुई है।
0
0
Report

दीपावली के मद्देनजर कॉर्बेट में उल्लुओं के शिकार रोकथाम, वन्यजीव सुरक्षा तेज

Ramanagara, Karnataka:दीपावली का पर्व नजदीक आते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गया है. दीपावली पर मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू की बलि देने से सुख-समृद्धि मिलने जैसी भ्रामक मान्यताओं के चलते उल्लुओं के शिकार और तस्करी की आशंका बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने निगरानी और गश्त तेज कर दी है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन बिंदर पाल ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जा रही है. साथ ही लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और बेजूबान पक्षियों की रक्षा करने की अपील की गई है. दीपावली रोशनी खुशियों और समृद्धि का त्योहार है, लेकिन कुछ अंधविश्वासी मान्यताएं बेजुबान वन्यजीवों के लिए खतरा बन जाती हैं. उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है और इसी आस्था की आड़ में कुछ लोग उल्लू की बलि देने से धन-समृद्धि मिलने जैसी भ्रामक धारणाओं पर विश्वास करते हैं. इसी वजह से दीपावाली के आसपास उल्लुओं के अवैध शिकार और तस्करी की आशंका बनी रहती है. वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है,पार्क वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि वन क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है. खासतौर पर पार्क की दक्षिणी सीमा पर निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके. कॉर्बेट प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के नाम पर किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा न दें. उल्लू समेत किसी भी वन्य जीव का शिकार करना या उसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है. वन्य जीव प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी की जा रही है. यदि इस तरह का कोई भी मामला सामने आता है, तो वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पिछले दस वर्षों के दौरान इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है. इस दिवाली संकल्प लें कि खुशियों के इस पर्व पर किसी बेजुबान की जिंदगी खतरे में नहीं डालेंगे,अंधविश्वास नहीं जागरूकता अपनाएं और प्रकृति के अनमोल जीवों की रक्षा में अपना योगदान दें बाइट 1- बिंदर पाल, पार्क वार्डन।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में तेज बस हादसे से युवक की मौत, सड़क पर जाम और आक्रोश

Nawada, Bihar:नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस ने युवक को कुचला, घटनास्थल पर मौत; सड़क जाम परिवार के भरण-पोषण के लिए बेगूसराय से 105 किलोमीटर दूर नवादा में करता था मजदूरी, दो बेटे और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया बिहार के नवादा जिले से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहर के पास तेज रफ्तार सरकारी बस की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के रहने वाले करीब 40 वर्षीय मुरारी पासवान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर से करीब 105 किलोमीटर दूर नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नहर के पास एक बोरा फैक्ट्री में प्राइवेट काम करते थे। रविवार को वह भदौखर से फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पटना की ओर जाने वाली एक सरकारी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टकरा इतनी जबरदस्त थी कि मुरारी पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस वहां से चली गई。 घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। वहीं, मृतक के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी गई। परिवार के सदस्यों के घटनास्थल पर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मुरारी पासवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए वह अपने घर से दूर रहकर मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के आधार पर सरकारी बस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

खूँटी में टीईटी के लिए भारी भीड़, 20 केंद्र, 11000 परीक्षार्थी पहुंचे

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र- खूँटी। स्लग- शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उमड़ी भीड़। क्षेत्रीय रिपोर्ट: खूँटी जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा पूरे झारखंड जैसी निर्मित है यहां 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 11000 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। विभिन्न जिलों से महिमा एवं पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा लिखने पहुंचे हैं। पंचायत- सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। उपायुक्त के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट तैनात हैं और पुलिस प्रशासन जगह-जगह मौजूद है। 200 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू है। अभ्यर्थी अपने वाहनों से पहुंचे थे जिससे खूँटी में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मार्गदर्शकों ने सूचना दी और स्थानीय लोग भी मदद कर रहे थे।
0
0
Report

आम आदमी पार्टी ने लौह पुरुष सरदार पटेल एवं आयरन लेडी इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि।

PRAMENDRA KumarPRAMENDRA KumarFollow8m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी द्वारा संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खातीबाबा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल तथा इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराने में जिस दृढ़ता एवं इच्छाशक्ति का परिचय दिया था उसके ही परिणाम स्वरूप एक मजबूत भारत का निर्माण संभव हो सका। जिस दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है उसी दृढ़ता का एक और उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1971 में दिया था जब पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण किया था। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल एवं इंडिया जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान था जिसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, तिरंगा शाखा प्रभारी राजकुमार राव, बाबूलाल कुशवाहा, प्रियांशु अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, गौरव वाजपेई, आनंद मिश्रा, मोहम्मद शाहिद आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

आदमपुर गांव में भूमि विवाद: महिलाओं का धरना, स्टे के बावजूद कार्रवाई की मांग

Dholpur, Rajasthan:आदमपुर गांव के तीन परिवारों के महिलाओ और लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन   खेती की भूमि पर उच्च अधिकारियो ने दिए पत्थर गढ़ी के आदेश,लगाया स्टे  बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के तीन परिवार के डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर महिलाओं और बच्चों सहित विरोध प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों का आरोप है कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने उनकी भूमि पर सीमा ज्ञान के साथ पत्थर गढ़ी करने के आदेश दिए थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन आदेशों की दो महीने तक पालना नहीं की और उन्हें बेवजह टालते रहे। अब दो दिन पूर्व स्थानीय प्रशासन ने उक्त भूमि पर स्टे लगा दिया है। इसके विरोध में परिवार द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।  आदमपुर गांव निवासी युवा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के नाहर सिंह,बाबूलाल,शिव सिंह पुत्र मनोहर लोधा के नाम आरजी खसरा नंबर 814/487 की भूमि है। उक्त भूमि पर पिछले 5 साल से विवाद चल रहा है। इस विवाद के दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर तक मामले में परिवाद दिया,जिला कलेक्टर द्वारा उक्त मामले में सुनवाई भी की गई। संभागीय आयुक्त को भी मामले से अवगत कराया गया। जिसमें उक्त भूमि उनके नाम होने के चलते उच्च अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को उक्त भूमि का सीमा ज्ञान करने के साथ पत्थर गढ़ी करने के आदेश दिए थे। पिछले दो महीने से उनके आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और अब दो दिन पूर्व उक्त भूमि पर ही स्टे लगा दिया है। इसी के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया है। यदि प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो जिला कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध किया जायेगा।  एसडीएम कार्यालय के बाहर दिए जा रहे उक्त धरना प्रदर्शन को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा,सीओ महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठी महिलाओं और परिवार के लोगों से समझाइश की। 
0
0
Report

फर्रुखाबाद PET के तीसरे दिन सुरक्षा चेकिंग की कड़ाई, दूर-दूर से अभ्यर्थी पहुँचे

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में PET की तीसरी और अंतिम परीक्षा आज, तीन स्तर की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश। आजमगढ़, हरदोई समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी, 500 किलोमीटर तक का सफर तय कर स्टेशन पर भी गुजारी रात। फर्रुखाबाद में PET परीक्षा के अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज के जिलों से अभ्यर्थी देर रात ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे। कुछ अभ्यर्थियों को ट्रेन और बस से आने के बाद रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ ने करीब 500 किलोमीटर तक का सफर तय किया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन स्तर पर चेकिंग की जा रही है। सबसे पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के गृह जनपद या आसपास के जिलों में ही बनाए जाएं, ताकि उन्हें सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय न करना पड़े और रातभर भटकने की परेशानी से बच सकें। आज दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report

सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी कर्मियों से 85 हजार रुपये ठगे

Tonk, Rajasthan:पीपलू/टोंक साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए 85 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने पहले आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से संपर्क कर कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर हासिल किए और फिर सरकारी काम व सुविधाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर अलग-अलग तरीकों से रकम ट्रांसफर करवा ली। जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को जिला कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर पहले आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से संपर्क किया। विश्वास में लेने के बाद उसने कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए। इसके बाद ठग ने सरकारी योजनाओं और केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू की। एक मामले में ठग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सरकारी काम के नाम पर 5 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए, जबकि दूसरे मामले में करीब 80 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगों ने अधिकारियों और परिचित व्यक्तियों की आवाज का सहारा लेकर पीड़ितों का भरोसा जीतने की कोशिश की। एक अन्य मामले में आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्नीचर भिजवाने का झांसा दिया गया। बातचीत के दौरान कार्यकर्ता से मोबाइल पर स्कैनर के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top